icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow4 Jul 2024, 01:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्नाव में गैस रिसाव से घर में आग लगी, चाय बनाते समय हुआ हादसा, फ्रिज, टीवी, कपड़े और 11 हजार रुपए

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के तालिब सराय मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद एक घर में आग लग गई। परिवार के मुताबिक, आग में करीब 80 हजार रुपए का सामान और 11 हजार रुपए नकद जल गए। घर में मौजूद यूनुस की पत्नी और चार बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। यूनुस शहर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय में रहते हैं और फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बता दे की शुक्रवार सुबह घर में चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसने लगी। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और घर का सामान जलने लगा। यूनुस शहर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय में रहते हैं और फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह घर में चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसने लगी। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और घर का सामान जलने लगा। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग घर से बाहर निकले। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने लगे। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में फ्रिज, टीवी, अलमारी, बिस्तर, नए कपड़े, रसोई का राशन और बक्सा जल गया। बक्से में रखे 11 हजार रुपए भी जल गए। परिवार ने करीब 80 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान जताया है।
0
0
Report

उन्नाव में डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या-54 पहुंची, दो साल का बच्चा और युवक संक्रमित;

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचाव और घरों के आसपास सफाई रखने की सलाह दी है। उन्नाव में शुक्रवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। नए मरीजों में कबूलपुर जाजमऊ का दो साल का बच्चा और माखी का 44 वर्षीय युवक शामिल है। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचाव और घरों के आसपास सफाई रखने की सलाह दी है। बता दे कि जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार के छह मरीज भर्ती रहे। इनमें एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षणों के आधार पर नौ आशंकित मरीजों की जांच कराई। वहीं, मलेरिया की आशंका में 14 लोगों के नमूने लिए गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 855 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। डॉक्टरों ने लोगों को बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों पर रखे बर्तन और अन्य जगहों पर जमा पानी नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए पानी जमा होने से रोकना जरूरी है। साफ-सफाई और बचाव के उपाय अपनाने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने घरों के आसपास सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने को कहा है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि डेंगू के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
0
0
Report

डभरा पटाखा स्टाल की एसडीएम से विभाग ने की शिकायत,रिहायशी में बिना अनुमति कब्जा कर लगाया दुकान,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow5m ago
Dabhara, Chhattisgarh:बेजा पटाखा स्टाल को लेकर सिंचाई विभाग ने डभरा एसडीएम को शिकायत पत्र लिखा है,,निरीक्षण कुटीर परिसर पर पटाखा व्यापारियों ने जबरन कब्जा किया है,,इससे पूर्व पेड़ काटकर चोरी हुई है,, सक्ती जिले के डभरा में पटाख़ा व्यवसायियों ने दबंगई करते हुए सिंचाई के रेस्ट हाउस परिसर में भेजा कब्जा करके दो दर्जन से अधिक पटाखा स्टाल लगाया है,, इसके लिए परिसर स्थित चार नग पेड़ को काटकर चोरी कर लिया गया था,,जिसकी शिकायत सिंचाई विभाग के एसडीओ द्वारा डभरा एसडीएम,तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को दिया है,बावजूद इसके सभी अधिकारी मौन साधे बैठे हैं,,
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन मुस्कान से मोतिहारी में 245 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटे

Motihari, Bihar:मोतीहारी में खोए और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम ने कुल 245 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 61 लाख रुपये है। वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए फोन स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के मार्गदर्शन में बरामद किए गए इन 245 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपा गया है। इन मोबाइलों को पाने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top