यमुनानगर की प्लाईवुड फैक्ट्री में पांच नकाबपोशों ने दिया डकैती को अंजाम
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के कस्बा छछरौली में कई महीने से बंद पड़ी एक प्लाईवुड फैक्ट्री में 5 नकाबपोश बदमाश देर रात पीछे वाले रास्ते से अंदर घुसे। पांचों डकैतों ने प्लानिंग के साथ फैक्ट्री में डकैती की व लाखों रुपए का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बता दें कि पूरी वारदात के समय नकाबपोश बदमाशों में 1 फैक्ट्री गेट पर लोहे की रॉड लिए था, 2 ने चौकीदारों को मारा-पीटा, वहीं अन्य 2 ट्रांसफार्मर से तांबा व कई कीमती सामान लेकर पीछे के रास्ते से निकल गए। चौकीदारों द्वारा सूचना मिलने पर मलिक ने जानकारी पुलिस को दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
