icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
VAVeena AroraFollow3 Aug 2024, 01:37 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड सरकार पर पहाड़िया आदिम जनजाति के अस्तित्व के भेदभाव के आरोप

Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड सरकार राजमहल के पहाड़ो पर रहने वाले आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के साथ नस्ल भेद कि रवैया अपनाती हैँ और एक साजिश के तहत पहाड़िया समुदाय को विलुप्त करने में लगी हैँ यह गंभीर आरोप सरकार पर साहिबगंज पहुंचे सैकड़ो पहाड़िया समुदाय के लोगो ने लगाया हैँ. पहाड़िया समुदाय के लोग सरकार से पूंछ रहा हैँ कि पहाड़िया मालतो और मावडो भाषा को क्षेत्रीय जनजाति भाषा सूची से बाहर कर दिया. जिससे हम पहाड़िया के पढ़े लिखें बच्चे जे टीईटी और सी टीईटी कि परीक्षा से बाहर हो गए. वो बच्चे पढ़ लिख कर कहाँ जाए. उसी प्रकार राजमहल कि पहाड़ी और उस पर बसने वाले आदिम जनजाति को समाप्त करने कि साजिश कानूनी तरीके से हो रही हैँ. सरकार राजमहल कि पहाड़ी पर खनन का लीज देकर हमे और हमारे पहाड़ ख़त्म करने कि एक पुख्ता शाजिस चल रहा हैँ जो कबतक समाप्त होंगी. आने वाले समय में ना तो राजमहल कि पहाड़ी बचेगी और ना ही इस पर रहने वाले हम आदिम जनजाति. इस लिए राष्ट्रपति महोदय से हमारे अस्तित्व बचाने कि गुहार लगा रहे हैँ.
0
0
Report

जमशेदपुर के पत्रकार अभिषेक भारती मामले पर भाजयुमो का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकार संगठनों के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा भी आंदोलन में उतर गया है. शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. भाजयुमो ने आरोप लगाया कि एक संवेदनशील मामले से जुड़ी खबर प्रसारित करने के कारण पत्रकार अभिषेक भारती को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है. संगठन ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर गंभीर प्रहार बताया. भाजयुमो ने सवाल उठाया कि दुष्कर्म का आरोपी विधायक जेल से बाहर है, जबकि मामले से जुड़ी खबर दिखाने वाला पत्रकार जेल के अंदर है. आखिर झारखंड में यह कैसा न्याय और कैसा कानून है? भाजयुमो ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने के लिए उचित कानूनी पहल करने, पत्रकारों की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकारों पर दबाव बनाने और उनकी आवाज दबाने की किसी भी कोशिश पर रोक लगाने की मांग की है. गौरतलब है कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और हिरासत में कथित यातना के विरोध में कई पत्रकार संगठनों ने भी शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. पत्रकार संगठनों के आंदोलन के बीच भाजयुमो के धरना-प्रदर्शन से मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.
0
0
Report

DMFT फंड से धनबाद में बाल सुधार गृह व स्कूल लिए करोड़ों प्रोजेक्ट शुरू

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। दोनों योजनाओं पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली योजना के तहत भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद की ओर से बाल सुधार गृह परिसर में विकास एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य कराया जाएगा। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि और विधायक राज सिन्हा ने फीते काटकर कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि DMFT फंड से बाल सुधार गृह परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इसमें पार्क, शेड और भवन का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि वहां रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं दूसरी योजना के तहत मनईटांड़ स्थित कुम्हारपट्टी प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर लगभग 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यालय भवन का निर्माण पांच महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि DMFT फंड के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों योजनाओं के पूरा होने से बाल सुधार गृह और प्राथमिक विद्यालय को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में विद्यापति प्रतिमा क्षतिग्रस्त, विरोधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुनर्स्थापन की मांग

Madhubani, Bihar:महाकवि विद्यापति की प्रतिमा मधुबनी के जीवछ चौक स्थित है जिसे असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर जीवछ नदी में फेंक दिया। घटना रहिका थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में समाजसेवी शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम मुकेश रंजन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रतिमा को पुनर्स्थापित कराने की मांग की। वहीं, एडीएम मुकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महाकवि विद्यापति की प्रतिमा के साथ हुई इस घटना से मैथिल समाज और स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महाकवि विद्यापति मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और गौरव के प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बेहद दुखद है। लोगों ने रहिका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की माँग की है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अविलंब दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करने और प्रतिमा को ससम्मान स्थापित करने की मांग प्रशासन से की है।
0
0
Report

बेगूसराय में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल: आपदा से निपटने की तैयारी दिखी

Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय में अगर अचानक हवाई हमला हो जाए या किसी बड़ी आपदा की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो उससे कैसे निपटना है, लोगों की जान कैसे बचानी है और घायलों को सुरक्षित अस्पताल तक कैसे पहुंचाना है, इसी को लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल में नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा की स्थिति को बिल्कुल वास्तविक रूप देकर अभ्यास किया गया। चारों तरफ सायरन की आवाज, दौड़ती एंबुलेंस, घायलों की चीख-पुकार और स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाए जा रहे लोग। पूरा नजारा किसी फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि वास्तविक आपदा की तस्वीर जैसा लग रहा था। इस मॉक ड्रिल के जरिए अलग-अलग विभागों की टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास किया और आम लोगों को भी जागरूक किया। यह तस्वीरें बेगूसराय सदर अस्पताल की हैं, जहां अचानक सायरन की गूंज सुनाई देने लगी। एंबुलेंस तेजी से अस्पताल परिसर में पहुंचने लगीं। स्ट्रेचर पर लादकर घायलों को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाया जा रहा था। कहीं स्वास्थ्य कर्मी घायलों का इलाज करने में जुटे थे तो कहीं राहत और बचाव दल अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। दरअसल, यह कोई वास्तविक हवाई हमला या आपदा नहीं थी, बल्कि नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। इस दौरान आपदा के वक्त उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को हूबहू तैयार किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया सके। इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीम को शामिल किया गया। अभ्यास के दौरान यह दिखाया गया कि अगर किसी हमले में मकान ध्वस्त हो जाए और लोग मलबे में दब जाएं तो उन्हें सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाएगा। वहीं, अगर किसी जगह आग लग जाती है तो आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आपदा प्रबंधन से जुड़े समाजसेवी दिलीप सिन्हा ने बताया कि आपदा विभाग की ओर से जिला प्रशासन के नियंत्रण में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। बेगूसराय सदर अस्पताल के साथ जिला परिषद मार्केट में भी मॉक ड्रिल आयोजित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी है। ऐसे में किसी विदेशी हमले या बड़ी आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर आम नागरिकों को किस तरह अपनी सुरक्षा करनी है और राहत-बचाव कार्य में किस तरह सहयोग करना है, इसकी जानकारी देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। फिलहाल इस मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपदा कभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। ऐसे में उससे निपटने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक और प्रशिक्षित होना जरूरी है। ताकि संकट की घड़ी में सिविल डिफेंस की टीम और अन्य विभागों के साथ मिलकर लोगों की जान बचाई जा सके.
0
0
Report

मुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र में 156 लीटर विदेशी शराब के साथ फोर्ड फिगो जब्त

Munger, Bihar:मुंगेर : हरपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान हसनपुर रोड से लावारिस अवस्था में खड़ी एक स्लेटी रंग की फोर्ड फिगो कार से 156 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाअध्यक्ष सत्यम कुमार ने  बताया की गुप्त सुचना मिली की गनेली के पास  हसनपुर जाने वाली सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी कार में शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली।तलाशी के दौरान 16 कार्टून बरामद की। कुल 416 बोतलों में 156 लीटर विदेशी शराब पाई गई। बरामद शराब की बोतलों पर झारखंड में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। उन्होंने बताया की इस मामले में हरपुर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में कांड संख्या 94/26 दर्ज की गई है।
0
0
Report
Advertisement

11 हजार वोल्ट तार टूटने से छात्र की मौत; ग्रामीणों ने चक्का जाम

Kawardha, Chhattisgarh:11 हजार वोल्ट के टूटे तार ने ली छात्र की जान, विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश मंझोली में सड़क पर टूटकर गिरा था करंट प्रवाहित 11 केवी का तार, बाइक सवार छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत; कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया चक्काजाम। कवर्धा। ग्राम पंचायत मंझोली में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक छात्र की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश निर्मलकर, पिता टोपचंद निर्मलकर, निवासी मंझोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश मोटरसाइकिल से अपने गांव से पंडरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिरा हुआ था। तार में करंट प्रवाहित होने की जानकारी नहीं होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, घटना की निष्पक्ष जांच हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। घटना ने विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस दर्दनाक हादसे की जिम्मेदारी किस पर तय होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
0
0
Report
Advertisement

Bihar Deputy CM Vijay Choudhary Reaches Ayodhya, Prays for Bihar's Progress

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में रामलला का दर्शन करने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मिथिलावासी होने के नाते भगवान राम से उनका विशेष लगाव है, क्योंकि बिहार माता सीता की धरती और भगवान राम का ससुराल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामनगरी में आते ही मन पुलकित हो जाता है। वह पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगे और इसके बाद रामलला का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने भगवान राम से बिहार की उन्नति, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना करने की बात कही। वहीं परिसीमन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का कानून 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था। ऐसे में अब विपक्ष की ओर से इसमें अड़ंगा लगाने की बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आगे बढ़ाना समय की मांग है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायतों में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के काम हुए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए से मुकाबले से पहले विपक्ष को आपसी लड़ाई से फुर्सत पानी होगी।
0
0
Report

शामली के सीएचसी में महिला डॉक्टरों का धरना: डॉक्टर बिजेंद्र पर आरोप, हटाने की मांग

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दर्जनों महिला चिकित्सक एक डॉक्टर के खिलाफ लामबंद होकर काम छोड़ते हुए धरने पर बैठ गईं। पीड़ित महिला चिकित्सकों ने सीएचसी में तैनात डॉक्टर बिजेंद्र पर परेशान करने और अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की कार्यशैली से वे लंबे समय से परेशान हैं और कई बार इस संबंध में अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। आप को बता दे कि जनपद के सिटी हॉस्पिटल में धरना देने वाली ये महिला स्वास्थ्य विभाग के स्टॉप की है, जहा महिला डॉक्टर ने अपनी साथी महिला स्टॉप को लेकर धरना दिया। वहीं धरने पर बैठी महिला चिकित्सकों का आरोप है कि डॉक्टर बिजेंद्र आए दिन उन्हें किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते हैं। इतना ही नहीं, महिला चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर बिजेंद्र उनसे अपने कमरे में दो मिनट के लिए अकेले मिलने की बात भी कहते हैं। महिला चिकित्सकों ने इस तरह के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे असहज करने वाला बताया है; महिला चिकित्सकों का कहना है कि कार्यस्थल पर उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, लेकिन सीएचसी में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक डॉक्टर बिजेंद्र को सीएचसी से हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। महिला चिकित्सकों के धरने के चलते स्वास्थ्य केंद्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और महिला चिकित्सकों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल महिला चिकित्सक अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और डॉक्टर बिजेंद्र को सीएचसी से हटाने की मांग कर रही हैं।
0
0
Report

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow11m ago
Pahladpur, Uttar Pradesh:अविनाश चंद्र ने घंघोरा-घंघोरी बूथ का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश ​भोजीपुरा । मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश चंद्र ने शनिवार को भोजीपुरा क्षेत्र के घंघोरा-घंघोरी स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:15 बजे बूथ पर पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां चल रहे मतदाता पंजीकरण कार्य की जमीनी हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों से अब तक आए आवेदनों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया। ​करीब 20 मिनट तक चले इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र युवा या नया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाई जाए और प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों का समयबद्ध व त्रुटिहीन निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ​जिलाधिकारी ने मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि मृतक और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं, ताकि एक पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके। डीएम के इस औचक निरीक्षण से स्थानीय प्रशासनिक अमले और बीएलओ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान बूथ पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने कार्य में और अधिक पारदर्शिता लाने की हिदायत दी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में हेलमेट जागरूकता अभियान को लेकर बड़ा लक्ष्य,

AdityaAdityaFollow11m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में हेलमेट जागरूकता अभियान को लेकर बड़ा लक्ष्य, 100 से अधिक ट्रैफिक मेगा ड्राइव का होगा आयोजन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से उरई के कोंच बस स्टैंड पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, SP सुरेश चंद्र रावत, DM समीर और ASP डॉ. ईशान सोनी ने किया हेलमेट वितरण, सड़क सुरक्षा को लेकर 100 से अधिक ट्रैफिक मेगा ड्राइव आयोजित करने की योजना, 80 प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य, अधिकारियों ने कहा- हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की सुरक्षा है, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट:- समीर--डीएम जालौन बाइट:- सुरेश चन्द्र रावत--एसपी जालौन
0
0
Report

जालौन में दवाई मार्केट में मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा,

AdityaAdityaFollow13m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दवाई मार्केट में मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, औषधि विभाग की छापेमारी से नगर में मचा हड़कंप, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे दवा विक्रेता, नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की शिकायत पर औषधि विभाग ने की कार्रवाई, मदन मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, छापेमारी के दौरान दुकान में मिली एबॉर्शन किट, नींद की दवाई का सीरप मिला, भंडारण स्टोर में मिले खाली पत्ते, नारकोटिक्स श्रेणी की निसिप, एजिपंच 250 सहित अन्य दवाएं मिलीं, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रेखा सचान की टीम ने नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं को किया जब्त, दुकानदार से 15 दिन के अंदर दवाओं का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करने के दिए निर्देश, बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में स्थानीय निवासी ने की थी नशीली दवाओं के कारोबार की शिकायत, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर स्तिथ दवाई मार्केट का मामला। बाइट:- डॉ. रेखा सचान--ड्रग इंस्पेक्टर
0
0
Report

जालौन में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में अचानक लगी भीषण आग,

AdityaAdityaFollow14m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में अचानक लगी भीषण आग, देखते ही देखते कुछ ही देर में आग में धारण किया विकराल रूप, घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट की जद में आया, अचानक लगी आग से मकान में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही जेल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही शुरू किया राहत बचाव कार्य, पुलिस टीम ने समरसेबल पंप की मदद से आग बुझाने और आसपास फैलने से रोका, पुलिस ने गैस सिलेंडर को तत्काल सुरक्षित निकल बाहर, जेल चौकी प्रभारी रमाकांत तिवारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top