icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
VAVeena AroraFollow31 Jul 2024, 09:10 am

यमुनानगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अरविंद केजरीवाल को घेरा

Yamuna Nagar, Haryana:

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पहली बार यमुनानगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार को "कमिश्नर मोड" में चला रहे हैं जबकि बीजेपी "मिशन मोड" में विकास को आगे बढ़ा रही है। बडोली ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को कुर्सी से इतना प्यार है कि वह जेल में रहते हुए भी पद नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार पर भी हमला किया, कहा कि शैलजा के पोस्टरों से बड़े नेताओं की तस्वीरें गायब हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वायरल वीडियो: 4 आरोपी गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वायरल वीडियो, 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार. मुख्य आरोपी पर पहले से छह केस, शराब कारोबार से भी जुड़ा कनेक्शन. समस्तीपुर में एक लड़की से स्थानीय मनचले ने रोक कर छेड़खानी का वायरल वीडियो सामने आया. घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड की होने के पुष्टि के साथ ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई है. घटना में शामिल चार आरोपी को पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. इन्हें कर्पूरीग्राम थाना में 117/26, पॉस्को और IT की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. अभियुक्तों की पहचान स्थापित की गई है और छह घंटों के अंदर सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इनमें विकास कुमार, पिता सुन्दर शर्मा, ग्राम जगतसिंहपुर; राहुल कुमार, पिता अरुण पासवान, जगतसिंहपुर; राम बाबु सहनी, पिता महेश्वर सहनी, जगतसिंहपुर; अवधेश पासवान, पिता नेवालाल पासवान, ग्राम बिजौलिया, थाना कर्पूरीग्राम के रहने वाले हैं. गिरफ्तार चारों आरोपी बालिग हैं. गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार शर्मा और राहुल कुमार दोनों ही शराब कारोबार से जुड़े हैं. विकास कुमार शर्मा 15 हजार महीने पर राहुल कुमार को अपने साथ रखता था. शराब का मास्टरमाइंड विकास कुमार शर्मा बताया जा रहा है, जिस पर समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना, सरायरंजन थाना, कर्पूरी ग्राम थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं, जिसमें उत्पाद विभाग का मामला भी शामिल है. विकास कुमार शर्मा का परिवार शुरू से ही अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है; इसका बड़ा भाई तेलंगाना में एक हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है. वहीं आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर जी मीडिया की टीम पहुंची. दरवाजे पर उसकी मां खड़ी थी लेकिन उन्होंने विकास से जुड़े मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार उसकी मां भी शराब मामले में जेल जा चुकी है.
0
0
Report

विदिशा: राष्ट्र सेविका समिति के शिक्षक सम्मान से बच्चों में उत्साह का उफान!

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. राष्ट्र सेविका समिति के अन्नपूर्णा आयाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विविध आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया.
0
0
Report

धौलपुर के पुराने इलाके में पाइपलाइन फटी, सड़कों पर पानी और घरों में जलमग्न

Dholpur, Rajasthan:महात्मा नंद की बगीची के पास फूटी पाइपलाइन, सड़कों पर सैलाब और घरों में आफत धौलपुर। शहर के पुराने इलाके में महात्मा नंद की बगीची के पास आखिरकार उस पाइपलाइन ने दम तोड़ ही दिया, जो पिछले कई दिनों से फूटने की कगार पर थी। पाइपलाइन फटते ही सड़क तालाब में बदल गई और पानी आसपास की दुकानों और घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों की मानें तो यह पाइपलाइन कोई आज नहीं, पिछले 10-15 दिनों से लीक हो रही थी। विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, शायद इंतजार कर रहे थे कि पानी खुद ही रास्ता बदल ले। आखिर जब शिकायतें बढ़ीं तो 15 दिन बाद मरम्मत का शुभारंभ हुआ। मरम्मत भी ऐसी कि आफत और बढ़ गई। बड़ी पाइपलाइन को खोलकर ऐसे छोड़ दिया गया जैसे सावन का महीना हो। देखते ही देखते तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर बह निकला। दुकानदार अपनी दुकानों से पानी निकालते दिखे तो कुछ घरों में रखा सामान भी भीग गया。 लोग बताते हैं कि जब से पाइपलाइन खराब हुई थी, तब से घरों में पानी की सप्लाई भी भगवान भरोसे थी। कहीं नलों में पानी कम आ रहा था तो कहीं गंदा पानी आ रहा था। लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान रहे。 स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मरम्मत के दौरान थोड़ी सी प्लानिंग कर ली जाती, पानी के बहाव को रोक दिया जाता और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो यह नौबत नहीं आती। लेकिन विभाग की कार्यशैली में जल्दबाजी ज्यादा और सावधानी कम दिखी。 अब लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस पाइपलाइन की अस्थायी नहीं, बल्कि पक्की मरम्मत की जाए, ताकि हर 15 दिन में सड़क पर यही नजारा देखने को न मिले
0
0
Report
Advertisement

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, शिक्षिका व ग्रामीणों से विवाद का वीडियो वायरल

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत भाटापारा भुईगांव स्थित शासकीय स्कूल में प्रधान पाठक पर शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचने का गंभीर आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल परिसर में प्रधान पाठक ने पहले एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार और विवाद किया। शोर सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया, तो वह उनसे भी उलझ पड़े। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

UP NEWS : पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के चोरों को पकड़ा,ट्रैक्टर ट्राली और बाइक बरामद

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है जिनके कब्जे से एक नया ट्रैक्टर और ट्राली घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपी जनपद बरेली और पीलीभीत के रहने वाले है जिनके ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी बिलसंडा पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से दी है। गौरतलब है थाना बिलसंडा क्षेत्र के रामपुर अमृत गांव के रहने वाले ध्रुव मिश्रा का कहना है कि 18/19 सितंबर की रात गांव के बाहर रोड किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा था जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर घटना की जांच शुरूकर की। जिसके खुलासे के लिए पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने तीन टीमों को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्राली सहित घटना में उपयोग की गई एक बाइक भी बरामद कर ली। थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि आरोपी दिन में रैकी कर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बहन को हटाने के बाद लिंक रोड के माध्यम से फरार हो जाते थे और सुरक्षित जगहों पर वाहनों को खड़ा कर जिसके बाद चोरी के वाहन को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। वहीं उनका कहना है पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र पप्पू जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बीजामऊ का रहने वाला है जिसके ऊपर रामपुर,पीलीभीत और बरेली जनपदों के थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी अरविंद कुमार पुत्र सत्यप्रकाश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र की ईटगांव का रहने वाला है जिसके ऊपर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
0
0
Report

सहारनपुर में पारिवारिक विवाद से पत्नी की हत्या, पति ने धारदार हथियार से हमला

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में हड़कम मच गया जब पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारे पति ने खुदका भी गला काट लिया। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग जमा हो गए और दोनों को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। मौके पर पहुंची थाना नानौता पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल भेजा और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरफान पुत्र उम्रदराज निवासी कैराना जनपद शामली ने अपनी पत्नी गजाला पुत्री इस्लाम का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना मोहल्ला चाह मंजिली कोट में घटी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इरफान की ससुराल थी शादी, दोनों पति-पत्नी शादी में आए हुए थे। सूत्रों के अनुसार छोटी लड़की पर समान ज्यादा और अपनी पत्नी को कम समान मिलने से नाराज इरफान ने गुस्से में पत्नी गजाला का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और नगर में सकते की स्थिति है। क्षेत्राधिकार गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शाम के समय थाने नानौता क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला चाह मंजली कोर्ट में इरफान अपने ससुराल आ रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते इरफान ने अपनी पत्नी श्रीमती गजाला पर धारदार हथियार से हमला कर दीघ रूप से घायल कर दिया। घायल गजाला को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नानौता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त इरफान ने अपने गले पर भी चोटें पहुंचाई थीं जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और शांति-व्यवस्था सामान्य है। तहरीर प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली छावनी में हिंदी पखवाड़ा: हास्य कवि अरुण जैमिनी का कवितात्मक पाठ

New Delhi, Delhi:दिल्ली छावनी में रक्षा संपदा संगठन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी का हास्य काव्य पाठ आयोजित हुआ. हास्य कवि जैमनी ने सब को हस्ते हस्ते लौट पोट कर दीये. हास्य कवि जैमनी ने कहा हिन्दी को बोले हिन्दी अपने हस्ताक्षर करें. एंकर... दिल्ली छावनी में रक्षा संपदा संगठन में हिंदी पखवाड़ा खुशियों के साथ मना रहा है राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता, रुचि एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल एवं राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान (निडेम), दिल्ली छावनी के संयुक्त तत्वावधान में चाणक्य सभागार, निडेम, दिल्ली छावनी में सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी का हास्य काव्य पाठ आयोजित किया गया. हास्य कवि जैमनी ने कहा हिन्दी को बोले हिन्दी अपने हस्ताक्षर करें. इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री ए के जैन, महानिदेशक (कार्मिक) सैन्य अभियंता सेवाएं, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय एवं महानिदेeshालय, रक्षा संपदा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित रक्षा संपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हास्य काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया। हास्य काव्य पाठ के दौरान सुप्रसिद्ध कवि श्री अरुण जैमिनी ने अपनी विशिष्ट हास्य शैली, चुटीली प्रस्तुतियों और सामाजिक जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों पर आधारित कविताओं से पूरे सभागार को हंसी और ठहाकों से गुंजायमान कर दिया।
0
0
Report

गणेश विसर्जन से लौटते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से राजसमंद में 4 की मौत, 14 घायल

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र के तुर्किया खेड़ा गांव आज दोपहर गणेश विसर्जन से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक मोड़ आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को रेलमगरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे में 12 साल के मासूम हरीश लोहार, ललित, पुष्पा कंवर निवासी तकडिया का गुड़ा पाखंड और शंकर सिंह निवासी तुर्किया खेड़ा की मौत हुई है। गंभीर घायलों को राजसमंद के आरके हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां भर्ती अनीता कंवर और ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं घायल आशा कंवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल आरके हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : करेली पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज किया,बिजली विभाग ने 4 लाख का जुर्माना ठोका

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में ट्रांसफार्मर पर मोरंग भरा ओवरलोड ट्रक पलटने के मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी यशवीर सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता राजेश कुमार ने ट्रक और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है आरोप है कि चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी जिससे ट्रांसफार्मर,खंभे और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे के समय कोई इंसान मौके पर नहीं था और 11000 की लाइन बंद थी जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। वहीं एसडीओ यशवीर सिंह का कहना है बिजली यंत्रों की 4 लाख 12 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति हुई है। वहीं करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बहेड़ी में होगा ‘अग्निशिखा’ युवती सम्मेलन

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला बरेली के बहेड़ी नगर द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की सहभागिता को लेकर ‘अग्निशिखा’ जिला युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में बरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1000 छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में छात्राओं को वर्तमान समय में उनके सामने मौजूद शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्राओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम की तैयारियां प्रांत छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, जिला छात्रा प्रमुख रीना, नगर अध्यक्ष डॉ. अवधेश एवं नगर मंत्री शेखर रस्तोगी के मार्गदर्शन में चल रही हैं। एबीवीपी की ओर से जिले की छात्राओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
0
0
Report

UP NEWS : फिरसा चुर्राह में बुजुर्ग को सांप ने काटा झाड़फूंक करने से हुई मौत

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में बुजुर्ग को सांप के काट लिया जिनके परिजन इलाज के लिए ले जाने के बजाय झाड़ फूक के चक्कर में पड़ गए जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है थाना करेली के क्षेत्र के ग्राम फिरसा चुर्राह के रहने वाले सीताराम पुत्र टोडी लाल उम्र लगभग 75 वर्ष बताया जा रहा है 23/24 सितंबर की रात घर में टीन के बने कमरे में तख्त पर लेटे हुए थे तभी उन्हें सांप ने काट लिया। पुलिस का कहना है बुजुर्ग के पोते शिवेंद्र द्वारा इलाज के लिए जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के सुनासर लेकर गए बुजुर्ग को फायदा ना होने पर वापस बिलसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिस पर मृतक के परिजन उनका शव घर ग्राम फिरसा चुर्राह लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने मामले का मेमो थाना करेली भेजा जिस पर करेली थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर मृतक सीताराम के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला का कहना है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा से बुजुर्ग की मौत के मामले में थाने पर मेमो भेजा गया था जिसमें बताया गया है कि बुजुर्ग की सांप के काटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया।
0
0
Report

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चांद बाबू गिरफ्तार

Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां, बरेली। थाना देवरनियां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चांद बाबू पुत्र फारूख, निवासी ग्राम गुनाहटू, थाना देवरनियां, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चांद बाबू के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप से संबंधित मुकदमा दर्ज था और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। उसके खिलाफ थाना देवरनियां में पूर्व में भी कई मामले पंजीकृत बताए गए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मनोज कुमार तथा हेड कांस्टेबल कुलवन्त सिंह शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top