131001
सोनीपत में यातायात जाम से आम जनता हुई परेशान
Sonipat, Haryana:सोनीपत के मुख्य मार्गो पर भारी जाम से लोग काफी परेशान हैं। आपको बता दें कि वर्षो से अपील की गई मल्टीलेवल पार्किग का निर्माण न होना इसका एक प्रमुख कारण है। वहीं स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले 20 वर्षो में राजनीतिक दलों ने शहर के विकास पर ध्यान नहीं दिया। साथ ही लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद BJP और कांग्रेस दोनों की प्रतिक्रियाओं से आम जनता प्रभावित हो रही है, जिसके चलते लोग शहर की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अररिया Flipkart हब चोरी: तीन गिरफ्तार, टीम लीडर समेत सजग चोर
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने फ्लिपकार्ट हब में हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में से फ्लिपकार्ट में काम करने वाले टीम लीडर संदीप कुमार भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार चोर सुपौल जिले के राघोपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोग के पास से 2 पीस लैपटॉप समेत एक आईफोन और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। 16 सितंबर को अररिया के महादेव चौक स्थित फ्लिपकार्ट हब से कई सामानों की चोरी हुई थी, जिसे लेकर अररिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे जांच शुरू की और सभी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
एटा में देशी शराब ठेके के पास युवकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में देशी शराब के ठेके के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, स्थानीय लोगों ने मारपीट को देख एक दूसरे को अलग कर मामले को कराया शांत, फिलहाल दोनों युवकों मे मारपीट किस बात को लेकर हुई यह स्पष्ट नहीं, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा का पूरा मामला.0
0
Report
उत्तरकाशी रेस्क्यू: 19,000 फीट से ऊपर SDRF ने सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तरकाशी में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरी तरह से सफल समाप्त हो गया है। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि उत्तरकाशी के अलग-अलग क्षेत्र में जो भी पर्वतारोही और ट्रैकर फंसे हुए थे उन सभी को निकाल दिया गया है। 19000 फीट से अधिक ऊंचाई पर एसडीआरएफ ने बहुत सक्सेसफुल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है। फंसे हुए लोगों में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हुई। विषम परिस्थितियों और विपरीत मौसम में एसडीआरएफ के जवानों ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया है टिक टैक अर्पण यदुवंशी कमांडेंट एसडीआरएफ0
0
Report
Advertisement
FDA की छापेमारी के बाद मोदीनगर की मिठाई दुकानों पर नमूनों के साथ कड़ा कदम
Ghaziabad, Uttar Pradesh:त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मोदीनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी की। खाद्य आयुक्त के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने मोदी मंदिर के पास स्थित राजा स्वीट्स से मिठाई के नमूने लिए। इसके अलावा बराबर में स्थित ना हलवाई की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की। वहीं नॉर्थ हलवाई के सीकरी रोड स्थित गोदाम पर निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं पाए जाने की बात सामने आई। विभागीय टीम ने वहाँ से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अनियमितताओं को लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी की जा रही है और नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
यूपी में हुक्का बार पर रोक: उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला
Noida, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने एक अहम फैसले में यूपी में हुक्का बार चलाने की याचिकाएं खारिज कर दीं।कोर्ट ने कहा, यूपी में अब होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और दूसरे सार्वजनिक स्थानों के तय स्मोकिंग जोन में भी ग्राहकों को हुक्का नहीं दिया जा सकेगा फैसला सुनाते हुए जस्टिस शेखर ने अपने फैसले में एक कविता भी लिखी। लोगों सिगरेट से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, पहली सिगरेट को हल्के में न लें। यह पहली गलती आदत बन जाती है। उदाहरण देने के लिए उन्होंने कॉलेज के दिनों के अपने अनुभव भी साझा करते हुए लिखा MYEXPERIENCEWITHTOBACCOSMOKING 64. From my own experience of smoking, I pen these lastparagraphs inanattemptto educate theyoung generationofthiscountrytonotbecomeapreytothe deleteriousandindeliblehabitoftobaccosmoking: “I entered law school pure as morning dew, Sneered at the smokers puffing by the gate, “Weak-willed,”Iscoffed,“I’dneverjointhatcrew” Famous last words. Reader, I was bait. Itstartedwitha‘chaii’,innocentandwarm, A senior offered, “Try one, just for fun.” Itookitlikeasoldierjoinsastorm Bravely, stupidly, and one by one. The“occasional”‘sutta’soongrewbold, It multiplied like rabbits, unrestrained. My lungs, once mine, were quietly sold Toalandlordwhoneveronceexplainedthelease. ItoldmyselfImerely dabbled, Asocialsmoker,cultured,incontrol. Meanwhile the count crept steadily From“justonemore”to“buythewholedamnpack.” Then came the cough, my body’s stand-up act, Performing nightly, free of charge, unasked. Thephlegmarrived,amostunwelcomefact, As if my throat had been recently tasked With hosting a swamp. I tried the patch, it itched. Itriedthegum,Ichewedit,thenlitupregardless, Like a dieter who’s sworn off cake, then switched Straight to the icing, calling it “harmless.” “I’llquit,”Isaid,withgreatconvictiontwice, Thenthrice,thenroughlyfortytimesayear. Each January brought the same advice From me, to me, which I did not adhere. I’ve quit the quitting now, if I’ll be honest, Theresolution’sgatheringdustandshame, But hope remains perhaps once this is finished (Thisjob,thisjudgment),willpowermakesaclaim. So here’s my public service, dressed in rhyme, Fromonewhowalkedtheverypathyoutread: The first cigarette feels like harmless time It isn’t. Trust the cough, not what I said Attwenty,fullofswagger,sureandfree. Don’tbethefoolwhoscoffed,onlytobecomeaboiling frog.” (ShekharB.Saraf,J.)0
0
Report
राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव पर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; सुधार के कड़े न
Raipur, Chhattisgarh:नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की गई। मीडिया व सोशल मीडिया से मिले फीडबैक के आधार पर आयोजित इस बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन करने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया। अधिकारियों को मानसून उपरांत व्यापक आकलन कर ड्रेनेज बहाली, ढलानों के स्थिरीकरण और सड़कों ।0
0
Report
Advertisement
चूरू में मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव
Churu, Rajasthan:चूरू. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और जिसे पार्टी ‘वोट चोरी’ का नाम दे रही है, उसके विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से आपणी योजना कार्यालय होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर फैसले लिए जा रहे हैं। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक सादुलपुर कृष्णा पूनियां ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। एआईसीसी सचिव रिहाना रियाज चिश्ती, एआईसीसी सदस्य तनवीर खान और पीसीसी सचिव रियाजत खान ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
सिवनी मालवा शराब मिलावट के वीडियो पर आबकारी विभाग की जांच शुरू
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सागर में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शराब की गुणवत्ता और अवैध मिलावट को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। इसी बीच नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा से सामने आए एक कथित वीडियो ने शराब दुकानों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को बानापुरा स्थित बाबूजी लिकर्स की कंपोजिट मदिरा दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति शराब की बोतल खोलता नजर आ रहा है। इसके बाद बोतल में मौजूद तरल बाहर निकालने और उसमें पानी जैसा दिखाई देने वाला पदार्थ डालने की गतिविधि दिखाई देती है। इतना ही नहीं, बोतल को दोबारा सील करने जैसी प्रक्रिया भी वीडियो में नजर आ रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कमेंट्री करते हुए बोतलों के साथ कथित तौर पर की जा रही छेड़छाड़ का जिक्र भी करता सुनाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधि की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पूरे मामले में आबकारी विभाग की जांच अहम होगी। जिला आबकारी अधिकारी राजीव प्रसाद द्विवेदी के मुताबिक, वीडियो विभाग के संज्ञान में आया है। फिलहाल इसकी सत्यता जांचने के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो वास्तव में सिवनी मालवा की किस शराब दुकान का है। अधिकारी के अनुसार, वीडियो में एक व्यक्ति बोतल के अंदर पानी जैसा पदार्थ डालता दिखाई दे रहा है। विभाग पूरे मामले की जांच करेगा और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
11 केवी तार से युवक की मौत: करमा पर्व पंडाल खोलते समय हादसा
कोरेिया ब्रेक। कर्मा पर्व का पंडाल खोलते समय 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत.... सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरपुर के आश्रित ग्राम केमहाडांड की घटना.... करीब 18 वर्षीय दीपक पंडाल खोलने के दौरान आया करंट की चपेट में.... hादसे में दीपक की मौके पर ही मौत.... सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर.... पुलिस ने शव और घटनास्थल का जायजा लेकर शुरू की जांच.... hादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस कर रही विवेचना.... घटना के बाद गांव में पसरा मातम....0
0
Report
Advertisement
सीयालघोघरी खदान में मजदूर की संदिग्ध मौत, सुरक्षा पर सवाल
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के कोयलांचल क्षेत्र की सियालघोघरी खदान में मंगलवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई .मजदूर सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच खदान के अंदर बेहोशी की हालत में मिला था. साथी मजदूर उसे स्ट्रक्चर पर रखकर बाहर लाए और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान दमुआ निवासी सुमेर सकोन के रूप में हुई है. वह खदान नंबर-2 पिट में डिकिंग का काम करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद खदान में काम करने वाले मजदूरों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में मजदूर खदान के सामने जमा हुए और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल सुमेर की मौत की सही वजह सामने नहीं आई है .पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. घटना के बाद मजदूरों ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि खदान में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने वेंटिलेशन और हवा की व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई. घटना के बाद कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि इसमें उन्होंने खदान प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं है. विधायक ने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों के अनुसार काम नहीं हो रहा है. उन्होंने प्रबंधक चौधरी, एचआर पांडे और टीएमसी अधिकारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए. उनका कहना है कि खदान में वेंटिलेशन और हवा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मजदूरों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है. विधायक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.0
0
Report
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात हमलावरों ने चलती बस पर फायरिंग, दो घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्कूटी सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक चलती बस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। थाना मसूरी क्षेत्र के डासना देहात स्थित हाईटेक कॉलेज के सामने हुई इस घटना में बस सवार दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 28 सितंबर की रात करीब 11:40 बजे की है। बस संख्या UP15FT0038 दिल्ली के उस्मानपुर से बदायूं के उसैत जा रही थी। बस चालक सरफुद्दीन निवासी ग्राम अलापुर, बदायूं ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति लालकुआं से ही बस का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कई बार बस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद हाईटेक कॉलेज के सामने मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्कूटी सवारों ने बस की कंडक्टर साइड से कई राउंड फायरिंग कर दी。 गولیबारी में बस के हेल्पर तालिब हुसैन (25) निवासी बदायूं के कंधे के पास गोली लगी, जबकि बस मालिक के दोस्त कमरुद्दीन (42) निवासी बदायूं की गर्दन पर गोली लगने से चोट आई। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस मालिक का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते बस पर हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर थाना मसूरी प्रभारी, चौकी प्रभारी जेल और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बस को चौकी जेल पर खड़ा करा दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर यातायात सुचारू रहा और शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का बड़ा बयान: पंजाब में बीजेपी सरकार बनेगी
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से खास बातचीत अर्चना गुप्ता ने कहा सेवा संकल्प अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम जारी है प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और लोगों में सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्साहत है 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाएगी-- डॉ अर्चना गुप्ता डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा आज हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिचा पाहवा ने आज पदभार ग्रहण किया है इस पदभार समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी , राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सुरेंद्र पूनियां ,बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम नेता मौजूद रहे हैं डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा हरियाणा को नई प्रभारी के रूप में महिला नेता स्मृति ईरानी मिली है इससे महिलाओं का उत्साह बढ़ा है डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा 1 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश कार्यलय पँचकमल में अभिनंदन और आभार कार्यक्रम होगा। पंजाब को लेकर डॉ अर्चना गुप्ता का बयान पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी और लोग बीजेपी के साथ हैं पंजाब में BJP की नशा मुक्त पंजाब यात्रा कल खत्म होगी जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे चुनाब आयोग और वोट चोरी पर कांग्रेस के विरोध पर बोली डॉ अर्चना गुप्ता कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर मुद्दा खड़ा कर रही है 2024 के चुनाव में SIR नहीं था औऱ चुनाव आयोग अपना स्पष्टीकरण दे चुका है लेकिन कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है0
0
Report
Advertisement
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रिचा पाहवा का पहला बयान
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रिचा पाहवा से खास बातचीत रिचा पाहवा ने कहा पार्टी नेतृत्व में जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं रिचा पाहवा ने कहा आज पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री रूप कुमारी चौधरीं और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सतीश पूनिया समेत तमाम नेताओं का मार्गदर्शन मिला है अर्चना गुप्ता ने कहा आज पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं की भीड़ ने मुझे और ज्यादा मजबूत किया है मेरा लक्ष्य हरियाणा के हर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की मजबूत और सशक्त टीम को खड़ा करना रहेगा-- रिचा पाहवा बीजेपी में महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है और मजबूती मिल रही है हरियाणा में बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष महिला है और प्रभारी के तौर पर भी स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है-- रिचा पाहवा0
0
Report
राजसमंद एसीबी ने 25 लाख के ट्रैप में दो दलाल पकड़े; रिश्वत मांगने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद ACB टीम द्वारा CGST सुपरिंटेंडेंट के 2 दलाल के 25 लाख लेते ट्रैप से जुडी अपडेट उदयपुर के CGST सुपरिंटेंडेंट घर से 17.30 लाख कैश और सोना-चांदी बरामद उदयपुर ACB टीम ने आरोपी के घर की गई तलाशी में 17 लाख 30 हजार रुपए नकद, 143.5 ग्राम सोना, 386.1 ग्राम चांदी और मोबाइल ज़ब्त किये हैं राजसमंद एसीबी ने 100 फीट रोड स्थित एक टायर शोरूम पर दबिश देकर 2 दलालो को किया था 25 लाख के साथ ट्रैप राजसमंद एसीबी ने परिवादी से 3 करोड़ 12 लाख रुपए के CGST नोटिस को रफा-दफा करने के एवज में 60 लाख रुपए की माँगी थी रिश्वत0
0
Report
चूरू के सहकारी बैंक ने 93,580 किसानों को 660.79 करोड़ का ऋण दिया
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू सहकारी बैंक ने 93,580 किसानों को दिया 660.79 करोड़ का ऋण, 66वीं वार्षिक साधारण सभा में 2025-26 के लेखे और आगामी बजट सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित चूरू। बैंक की 66वीं वार्षिक साधारण सभा दादाबाड़ी भवन में प्रशासक एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता और विधायक हरलाल सहारण की उपस्थिति में आयोजित हुई। सभा में जिले की 217 सदस्य सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शामिल हुए。 बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल ने गत आमसभा की कार्यवाही प्रस्तुत की। इसके बाद वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखे, ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना, बजट स्वीकृति, अधिक हुए व्ययों की पुष्टि, वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन, विकास कार्य योजना, अधिकतम साख सीमा तथा वैधानिक अंकेक्षक की नियुक्ति सहित विभिन्न प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे गए। चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए。 बैंक का कार्यकारी लाभ 2.01 करोड़ कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.01 करोड़ रुपए का कार्यकारी लाभ अर्जित किया। इस अवधि में विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत जिले के 93,580 किसानों एवं नागरिकों को 660.79 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। बैंक का एनपीए स्तर 2.68 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.82 प्रतिशत कम है。 उन्होंने बताया कि जिले में 23 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं तथा 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की स्वीकृति मिली है। 40 भवनविहीन समितियों के भूमि आवंटन प्रस्ताव भेजे गए, जिनमें 22 समितियों को स्वीकृति मिल चुकी है। जिले की 192 ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण भी किया जा चुका है。 सभा में समिति अध्यक्षों ने अधिक ऋण उपलब्ध कराने, समय पर खाद-बीज मुहैया कराने, गोपाल क्रेडिट कार्ड के ऋणी सदस्यों को पुनः ऋण वितरण, समितियों को भूमि आवंटन, गोदाम निर्माण तथा नवगठित समितियों में ऋण वितरण बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें रखीं。 विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को सहकारिता से जोड़ने और सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। उप रजिस्ट्रार सहकारी विभाग कैलास चंद्र सैनी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की बात कही। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप शर्मा ने सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने और समय पर बीज उपलब्ध कराने की बात कही। इफ्को प्रबंधक अजय जाखड़ ने यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता में सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। समापन अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, प्रशासक एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा तथा प्रबंध निदेशक मदनलाल ने बैंक में सर्वाधिक अमानतें जमा करवाने वाली सात सहकारी संस्थाओं को सम्मानित किया। मंच संचालन प्रबंधक संगीता राठौड़ ने किया।0
0
Report
Advertisement
