131029
सोनीपत के गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां की गई जान
Sonipat, Haryana:सोनीपत के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां कमला देवी का निधन हो गया। सूचना के अनुसार बीमारी के दौरान गलती से कीटनाशक खा लेने के कारण उनकी जान चली गई। जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना भी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोशन आनंद का FIR दर्ज न होने के आरोप, कदमकुआं थाने पर धरना देने की चेतावनी
Patna, Bihar:प्रिंस यादव हत्या मामले पर रौशन आनंद ने बड़ा बयान दिया है। कदमकुआं थाना पहुंचे रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा गया और इसी दौरान उनके भाई की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की जा रही है और यह पुलिस बताए कि किसके दबाव में कार्रवाई रोकी जा रही है। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने SSP से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी, जबकि IG से मिलने का भी प्रयास किया, पर मुलाकात नहीं हुई। रौशन आनंद ने दावा किया कि रसूख और ऊपरी दबाव के कारण उनका आवेदन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज FIR दर्ज नहीं हुई तो वे थाने पर ही धरना देंगे।0
0
Report
पहली बार ओरछा पहुंचे निर्विरोध सांसद महेश केवट, रामराजा मंदिर में पूजा-आरती
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद निवाड़ी जिले के ओरछा निवासी राज्यसभा सांसद महेश केवट पहली बार अपने गृह ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान रामराजा सरकार के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान के दरबार में मत्था टेककर देश प्रदेश और बुंदेलखंड की खुशहाली की कामना की, ओरछा पहुंचने पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल पेट्रोल की बचत का सन्देश देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया और निवाड़ी विधायक अनिल जैन के साथ ई-रिक्शा से रामराजा मंदिर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद महेश केवट ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजना पार्टी की कार्यकर्ता आधारित सोच का प्रमाण है।0
0
Report
ATS दबिश: नानौता में नईम अब्दुल्ला के घर सर्च, भोपाल-यूपी टीम साथ
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नानौता कस्बे के मोहल्ला अफगानान में भोपाल ATS की टीम ने दोबारा दबिश दी। टीम संदिग्ध गतिविधियों के मामले में हिरासत में लिए गए नईम अब्दुल्ला को अपने साथ लेकर उसके घर पहुंची। स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में घर और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस तैनात रही। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को भोपाल ATS और यूपी ATS की संयुक्त टीम ने नईम अब्दुल्ला को उसके घर से हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए उसे भोपाल ले जाया गया था। बुधवार को करीब छह दिन बाद ATS की टीम उसे साथ लेकर फिर नानौता पहुंची और उसकी निशानदेही पर घर में जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, टीम दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य संभावित साक्ष्यों की तलाश कर रही है। परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि भोपाल में पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। मामला भोपाल निवासी मोहम्मद फराज से जुड़े जांच प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है। एजेंसियां संदिग्ध संपर्कों और डिजिटल नेटवर्क की जांच कर रही हैं। फिलहाल ATS का सर्च ऑपरेशन किया0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, कार्डियोलॉजिस्ट की कमी पर इमरान मसूद की चिंता
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ICU, Emergency Ward, OPD सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जिला अस्पताल गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, जहां उन्हें बेहतर इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पिछले कुछ समय में अस्पताल की व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। सांसद ने जिला अस्पताल के ICU की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और यहाँ इमरजेंसी उपचार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे CT स्कैन और पैथोलॉजी लैब की सेवाएं संचालित हो रही हैं, जो कई निजी अस्पतालों से भी बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की कमी है, जिसके कारण हृदय रोगियों को अन्य स्थानों पर रेफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग शुरू कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्डियोलॉजी उपलब्ध होते ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी। अस्पताल में मरीजों की भारी संख्या का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि एक डॉक्टर को प्रतिदिन 150 से 200 मरीज देखने पड़ते हैं, ऐसे में उनकी कार्य परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कमियों की आलोचना करना आसान है, लेकिन उनका समाधान निकालना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में जहां भी कमियां दिखाई देंगी, उन्हें दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार भिड़ंत: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी – अमेठी तेज रफ्तार का कहर दिखा। तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत जिससे दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे। वही बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी जहां डाक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महिला पॉलिटेक्निक के पास का मामला।0
0
Report
प्रताप मार्केट के व्यापारी दुकाने बंद, बिना वारंट जाँच पर नाराज़गी जताई
Saharanpur, Uttar Pradesh:प्रताप मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर कंपनियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का आरोप है कि कुछ लोग विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर बाजार में पहुंचे और दुकानों के अंदर जाकर सामान की जांच करने लगे, जिससे व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने बताया कि व्यापारियों की ओर से उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर दुकानों में प्रवेश कर रहे हैं और सामान के असली या नकली होने की जांच कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि किसी कंपनी को जांच करनी है तो उसके पास वैध कानूनी अधिकार या वारंट होना चाहिए। बिना किसी पूर्व सूचना या वारंट के दुकानों के अंदर जाकर जांच करना उचित नहीं है। व्यापारियों के आरोप है कि संबंधित लोग दुकानों के भीतर बैठकर सामान की जांच कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि किसी प्रकार की जांच करनी है तो नियमानुसार नोटिस देकर या कानूनी प्रक्रिया अपनाकर की जानी चाहिए। व्यापारियों ने यह भी चिंता जताई कि ऐसी स्थिति में यदि किसी सामान या नकदी को लेकर कोई विवाद उत्पन्न हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाएगा। इसी के विरोध में प्रताप मार्केट के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और एकजुट होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल भी तैनात रहा। व्यापारियों ने मांग की कि भविष्य में किसी भी प्रकार की जांच पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की जाए।0
0
Report
Advertisement
घड़साना के मलकेवाली में चोरों ने बंद मकान में लाखों के आभूषण चोरी
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना के मलकेवाली में चोरों ने बंद मकान में लाखों के आभूषण चोरी0
0
Report
पटवारी और पति गिरफ्तार: पुश्तैनी जमीन के इंतकाल में 15 हजार रिश्वत मांग
Jhanj Kalan, Haryana:रिश्वत लेते महिला पटवारी व उसका पति गिरफ्तार पुश्तैनी जमीन के इंतकाल में संशोधन के नाम पर मांगी रिश्वत एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज रिश्वत के नाम पर मांगे थे 15 हजार रुपये, आठ हजार रुपये लेते गिरफ्तार एंकर जींद के उचाना तहसील में तैनात पटवारी नीलम के पति सतीश को एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया है। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने गांव काकड़ौद निवासी पटवारी नीलम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने गांव घसो खुर्द निवासी एक व्यक्ति से की पुश्तैनी जमीन के इंतकाल (म्यूटेशन) में संशोधन के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की थी। सतीश आठ हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को आठ हजार रुपये देकर भेज दिया। सतीश ने शिकायतकर्ता को उचाना बस स्टैंड के पास एक पेट्रोल पंप पर बुलाया। जब सतीश ने पैसे लिए तो इशारा पाकर एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से टीम ने आठ हजार रुपये की नकदी बरामद की। इसके बाद टीम ने गांव काकड़ौद में जाकर पटवारी नीलम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाईट--- इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए महिला इंस्पेक्टर प्रमिला को बुलाया गया। बिजेंद्र ने बताया कि दोनों तहसील के पास ही एक निजी कमरा लेकर वहां काम करते हैं। महिला पटवारी नीलम के साथ उसका पति सतीश भी इसी कमरे में बैठ कर काम करता है। वीरवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।0
0
Report
जिले में तीन दिनों में कुत्तों के काटने के 18 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Karhi, Chhattisgarh:जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर कुत्तों के काटने के 18 मामले सामने आए हैं, स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पीड़ित उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं. चिकित्सकों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार कर आवश्यक रेबीज रोधी टीके लगाए हैं. अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें निर्धारित डोज के अनुसार आगे उपचार की सलाह देकर घर भेज दिया गया. जबकि दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती करके किया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से आग्रह किया है कि कुत्ते के काटने की घटना को नजरअंदाज न करें. रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसका समय पर इलाज और टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित झाड़-फूंक, बैगा-गुनिया और अन्य अंधविश्वासों से बचने की सलाह देते हुए कहा गया कि कुत्ते के काटने का इलाज केवल चिकित्सकीय पद्धति से ही संभव है. कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जागरूक रहने और किसी भी पशु के काटने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 18 लोगों को तीन दिनों में कुत्तों ने काटा है, जिसका इलाज जिला अस्पताल से किया गया है.0
0
Report
Advertisement
रायपुर में जल सुरक्षा, शहरी हरियाली और भीषण गर्मी के बचाव के लिए सम्मेलन
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में जलवायु सुरक्षा, शहरी हरियाली और भीषण गर्मी से बचाव के मद्देनजर रायपुर के निजी होटल में पर्यावरण विशेषज्ञों का सम्मेलन आयोजित हुआ. रायपुर सिटीजन्स इनिशिएटिव फ़ॉर क्लायमेंट रेजिलिएन्स के बैनर तले ये आयोजन किया गया. सम्मेलन में कई पर्यावरण विद, विषय विशेषज्ञ और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इस सम्मेलन में क्लाइमेट कैफे सहित आये सुझावों को सरकार से साझा किया जाएगा. आयोजन का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी से बचाव, जल सुरक्षा, शहरी हरियाली, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा. इस सम्मेलन में पहले रायपुर को लेकर योजना बनाई गई, फिर अन्य शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा.0
0
Report
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आंवला पुलिस की कार्रवाई
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला (बरेली)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आंवला पुलिस ने एक युवक को अवैध 315 बोर के देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आंवला के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राघव, कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल यामेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रिंस कंबोज संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नए बाईपास मार्ग से आंवला की ओर आ रहे जतिन उर्फ विक्की पुत्र कल्लू, निवासी ठिरिया, थाना पटवई, जनपद रामपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक सैमसंग ए-15 मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना आंवला में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।0
0
Report
छोटे पक्षियों को चम्मच से खिलाते हुए तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Spoon feeding these little birds.0
0
Report
Advertisement
जीराफ़ के वेश में आदमी ने जंगली जीराफ़ को अभिवादन किया, हादसा हो गया
Noida, Uttar Pradesh:एक आदमी जीराफ़ के वेश में आदमी ने जंगली जीराफ़ को अभिवादन किया, हादसा हो गया... मैं यह देखकर बहुत हँसा।0
0
Report
वे बेहद खुश होकर खेल रहे हैं — जोश भरा पल
Noida, Uttar Pradesh:They're playing so happily.0
0
Report
पहाड़ की बकरियाँ गुरुत्वाकर्षण को मात देकर सेकंडों में चट्टानों पर चढ़ गईं
Noida, Uttar Pradesh:Mountain goats defy gravity, climbing impossible rocky cliffs in mere seconds.0
0
Report
Advertisement
