icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
VAVeena AroraFollow27 Jun 2024, 08:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यादव समाज पर विवादित बयान: राजद ने भाजपा-NDA न्याय कमजोर करने का आरोप लगाया

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के यादव समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजद की ओर से पलटवार किया गया है, पूर्व मंत्री और RJD विधायक आलोक मेहता ने मंत्री के बयान को समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जाति पर आधारित बयान नहीं है, बल्कि पिछड़े और दलित समाज की एकजुटता को तोड़ने की कोशिश है। आलोक मेहता ने BJP और NDA पर सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान संविधान की शपथ की भावना के विपरीत है। आलोक मेहता ने राज्यपाल से मंत्री के बयान का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
0
0
Report

किशनगंज में गरीब चौपाल यात्रा: आरक्षण के लाभ को लेकर मंथन शुरू

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से.) की ओर से गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। हालांकि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अनुपस्थित रहें। कार्यक्रम स्थल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं लोगों ने जमीन, शिक्षा, रोजगार, आवास, पेंशन, सड़क, नाली, राशन सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन मंत्री को सौंपा। अपने संबोधन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था इस देश मे लागू हुई, लेकिन आज भी गरीब इसलिए गरीब है क्योंकि उन्हें आरक्षण का भरपूर लाभ सही से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मंथन भी किया जा रहा है कि कैसे गरीबों को आरक्षण का लाभ मिले ताकि इनके बच्चें भी पढ़ लिख कर IAS IPS, सीओ और बीडीओ बनें। इसके लिए अलग से विचार करना होगा। चाहे आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाय, अलग से वर्गीकरण किया जाय। उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास के लिए आरक्षण व्यवस्था को रोटेशन पर लागू करने की जरूरत है। इससे आरक्षण की दौड़ में पीछे छूटे वंचित लोगों को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने सीएम काल के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण और उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि बिहार के हर सरकारी स्कूल में कम से कम एक उर्दू शिक्षक और हर थाने में एक उर्दू अनुवादक हो और गया में हज कमिटी के लिए जमीन भी दिया।
0
0
Report

पहूर हादसा: पिता-पुत्र की कार से टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,पहूर\n\nजळगाव जिल्ह्यातील जामनेर तालुक्यात पोलिसात तक्रार देण्यासाठी दुचाकीने जाणाऱ्या पिता-पुत्राला कारने उडविले\n\nया घटनेत पिता ठार तर मुलगा गंभीर असून त्याच्यावर जळगावातील खाजगी रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत\n\nज्ञानेश्वर उत्तम मोरे असे मयत ४५ वर्षीय पित्याचे नाव असून तर यश मोरे असे गंभीर जखमी २२ वर्षीय मुलाचे नाव आहे\n\nयाप्रकरणी पहूर पोलिस ठाण्यात बाळू जोशी, शांताराम जोशी आणि अजय जोशी या तिघांविरुद्ध खुनाचा गुन्हा दाखल झाला असून बाळू जोशी या एकाला अटक\n\nकुंभारी गावात घराजवळील बाकडे उचलण्यावरून झालेल्या वादातून तिघांकडून मारहाण झाल्याने पिता पुत्र दुचाकीवरून तक्रार देण्यासाठी पहूर पोलीस ठाण्यात जात होते.\n\nयादरम्यान पहूरजवळ तिघांनी कारने पिता पुत्राच्या दुचाकीला मागून धडक दिली,यात पित्याचा मृत्यू तर मुलगा गंभीर जखमी झाला.
0
0
Report
Advertisement

NH-56 अमेठी में गड्ढे दुर्घटना का खतरा बन गए

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी NH-56 बना गड्ढों का रास्ता, जाफरगंज के पास सड़क हुई बदहाल, अमेठी में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 की बदहाली सामने आई है, जाफरगंज के पास सड़क का बड़ा हिस्सा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है, गड्ढों में गिरकर वाहन चालक चोटिल होने की बात सामने आ रही है, दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क—समझना मुश्किल, तेज रफ्तार वाहनों के बीच गड्ढे बन रहे हादसे की बड़ी वजह, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा सड़क विभाग? आखिर कब होगी NH-56 की मरम्मत, स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना यह है कि आए दिन इस सड़क पर लोग चोटिल होते हैं सड़क पर पूरी तरीके से जगह-जगह हुए हैं गड्ढे बारिश के महीने में सड़क पर हो जाता है गड्ढे में जल भराव राहगीरों का कहना ,भारी दिक्कतों का करना पड़ता है,सामना
0
0
Report

महाराजगंज के बाढ़ग्रस्त निचलौल के गांवों में राहत बचाव अभियान तेज, हजारों लोग प्रभावित

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- जी मीडिया की टीम महाराजगंज के बाढ़ ग्रस्त गांव पहुंच कर लोगों से हालचाल पूछी है। एंकर - नेपाल के पहाड़ों में भारी बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर चल रही हैं, वहीं वाल्मीकि बैराज में साढ़े चार लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के चलते निचलौल तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे लगभग 5 हजार के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। जी मीडिया की टीम सबसे पहले निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम गेडहंवा बलुआ टोले पहुँची जहां करीब 100 से अधिक घरों में पानी घुस गया। इस दौरान जी मीडिया की टीम ने बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचकर लोगों से बातचीत किया है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि देर रात करीब 10:00 बजे बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया और उन्होंने राशन और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने बताया अब तक करीब 50 से अधिक घरों में पानी घुसने के चलते पीड़ित परिवार ऊंचे स्थान पर शरण ले चुके हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर और मेडिकल कैंप लगा दिया है, राहत एवं बचाव दल अलर्ट पर है।
0
0
Report

लापता विवान कुमार सुरक्षित बरामद, धनबाद-तीनपहाड़ समेत गिरफ्तारियां

Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- रांची रेलवे स्टेशन के बाहर 24 सितम्बर को लापता हुए छत्तीसगढ़ निवासी चार वर्षीय बच्चा विवान कुमार को 27 सितम्बर की सुबह साहिबगंज जिले के बाबूपाड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामदम कर लिया गया। रांची पुलिस ने धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बच्चा को बरामद किया। मामले में धनबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि साहिबगंज के तीनपहाड़ से करीब चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां दिलमेत राजवाड़े आंध्र प्रदेश के सलेम में काम करने के बाद अपने बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ लौट रही थीं। वह चार वर्षीय विवान कुमार और छह वर्षीय बेटी प्रिंसी कुमारी के साथ 24 सितम्बर को रांची पहुंची थीं। रेलवे स्टेशन के बाहर मां ऑटो चालकों से अम्बिकापुर जाने वाले बस स्टैंड की जानकारी ले रही थीं। इसी दौरान विवान अचानक वहां से लापता हो गया। वहीं काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर मां ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रांची पुलिस ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने धनबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर जांच तीनपहाड़ थाना तक पहुंची। चुटिया थाना इंस्पेक्टर पूनम कुजूर के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम तीनपहाड़ पहुंची और स्थानीय तीनपहाड़ थाना पुलिस के सहयोग से बाबूपुर में कार्रवाई कर बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चा रांची से तीनपहाड़ कैसे पहुंचा और पूरे मामले में कितने लोगों की भूमिका है।
0
0
Report
Advertisement

कंधरपुर में गला रेतकर हत्या: चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, इलाके में सनसनी

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की गला रेतकर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सघन जांच शुरू कर दी है। मामला गांव कंधरपुर का है, जहां शनिवार 26 सितंबर को 28 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र बद्री प्रसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से चोट के गहरे के निशान थे। सूचना मिलते ही आँवला कोतवाल बीनू सिंह पुलिस बल सहित मौक़े पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक श्याम सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक काफ़ी समय से गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृतक श्याम सिंह के भाई मुन्नालाल पुत्र बद्री प्रसाद ने आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 -7 साल पहले उसके पिता बद्री प्रसाद ने मोर सिंह पुत्र काशीराम को मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करते हुए पकड़वा दिया था जिस कारण वह पूरे परिवार से रंजिश मानते हैं जिसके चलते मेरे भाई श्याम सिंह की मोहर सिंह सिंह, गजराम पुत्रगण काशीराम, रूम सिंह पुत्र गनेशी, भूपराम पुत्र ओंमकार निवासी ग्राम कंदरपुर ने श्याम सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है पुलिस ने मुन्नालाल द्वारा दिए तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने घटना स्थल का निरिक्षण किया औऱ मृतक के परिजनों से बातचीत की, गांव के ही चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है इसके अलाबा घटना के औऱ भी बिंदुओं पर जांच की जा रही है शीघ्र ही मामला का खुलासा कर दिया जायेगा। बाइट अंशिका वर्मा, एसपी साउथ
0
0
Report

बारिश के बीच अमरोहा में आबादी के पास तेंदुए की दहशत, वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में बारिश के बीच दिनदहाड़े आबादी के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में बारिश के बीच दिनदहाड़े तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आबादी के नजदीक सड़क से कुछ दूरी पर एक दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। इसी दौरान एक ग्रामीण ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आबादी के बेहद करीब दिखाई देने से खेतों की ओर जाने में भी डर लग रहा है। चारा लेने के लिए खेतों में जाने वाले लोग भी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बारिश के बीच तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

मधेपुरा में डॉ अरुण मंडल की जयंती पर मुफ्त मेगा हेल्थ कैंप, चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध

Madanpur, Bihar:जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. अरुण कुमार मंडल की जयंती के अवसर पर रविवार को मधेपुरा स्थित जीवन सदन में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजीव राय ने किया। कार्यक्रम में मधेपुरा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह, डीआईजी एके पांडेय, मधेपुरा एसपी संदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विपिन गुप्ता, आईजीआईएमएस के चिकित्सक एवं अधीक्षक से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद स्वर्गीय डॉ. अरुण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में पटना, आईजीआईएमएस एवं अन्य संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस राजीव राय ने कहा कि अपने पिता की स्मृति में डॉ. मनीष मंडल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होती हैं। उन्होंने मधेपुरा के लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। डॉ. अरुण मंडल के पुत्र एवं शिविर के समन्वयक डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि उनके पिता जीवनभर मधेपुरा के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनके निधन के बाद उनकी पहली जयंती के अवसर पर मधेपुरा में इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में पटना और देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया है, ताकि मधेपुरा और आसपास के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श एवं जांच की सुविधा निःशुल्क मिल सके। उन्होंने कहा कि हर महीने के तीसरे रविवार को मधेपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श मिल सके। शिविर में हृदय, आंख, हड्डी सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई थी। पटना से आई मेडिकल टीम ने लोगों की जांच की और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक सलाह दी। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। पटना एवं आईजीआईएमएस से पहुंचे चिकित्सकों में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. आनंद Shankar, डॉ. प्रेम Shankar Patel, डॉ. सुनील किशोर, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. पूनम, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. सिंटू कुमार, डॉ. गौरव Patel, डॉ. द्रुवित कुमार सिंह, डॉ. अभिमन्यु वत्स, डॉ. प्रतीक बंसल, डॉ. मल्हार बांभोलिया, डॉ. नेत्रानंद आचार्य, डॉ. रेम्या रेघु और डॉ. सुप्रिया सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष विकास सराफ, सचिव आलोक मंडल, गजेंद्र कुमार एवं सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार सहित आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मनीष सराफ ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं शिविर में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी ने आंवले के जरिए ODOP से ग्रामीण महिलाओं को नया रोजगार दिया

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ और आंवले का रिश्ता बहुत पुराना है और यह पारंपरिक पहचान अब किसानों और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रही है। पीएम ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यानी ODOP योजना से आंवला से जुड़े स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिला है। जिले में आंवला प्रसंस्करण की करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने देवगढ़ कमासी गांव के सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह का उदाहरण दिया, जिसकी महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा और जूस बना रही हैं। इससे किसानों को बाजार और महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। इस पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि पीएम ने वोकल फॉर लोकल और ODOP जैसी योजनाओं से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया है। प्रतापगढ़ के आंवले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना जिले के किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि पीएम विश्वकर्मा और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से ग्रामीण कारीगरों और युवाओं को प्रशिक्षण, ऋण और कौशल विकास के अवसर मिल रहे हैं। पीएम ने योग के साथ आंवला और सहजन जैसे प्राकृतिक उत्पादों को सेहत के लिए जरूरी बताया।
0
0
Report
Advertisement

मोबाइल चोर साजिद खान उर्फ टूटा गिरफ्तार, 37 फोन बरामद

Sawai Madhopur, Rajasthan:शातिर मोबाइल चोर साजिद खान उर्फ टूटा निवासी फलसावटा थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न नामचीन कंपनियों के 37 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जयपुर और कोटा से महंगे एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में सस्ती कीमत में बेचता है। विशेष पुलिस टीम ने करेल रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किए गए मोबाइलों के फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम के पिन चेंज कर रुपये भी निकालता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद मोबाइलों के बारे में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी के अन्य मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के अमरपुरा थेड़ी में आंगन मिलन समारोह: आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मान

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) अमरपुरा थेड़ी में आंगन मिलन समारोह, आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मान Hanumangarh के अमरपुरा थेड़ी ग्राम पंचायत भवन में आंगन मिलन सेवा समारोह हुआ। इसमें ग्रामीणों को आंगनबाड़ी की योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी में नए बच्चों का स्वागत कर उन्हें पाठ्य सामग्री भेंट की गई। लाभार्थियों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशस्ति पत्र और तुलसी के पौधे दिए गए। अध्यापिका कमलेश बेनीवाल ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी जिनागल ने बताया कि केंद्र 0 से 6 साल के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखते हैं। कार्यकर्ता कमलजीत कौर ने टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी सेवाओं की जानकारी दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top