icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में 28.71 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने 28.71 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान रोही गुड़िया क्षेत्र से जनाब अली को 28.71 ग्राम अवैध हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ टिब्बी थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच तलवाड़ा थाना प्रभारी राजपाल सिंह कर रहे हैं।
0
0
Report

ओसवाल में मोर्चरी धरना: निर्माणाधीन मकान ढहाने की मांग पर हंगामा

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ओसवाल नगर इलाके में निर्माणाधिन मकान के विवाद में हुई बुजुर्ग सागरमल मेहता की हत्या के मामले में जैन समाज के लोगों ने मोर्चरी में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने आरोपी के निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की मांग की। करीब 4 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद यूडीए प्रशासन हरकत में आया। यूडीए के अधिकारियों की टीम पूरे दल बल के साथ ओसवाल नगर स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंची। जहां उन्होंने अवैध रूप से किए गए निर्माण को चिन्हित कर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मोर्चरी में धनरे पर बैठे लोग शांत हुए। वही अन्य मांगों पर प्रशासन से वार्ता का दौर जारी है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के जगनेर तालाब में दो सगी बहनों की दर्दनाक डूब मौत

Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर आगरा के जगनेर में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, घटना थाना जगनेर क्षेत्र के ग्राम बरिगवां खुर्द की, पशु चराने गई थीं बच्ची तालाब किनारे हुआ हादसा। ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। 12 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय ट्विंकल की डूबने से हुई मौत। हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसीपी खेरागढ़ प्रीता सिंह ने घटना की पुष्टि की। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, कानूनी कार्रवाई जारी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी।
0
0
Report
Advertisement

गुरू पूर्णिमा पर राज्य सरकार ने संत-महंतों का सम्मान किया, मुख्यमंत्री को आशीर्वाद

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से गुरू पूर्णिमा के मौके पर संत-महंतों का सम्मान किया गया। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मुकेश सिंहाग और भाजपा मण्डल और महिला प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने लक्ष्मणगढ़ के श्रीश्रद्धानाथ आश्रम के संत प्रकाशनाथ महाराज, पुर्ण नाथ आश्रम के संत विकास नाथ महाराज और गाडोदा आश्रम के संत महावीर जति महाराज का शॉल दुपट्टा श्रीफल मिठाई और नगद राशि देकर सम्मान किया। इस मौके पर तहसीलदार मुकेश सिंहाग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर शेखावाटी के संत विकास नाथजी महाराज ने देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आशीर्वाद संदेश देकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने गुरू पूर्णिमा के मौके पर संतो का सम्मान करके भारत की प्राचीन परम्पराओं को जीवित किया है। विकास नाथजी महाराज ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आशीर्वाद देते सनातन धर्म और गौमाता की रक्षा का आह्वान किया। लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मुकेश सिंहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राज्य सरकार द्वारा लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र तीन संतों प्रकाशनाथजी, विकास नाथजी ओर महावीर जति महाराज का सम्मान किया गया है。
0
0
Report

बैतूल: 7 साल के बच्चे की सांप डसने से मौत, गांव में मातम

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 7 साल के मासूम की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम उमरवानी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी दादी के साथ घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात एक जहरीला सांप बिस्तर में घुस आया और सोते हुए मासूम को डस लिया। बच्चे को कुछ समझ आता उससे पहले ही जहर तेजी से शरीर में फैल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दादी ने सांप को जाते हुए देखा,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जुताई के दौरान सूखा पेड़ गिरा, किसान की मौत

Vijayapura, Karnataka:जुताई के दौरान सूखा पेड़ गिरने से किसान की मौत बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पदमुर के आश्रित ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जुताई का कार्य कर रहे किसान अनिराम पेरमा के ऊपर अचानक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जुताई के दौरान खेत के पास खड़ा सूखा पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है。
0
0
Report

AAP ने पायल नगर कौंसिल पर कब्जा किया, बलजिंदर कौर अध्यक्ष चुनी गईं

Khanna, Punjab:पायल नगर कौंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बलजिंदर कौर बनीं अध्यक्ष, कांग्रेस का गढ़ रहा है पायल लुधियाना जिले के पायल नगर कौंसिल में  आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराते हुए सत्ता पर कब्जा जमा लिया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले पायल में बुधवार को नगर कौंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की पार्षद बलजिंदर कौर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं पार्टी के ही बूटा सिंह राणो को सीनियर उपाध्यक्ष और दानो रानी को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पायल के इतिहास में पहली बार पारंपरिक राजनीतिक दलों के बजाय तीसरी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी ने नगर कौंसिल का नेतृत्व संभाला है। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के विश्वास और बदलाव की राजनीति पर मुहर बताया। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि पायल के लोगों ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर कौंसिल के माध्यम से शहर का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा और हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर कौंसिल के नए नेतृत्व के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की। पूरे शहर में जीत की खुशी का माहौल रहा, जबकि पार्टी नेताओं ने इसे पायल के विकास और नई राजनीतिक शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बाइट - मनविंदर सिंह ग्यासपुरा (MLA)
0
0
Report
Advertisement

बरसात में चक्का जाम: दमोह के पथरिया में बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Damoh, Madhya Pradesh:बरसते पानी में भीगते लोग, बिजली की मांग को लेकर चक्का जाम, छाता लगाकर अफसरों ने किया ज्ञापन.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले के पथरिया में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का अलग तरह का प्रदर्शन देखने को मिला जब पथरिया ब्लाक मुख्यालय पहुंचे लखरोनी महलवारा इमलिया के ग्रामीणों ने 2 घंटे तक बारिश के पानी में भीगते हुए चक्काजाम किया और विरोध जाहिर किया। दरअसल पथरिया में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इलाके के कई गांव ऐसे है जिनमें एक हफ्ते से बिजली नहीं है और बिना लाइट के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। आक्रोशित लोग पथरिया पहुंचे लेकिन बारिश तेज थी लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और फिर लोगों ने संजय चौराहे पर जाम लगा दिया। जम कर नारे बाजी की और बरसात में भी माहौल को गर्म कर दिया। पुलिस ने समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए और आखिरकार दो घंटे बाद बिजली विभाग के अधिकारी और इलाके के तहसीलदार छाता लगाकर यहां पहुंचे और उन्होंने लोगों की बात सुनी और बिजली आपूर्ति ठीक करने का भरोसा दिया तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।
0
0
Report

सीधी के खेत तालाब घोटाले पर विपक्ष की पारदर्शिता मांग, सरकार से जवाब

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सीधी जिले में करीब 1500 खेत तालाबों के निर्माण का उल्लेख होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए सरकार से पंचायतवार पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। अजय सिंह ने कहा कि यदि जिले में वास्तव में इतने बड़े पैमाने पर खेत तालाबों का निर्माण हुआ है, तो सरकार को प्रत्येक तालाब की ग्राम पंचायतवार सूची, निर्माण की तिथि, स्वीकृत एवं खर्च की गई राशि और संबंधित विभाग का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का सत्यापन कर सकेंगे。 कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जमीनी स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर तालाबों का निर्माण दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण केवल कागजों तक सीमित रहा है और भुगतान दर्शा दिया गया है, तो यह गंभीर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला हो सकता है。 अजय सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अभिलेख सार्वजनिक करने चाहिए। उनका कहना है कि जनता के सामने तथ्य रखना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सके.
0
0
Report

खारुन नदी का जल दूषित, मंदिर ने सावन में जल अर्पण रोकने की अपील

Raipur, Chhattisgarh:चिंगरी नाले का गंदा, बदबूदार पानी मिलने से खारुन नदी का पवित्र जल प्रदूषित और दूषित हो गया है. जिससे कारण प्रसिद्ध हटकेश्वर महादेव मंदिर के महंत ने पवित्र सावन महीने में खारुन का जल शिवलिंग पर अर्पण नहीं करने की श्रद्धालुओं से अपील की है. मंदिर के महंत सुरेश गिरी महाराज ने कहा है कि खारुन का जल दूषित और अशुद्ध हो गया है इसलिए शिवभक्त घर से शुद्ध जल लेकर आये और बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करें. बता दें कि सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं और ज्यादातर खारुन के जल ही शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. वहीं इसे लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इसे दुखद स्थिति बताते हुए निगम प्रशासन और सरकार को कोसा है, वहीं महापौर मीनल चौबे का कहना है कि जल्द ही 10 करोड़ की लागत से नाले के पास रिटर्निंग वॉल और फिल्टर प्लांट का निर्माण होगा, उन्होंने लोगों को भी नदी के गंदा होने के लिए जिम्मेदार बताया कि कचरा फेंकते हैं लोग इसलिए भी पानी गंदा हो रहा है. ऐसा नहीं है कि खारुन में हाल के दिनों से गंदा पानी नाले का मिल रहा हो, ये कई सालों की समस्या है, बावजूद अबतक इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया गया. ये मामला विधानसभा में भी भाजपा विधायक राजेश मूणत उठा चुके हैं, लेकिन अबतक नाले के गंदे पानी को नदी में मिलने से रोका नहीं जा सका है, अब दावे जरूर किये जा रहे हैं, देखना होगा कबतक ये होता है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top