135001
हरियाणा में किसान कर्जमाफी पर अभय चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना
Yamuna Nagar, Haryana:इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा जगाधरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो विधायक अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार की किसान नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वाकई किसान हितैषी है, तो शंभू बॉर्डर पर किसानों को 13 महीने तक धरना देने की नौबत क्यों आई। चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को 'डमी' बताते हुए कहा कि वास्तव में सरकार कोई और चला रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ने किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छोटा पैकेट बड़ा धमाका: क्या है सच?
Noida, Uttar Pradesh:छोटा पैकेट बड़ा धमाका!0
0
Report
ईद-ए-ग़ादीर से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नीरज डांगी ने दाखिल किया नामांकन: अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं का जमघट
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर नीरज डांगी ने दाखिल किया नामांकन। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेता रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार ने ghitorni में अनधिकृत बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया; सीलिंग एक्शन जारी
Delhi, Delhi:एक्शन में दिल्ली सरकार - रेखा सरकार ने अनधिकृत बिल्डिंग पर चलाया बुड़ोज़र - अवैध बिल्डिंग पर सीलिंग एक्शन sealing in ghitorni0
0
Report
अंडा फ्राय बनाएं आसान तरीके से: नाश्ते में नया ट्विस्ट
Noida, Uttar Pradesh:अंडा हुआ फ्राय0
0
Report
सतना जेल में कैदियों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने का मामला, ASI राजेंद्र चौधरी निलंबित
Satna, Madhya Pradesh:केंद्रीय जेल सतना में बंद कैदियों तक नशीले पदार्थ पहुंचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर जेल के एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) राजेंद्र चौधरी का एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो के सामने आने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में मोबाइल नंबर 9303476507 से जेल के अंदर कैदी के लिए 100 ग्राम गांजा, 25 ग्राम गांजा और सिग्नेचर शराब की बोतल पहुंचाने की बातचीत हो रही है। बातचीत के दौरान अज्ञात युवक से एएसआई के लिए 5-5 हजार रुपये की रिश्वत तय की जा रही है। ऑडियो में एएसआई खुद यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह उक्त सामग्री रख दे, जिसे वे खाना खाने के बाद ले लेंगे। केंद्रीय जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के बाद एएसआई राजेंद्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।0
0
Report
Advertisement
सीहोर वार्ड 1 की सड़क कीचड़-गड्ढों में डूबी, विपक्ष ने सवाल उठाए
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, वार्ड क्रमांक 1 की सड़क बनी दलदल शहर की सड़क या गांव की पगडंडी? वार्ड नंबर 1 की बदहाली ने खोली पोल कीचड़, गड्ढे और जलभराव से बेहाल जनता, नगर पालिका पर उठे सवाल सीहोर में प्री-मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के वार्ड क्रमांक 1 की मुख्य सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क पर कीचड़, गड्ढे और जलभराव ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मैं पहली नजर में कोई भी यह नहीं कहेगा कि यह किसी शहर की मुख्य सड़क है। सड़क की स्थिति ऐसी है मानो किसी दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षित सड़क हो। प्री-मानसून की बारिश के बाद यहां कीचड़ और जलभराव ने हालात और खराब कर दिए हैं। रोजाना इसी मार्ग से सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों और कीचड़ के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक फिसलने के डर के बीच सफर कर रहे हैं, जबकि पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी यहां से निकलना चुनौती बन गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर पालिका को शिकायतें भी की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के बाद हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। शहर में विकास के दावे लगातार किए जाते हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 1 की यह सड़क उन दावों की हकीकत बयां कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान कब तक करते हैं। वहीं इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार ने कहा है कि जल्द ही रोड का काम शुरू हो जाएगा इससे पहले रोड की मरम्मत की जाएगी, बाइट – स्थानीय रहवासी बाइट -सुधीर कुमार सीएमओ WT0
0
Report
दोस्ती में धोखा, नदी में धक्का: घटना सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:दोस्ती में धोखा,सीधा नदी में धक्का!0
0
Report
विदिशा के SBI गोल्ड लोन घोटाले में 6 करोड़ का नकली सोना बरामद
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के SBI बैंक में फर्जी तरीके से गोल्ड लोन का एक मामला सामने आया था। इस मामले में कुछ फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। वहीं बैंक की ओर से इस मामले में जांच की जा रही है। फर्जी तरीके से करीब 6 करोड रुपए का लोन नकली सोना रखकर वितरण किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मामले की जांच कर रहे सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनके बयान लिए गए हैं फिलहाल छोड़ दिया गया है। बैंक की अपनी जांच चल रही है। उनकी रिपोर्ट और विजिलेंस जांच रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा दोषियों पर_action_ होगी।0
0
Report
Advertisement
सदर तहसील कार्यालय के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग का आरोप, जांच व स्थानांतरण की मांग
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया सदर तहसील स्थित उपजिलाधिकारी (सदर) कार्यालय में लंबे समय से तैनात एक कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, प्रशासनिक अनियमितता एवं लोगों को भयभीत करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए तत्काल स्थानांतरण एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मचारी पिछले लगभग 25 से 30 वर्षों से गृह जनपद देवरिया में ही एक ही कार्यालय में तैनात हैं, जो शासन की स्थानांतरण नीति एवं प्रशासनिक निष्पक्षता की भावना के विपरीत है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के कारण कार्यालय में मनमानी, प्रभाव का दुरुपयोग तथा भ्रष्टाचार जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास प्रभावित हो रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मचारी लाइसेंसी/व्यक्तिगत शस्त्र लेकर कार्यालय आता-जाता है तथा फरियादियों को भयभीत एवं धमकाने का कार्य करता है। इसे प्रशासनिक मर्यादा एवं सेवा आचरण नियमावली के विरुद्ध बताते हुए मामले की पुलिस एवं प्रशासनिक जांच कराने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से संबंधित कर्मचारी की वर्तमान एवं पूर्व तैनाती की जांच, तत्काल स्थानांतरण, सतर्कता एवं विभागीय जांच, दोष सिद्ध होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र लाइसेंस की समीक्षा/निलंबन की कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। यह प्रार्थना पत्र विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों के कई लोगों द्वारा हस्ताक्षरित कर जनहित, सुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता के आधार पर कार्रवाई की मांग के साथ सौंपा गया है।0
0
Report
गोरखपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति की मौत, बच्चा घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जहां तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार एक दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा चौराहे के पास की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्महा भेज दिया जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा शुरू कर किया। खुद को घिरता देख चालक कुछ दूरी पर ट्रक सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतक परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है। एक ही पल में मासूम बच्चे के सिर से मां-बाप का साया उठ गया और अब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। गोरखपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर दो जिंदगियां निगल गई। सड़क पर बरती गई एक चूक ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया और एक मासूम बच्चे को अनाथ कर दिया अब सवाल यह है कि आखिर कब तक बेलगाम रफ्तार लोगों की जान लेती रहेगी।0
0
Report
ईद-ए-गदीर पर मंझनपुर के कर्बला गेट पर अकीदतमंदों का उत्साहपूर्ण जश्न
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ईद-ए-गदीर पर मनाया गया जश्न मंझनपुर जिले के मंझनपुर स्थित कर्बला गेट पर ईद-ए-गदीर के मौके पर अकीदतमंदों ने जश्न का आयोजन किया। इस दौरान सेवइयों पर नजर दिलाई गई और मौला अली के मानने वालों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-गदीर की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। मंझनपुर के कर्बला गेट पर ईद-ए-गदीर के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे। कार्यक्रम में मौला अली की शान में तकरीरें की गईं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मीठी सेवई पर नजर दिलाई गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-गदीर की मुबारकबाद दी और मुंह मीठा कराया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पैगंबर हज़रत मुहम्मद अपने अंतिम हज, हज-ए-विदा से लौटते समय गदीरे खुम नामक स्थान पर रुके थे। वहीं उन्होंने हज़रत अली का हाथ उठाकर ऐतिहासिक घोषणा की थी, जिसे ईद-ए-गदीर के रूप में याद किया जाता है। अकीदतमंदों ने इस दिन को आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व बताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ भी की। ईद-ए-गदीर के मौके पर मंझनपुर में आयोजित इस जश्न में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती दौरे पर कारागार मंत्री का जोरदार स्वागत, विकास परियोजनाओं पर समीक्षा
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी सरकार में कारागार मंत्री एवं श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान आज श्रावस्ती पहुंचे। श्रावस्ती पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रभारी मंत्री जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होकर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह हरिहरपुर के रानी गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे。 श्रावस्ती पहुंचते ही प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का डीएम और एसपी सहित बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं एमएलसी साकेत मिश्रा ने भी पुष्पगुच्छ देकर प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री के आगमन पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रावस्ती दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां विभिन्न विकास परियोजनाओं, कानून व्यवस्था और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री हरिहरपुर के रानी गांव पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: 94 उद्योग नोटिस, 82 के उत्पादन बंद
Begun, Rajasthan:विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया है.. रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले 94 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 82 उद्योगों के उत्पादन बंद करने या बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं. मंडल ने विभिन्न मामलों में कुल 3 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की है. वहीं सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए कई उद्योगों पर जुर्माना लगाया गया और उत्पादन बंद कराया गया. राहत की बात यह है कि रायपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है. वर्ष 2025 में शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर 62.86 हो गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में है. पर्यावरण संरक्षण मंडल ने साफ किया है कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
अमित शाह ने त्रिपुरा के अगरतला में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज त्रिपुरा की राजधानी में अगरतला में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की लंका मुरा सीमा चौकी (BOP) पर अगर पौधे का रोपण किया। गृह मंत्री ने BSF की लंका मुरा सीमा चौकी (BOP) चौकी का दौरा भी किया।0
0
Report
Advertisement
