सरकार के आंदोलन खड़ा करने से पहले सोनीपत में जिला पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन
Sonipat, Haryana:सोनीपत सरकार के आंदोलन खड़ा करने से पहले ही जिला पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन सामने आया है। जहां सोनीपत के पंचायत पार्षद इक्कठा होकर ऊंट पर बैठकर लघु सचिवालय पहुंचे। साथ ही पार्षदों ने सरकार को उनकी 9 सूत्रीय मांगों को 3 दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। दरअसल पार्षद साल में 50 लाख रुपए की ग्रांट की मुख्य मांग कर रहे हैं, मेहनताना से लेकर अन्य कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी में जुटे हैं। जिला पार्षदों ने साफतौर पर आगामी चुनावों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
