सोनीपत में पंचायत मंत्री महिपाल डंडा का बयान
Sonipat, Haryana:सोनीपत के पंचायत मंत्री महिपाल डंडा सोनीपत पहुंचे और पानी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए क्योंकि हरियाणा द्वारा दिल्ली को जरूरत से ज्यादा पानी दिया जा रहा है। डंडा ने कहा कि हरियाणा आज भी दिल्ली को 80 क्यूसेक ज्यादा पानी दे रहा है। आम आदमी पार्टी संविधान की बात करती है लेकिन उसी संविधान पर काम नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट एसवाईएल पर फैसला दे चुका है फिर भी हरियाणा के हक का पानी नहीं दिया जा रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
