icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow30 Jun 2024, 09:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलंग पर सो रही महिला को करैत ने डसा, मौत—खनेठी गांव की दर्दनाक घटना

Khajuria Khurd, Bihar:खनेठी गांव, सोनहन थाना क्षेत्र—देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पलंग पर सोयी 40 वर्षीय महिला को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतका खनेठी गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी तेतरी देवी बताई गई हैं। तेतरी देवी अपने घर में पलंग पर सोयी थीं; इस बीच एक जहरीला करैत सांप पलंग पर चढ़ गया और उनकी जांघ में दो बार काट लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही महिला ने गोतनी को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में महिला की गंभीर हालत देखकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे; डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन विष का असर अधिक होने के कारण मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report

धनबाद में SCH मार्केटिंग के नाम पर युवती को बंधक बनाकर पैसे लेने का मामला

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृन्दावन वन कालोनी में किराए के मकान में रहकर SCH नेटवर्क मार्केटिंग के नाम कंपनी में काम करने पहुंची निमियाघाट के रहने वाली नन्दनी कुमारी ने पैसे नहीं देने पर टीम लीडर द्वारा बंधक बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार भोली भाली युवतियों को झांसे में लेकर कंपनी के प्रोडक्ट्स को नगद खरीदकर मार्केट में बेचने का काम दिया जाता है। निमियाघाट की रहने वाली नन्दनी कुमारी अपने मौसेरी बहन के कहने पर कंपनी में जुड़ी थी और नौ हजार नगदी भी दिया था और उसके बाद 37 हजार के प्रोडक्ट खरीद कर मार्केट में बेचने को कहा गया। जब युवती द्वारा पैसे देने से मना किया गया तो टीम लीडर द्वारा लड़की को कमरे में बंद कर दिया गया। युवती द्वारा फोन के माध्यम से अपने परिचित को सुचना दिए जाने के बाद सरायढेला की पुलिस ने पहुंच कर युवती को छुड़वाया। वही पुलिस टीम लीडर युवती को थाने ले गयी। मामले में टीम लीडर पलक महतो ने आरोपों को गलत बतलाया और कहा की परिजनों को बुलाकर युवती को सौंपने की बात थी ।इसलिए उसे रोकर रखा गया था । हालांकि पुलिस दोनों युवतियों से मामले को लेकर पुछताछ कर रही है SCH मार्केटिंग कंपनी में सौ से अधिक युवतियां काम करती है । बाइट-- नन्दनी कुमारी (नेटवर्क मार्केटिंग के जाल में फसी युवती काला टी-शर्ट) बाइट -- पलक महतो (टीम लीडर येलो शर्ट)
0
0
Report
Advertisement

हाथी के हमले में शिक्षक की मौत: धनबाद के गांव में मुआवजे पर सहमति

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के टुंडी प्रखंड के गुलियाडीह गांव में हाथी के हमले में पारा शिक्षक ग्रीजा मुर्मू की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे 51 वर्षीय ग्रीजा मुर्मू को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि डीएफओ मौके पर पहुंचें और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके बाद डीएफओ विकास पालीवाल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के आक्रोश का सामना किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक कर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के बाद मृतक के परिजनों को कुल 10 लाख रुपये मुआवजा और एक नियोजन देने पर सहमति बनी। इसमें एक लाख रुपये नगद, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये और वन विभाग की ओर से पांच लाख रुपये शामिल हैं। इस घटना के बाद डीएफओ ने आश्वासन दिया और बैठक में मुआवजे व नियोजन पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण शांत हुए। हालांकि, पारा शिक्षक की मौत ने टुंडी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे हाथियों के खतरे और मानव-हाथी संघर्ष को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में सोयाबीन फसल संकट: मुआवजे और बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में सोयाबीन की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। पीला मोजेक बीमारी और मौसम की मार से जिले के किसान परेशान हैं। किसानों का दावा है कि बड़े पैमाने पर सोयाबीन की फसल खराब हुई है और अब वे पीला मोजेक बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। बैतूल जिले में इस साल करीब 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बोवनी हुई है। लेकिन किसानों के मुताबिक मानसून की देरी और लंबे समय तक हुई रिमझिम बारिश का फसल पर विपरीत असर पड़ा है। कई इलाकों में सोयाबीन की फसल में पीला पड़ने और खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं जिले में अब तक करीब 29 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि बैतूल की औसत वार्षिक बारिश करीब 43 इंच मानी जाती है। यानी बारिश औसत से काफी कम है। फसल खराब होने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सर्वे के आदेश भी दिए हैं, लेकिन किसानों की मांग है कि उन्हें नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और पीला मोजेक बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर कल जिला कांग्रेस किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। अब देखना होगा कि इस आंदोलन के बाद प्रशासन किसानों की फसल क्षति के आकलन और मुआवजे को लेकर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

सीकर में राज्यपाल समेत मंत्री 75वें जन्मदिन के समरसता कार्यक्रम में शामिल

Sikar, Rajasthan:सीकर: राज्यपाल सहित कई मंत्री व जनप्रतिनिधि आएंगे सीकर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती अपना 75वां जन्म दिन सामाजिक समरसता के साथ मनाएंगे वैदिक आश्रम के सामने ग्रामीण खेल स्टेडियम में होगा अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती एक अक्टूबर को अपना 75वां जन्म दिन सामाजिक समरसता, धार्मिक सहित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाएंगे। यह जानकारी पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानदं सरस्वती ने वैदिक आश्रम पिपराली में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उनके 75वें जन्म दिन को उनके शिष्यों ने अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की निर्णय किया है। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सहित धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों से लोग आएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से प्रारम्भ हुए 75 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति 75 कुंडों में एक अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पूर्णाहुति में प्रत्येक कुंड पर एक विद्यार्थी व तीन जोड़े सभी समाज के यजमान बैठेंगे। इसमें विद्वानों द्वारा वैदिक प्रवचन भी होंगे। 30 सितंबर को रात्रि में 9 बजे भजन संध्या होगी। एक अक्टूबर को वैदिक आश्रम पिपराली के सामने स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से योग एवं मलखंभ का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि उनके 75वें जन्म दिन पर आयोजित समरसता कार्यक्रम में सभी समाजों व वर्गों के लोग एक साथ सामुहिक प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर शिष्यों ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। आश्रम के ओमसिंह ने बताया कि पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के जन्मदिन पर विभिन्न संस्थाओं, समाजों व सामाजिक लोगों द्वारा अभिनंदन व सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हनीट्रैप गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार; अब तक 12 गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर धाराओं में झूठे मुकदमों में फंसा कर समझौते के नाम पर पैसे की मांग करते थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही गिरोह से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने रविता गौतम उर्फ रविता देवी और नौशाद को गिरफ्तार किया है। मामला नहटौर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 272/2026 से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने 12 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविता गौतम उर्फ रविता देवी और उसके सहयोगियों ने उसे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए। जांच में सामने आया कि जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा कथित रूप से गिरोह का संचालन करता था। गिरोह के सदस्य आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य मामलों की जानकारी जुटाकर लोगों को निशाने पर लेते थे। इसके बाद समझौते के नाम पर धनराशि की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने या न्यायालय में परिवाद दाखिल करने का दबाव बनाया जाता था। पुलिस का दावा है कि गिरोह से जुड़े लोगों द्वारा बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने की रणनीति अपनाई जाती थी। विवेचना के दौरान गिरोह से जुड़े कई मामलों और अलग-अलग जनपदों में दर्ज अभियोगों की जानकारी भी सामने आई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के संपर्क में रहकर पहले से चिन्हित लोगों के खिलाफ झूठी घटनाओं का घटनाक्रम तैयार करते थे। इसके बाद उसी कहानी के आधार पर पुलिस को सूचना दी जाती थी और न्यायालय के माध्यम से भी मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, संजीव कुमार से विवाद के बाद भी इसी तरह उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके खिलाफ कुल पांच अभियोग दर्ज कराए गए। इस मामले में अब तक जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब नहटौर पुलिस ने मामले में रविता गौतम उर्फ रविता देवी निवासी खेड़की टप्पा, थाना हल्दौर और नौशाद निवासी बक्शीवाला, थाना कोतवाली नगर, बिजनौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला क्लब में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर हंगामा, मारपीट के आरोप

Panchkula, Haryana:पंचकूला के क्लब में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर हंगामे और मारपीट के आरोप क्लब स्टाफ ने नशे की हालत में पहुंचने और बाउंसरों से बदसलूकी के लगाए आरोप, करीब दो घंटे तक हंगामे का दावा पंचकूला के एक क्लब में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर हंगामा करने और क्लब स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोप सामने आए हैं। क्लब स्टाफ के मुताबिक, इंस्पेक्टर अजीत कथित तौर पर नशे की हालत में क्लब पहुंचे थे। आरोप है कि वहां बाउंसरों के साथ बदसलूकी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। क्लब स्टाफ की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, इंस्पेक्टर ने डांस कर रही युवतियों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसके बाद क्लब में विवाद बढ़ गया और करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। आरोप यह भी है कि इस दौरान इंस्पेक्टर ने अपने साथी पुलिसकर्मियों को क्लब में बुलाया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें क्लब के बाहर पुलिस की गाड़ी और सिविल ड्रेस में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका और घटनाक्रम की पूरी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। क्लब संचालक की शिकायत के बाद पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर अजीत को सस्पेंड किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट: क्लब स्टाफ द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने तक नहीं मानी जा सकती। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी。
0
0
Report

स singरौली में मालवाहक पिकअप से यात्रियों को ढोने पर 4 पिकअप जब्त

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई... मालवाहक पिकअप से यात्रियों को ढोने पर परिवहन विभाग की सख्ती... सुलियरी माइंस-अडानी-गजरा बहरा मार्ग पर विशेष जांच अभियान... नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 पिकअप वाहन जब्त... मोरवा थाना परिसर में सुरक्षित रखवाए गए सभी जब्त वाहन... परिवहन विभाग की कार्रवाई में 3 लाख 75 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूल... परमिट में अनियमितता मिलने पर एक वाहन को किया गया ई-डिटेन... बिना लाइसेंस, खराब टायर और बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर भी कार्रवाई... सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों और आवारा पशुओं पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर... सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने, वैध दस्तावेज रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top