Back
यमुनानगर दौरे पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कचरा प्रबंधन और जनजीव संरक्षण पर ज़ोर
KSKULWANT SINGH
Feb 07, 2026 05:16:15
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण विषय समिति ने आज यमुनानगर जिले का दौरा कर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों की ज़मीनी हकीकत जानी। समिति के अध्यक्ष और कोसली विधायक लक्ष्मण यादव की अगुवाई में यह दौरा किया गया, जिसमें कचरा निस्तारण और वन्य जीव संरक्षण की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। समीती सदस्य जगाधरी विधायक अकरम खान,इन्द्री विधायक रामकुमार कश्यप, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी साथ रहे समिति ने कैल स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का भी दौरा किया, जहां मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्लांट की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाना समय की आवश्यकता है। इसके बाद पर्यावरण विषय समिति ने कलेसर जंगल सफारी का भ्रमण किया। इस दौरान सदस्यों ने जंगल में मौजूद विभिन्न वन्य जीवों को नजदीक से देखा और प्राकृतिक जैव विविधता का अनुभव किया। वन्य जीव प्राणी विभाग द्वारा जानवरों की निगरानी के लिए शुरू की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक की समिति सदस्यों ने खुलकर सराहना की। समिति अध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से वन्य जीव संरक्षण को नई दिशा मिली है और इससे जंगलों में हो रही गतिविधियों पर बेहतर निगरानी संभव हो पा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा पर्यावरण विषय समिति पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 07, 2026 06:52:420
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 07, 2026 06:51:400
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 07, 2026 06:51:250
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 06:50:560
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 06:50:45Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav yadavakhilesh ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 07, 2026 06:50:34Sonbarsa, Uttar Pradesh:कुशीनगर हिन्दू मुस्लिम बाइट
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 07, 2026 06:50:230
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 07, 2026 06:49:580
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 06:49:320
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 06:47:350
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowFeb 07, 2026 06:46:330
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 07, 2026 06:45:180
Report
0
Report
0
Report