131021
सोनीपत यमुना नदी में मिले कट्टे में मिले पशुओं के अवशेष
Palra, Haryana:सोनीपत यमुना नदी में मिले कट्टे में दो पशुओं के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दशहरा स्नान के दौरान यमुना में कट्टे में अवशेष मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे। वहीं गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता ने गौ-तस्करी करनेवालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं सोनीपत की बहालगढ़ थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में अवकाश के बावजूद खुला स्कूल, जांच टीम गठित; बस दुर्घटना में बच्चे घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अवकाश के बावजूद भी स्कूल खुले रहने के मामले में जांच के लिए टीम की गठित, अवकाश होने के बावजूद भी स्कूल खुले रहने के बाद हुई सड़क दुघर्टना पर नाराज हुए डीएम, आज सुबह 11 बजे करीब सड़क दुघर्टना में स्कूली बस पर सवार दो दर्जन बच्चे के घायल होने की सूचना पर सख्त हुए डीएम, डीएम संजय चौहान ने बस दुर्घटना की जांच के लिए दिए आदेश, जिले में अत्यधिक बारिश के होने के चलते डीएम ने आज एक दिन का जारी किया था अवकाश, उसके बावजूद भी खुला रहा है स्कूल, हुई सड़क दुघर्टना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थौरी के पास हुई थी सड़क दुघर्टना,0
0
Report
अमेठी रेलवे अंडरपास निर्माण मामला: सांसद ने निरीक्षण कर समस्याओं पर वार्ता
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दो वर्षों से लंबित पड़ा रेलवे अंडरपास निर्माण का मामला, रेलवे क्रासिंग पर लगभग दो वर्षों से लंबित रेलवे अंडरपास के मामले की शिकायत पर, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने खुद स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोगों से की मुलाकात, ग्रामीणों ने अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास के निर्माण के दौरान हो रही समस्याओं को लेकर सांसद से की शिकायत, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सम्बंधित अधिकारियों से की वार्ता, सांसद ने मौजूद लोगों को दिया आश्वासन जल्द ही फिर से शुरू होगा गांधी नगर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य,0
0
Report
देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बैरियर के बावजूद धरना जारी
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में आज कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय कूच किया। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरियर पर ही रोक दिया। इसके बाद मदन लाल और कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मदन लाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर मैदान के शुद्धिकरण को लेकर दिए गए बयानों पर भी सवाल उठाए।0
0
Report
Advertisement
मऊ की 7 वर्षीय समरा नाज ने डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाला और मार्मिक मामला सामने आया है। यहां एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची, समरा नाज, अपनी एक बड़ी समस्या लेकर सीधे खराब सड़क से आए दिन हो रही परेशानीडीएम कार्यालय पहुंचे। समरा नाज ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि हकीकतपुरा थाना दक्षिणटोला उसके घर से स्कूल तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर है। खराब रास्ते और गड्ढों के कारण स्कूल जाते वक्त वह अक्सर गिर जाती है, जिससे उसे चोटें आती हैं। इसके अलावा, रास्ते कीचड़ और गंदगी से भरे होने के कारण उसकी स्कूल की ड्रेस भी खराब हो जाती है। मासूम ने बताया कि ड्रेस गंदी होने की वजह से उसे स्कूल में शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है। खराब सड़क के चलते उसे और अन्य बच्चों को आए दिन इन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
उदयपुर में किन्नर मीरा राठौड़ का नामांकन: गौ सेवा से राजनीति में नया सिलसिला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन था। ऐसे में बड़ी संख्या में चुनावी मैदान में ताल ठोकने वाले प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान राजनीति की मुख्यधारा से अमूमन दूर रहने वाले किन्नर समुदाय ने मीरा राठौड़ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। मीरा ने वार्ड 60 से अपना पर्चा दाखिल कर लोगो का समर्थन मांगा। इस दौरान शिव सेना के पदाधिकारियों ने उपरणा ओढ़ा कर मीरा को समर्थन दिया। मीरा राठौड़ ने बताया कि उसने अपनी बिरादरी को छोड़कर पूरा जीवन गौ सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कई बेसहारा और बीमार गायों को आश्रय दिया है। इनके पालन-पोषण और चारे की व्यवस्था के लिए उन्होंने अपने जेवर तक बेच दिए हैं। अब वो जनता की सेवा करने के मकसद से पार्षद का चुनाव लड़ रही है। हालांकि चुनावी नतीजे जो भी हों, लेकिन इस कदम ने समाज की सोच में बदलाव की एक नई बयार जरूर ला दी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्ड: भाजपा बनाम कांग्रेस की कड़ी भिड़ंत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 40 वार्डों वाली नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब अधिकांश वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। दोनों प्रमुख दलों ने अनुभवी कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिला प्रत्याशियों को मौका देने के साथ ही वार्डों के सामाजिक समीकरण और आरक्षण को ध्यान में रखकर टिकट वितरण किया है। भाजपा ने कई वार्डों में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और निवर्तमान पार्षदों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने भी स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जमीनी पकड़ रखने वाले चेहरों को मैदान में उतारकर भाजपा को सीधी चुनौती दी है। टिकट वितरण में सामाजिक समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कई वार्डों में एक ही समाज के प्रत्याशी के आमने-सामने होने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। महिला आरक्षित सीटों पर भी दोनों पार्टियों ने मजबूत दावेदारों को मैदान में उतारा है। वार्ड 5, 7, 11, 13, 16, 18, 24, 27, 28, 30, 33, 34, 37 और 40 सहित कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा राजनीतिक मुकाबला तैयार है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि मतदाता किस दल और प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं और किसके पक्ष में नगर परिषद की सियासी तस्वीर बनती है।0
0
Report
Advertisement
श्रीमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: अंतिम दिन नामांकन से सियासत गरम
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर नगरनिकाय चुनाव 2026 नामांकन के अंतिम दिन जमकर प्रत्याशियों ने आवेदन किए, कुल 119 प्रत्याशियों ने 152 नामांकन दाखिल, रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बू के समक्ष नामांकन दाखिल, कुल 35 वार्डों के लिए 180 प्रत्याशियों ने 226 नामांकन दाखिल। अब नामांकन पत्रों की जाच और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। भाजपा ने अपने प्रत्याशी की सूची सार्वजनिक कर दी है, जबकि कांग्रेस ने अब तक अपनी अधिकृत प्रत्याशी सूची सार्वजनिक नहीं की है, जिससे राजनीतिक चर्चाएँ चालू हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों में भी उत्साह दिख रहा है।0
0
Report
कोटा कांग्रेस गुटबाज़ी से Shalini Gautam का टिकट कटना, चाहें निर्दलीय उतरें
Kota, Rajasthan:नामांकन के बाद ऐनवक्त पर शालिनी गौतम का टिकट कटा, कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर गाजे-बाजे के साथ भरा था पर्चा, सिम्बल न मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कयास तेज कोटा। कोटा कांग्रेस के गलियारों में सियासी गपशप चरम पर पहुंच गई है। वार्ड-88 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गाजे-बाजे के साथ नामांकन भरने वाली निवर्तमान पार्षद व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट ऐनवक्त पर कट गया है। पार्टी की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के चलते उन्हें पार्टी का अधिकृत सिम्बल नहीं मिल सका。 राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, शालिनी गौतम पिछले कई महीनों से कोटा दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम से दूरी बनाए हुए थीं। उन्होंने हाल ही में अपना पाला बदलकर कोटा-बूंदी लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थन में अपनी बिसात बिछाई थी। इसी गुटबाजी के चलते ऐनवक्त पर उनका पत्ता साफ होना माना जा रहा है। अब शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि शालिनी गौतम मैदान में निर्दलीय उतरकर पार्टी को चुनौती देंगी या चुपचाप पर्चा वापस ले लेंगी। उनके अगले कदम पर कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
कोटपूतली निकाय चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन रिकॉर्ड फॉर्म जमा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन KOTPUTLI, नगर परिषद कोटपूतली निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड तोड़ आवेदन जमा किए गए। भीड़ नियंत्रण व टोकन व्यवस्था दोपहर 3:00 बजे के बाद भी परिसर में मौजूद सभी प्रत्यासियो को टोकन देकर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया। प्रत्यासियो की सुविधा के लिए प्रशासन ने तीन अलग-अलग स्थानों पर नामांकन पत्र स्वीकार करने की व्यवस्था की थी। साथ ही सहायता के लिए अलग से हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता और एडीएम सोहन सिंह नरुका की सीधी देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन का भारी जाब्ता तैनात रहा जबकि परिसर में पानी, बिजली और छाया के सुगम प्रबंध किए गए। दलगत स्थिति व नामांकन के आंकड़े इस प्रकार रहे जिसमे बीजेपी ने 60 वार्डो में 54 सिंबल जमा करवाये वही कांग्रेस ने 59 सिंबल जमा करवाये साथ ही आरएलपी के 03 सिंबल जमा करवाये गये है। आज तीसरे दिन 60 वार्डो से कुल फॉर्म 666 फॉर्म जमा हुये है। जिसमे कुल दो दिन के आंकड़े और मिलाकर नामांकन का कुल आंकड़ा 835 फॉर्म जमा हुये है। अब आगे चुनाव कमेटी एवं निर्वाचन अधिकारी की ओर से मंगलवार को सभी भरे गए आवेदनों की गहन स्कूटनी की जाएगी, जिसके पश्चात अधिकृत उम्मीदवारों की अंतिम ओरिजिनल लिस्ट जारी की जाएगी। SDM योगेश देवल ने बताया है अधिकतर प्रत्यासियो ने दो दो फॉर्म जमा करवाये है जिनमे सिंबल से और निर्दलीय से अब जिनका सिंबल मिल गया है उनका निर्दलीय केंसिल कर दिया जायेगा वही जिनको सिंबल नहीं मिला उनका सिंबल वाला निरस्त कर निर्दलीय रखा जायेगा इस प्रक्रिया मे पूरा एक दिन लगेगा पूरी जानकारी के साथ लिस्ट जारी कर दी जायेगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर कूच टल गया: 11 सूत्रीय मांगों पर सहमति, आंदोलन समाप्त
Sikar, Rajasthan:सांसद अमराराम का एक हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जयपुर कूच टला, 11 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति प्रदेश भर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सीकर सांसद कॉमरेड अमरा राम के नेतृत्व में हजारों किसानों ने जयपुर कूच का ऐलान किया था। करीब एक हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ किसान जयपुर की ओर रवाना हुए। काफिले में करीब डेढ़ दर्जन जिलों से आए हजारों लोग शामिल रहे। जयपुर कूच के दौरान सरगोठ के पास प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए जयपुर बुलाया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली समिति के प्रतिनिधियों की जयपुर में परिवहन एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कराई गई। बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर ओवरलोडिंग के चालान बंद करने, जीपीएस सिस्टम हटाने, फास्टैग की अनिवार्यता समाप्त करने तथा रॉयल्टी वसूली बंद करने सहित विभिन्न मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। किसान प्रतिनिधियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर लागू नियमों से किसानों और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। जयपुर में हुई वार्ता में परिवहन एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों की ओर से मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया। वार्ता सफल रहने और मांगों पर सहमति बनने के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर कूच का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया। इसके बाद अलग-अलग जिलों से आए किसान और अन्य लोग अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ वापस लौट गए। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के एक साथ जयपुर की ओर कूच करने से प्रशासन भी अलर्ट रहा और मार्ग में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से निगरानी रखी गई। सांसद अमराराम ने कहा कि अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद फिलहाल आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है। किसानों ने उम्मीद जताई कि वार्ता में बनी सहमति के अनुसार संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे।0
0
Report
टपरिया गांव में लोडिंग ऑटो की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के गाड़ाघाट टपरिया गांव में एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे 23 वर्ष के युवक की मौत हो गई और 15 वर्षी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि पाटन के गाड़ाघाट टपरिया का रहने वाला नवल मल्लाह अपने छोटे भाई राहुल मल्लाह को मोटरसाइकिल पर लेकर गांव वापस आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी; इस घटना में नवल की मौके पर मौत हो गई और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हरीश द्विवेदी का अयोध्या आगमन: भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 2027 में सत्ता वापसी?
Ayodhya, Uttar Pradesh: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के अयोध्या प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अयोध्या-बाराबंकी सीमा रानीमऊ से लेकर अयोध्या-बस्ती सीमा तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। रानीमऊ में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रौनाही टोल प्लाजा पर गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने बुलडोजर से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें एक कुंतल की माला पहनाई गई और गदा भेंट की गई। स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहादतगंज-जनौरा बूथ नंबर चार के पास भी पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरीश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी। जगह-जगह हुए भव्य स्वागत से हरीश द्विवेदी अभिभूत नजर आए।0
0
Report
Advertisement
जालौन में ऑपरेशन दहन: 31.23 किलो मादक पदार्थ नष्ट, 18 लाख 60 हजार रुपए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थों का हुआ नष्टीकरण, पुलिस ने 9 मामलों से बरामद 31.23 किलो पदार्थ किया नष्ट, नष्ट हुए मादक पदार्थों की कीमत 18 लाख 60 हजार रुपए, न्यायालय से अनुमति लेकर पुलिस ने की मादक पदार्थों की विनष्टीकरण की कार्रवाई, जालौन के उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज की इंसुलेटर भट्टी में मादक पदार्थ हुए नष्ट।0
0
Report
उन्नाव गंगा एक्सप्रेस-वे पर जलभराव, यातायात बाधित; टोल प्लाज़ा पर बदहाली पर सवाल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव : गंगा एक्सप्रेस-वे पर जलभराव बशीरतगंज क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर उतरने वाले मार्ग पर भरा बारिश का पानी। सड़क पर पानी का सैलाब, आवागमन में वाहन चालकों को हो रही भारी दिक्कत। ट्यूबवेल पंप लगाकर पानी निकलवा रही कार्यदाई संस्था निर्माण। टोल प्लाजा के बीच बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल। प्रयागराज से मेरठ की ओर जाने वाली लेंन पर टोल प्लाजा के पास भरा पानी। पानी निकालने को लगातार मस्सक्त कर रही है कार्यदाई संस्था।0
0
Report
कनहर डैम जलस्तर बढ़ा: 10 गेट खुले, डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी है
Obra, Uttar Pradesh:Kanhar Dam जलस्तर बढ़ा: 10 गेट खुले, डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी है। छत्तीसगढ़ बॉर्डर और कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण बांध में पानी की आवक बढ़ी है। जलस्तर बढ़ने के साथ डूब क्षेत्र में प्रशासन ने सतर्क रहने की हिदायत दी है। बांध की सुरक्षा और जलस्तर पर नजर रखने के लिए इंजीनियर और तकनीकी टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। कंट्रोल रूम से भी जलस्तर की मॉनिटरिंग जारी है। कनहर बांध दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार में स्थित है।0
0
Report
Advertisement
