icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झज्जर के सफाईकर्मियों ने उल्टी झाड़ू से फिर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Jhajjar, Haryana:सरकार के खिलाफ एक बार फिर विरोध में उतरे झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी: हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन, मांगे पूरी करने की कही बात: प्रधान शिवम चावरिया के नेतृत्व में यादव धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक किया प्रदर्शन: प्रधान चावरिया बोले, 30 जून तक सभी मांगे पूरी करने का सरकार ने दिया था आश्वासन: बुधवार और वीरवार दो दिन तक रहेगी उनकी सांकेतिक हड़ताल: अगस्त माह में भी है तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का कार्यक्रम, नहीं हुई मांग पूरी तो जा सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर: कहा: वायदा पूरा करने का सरकार के पास अभी भी समय, नहीं तो सफाई कर्मचारियों की है बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी
0
0
Report

योगी के निर्देश पर यूपी में स्कूल बस सुरक्षा के लिए जाँच आज से

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज से यूपी में परिवहन विभाग द्वारा राज्यव्यपिा अभियान के तहत स्कूली bus सुरक्षा विशेष जांच अभियान की शुरुआत, महराजगंज जनपद में एआरटीओ ने स्कूलों में पहुंचकर स्कूली बसों की तकनीकी और सुरक्षा मानकों का लिया जायजा स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में राज्यव्यपिा अभियान के तहत स्कूल से संचालित होने वाले बसों के तकनीकी सुरक्षा और मानकों को लेकर परिवहन विभाग को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं । इस अभियान के तहत बसों की तकनीकी स्थिति सुरक्षा मानक और सभी आवश्यक दस्तावेजों की व्यापक जांच की जाएगी । आपको बता दे अगर किसी भी स्कूली बस के द्वारा बिना फिटनेस और बिना वैध परमिट के संचालित होती पाई जाती है तो परिवहन विभाग के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । इसी के तहत आज महराजगंज जनपद में परिवहन विभाग के एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने एक निजी विद्यालय पर पहुंचकर बसों के स्थिति सुरक्षा मानक और सभी आवश्यक दस्तावेजों का जांच किया है । मनोज कुमार सिंह ने बताया शासन की प्राथमिकता है कि स्कूली बसें नियम संगत संचालित हो बस का फिटनेस और परमिट समेत आवश्यक सभी प्रपत्र मौजूद हो बसों में अग्निशमन यन्त्र, फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी विंडो लगी हो एंव बस की स्थिति ठीक हो इसको लेकर शासन के निर्देश पर 31 जुलाई तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा । इस दौरान अगर किसी भी स्कूली बस के द्वारा बस संचालन में नियमों की अनदेखी और बच्चों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के मजार में नई कमिटी गठन पर भारी हंगामा, प्रशासन वार्ता की तैयारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के स्टेशन रोड स्थित मजार में वक्फ बोर्ड के आदेश के बाद नई प्रबंधन कमिटी के गठन को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। नई कमिटी को पदभार दिलाने के लिए जिला प्रशासन और कल्याण विभाग साथ ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पहुंची टीम के दौरान मजार परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। नई और पुरानी कमिटी के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों पक्षों में हाथापाई और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। वही पुरानी कमिटी के सचिव वाजिद खान ने नई कमिटी के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि नियम के अनुसार कमिटी के निर्वाचित सदस्य मजार से तीन किलोमीटर के दायरे के निवासी होने चाहिए तथा नशे का सेवन नहीं करते हों। उन्होंने आरोप लगाया कि नई कमिटी में झरिया, जामाडोबा, गोविंदपुर और निरसा के लोगों को शामिल किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि नई कमिटी का गठन चुनाव के माध्यम से कराया जाए, ताकि स्थानीय लोग अपने प्रतिनिधियों का चयन कर सकें। वहीं नई कमिटी के अध्यक्ष और सचिव ने पुरानी कमिटी पर मनमानी, पारदर्शिता की कमी और वर्षों से एकदरतफा तरीके से मजार का संचालन करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड के निर्देश के अनुसार ही नई कमिटी का गठन किया गया है और अब वही मजार का प्रबंधन संभालेगी। कमाल अशरफ, नई कमिटी अध्यक्ष ... निसार खान, स्थानीय... कमिटी गठन को लेकर बढ़ते विवाद के बीच जिला प्रशासन और कल्याण विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण कर दोनों पक्ष के साथ बैठक कर वार्ता करने की बात कह रहे है। घनश्याम मंडल मजिस्ट्रेट
0
0
Report

रामगढ़ के चित्तुपालू घाटी में ट्रेलर ब्रेक फेल, कई वाहन टकराए, 15–20 घायल

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रांची–पटना मुख्य मार्ग एनएच-33 पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के चित्तूपालू घाटी में शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लगभग 15 से 20 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस एवं मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

आशीष नेगी के कथित बयान पर सिख समाज ने जताई नाराजगी, पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग।

FKFirasat KhanFollow4m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को वुधवार दोपहर 12:40 पर सौपा गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऑपरेशन ब्लू स्टार और गढ़वाल राइफल्स का कथित उल्लेख कर दिया गया बयान सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है तथा सेना की निष्पक्ष छवि को भी प्रभावित कर सकता है। सिख संगत ने कहा कि ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार के समाज विभाजनकारी बयानों पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

झज्जर में दो अमृत सरोवरों का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र सुधरेगा

Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले में शुरू हुआ दो अमृत सरोवरों का शुभारंभ : झज्जर के गांव खेड़ी जट्ट और आसोधा टोडरान में बनेंगे अमृत सरोवर : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ : उपयुक्त वर्षा खंनगवाल ने अमृत सरोवरों के शुभारंभ कर दी मीडिया को जानकारी कहा: पंचायती राज की मुहीम बढ़ेगी आगे, उम्मीद यही कि आगे के रखरखाव का जिम्मा ग्रामीण खुद संभालेंगे : ग्रामीण अंचल के लोगों को स्वच्छ वातावरण देने की कही बात कहा: स्वच्छ माहौल के लिए अब जिला प्रशासन भी समय-समय पर इन अमृत सरोवरों के पास चलाएगा सामाजिक मुहिम / झज्जर जिले में दो नए अमृत सरोवरों का शुभारंभ, खेड़ी जट्ट और आसोधा टोडरान में होंगे विकसित
0
0
Report
Advertisement

झज्जर के HKRN अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा, जॉब सिक्योरिटी की मांग

Jhajjar, Haryana:सरकार के खिलाफ खोला झज्जर में अस्थाई सरकारी कर्मचारियों ने मोर्चा : भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले लघु सचिवालय में hkrn के तहत लगे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन : एक दर्जन से ज्यादा विभागों के कर्मचारी रहे प्रदर्शन में शामिल कहा: सरकार की मंशा है खराब, सीएम अपना वायदा नहीं कर रहे पूरा : सीएम ने किया था सभी अस्थाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दिए जाने का वादा : सरकार को समय रहते अपना वायदा पूरा करने की दी चेतावनी : मांग पूरी ने होने पर जल्द ही भगवा झंडा विरोध स्वरूप लहराने का दिया अल्टीमेटम : आंगनवाड़ी की राज्य प्रधान छोटा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद सौंपा गया ज्ञापन झज्जर में एचकेआरएन कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन झज्जर। झज्जर में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले लघु सचिवालय परिसर में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में एक दर्जन से अधिक विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है और मुख्यमंत्री द्वारा अस्थायी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का किया गया वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। प्रदर्शन का नेतृत्व आंगनवाड़ी की राज्य प्रधान छोटा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से समय रहते अपना वादा पूरा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा और विरोध स्वरूप भगवा झंडा लहराकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बाइट राज्य प्रधान छोटा गहलोत झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

बलिया में यूपीटीईटी के लिए 15 केंद्र, 30438 परीक्षार्थी शामिल होंगे

Ballia, Uttar Pradesh:यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर बलिया में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 30438 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल पांच पारी में परीक्षा होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दीवारघड़ी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ट्रेजरी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, तेज शौचालय सहित प्रकाश की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्र पर कौन सी वस्तुएं लेकर नहीं जाया जा सकता इसका बैनर भी हर परीक्षा केंद्र के बाहर लगा रहेगा। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं जो सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न कराएंगे।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद के बाद नालंदा में हिंसक भिड़ंत, 12 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

Nalanda, Bihar:नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के केसरीबीघा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी में बदल गई। घटना में एक पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग लाठी डंडे और हथियार लिए हुए दिखाई दे रहे है। वही पुलिस गोलीबारी की घटना से इनकार की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, केसरीबीघा गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे जबरन बेइज्जत करने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

असम के धेकियाजूली में मुसलमान व्यवसायियों पर रोक, प्रदर्शन तेज

Guwahati, Assam:असम के सोनितपुर जिले के धेकियाजूली में मुसलमान बिजनेस करने वालों को बिजनेस नहीं करने दिया जा रहा है। काट के फर्नीचर दुकान दार को लाइसेंस होने के बावजूद भी उनके दुकान के माल चिश कर उनके दुकानों को बंद कर दिया गया सील कर दिया गया सिर्फ मुसलमान होने के कारण. आसपास के हिंदू दुकानदारों को कुछ नहीं कहा जा रहा है उनके दुकानों को चेकिंग भी नहीं किया डिपार्टमेंट ने इसी बात को लेकर पूरे ढेकियाजूली में अब आवाज उठाना शुरू हो चुका है नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के उपाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां के स्थानीय भाजपा के एमएलए जो अभी मंत्री भी है उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार आते ही सिर्फ मुस्लिम समुदाय के घर में बुलडोजर और अभी तो फिलहाल मुस्लिम दुकानदारों को बिजनेस करने भी नहीं दिया जा रहा है अपने पैसे से बिजनेस भी नहीं कर पाएंगे मुसलमान ऐसा क्यों हो रहा है जो सरासर गलत है हम इसे करी भाषा से निंदा करते हैं.
0
0
Report

चूरू के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान सोने के झुमके चोरी

Churu, Rajasthan:सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता के सोने के झुमके चोरी होने का मामला सामने आया है। राजकीय भर्तिया अस्पताल परिसर स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के अंदर चोरी हुई। प्रसव के बाद चेकअप के वक्त परिजनों ने झुमके चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक चौधरी ने कहा मामला उनके संज्ञान में आया है और पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत लेकर जाँच कराई जाएगी। बेटी को जन्म। प्रथम डिलीवरी के लिए अस्पताल आई प्रसूता सुधा के परिजनों ने बताया कि बेटी के जन्म के वक्त झुमके दिए गए थे और सिजेरियन डिलीवरी के दौरान बेहोशी की हालत में झुमके चोरी हो गए। प्रसूदा के कानों के सोने के झुमके ऑपरेशन थिएटर के अंदर ही चोरी किए जाने की आशंका परिजनों का आरोप है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top