Sonipat
तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने चंदीपुर प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण
Sonipat, Haryana:तरबगंज भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने महाराजा देवी बक्श सिंह द्वार का चंदीपुर गांव में लोकार्पण किया। ऐतिहासिक महत्व पर महाराजा देवी बख्श काम अतुलनीय गांव के लोगों के लिए गौरव की बात है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला राजू सिंह सहित तमाम लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोलापुर-मराठवाडा में पानी संकट: घाटणे बैरेज से तुळजापुर पानी पर किसानों का विरोध
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापुरातून मराठवाल्याला पाणी सोडण्यावरून शेतकरी आक्रमक, घाटणे बॅरेज प्रकरणामुळे सोलापूर - मराठवाडा पेटणार संघर्ष ? - पाणी प्रश्नावरून सोलापूर मराठवाड्यात पेटणार नवा संघर्ष? - मोहोळ तालुक्यातील घाटणे बॅरेजमधून तुळजापूरला पाणी सोडण्यास स्थानिक शेतकऱ्यांचा कडाडून विरोध - रक्ताचे पाट वाहिले तरी चालतील पण तुळजापूरला पाणी सोडू देणार नाही - 5 ऑक्टोबरला पाणी चाचणी केली तर घाटणे बॅरेज वर शेतकरी करणार आंदोलन शेतकरी --------------------------------------------------- शेतकऱ्यांच्या प्रमुख मागण्या शेतकऱ्यांनी कृष्णा-भीमा स्थिरीकरण योजनेचे पाणी उजनी धरणात आल्यानंतरच घाटणे बॅरेजमधून तुळजापूरकडे पाणी चाचणी घेण्यात यावी, अशी मागणी केली आहे. तसेच भूसंपादन कायदा २०१३ नुसार बाधित शेतकऱ्यांचे पुनर्वसन करावे आणि कोणताही करार न करता वापरलेल्या जमिनीचा तसेच सिन्नर लगتच्या बाधित जमिनीचा मोबदला तात्काळ देण्याची मागणी. घाटणे बॅरेजदरम्यान टाकण्यात आलेल्या 33 के.व्ही. विद्युत वाहिनीसाठी टेलिग्राफ कायदा 1885 नुसार संबंधित गटधारकांना स्वतंत्र मोबदला देण्याची मागणीही करण्यात आली आहे. --------------------------------------------------- शेतकऱ्यांच्या भावना आणि स्थानिक परिस्थिती लक्षात घेऊन प्रशासनाने पाणी चाचणीचा निर्णय तात्काळ स्थगित करावा, अशी मागणी संघर्ष समितीने केलीय. प्रशासनाने जबरदस्तीने पाणी चाचणी करण्याचा प्रयत्न केल्यास निर्माण होणाऱ्या परिस्थितीची पूर्ण जबाबदारी शासन व प्रशासनाची राहील, असा इशाराही देण्यात आलाय. घाटणे बॅरेज प्रकरणामुळे आता सोलापूर आणि मराठवाड्यामध्ये मोठा पाणी संघर्ष निर्माण होण्याची शक्यता निर्माण झालीय.0
0
Report
रामगंगा पर गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड धंसी, आवागमन बंद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड में अचानक करीब 3 से 4 मीटर लंबी दरार पड़ने से हड़कंप मच गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मीरगंज की ओर का हिस्सा पुल से अलग हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम, पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त सड़क व पुल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और लेखपालों की तैनाती की गई है। किसी भी व्यक्ति को पुल की ओर आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी की धारा में बदलाव के कारण पुल और सड़क के बीच कटान हुआ है। कटान की वजह से सड़क का हिस्सा धंस गया, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन बंद किया गया है। मौके पर मिट्टी के कटान को रोकने का काम शुरू करा दिया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति नियंत्रित कर पुल से आवागमन सुचारू कराया जा सकेगा।0
0
Report
फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज से दाखिला: अमरोहा में दीपक नंदा के खिलाफ मुकदमा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा पर फर्जी दस्तावेज से दाखिला लेने के मामले में अमरोहा जनपद के रजबपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है जिसकी पुष्टि अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने की है लॉरेंस बिश्नोई के वकील बताए जा रहे दीपक नंदा पर फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेजों के जरिए यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का आरोप लगा है। अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी का ये मामला है। पुलिस के मुताबिक, दीपक नंदा ने वर्ष 2019 में बीएएलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था और 2024 में कोर्स पूरा किया। प्रवेश के दौरान जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के नाम से 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र जमा किए गए थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान दस्तावेजों पर संदेह होने के बाद उनका सत्यापन कराया गया। 19 सितंबर 2026 को बोर्ड ने बताया कि संबंधित दस्तावेज उसके रिकॉर्ड में मौजूद नहीं हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार की तहरीर पर रजबपुर पुलिस ने 28 सितंबर को दीपक नंदा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
आबकारी विभाग के विरोध पर शराब ठेकेदारों का जोरदार प्रदर्शन, समय बढ़ाने की मांग
Jaipur, Rajasthan:कोएरा भवन, झालाना पर शराब ठेकेदारों का हंगामा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से शराब ठेकेदार पहुंचे झालाना कार्यालय। यहां आबकारी विभाग के कार्यालय पर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन। आबकारी विभाग की नीतियों में बदलाव का जता रहे विरोध। ठेकेदारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग। शराब दुकानों का समय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन।0
0
Report
उज्जैन: शाही मस्जिद हटाने के उपद्रव में 9 आरोपी जेल भेजे गए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: पुलिस पर पथराव करने वाले 9 आरोपी जेल भेजे गए उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव और उपद्रव के मामले में गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को थाना खाराकुआं से मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। मेडिकल के बाद सभी को जिला न्यायालय में पेश किया गया。 पुलिस ने आरोपियों की 12 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की, जिसके बाद न्यायालय ने सभी 9 आरोपियों को 12 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया。 पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 132, 223(B), 191(1), 195(1) और 197(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है。 जिला कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों के नाम: ईशान खान, तैयब मंसूरी, सलमान, कासिम शेख, आशिफ, साहिल खान, शाबिर शेख, शेख अल्फेज और समीर。 शाही मस्जिद हटाने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में अब तक 8 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। 30 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं, जबकि 15 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है。 फिलहाल शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। यह कार्रवाई मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों द्वारा खुद की जा रही है0
0
Report
मिठाई निर्माण-उपयोग की तिथि अंकित करें: प्रदेश में नया नियम लागू
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर ही नहीं प्रदेश में मिठाई दुकानदारों के लिए अब मिठाई की निर्माण और इस्तेमाल की तारीख अंकित करना जरूरी होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राहकों को ताजा और सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराने के लिए दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक करने की तैयारी शुरू कर दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक रिपोर्ट मिठाई खरीदने से पहले अब ग्राहक यह जान सकेंगे कि मिठाई कब तैयार की गई है और उसे कितने समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रदेश सरकार के नियमों के तहत मिठाई दुकानदारों को निर्माण और प्रयोग की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी। मीरजापुर के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नए नियम को लेकर मिठाई दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों को ताजा और सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराना है। विभाग के अनुसार अलग-अलग मिठाइयों की उपयोग अवधि भी अलग होगी। लड्डू को निर्धारित अवधि के भीतर, चाशनी वाली मिठाइयों को करीब 12 घंटे और दूध से बनी मिठाइयों को करीब चार घंटे के भीतर इस्तेमाल करने की व्यवस्था बताई गई है। अन्य मिठाइयों की अवधि उनकी प्रकृति के अनुसार निर्धारित होगी। मिठाई कारोबारी राजन गुप्ता ने व्यवस्था का स्वागत किया है। उनका कहना है कि निर्माण और इस्तेमाल की तारीख लिखे जाने से ग्राहकों को मिठाई की ताजगी की जानकारी मिलेगी और कारोबार में पारदर्शिता बढ़ेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि जागरूकता अभियान के बाद दुकानों की जांच की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
खड़गे: निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल, पद से हटाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "...पूरे देश में नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर चिंताएं जता रहे हैं... आज हमारे मुख्य चुनाव आयुक्त की असलियत सबके सामने आ गई है। उनके दो साथी सदस्यों ने 10 महीनों में 14 बार पत्र लिखे हैं! इससे उनकी ईमानदारी और इरादों पर सवाल उठता है। इसलिए, उन्हें उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए... हमारी मांग है कि भविष्य के चुनावों में SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया जाए। वोटर लिस्ट में हर बदलाव में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र और बूथ के हिसाब से नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की जानकारी शामिल हो।"0
0
Report
जौनपुर में NHM संविदा कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया; सीएमओ ने लौटने को कहा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एनएचएम संविदा कर्मियों का फूटा गुस्सा, 57 कर्मचारियों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा सीएमओ ने समझाकर वापस काम पर लौटने की अपील की, कहा—दोबारा नहीं होगी ऐसी घटना जौनपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनएचएम संविदा कर्मचारियों में नाराजगी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी थी। 57 संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। कर्मचारियों का कहना है कि 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के भुगतान की समीक्षा की गई थी। भुगतान से जुड़े आंकड़ों को लेकर हुई कार्रवाई से कर्मचारी खुद को अपमानित और आहत महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, बैठक में खुटहन, मुंगराबादशाहपुर और महराजगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में जेएसवाई भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। कर्मचारियों का दावा है कि संबंधित पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण भुगतान की स्थिति प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद बैठक में जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एनएचएम कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान कुछ कर्मचारियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि लगातार इस तरह की परिस्थितियों के चलते वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इसी नाराजगी के चलते 57 संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस्तीफा पत्र लेकर कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम को अपना पत्र सौंपा। कर्मचारियों से बातचीत के दौरान सीएमओ ने उन्हें समझाया और काम पर लौटने की अपील की। सीएमओ डॉ. गंगाराम ने कहा कि कुछ संविदा कर्मचारी उनके पास आए थे और घटना को लेकर नाराज थे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं होगी। जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत की जाएगी और उन्हें अपना काम ठीक तरीके से करने के लिए कहा गया है। सीएमओ ने कर्मचारियों से सभागार में बैठकर बातचीत करने को भी कहा। इसके बाद कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल सामूहिक इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है। कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस्तीफे वापस लिए जाते हैं या कर्मचारी अपने निर्णय पर कायम रहते हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अवैध पेट्रोलियम बिक्री रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में अवैध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए डीएसटी, जिला रसद विभाग और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। ओछड़ी टोल के पास एक होटल के निकट पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री के लिए डिस्पेंसिंग मशीन लगी मिली, जिस पर डीजल लिखा हुआ था। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में इसे बायोडीजल बताया और हाईकोर्ट का स्टे भी प्रस्तुत किया। कार्रवाई के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ की एफएसएल जांच के लिए डिस्पेंसिंग मशीन से एक-एक लीटर के तीन सैंपल लिए गए। साथ ही दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक पेट्रोलियम पदार्थ का व्यवसायिक विक्रय नहीं करने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
हिण्डौन में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली, पुलिस-स्कूली बच्चों ने दिया संदेश
Karauli, Rajasthan:नशे के खिलाफ हिण्डौन में जागरूकता रैली, पुलिस और स्कूली बच्चों ने तख्तियों व नारों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, ड्रग्स वॉरियर्स योजना के तहत आयोजित रैली मोहन नगर से शुरू होकर चौपड़ सर्किल पहुंची। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशे से दूर रहने की अपील की। रैली में नई मंडी थाना पुलिस के साथ सदर और कोतवाली थाना पुलिस के जवान भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों और पुलिसकर्मियों ने रास्ते में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान को लेकर संदेश दिए गए। चौपड़ सर्किल पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसमें परिवार, स्कूल, युवा और आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।0
0
Report
करौली-गंगापुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर चार कर्मचारी घायल
Karauli, Rajasthan:चुनाव सामग्री लेने गए पिकअप वाहन की करौली लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, हादसे में चार कर्मचारी घायल, दो अस्पताल में भर्ती; एडीएम ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी, एंकर इंट्रो - पंचायत चुनाव के लिए जयपुर से स्टेशनरी लेने गए पिकअप वाहन का करौली लौटते समय करौली-गंगापुर मार्ग पर बीजलपुर-भड़क्या के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई हादसे में पिकअप सवार चार कार्मिक घायल हो गए। इनमें दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि भंवर सिंह और पप्पू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि पिकअप वाहन जयपुर से पंचायत चुनाव के लिए आवश्यक स्टेशनरी लेने गए थे करौली लौटते समय बीजलपुर-भड़क्या के पास वाहन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। दुर्घटना में भंवर सिंह माली पुत्र हरिराम माली निवासी परेवा रामपुर, पप्पू पुत्र श्रीलाल माली सहित चार कर्मचारी घायल हुए। सभी घायल करौली कलेक्ट्रेट में कार्यरत बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो कर्मचारियों की स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि भंवर सिंह और पप्पू को चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। घायल कर्मचारी भंवर सिंह का आरोप है कि चुनाव कार्य में लगाए गए पिकअप वाहन की एक हेडलाइट खराब थी। उनका आरोप है कि कम रोशनी और सड़क पर कम दृश्यता के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली स्पष्ट दिखाई नहीं दी, जिससे टक्कर हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जाएगी।0
0
Report
कैफे में बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ गाली गलौज और धक्का मुक्की, घटना का वीडियो वायरल
पिन्दौरा जहांगीरपुर, जहाँगीरपुर, उत्तर प्रदेश:श्रवण पंडित शामली स्लग ... छात्रा से छेड़छाड़ ओर गली गलौच एंकर...जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का वीडियो हुआ वायरल, वायरल होने पर पीड़ित छात्रा ने दर्जनो छात्राओ के साथ कोतवाली पहुच कर पुलिस में आरोपी की शिकायत की ओर कानूनी कार्यवही की मांग की। आप को बता दे। कि स्वामी जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हंगरी प्वाइंट पर एक छात्रा के साथ युवक के द्वारा धक्का मुक्की करने और गाली गलौज करने की वीडियो सामने आई है। पीड़ित छात्रा ने अपनी दर्जनो साथी छात्राओ के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़ित छात्रा शामली के कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स कालेज की छात्रा है। जहा पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़ित छात्रा ने सवाल उठाये है कि छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। कि भाजपा सरकार में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
खड़ेरा में वन विभाग टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव से वाहन क्षतिग्रस्त
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ेरा में वनभूमि पर दोबारा कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार, टीम चिह्नित ट्रैक्टरों को जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए वनकर्मियों को लाठी-डंडों और पत्थरों से घेर लिया। पथराव में दो सरकारी वाहनों के शीशे टूटने और दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त। शिकायत में वनरक्षक बारेलाल मीणा के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने, वनपाल राजेश अर्गल से मारपीट तथा वनरक्षक सुरेंद्र आदिवासी और महिला वनरक्षक शीला आदिवासी के साथ अभद्रता व झूमाझटकी के आरोप लगाए गए हैं। हालात बिगड़ने पर टीम के साथ मौजूद पार्क सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया। इसके बाद भीड़ पीछे हटी और वन अमला मौके से निकल सका। घटना के बाद वन विभाग की ओर से मगरधा थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में शासकीय कार्य में बाधा, वनकर्मियों से मारपीट, महिला वनरक्षक से अभद्रता और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ समेत कई आरोप लगाए गए हैं।0
0
Report
युवती ने कहा प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से कार में बैठी, CCTV वायरल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन थाना जीवाजीगंज क्षेत्र से युवती के अपहरण की घटना निकली झूठी, युवक युवती 4 सालों से एक दूसरे के सम्पर्क में, दोनों ने की शादी, खुद युवती ने स्वीकार किया मैं अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ कार में बैठी, मेरी बहन ने मेरा जबरन हाथ पकड़ा, घटना का CCTV हुआ वायरल, लालबाई फूलबाई इलाके में मंगलवार रात को हुई थी घटना, बगैर नम्बर की कार से एक युवक निकलता है और घर के बाहर बैठी युवती को उठाकर कार में ले जाता है, अब युवक युवती ने खुद वीडियो वायरल कर सच्चाई बताई, निजि क्रेन ड्राइवर की बेटी है युवती, - CCTV - video bayan0
0
Report
जेडीयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, महिलाएं सड़क जाम; नीतीश कुमार वापस लौटे
Patna, Bihar:प्रदर्शनकारियों को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU के गेट के बाहर से ही वापस लौटे। JDU कार्यालय के बाहर ANM छात्राओं समेत बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रदर्शन। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने JDU कार्यालय के बाहर किया हंगामा। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी का किया घेराव। मंत्री की गाड़ी के सामने प्रदर्शन कर प्रदर्शनकारियों ने रखीं अपनी मांगें। प्रदर्शन के चलते JDU कार्यालय के बाहर सड़क जाम की स्थिति। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे JDU कार्यालय। कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ देखकर मुख्य गेट से ही वापस लौटी नीतीश कुमार की गाड़ी। हर बुधवार JDU कार्यालय पहुंचते हैं निशांत कुमार, आम लोगों और कार्यकर्ताओं की सुनते हैं समस्याएं। आज बुधवार को निशांत कुमार की मौजूदगी नहीं होने पर प्रदर्शनकारी छात्राओं में नाराजगी। अपनी मांगों को लेकर छात्राओं ने JDU कार्यालय के बाहर शुरू किया प्रदर्शन। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारंगी मौके पर मौजूद, लगातार उठा रहे हैं अपनी मांगों की आवाज। JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के कारण बढ़ी गहमागहमी, सड़क पर बनी जाम की स्थिति।0
0
Report
Advertisement
