icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131029
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow12 Jun 2024, 05:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावको ने खड़े किए सवाल, अध्यक्ष से मिलकर दिया ज्ञापन

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow4m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के राजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय का संचालन पुरानी बिल्डिंग में ही कराया जाए। उनका कहना है कि एसडीएम कॉलोनी के पास नवनिर्मित विद्यालय भवन राष्ट्रीय राजमार्ग-731 ए से सटा हुआ है, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को लेकर अभिभावकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: तीन मकान क्षतिग्रस्त, 5 घायल

Hansi, Haryana:हाँसी ब्रेकिंग न्यूज़ हाँसी में सिलेंडर से बड़ा हादसा! जोरदार धमाके से तीन मकान को नुकसान, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल। जींद रोड के चाहर पुल एरिया में मचा हड़कंप, मलबे में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर। घायलों को नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया रेफर。 धमाके से इलाके में दहशत, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर。 हाँसी से जींद रोड पर ढाणी चदरपुल के पास स्थित ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम करीब 7:00 बजे मकान में रखा घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि करीब 500 मीटर दूरी पर बने मकानों की छत भी हिल गई, गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से आसपास के तीन मकानो को नुकसान हुआ है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है वह मकान पूरी तरह से गिर गया है। यह मकान प्रताप सिंह का है। इस हादसे के दौरान प्रताप सिंह का बेटा नवीन, नवीन की भाभी दीपक की पत्नी सुनीता, दीपक का करीब 8 साल का बेटा निखिल व करीब 5 साल की बेटी मीत गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्लास्ट होते ही प्रताप सिंह का पूरा मकान गिर गया। आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबे के नीचे दबे हुए परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन फानन में निजी वाहन का प्रबंध करके सभी को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करके अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। अगर मौके पर आस पड़ोस के लोग नहीं पहुंचते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। - वहीं मकान के पड़ोसी गोपाल का मकान का कमरा, गिर गया, गोपाल के बेटे की बहु कुछ समय पहले ही पूजा करके कमरे से बाहर निकली थी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान की ईंट करीब 100 मीटर दूरी पर जाकर गिरी। प्रताप के मकान के तीन कमरों के छत पूरी तरह से फट गई। घटना की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची।
0
0
Report

सहारनपुर पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा से पहले सघन चेकिंग, 40 वाहन सीज

Saharanpur, Uttar Pradesh:आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले और यातायात माह को लेकर सहारनपुर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आज थाना मिर्जापुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने गाड़ा तिराहा, मिर्जापुर बस स्टैंड और बादशाहीबाग समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध कागजात, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 40 वाहनों को सीज किया गया। क्षेत्राधिकारी बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि यातायात माह के तहत पूरे जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बेहट पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान वाहनों के चालान किए, जबकि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात्रा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

सलका ग्राम में शराबी विवाद में जीजा की हत्या, साला गिरफ्तार

Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलका में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद साले ने अपने जीजा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे ग्राम सलका के बसोरपारा निवासी जितेंद्र बसोर और उसके साले सन्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान 20 वर्षीय सन्नी ने अपने जीजा जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने मुक्कों और हाथ में पहने लोहे के कड़े से जितेंद्र पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में सन्नी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। इधर, आज सुबह मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पहुंचे और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया के तमकुडिया गाँव में विवाद और चाकूबाजी, छह घायल

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है घटना नरकटियागंज के तमकुडिया गांव की है दोनो तरफ से जमकर चाकूबाजी हुई लाठी डंडे से मारपीट हुई इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन घायल हो गए है चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही जिन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है घायलों में महिलाएं भी शामिल है सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है बताया जा रहा है एक पक्ष के धीरज तिवारी को पेट में चाकू लगी है तो वही दूसरे पक्ष के मुकुल तिवारी मीना देवी सलोनी कुमारी सहित अन्य घायल है पुलिस दोनो पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई कर रही है
0
0
Report

संकल्प संध्या से बिहार के सरकारी स्कूलों में शाम की कक्षाओं से शिक्षा और मार्गदर्शन

Patna, Bihar:लोकेशन— गयाजी ‘संकल्प संध्या’ से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन : डॉ. प्रेम कुमार **अध्यक्ष बिहार विधानसभा ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में शिक्षा विभाग के कार्यक्रम का किया शुभारंभ** बिहार बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, महावीर इंटर कॉलेज, गया में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। किसी भी बच्चे की आर्थिक परिस्थिति उसकी प्रतिभा और सपनों के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य से बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए ‘संकल्प संध्या’ जैसी महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालयों में चयनित सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संध्या कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय में न्यूनतम एक और अधिकतम तीन विद्यालयों में यह व्यवस्था होगी। कक्षाएं प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होंगी। डॉ. कुमार ने कहा कि इस पहल का विशेष उद्देश्य कमजोर शैक्षणिक पृष्ठभूमि और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षाओं में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट बोर्ड सहित विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेषता यह है कि इसमें समाज की सहभागिता को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकारी शिक्षकों के साथ-साथ 70 वर्ष से कम आयु के इच्छुक सेवानिवृत्त आईएएस, बीएएस, बीईएस एवं अन्य सरकारी सेवाओं के पदाधिकारी स्वैच्छिक रूप से विद्यार्थियों को अपनी सेवाएं दे सकेंगे। अनुभवी शिक्षाविदों एवं अधिकारियों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल अतिरिक्त कक्षा न समझें, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण दायित्व मानकर इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। शिक्षकों को प्रत्येक तीन दिन पर क्षतिपूर्ति अवकाश देने का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों के चयन, कक्षाओं के नियमित संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक प्रगति की सतत समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। बाइट — डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report

बेतिया के पंडापट्टी में छठ के दिन डीजे विवाद हिंसक पथराव, कई घायल

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां छठ के दिन हुआ विवाद आज हिंसक रूप ले लिया दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए है घटना लौरिया थाना अंतर्गत पंडापट्टी गांव की है छठ के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था उस समय पुलिस ने मामले को सुलझा दिया था लेकिन आज दिन में दोनों पक्षों में विवाद हुआ और हिंसक रूप ले लिया गांव में जमकर पथराव हुआ सूचना पर पहुंची पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है बता दे की घाट पर दोनों पक्षों के द्वारा डीजे बजाया जा रहा था दोनों पक्ष एक दूसरे पर छीटा कसी कर रहे थे आज विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक रूप लिया
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी तहसील मितौली समितियों पर किसानों को गेहूं बुवाई के लिए नहीं मिल रही उर्वरक।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow26m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। तहसील क्षेत्र मितौली के अंतर्गत आने वाली समितियां पर इस समय किसानों को गेहूं की बुवाई में उपयोग की जाने वाली खाद की अनुपलब्धता से किसने की समस्याएं बढ़ती हुई नजर आ रही है वैसे तो देखा जाए तो किसानों को कहना है पिछले दो-तीन वर्षों से निरंतर हर फसल में खाद उर्वरक डालने के लिए बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस समय अब गेहूं पिलानी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है तो इस समय समितियां पर खाद की अनुपलब्धता किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई इसी संबंध में मुगालीपुर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रवि तिवारी का कहना है यदि शीघ्र समितियों पर एन पीक डीएपी उपलब्ध नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report

फिरोजाबाद में भैंकों की टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। यूपी के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास दो भैंकों को अनियंत्रित रखने से टक्कर हो गई। मौके पर तीन की मृत्यु हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए भेज दिया। मकनपुर क्षेत्र किशनपुर निवासी रामवीर अपनी पत्नी शांति देवी के साथ मैनपुरी के घिरोर स्थित अपनी ससुराल लोहन में त्रयोदशी कार्यक्रम में गए थे; वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में आवास विकास प्रवासी शिवांजल की भी दर्दनाक मौत हो गई और सुकाबाद की नगला किला निवासी अनुराग गंभीर रूप से घायल है जिसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top