यमुना नगर में मानसून की शुरुआत होते ही नगर निगम की खुली पोल, लोगों का प्रदर्शन
Yamuna Nagar, Haryana:टैगोर गार्डन, तिलक नगर, जसवंत कॉलोनी, श्याम नगर और विजय कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर नगर निगम दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा है जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने जल्द से जल्द नालों की सफाई कराने की मांग की। प्रदर्शनकारी अधिकारियों को साथ लेकर समस्याओं का मुआयना कराने गए। नगर निगम अधिकारी विजयपाल यादव ने कहा कि हमारी तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है लेकिन मानसून के सीजन में ऐसा हो जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
