icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow15 Jul 2024, 10:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ: पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी गिरफ्तार, बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग

मेरठ: पुलिस हिरासत से फरार वारंटी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, भागते समय गिरकर घायल मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। भागने के दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट आई है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। हथकड़ी से हाथ निकालकर हुआ था फरार जानकारी के अनुसार दिनांक 02.11.2026 को वारंटी अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो पुत्र शाकिर निवासी गली नंबर 07 ढवाई नगर थाना नौचंदी, जो अभियोग संख्या 1635/2014 धारा 380/411 भादवि में थाना नौचंदी पर पुलिस अभिरक्षा में था, सुबह अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर थाना कार्यालय से फरार हो गया था। इस मामले में थाना नौचंदी पर मु0अ0सं0 330/2026 धारा 261/262 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। SSP के निर्देश पर बनी 3 टीमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मेरठ के निर्देश पर एसपी सिटी के निर्देशन और एएसपी/सीओ सिविल लाइन के पर्यवेक्षण में थाना नौचंदी पुलिस की 3 टीमों का गठन कर लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना नौचंदी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और भागने लगा। भागने के दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने अशोक की लाट के पास नौचंदी ग्राउंड से उसे दबोच लिया। बरामदगी पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना नौचंदी पर मु0अ0सं0 331/2026 धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
0
0
Report

सुल्तानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर बीती देर रात को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रयागराज की ओर से अयोध्या जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक और उसकी हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक ट्रक में फंस गई। बाइक और शव ट्रक के साथ करीब 500 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

चतरा पुलिस के ऑपरेशन क्लीन में एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:ऑपरेशन क्लीन के तहत चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार नावाडीह बेल मोड़ से हुई गिरफ्तारी, जब्त अफीम की कीमत करीब पांच लाख रुपये; एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल चतरा : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन क्लीन के तहत पत्थलगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय ठाकुर के रूप में हुई है, जो गिधौर थाना क्षेत्र का निवासी है। इसकी जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से एक तस्कर अफीम की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से पत्थलगड़ा पहुंचा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने नावाडीह बेल मोड़ के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अफीम की खरीदारी करने के लिए आये लोग भागने में सफल रहे। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। एसडीपीओ ने कहा कि ऑपरेशन क्लीन के तहत मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक पर अराधना मोना की प्रतिक्रिया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात पर कहा, "इंडिया गठबंधन जो बना था, वो किसी प्रदेश में नहीं बना था। वो देश की राजधानी में बना था और देश के पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने मिलकर बनाया था। तो ये निर्णय कि उस गठबंधन का हिस्सा कौन होगा, ये गठबंधन के मुखिया लेंगे." स्वामी प्रसाद मोर्य के कांग्रेस या इंडिया ब्लॉक में शामिल होने के सवाल पर कहा, "इस पर मेरी कोई जानकारी नहीं है। मैं फिर से इस बात को दोहराऊँगी कि उस गठबंधन का पार्ट कौन-कौन होंगे, ये गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।"
0
0
Report
Advertisement

पटना में विदेशी शराब के बड़े जखीरे का पर्दाफाश; पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पूरा मामला पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र का है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर एक ट्रक से विदेशी शराब उतारकर कुरियर कंपनी की गाड़ी में लोड कर रहे थे। इसके बाद शराब को दूसरे स्थान पर भेजने की योजना थी। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर कुल 135 कार्टून विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक और कुरियर कंपनी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे कारोबार की जांच की जा रही है。
0
0
Report

बेगूसराय के मंझौल बाजार में दिनदहाड़े पिस्टल धमकी, दो गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक तस्वीर मंझौल मुख्य बाजार से सामने आई है। यहाँ दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे तीन युवकों ने कथित तौर पर पिस्टल लहराकर दुकानदार को धमकाया। दुकानदार की चीख सुनते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े। खुद को भीड़ से घिरता देख तीनों भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ मंझौल अमरकांत ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और फरार युवक की तलाश में जुटी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मंझौल मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे तीन युवकों ने कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमकाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे थे। उनके पास सोने के आभूषण जैसा कुछ सामान था, जिसे वे दुकानदार को बेचना चाहते थे। दुकान को सामान संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने उसे खरीदने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल ली और दुकानदार को धमकाने लगा। अचानक हथियार देखकर दुकानदार घबरा गया और जोर से चीख पड़ा। दुकानदार की आवाज सुनते ही आसपास की दुकानों में मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते बाजार के कई दुकानदार और स्थानीय युवक वहां जुट गए। लोगों को अपनी ओर आते देख तीनों युवक भागने लगे। इस दौरान वे अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगे। हालाँकि, स्थानीय दुकानदारों और युवाओं ने साहस दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों युवकों के साथ लोगों ने मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ मंझौल अमरकांत खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ज्वेलरी दुकान पर मौजूद दुकानदार और बच्ची से घटना के संबंध में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में तीन युवकों के पहुंचने की सूचना मिली थी। वे कुछ सोने का सामान बेचने आए थे। दो युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया है। हथियार दिखाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच और पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। ऐसे में मंझौल के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर मुख्य बाजार में ही अपराधी हथियार लेकर पहुंचने लगेंगे, तो वे सुरक्षित माहौल में कारोबार कैसे करेंगे? व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में गश्ती और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार तीसरे युवक की पहचान, कथित हथियार और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है。
0
0
Report

उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे अधिक ऊर्जा सप्लायर: मंत्री ने कहा

Noida, Uttar Pradesh:यूपी नंबर 1 की गूँज… दिल्ली में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 में आज मैं सम्मिलित हो रहा। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश राज्य की एजेंसी UPNEDA द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसमें इस सेक्टर की अनेक योजनाओं (पीएम सूर्यघर, सीबीजी सहित) में यूपी का देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा। बाइट | दिल्ली | उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो' में शामिल होने पर कहा, "उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे काम करने वाला प्रदेश बना है। सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा ही नहीं बल्कि पूरे ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने अपनी पुरानी क्षवि को ठीक करते हुए, आज देश के सबसे अधिक ऊर्जा आपूर्ति करने वाले राज्य के तौर पर अपनी पहचान बनाई है... पिछले 4 सालों में उत्तर प्रदेश देश में ऊर्जा की सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला राज्य बना है। 32,600 मेगा वाट से अधिक बिजली की सप्लाई के साथ उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इतना ही नहीं हमने पिछले 4-5 सालों में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या को भी बढ़ाया है। सवाल ये है कि ऊर्जा खपत इतनी है तो बिजली कहां से आएगी? हमने नए प्लांट भी शुरू किए हैं, ऊर्जा के स्रोत बढ़ाए हैं और साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर भी प्रयास शुरू किए हैं..."
0
0
Report
Advertisement

अशोकनगर: CMO क्वार्टर में मारपीट-धमकी, पार्षद के खिलाफ FIR

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-नगरपालिका सीएमओ विनोद उन्नीथान के घर में घुसकर मारपीट का प्रयास और गाली-गलौज - वार्ड नंबर 18 के कांग्रेस पार्षद व नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन और उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज - शासकीय कार्य में बाधा, घर में घुसने और धमकी देने सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज - एसपी के संज्ञान के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर वर्क्स कैंपस स्थित सीएमओ क्वार्टर का है. घटना के समय सीएमओ विनोद उन्नीथान मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शासकीय कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे थे. आरोप है कि वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद रितेश जैन अपने साथियों के साथ लाठियां लेकर जबरन उनके आवास में घुस आए. आरोपियों ने शासकीय दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया, गाली-गलौज की और झूमाझटकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी. कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव के बाद आरोपी वहां से भागे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top