135001
हरियाणा में आयुष्मान योजना बनी सरकार के लिए बड़ी दिक्कत
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है। सूचना के अनुसार डॉक्टर्स डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज नहीं कर रहे। वहीं IMA के महासचिव डॉ. धीरेंद्र सोनी के अनुसार, 1.4 लाख आयुष्मान फाइलें पेंडिंग हैं, जिनमें लगभग 300 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। साथ ही सरकार ने 15 दिनों में भुगतान का वादा किया था। जिसके चलते मरीजों को अब अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीपीएस बोकारो के आदित्य मिश्रा संयुक्त नेशनल टॉपर, 99.60% के साथ इतिहास
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro. सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है. विद्यालय के होनहार छात्र आदित्य मिश्रा अब 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के संयुक्त नेशनल टॉपर बन चुके हैं. पुनर्मूल्यांकन के उपरांत बायोलॉजी में कुल प्राप्तांक 99.60% हो गया और उनके साथ कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल भी संयुक्त साइंस टॉ topper बनीं. उनके कुल प्राप्तांक 99.60% हैं. इंग्लिश कोर, केमिस्ट्री और पेंटिंग में 100 में 100 अंक मिले हैं, फिजिक्स में 99 अंक रहे. डीपीएस बोकारो परिवार में खुशी की लहर है; प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने आदित्य को माता-पिता के साथ सम्मानित किया. वे चाहते हैं कि आदित्य एक सफल चिकित्सक बन मानवता की सेवा करें. आदित्य ने री-नीट के बारे में भी जानकारी दी और बोर्ड परिणामों के लिए संघर्ष जारी रखा. इस उपलब्धि के साथ आदित्य ने बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है और झारखंड के मान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है.0
0
Report
बांका के नए SP अमितेश कुमार ने अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Banka, Bihar:बांका के नए एसपी अमितेश कुमार ने पदभार संभालते ही अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। बालू के अवैध उत्खनन, अवैध शराब और सूखे नशे के कारोबार पर रहेगी विशेष नजर, बोले- किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। पदभार संभालने के बाद एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बालू के अवैध उत्खनन, अवैध शराब के कारोबार तथा सूखे नशे (नारकोटिक्स) के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी तथा आम जनता को बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नवनियुक्त एसपी ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस टीम पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य करेगी।0
0
Report
आग हादसे के बाद अम्बेडकरनगर-लखनऊ कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, औचक निरीक्षण
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सजग हुआ जिला प्रशासन। डीएम एसपी ने कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन उपकरणों एवं छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। पांच कोचिंग एवं लाइब्रेरी का डीएम एसपी ने निरीक्षण किया। संस्थानों में सुरक्षा मानकों, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं क्रियशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। डीएम एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, मानकों का पालन करने का आदेश दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
गोंडा फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग-लाइब्रेरी निरीक्षण तेज कर दी, 50 से अधिक संस्थानों की जांच
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अब गोंडा जिले का फायर विभाग भी पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। गोंडा जिले में आज सुबह से ही फायर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार अलग-अलग कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी पहुंच करके वहां पर उपलब्ध सुरक्षा को लेकर के फायर ब्रिगेड को लेकर के उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जांच करके लापरवाही मिलने पर चेतावनी भी दी जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जा रहा है। मानस इंस्टीट्यूट टॉमसन इंटर कॉलेज पहुंच करके मॉक ड्रिल किया गया है ताकि किसी भी विषम परिस्थिति से बच्चे अपने आप को आग से कैसे बचा सके इसकी भी मॉक ड्रिल करके बच्चों को जानकारी दी जा रही है। वही गोंडा फायर विभाग की जांच शुरू होते ही कई कोचिंग संचालक को लाइब्रेरी संचालक अपने बेसमेंट में चल रही कोचिंग और लाइब्रेरी को बंद करके फरार हो गए हैं। फायर विभाग की अधिकारियों द्वारा लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान में पहुंचकर सबसे पहले अग्निशमन उपकरण के बारे में जानकारी ली जा रही है। यहां पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरण को देखा जा रहा है साथ ही साथ यहां पर पढ़ने आ रहे बच्चों को उसे चलाने का तरीका बताया जा रहा है। दूसरी तरफ कोचिंग और लाइब्रेरी में इमरजेंसी गेट को देखा जा रहा है वेल्टीनेशन को देखा जा रहा है। एंट्री एग्जिट प्वाइंट को देखा जा रहा है फायर फाइटिंग सिस्टम देखा जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक पैनल और वायरिंग को भी देखा जा रहा है। सीढ़ियों की चौड़ाई भी देखी जा रही है धुआं बाहर कैसे निकलेगा आग लगने पर इसे भी देखा जा रहा है। गोंडा शहर में ही 50 से अधिक कोचिंग और लाइब्रेरी हैं जिनकी अब ताबड़तोड़ जांच की जा रही है。0
0
Report
बांदा के मरका में कलह से पति-पत्नी ने यमुना में छलांग, पत्नी मौत, पति गंभीर
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के मरका थाना क्षेत्र कस्बे में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और मरका थाना पुलिस ने दोनों को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सोमवार देर शाम की है। मरका कस्बा निवासी रामलखन 35 पुत्र रामलाल बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह सोमवार सुबह ही दिल्ली से गांव लौटा था। शाम को पत्नी सीमा उर्फ दीपिका 30 वर्ष से किसी बात को लेकर घरेलू कलह हो गई, जिसके बाद दोनों घर से करीब 1.5 किमी दूर यमुना नदी पहुंचे और गहरे पानी में छलांग लगा दी।स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी में कूदते देखा तो तुरंत मरका पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने सीमा उर्फ दीपिका को मृत घोषित कर दिया। रामलखन की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया।मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और थाना प्रभारी सुखराज बिंदु पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुखराज बिंदु ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए धामी का बुलडोजर तैयार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण हटाने पर कुछ ही देर में गरजेगा धामी का बुलडोजर। रेलवे भूमि पर कब्जा कर बनाई गई सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन, रेलवे और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने टीम से दस्तावेज दिखाने की मांग की और कुछ घंटों का समय देने की अपील की। अतिक्रमण हटाने को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विरोध और मांगों के बीच प्रशासन कार्रवाई किस तरह आगे बढ़ाता है।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर NH-309A डबल लेन से जल निकासी बंद, भूस्खलन का खतरा बढ़ा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में NH-309A के डबल लेन निर्माण कार्य के दावों के बीच खानकर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि प्राकृतिक कलमठ (जल निकासी मार्ग) बंद हो रहा है जिससे पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है और कई मकानों में दरारें आ गई हैं। मानसून में पानी के दबाव से भूस्खलन और भारी नुकसान होने का खतरा जताया गया है; प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है。0
0
Report
दिल्ली के झुग्गीवासियों के लिए पुनर्वास का ऐतिहासिक फैसला, 2025 तक लाभ
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए बड़ा फैसला सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में DUSIB की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय 1 जनवरी 2025 तक बसी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को मिलेगा पुनर्वास का लाभ झुग्गीवासियों के पुनर्वास का दायरा बढ़ाने का फैसला हजारों परिवारों को मिल सकेगा पुनर्वास योजना का लाभ DUSIB बोर्ड बैठक में पुनर्वास संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर0
0
Report
रूद्रप्रयाग गुरुद्वारे केस: चौथा दिन, निहंग सरदारों के बीच पंजाब जत्था पहुंचा
Noida, Uttar Pradesh:रूद्राप्रयाग नगरासू गुरुद्वारा मामले में आज चौथा दिन है जहां पर निहंग जो सरदार हैं वह चार लोग छत पर चढ़े हुए थे आज एक जत्था उनका पंजाब से यहां पहुंचा है अभी अभी और वह प्रशासन से उन लोगों से बात करने के लिए गुरुद्वारे के अंदर पहुंच चुके हैं0
0
Report
Advertisement
रायबरेली कोचिंग सेंटरों की जांच: 19 संचालक पंजीकृत; लखनऊ अग्निकांड में 15 बच्चे मरे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड को लेकर रायबरेली कोचिंग सेंटरों की जाँच जिलाधिकारी ने दिये जांच के निर्देश。 जिला प्रशासन के मुताबिक 19 कोचिंग संचालक ने लिया है रजिस्ट्रेशन लखनऊ अग्निकांड में 15 बच्चों की अब तक हो चुकी है मौत बहुमंजिला इमारत में चल रहा था कोचिंग सेंटर0
0
Report
हाई कोर्ट ने कोविड बोनस 10 अंक बहाल कर नियुक्ति आदेश जारी करने का निर्देश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट ने मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट भर्ती मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभाग विज्ञापन में निर्धारित शर्तों से बाहर जाकर नई पात्रता या दस्तावेज संबंधी शर्तें नहीं जोड़ सकता। कोर्ट ने कोरोनाकाल में सेवाएं देने वाले अभ्यर्थी के 10 बोनस अंक काटने की कार्रवाई को मनमाना और अवैध करार देते हुए उसे नियुक्ति देने का निर्देश दिया है।हाई कोर्ट ने मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट भर्ती मामले में रायपुर निवासी मोहम्मद हाशिम को राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग को उसके 10 कोविड बोनस अंक बहाल करने और 40 दिनों के भीतर नियुक्ति आदेश जारी करने का निर्देश दिया है। जस्टिस बिभू दत्त गुरु की एकलपीठ ने कहा कि विभाग भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शर्तों से बाहर जाकर नई शर्तें नहीं जोड़ सकता। हाशिम ने सीएमएचओ राजनांदगांव द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें कोविड काल के दौरान छह माह से अधिक सेवा देने की पुष्टि थी। इसके आधार पर अनंतिम मेरिट सूची में उसे 80.84 अंक मिले और वह प्रथम स्थान पर था। लेकिन अंतिम चयन सूची में विभाग ने मूल नियुक्ति आदेश प्रस्तुत नहीं करने का हवाला देकर उसके 10 बोनस अंक काट दिए, जिससे वह नौवें स्थान पर पहुंच गया।हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिकारों को प्रभावित करने वाली सीमा तक अंतिम चयन सूची और संबंधित नियुक्ति को निरस्त कर दिया। साथ ही विभाग को निर्देश दिया कि मोहम्मद हाशिम को 10 बोनस अंक जोड़कर उसकी मेरिट का पुनर्मूल्यांकन किया जाए और यदि वह चयनित श्रेणी में आता है तो 40 दिनों के भीतर नियुक्ति व पदस्थापना आदेश जारी किया जाए।0
0
Report
बाराबंकी में आग ने परिवार तोड़ा, अम्मार की मौत पर पिता के आंसू
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- लखनऊ अग्निकांड में बुझ गया घर का होनहार चिराग, नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक हुआ अम्मार, बेटे का जनाजा उठाकर पिता पर टूटा दुःखों का पहाड़ लखनऊ के कोचिंग सेंटर संचालित भवन में लगी भीषण आग ने बाराबंकी के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद अम्मार की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। आज गमगीन माहौल में अम्मार को उनके गांव ने सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बड़े बेटे का जनाजा उठते देख पिता मंसूर आलम पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं。 लखपेड़ाबाग स्थित हनफिया मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद अम्मार पुत्र मंसूर आलम लखनऊ में उसी भवन में ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत थे, जिसमें कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। आग लगने के समय वह भवन के अंदर मौजूद थे और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में लखनऊ के लिए रवाना हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद अम्मार की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया。 परिजनों और मोहल्ले के लोगों के अनुसार अम्मार बेहद मेहनती, मिलनसार और जिम्मेदार युवा थे। परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को वह पूरी निष्ठा से निभा रहे थे। उनकी असमय मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले ने अपना एक होनहार बेटा खो दिया。 मृतक के पिता मंसूर आलम ने नम आंखों से बताया कि अम्मार उनके परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद था। उन्होंने बेटे की शादी तय कर दी थी और अगले वर्ष मार्च में बेटे और बेटी दोनों की शादी करने की तैयारी चल रही थी। बेटे के भविष्य और घर की खुशियों के सपने संजो रहे पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटे का जिक्र करते-करते उनका गला भर आया और शब्द साथ छोड़ गए。 वहीं अम्मार के छोटे भाई उमर ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद उनका बड़ा भाई सोमवार को फिर से काम पर गया था। रोजाना दोनों भाइयों की मुलाकात हो जाती थी, लेकिन उस दिन वह सो रहे थे, इसलिए अम्मार से आखिरी बार मुलाकात नहीं हो सकी। यह बात याद करते ही उमर की आंखें छलक उठीं। उन्होंने कहा कि वह बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं और उनके बड़े भाई उनकी पढ़ाई से लेकर हर जरूरत में मदद करते थे। भैया मेरे लिए सिर्फ भाई नहीं, पिता समान थे। उनके जाने से मेरी दुनिया उजड़ गई है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी, यह कहते हुए उमर फफक पड़े。 अम्मार की मौत से लखपेड़ाबाग मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। हर किसी की जुबान पर यही बात تھی कि एक मेहनती, जिम्मेदार और उज्ज्वल भविष्य वाले युवक को काल ने समय से पहले छीन लिया। परिवार के सपने, बहन और भाई की उम्मीदें तथा माता-पिता का सहारा एक ही पल में खत्म हो गया, जिससे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है。 बाइट- मंसूर आलम, मृतक मोहम्मद अम्मार के पिता, बाइट- मोहम्मद उमेर, मृतक मोहम्मद अम्मार का छोटा भाई।0
0
Report
Advertisement
मगाम में 7 मुहर्रम पर मातमी सभा, कर्बला के शहीदों और क़ासिम की शहादत स्मरण
Gulmarg, A mourning gathering was held in Magam on the occasion of the 7th of Muharram, in which Maulana Kifayat Hussain Qumi shed light on the martyrs of Karbala, particularly the martyrdom of Prince Hazrat Qasim (AS). A large number of mourners attended the gathering and paid tribute to the martyrs of Karbala. On this occasion, Maulana Kifayat Hussain Qumi said that it is the need of the time to understand the sacrifices of the martyrs of Karbala so that we may achieve success.0
0
Report
अंबाला में 54 अवैध कॉलोनियों के वैधीकरण की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Ambala, Haryana:कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा। अंबाला में आज कांग्रेस पार्टी ने शहर की समस्याओं को लेकर सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की मुख्य मांग है कि अंबाला शहर की 54 अवैध कॉलोनियों को जल्द से जल्द वैध किया जाए ताकि वहां रह रहे लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और पिछले 12 सालों से एक भी कॉलोनी को वैध नहीं किया गया है। नेताओं का कहना है कि पिछले विधानसभा सत्र में सरकार की तरफ से केवल 23 कॉलोनियों को मंजूरी देने का आश्वासन मिला था, लेकिन असल में शहर की कम से कम 54 कॉलोनियों को वैध किए जाने की सख्त जरूरत है। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि वे जनता के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा न कि राजनेताओं को खुश करने में समय बिताना होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक अंबाला की जनता को उनका हक नहीं मिल जाता, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा。0
0
Report
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज नर्स ग्रेड-II/GNM कर्मियों के वेतन बकाया और सेवा विस्तार की मांग पर उबाल
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से विगत कई वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे समस्त नर्स ग्रेड-II/GNM कर्मियों ने अचानक उनकी सेवाएं समाप्त करने के विरोध व अपनी अन्य मांगों को लेकर जिला अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए सेवा विस्तार व बकाया मानदेय के भुगतान की मांग रखी है। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से लगे कर्माचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बीती रात अचानक उनकी सेवाएं बिना कोई सूचना एवं नोटिस दिए समाप्त कर दी गई हैं। वर्तमान में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत नए अभ्यर्थियों की जॉइनिंग प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत कुल 242 स्वीकृत पदों में से केवल 138 अभ्यर्थियों ने ही जॉइनिंग दी है, जिसके चलते लगभग 100 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। दूसरी ओर, आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्यरत अनुभवी नर्स ग्रेड-II/GNM कर्मियों की संख्या लगभग 100 है। ऐसे में रिक्त पदों के विरुद्ध इन अनुभवी कर्मियों की सेवाएं समाप्त करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण, अव्यावहारिक और जनहित के खिलाफ होगा। कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें इन रिक्त पदों पर समायोजित कर उनकी सेवा निरंतरता बनाए रखी जाए। कर्मचारियों ने इस बात पर भी गहरा दुख जताया है कि मई 2026 और जून 2026 के मानदेय को अब तक नहीं मिला है; लगातार दो महीने से मानदेय लंबित रहने के कारण परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मियों ने बकाया मानदेय के तत्काल भुगतान की भी मांग रखी है।0
0
Report
Advertisement
