131027
सावन के माह में नूंह में स्थित नलहड़ शिव मंदिर में एक बार फिर जलाभिषेक की तैयारी में जुटे हिंदू संघ
Murthal Khas, Haryana:सोनीपत में सावन के माह में नूंह में स्थित नलहड़ शिव मंदिर में एक बार फिर शिव जलाभिषेक की तैयारी में हिंदू संगठन जुटे हैं। सोनीपत में स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि 22 जुलाई को बृजमंडल यात्रा के बाद नलहड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। संत सरस्वती महाराज ने पिछली बार हुई हिंसा को देखते हुए कहा इस बार संतों की अगवाई में सरकार और प्रशासन होगी। इस बार जलाभिषेक में कोई हिंसक घटना नहीं होगी ऐसा विश्वास है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा के कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: शिक्षक की चोट, दूसरा बाइक चालक फरार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- कोरबा जिला अंतर्गत कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा में भीषण सड़क हादसा, स्कूल के पास पैदल सड़क पार कर रहे सहायक शिक्षक को बाइक चालक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे के दौरान दो युवक थे बाइक में सवार, हादसे में शिक्षक और बाइक चालक घायल, दुर्घटना के बाद घायल बाइक चालक को मौके पर छोड़ बाइक में सवार दूसरा साथी मौके से फरार, आनन फानन में घायल शिक्षक और घायल बाइक चालक को पहुँचा गया अस्पताल, डॉक्टरों ने जांच के बाद किया शिक्षक को मृत घोषित जबकि घायल बाइक चालक का चल रहा इलाज, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप, कटघोरा पुलिस ने किया मामला दर्ज, हादसे के कारणों की पड़ताल और फरार दूसरे बाइक सवार की खोज जारी0
0
Report
RUIDP पंचम चरण से करौली सहित 84 नगरीय निकायों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
Karauli, Rajasthan:करौली में RUIDP संवाद कार्यक्रम का आयोजन, 9,501 करोड़ की शहरी विकास योजना में करौली को भी मिलेगा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का लाभ, जिला करौली, करौली शहर मे विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट में RUIDP के पंचम चरण को लेकर संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 9,501 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना के तहत करौली सहित 84 नगरीय निकायों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना RUIDP के पंचम चरण को लेकर संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह ने की। कार्यशाला में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से RUIDP के अब तक के कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के बजट 2025-26 के तहत संचालित RUIDP Phase-V में कुल 9,501 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से 6,009 करोड़ रुपये और विश्व बैंक के सहयोग से 3,492 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का लाभ करौली सहित प्रदेश के 84 नगरीय निकायों को मिलेगा। योजना के तहत 14 प्रमुख शहरों, 42 सैटेलाइट शहरों और 34 जिला मुख्यालयों में आधुनिक शहरी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। करौली सहित 67 शहरों में करीब 4,047 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी और अपशिष्ट जल प्रबंधन के कार्य होंगे। 32 शहरों में 650 करोड़ रुपये से ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। वहीं 7 जिला मुख्यालयों में 2,022 करोड़ रुपये की लागत से शहरी यातायात और मोबिलिटी को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा 56 शहरों में 500 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज और बाढ़ प्रबंधन, 701 करोड़ रुपये से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट सर्विलांस, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास के कार्य किए जाएंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 870 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करौली में proposed विकास कार्यों को गुणवत्ता, उपयोगिता, मितव्ययिता, सुरक्षा, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहर के नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। कार्यशाला में नगर परिषद, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बैठक में करौली शहर के विकास से जुड़े सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।0
0
Report
कटनी के बस ऑपरेटरों का ज्ञापन, 7 जुलाई तक मांग नहीं पूरी तो आंदोलन
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बसों का संचालन बंद कर आंदोलन किया जाएगा। बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को प्रकाशित राजपत्र स्कीम को तत्काल वापस लिया जाए, क्योंकि इससे निजी बस व्यवसाय प्रभावित होगा और बेरोजगारी बढ़ेगी। एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि परिवहन सचिव के निर्देशों के बावजूद अधिकारी कार्यालय में समय पर नहीं बैठते, जिससे परमिट, नवीनीकरण और ट्रांसफर जैसे कार्य लंबित रहते हैं। ज्ञापन में यात्री बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था, अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई, मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन, बकाया देनदारियों के निराकरण और परमिट संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रशासन को 7 अगस्त 2026 तक का समय दिया है। संगठन का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिले भर में बस संचालन ठप कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。0
0
Report
Advertisement
शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रही टीम: शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगले वर्ष 1 लाख की छात्रवृत्ति और हवाई यात्रा की घोषणा सिवनी मालवा विधानसभा की शिवपुर तहसील में बुधवार दोपहर शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओमान से आए समाजसेवी सुमित यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित यादव ने कहा कि उनकी टीम पिछले 20 वर्षों से लगातार शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी पढ़ाई के प्रति जागरूक हों और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि "जिस समाज में प्रतिभाओं का सम्मान होता है, वहां प्रतिभाएं लगातार आगे आती हैं। जिस प्रकार के लोगों का आप सम्मान करते हैं, उसी प्रकार के लोग समाज में बढ़ते हैं। इसलिए अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।" उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है। नई तकनीकों का सही दिशा में उपयोग कर छात्र-छात्राएं शिक्षा, शोध और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग नहीं, बल्कि उसका सकारात्मक उपयोग ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सुमित यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है, जिससे आर्थिक रूप से योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का चयन उनके स्कूल के प्राप्तांकों एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित दो मेधावी छात्र-छात्राओं को भोपाल से दिल्ली तक हवाई यात्रा कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी नए अनुभव प्राप्त कर सकें और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक व्यापक रूप लेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।0
0
Report
बरेली पीटीसी में नई सुविधा का उद्घाटन हुआ
Noida, Uttar Pradesh:बरेली पीटीसी0
0
Report
कवर्धा केस: नाबालिग आदिवासी छात्रा के बच्चे को जन्म पर स्कूल-हॉस्टल व्यवस्था पर सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले के एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की नाबालिग आदिवासी छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। बीजापुर थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सरकारी उत्कर्ष योजना के तहत छात्रा स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि छुट्टियों के दौरान गांव में उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद वह कई महीनों तक हॉस्टल में रही, लेकिन गर्भावस्था की जानकारी स्कूल प्रबंधन को नहीं हो सकी। प्राचार्य के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को घर ले गए थे अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्रा की नियमित स्वास्थ्य निगरानी और हॉस्टल व्यवस्था में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। वर्तमान प्राचार्य का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल से पहले की है और स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब तत्कालीन प्राचार्य ही दे सकते हैं। इधर, आदिवासी विकास परिषद प्रेस कान्फरेन्स और पुलिस को ज्ञापन सौंपा है की एसआईटी से जांच कराने, स्कूल प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष पड़ताल करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है, जबकि स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
786 सीरियल नोटों के साथ जयपुर दंपति की हज यात्रा यादगार
Jaipur, Rajasthan:हाज यात्रा-2027 हाजी मोहम्मद आसिफ खान की 15 वर्षों की मेहनत रंग लाई, 786 सीरियल वाले नोटों से हज यात्रा पर जाएंगे जयपुर के दंपति। 786 मुस्लिम समाज में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। नोटो का संग्रह उनकी हज यात्रा को ओर यादगार बना रहा। जयपुर एंकर - हजयात्रा-2027 पर जाने वाले जयपुर के बाबू का टिबा निवासी हाजी मोहम्मद आसिफ खान और उनकी पत्नी नाज़नीन खान (कवर नंबर: RJF-557-3-0) अपनी अनूठी सोच और वर्षों की मेहनत के कारण चर्चा का विषय बना। बता दें हाजी मोहम्मद आसिफ खान ने पिछले 15 वर्षों से 786 सीरियल वाले नोटों का विशेष संग्रह किया। वर्ष 2011 से शुरू हुए इस सफर के बाद उन्होंने हज यात्रा के लिए कुल 853 नोट, जिनकी कुल राशि ₹3,72,845 एकत्रित किए हैं। इस संग्रह में ₹500 के 716 नोट, ₹200 के 30 नोट, ₹100 के 84 नोट, ₹50 के 5 नोट, ₹20 के 3 नोट, ₹10 के 12 नोट तथा ₹5 के 3 नोट शामिल हैं। वे इस विशेष संग्रह के साथ हज यात्रा पर रवाना होंगे। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मौहम्मद ने बताया कि 786 मुस्लिम समाज में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इसी आस्था और श्रद्धा के साथ हाजी मोहम्मद आसिफ खान ने वर्षों तक धैर्यपूर्वक ऐसे नोटों का संग्रह किया। उनका कहना है कि यह केवल नोटों का संग्रह नहीं, बल्कि सब्र, विश्वास और अल्लाह की रहमत का प्रतीक है। हाजी मोहम्मद आसिफ खान और नाज़नीन खान की यह अनूठी पहल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 15 वर्षों की मेहनत से तैयार किया गया यह संग्रह उनकी हज यात्रा को ओर भी यादगार बना रहा है। इस प्रेरणादायक पहल का उद्देश्य है कि यदि किसी नेक उद्देश्य के लिए सच्ची नीयत, धैर्य और निरंतर प्रयास किया जाए, तो वर्षों बाद भी सपनों को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाउंडेशन के मोहम्मद अशफाक नक़वी, आसिफ हम्ज़ा खान, मोहम्मद साबिर, अब्दुल अज़ीज़, अब्दुल नफीस, असलम साबरी, फुरकान पठान, मोहम्मद ज़की आदि उपस्थित रहे। तथा सभी ने दंपति को मुबारकबाद पेश की। बाइट -हाजी शाहिद मौहम्मद, पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी0
0
Report
फलोदी में निजी सीएनजी बस के टायर फटने से आग, सभी सवार सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:फलोदी सीएनजी बस मे लगी आग इस वक्त की बडी खबर फलोदी के लोहावट से लोहावट क्षेत्र के रामु की ढाणी के निकट फलोदी से जोधपुर की ओर जा रही निजी सीएनजी बस का टायर फटने से बस मे लगी आग। आग लगते ही बस मे बैठी सभी सवारीयो को समय रहते सुरक्षित निकाला बाहर। कुछ ही समय मे बस बनी आग का गोला। सुचना मिलने पर लोहावट पुलिस पहुंची मौके पर। फिलहाल किसी भी तरह की अनहोनी नही होने से स्थानीय लोगो व प्रशासन ने ली राहत की सास।0
0
Report
कुचामन में RUIDP पंचम चरण से 23.06 करोड़ का विकास कार्य शुरू
Didwana, Rajasthan:एंकर - राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानी RUIDP के पंचम चरण के तहत प्रदेश के 84 नगरीय निकायों में करीब 9501 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसी योजना के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में करीब 23.06 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन्हीं प्रस्तावित कार्यों को लेकर आज कुचामन नगर परिषद सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया, RUIDP के अधीक्षक इंजीनियर नेमीचन्द पंवार, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल सहित नगर परिषद पार्षद, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीडियो फिल्म के जरिए RUIDP के पांचवें चरण के उद्देश्यों और प्रदेशभर में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई, वहीं कुचामन में होने वाले विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए मौजूद लोगों से सुझाव और फीडबैक भी लिया गया। RUIDP के अधीक्षण अभियंता नेमीचन्द पंवार ने बताया कि परियोजना के तीन चरणों के कार्य पूर्ण हो चुके हैं और चतुर्थ चरण की भी कुछ परियोजनाओं में कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं। अब पंचम चरण एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक के वित्तपोषण से शुरू किया जा रहा है, जिसमें अत्यधिक शहरीकरण वाले शहरों और उनके सैटेलाइट टाउन के विकास पर विशेष फोकस रहेगा। पंचम चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी यातायात सुधार, बाढ़ प्रबंधन एवं जल निकासी, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन तथा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसे क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे। कुचामन सिटी के लिए प्रस्तावित 23.06 करोड़ रुपए में सबसे बड़ा हिस्सा 15.96 करोड़ रुपए अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर खर्च किया जाएगा, जबकि 2.96 करोड़ रुपए बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज तथा 4.14 करोड़ रुपए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन से जुड़े कार्यों पर खर्च होंगे। इन कार्यों से शहर की जल निकासी और अपशिष्ट जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ उपचारित पानी के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और आधुनिक शहरी प्रबंधन एवं पर्यटन सुविधाओं को भी नई दिशा मिलेगी। एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कुचामन के लिए प्रस्तावित कार्य शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सुझावों से कार्यों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने की बात कही। वहीं जनप्रतिनिधि बाबू लाल मारवाड़ा ने कहा कि RUIDP के पंचम चरण में कुचामन को 23 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य मिलना शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपशिष्ट जल प्रबंधन और ड्रेनेज जैसे कार्य शहर की प्रमुख जरूरतों से जुड़े हैं और यदि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे होते हैं तो इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से शहरों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी स्थानीय स्तर तक पहुंची और जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की भागीदारी के साथ कुचामन के विकास की आगामी कार्ययोजना को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
HC ने स्टॉप डैम वीडियो पर नोटिस जारी किया, विदिशा के बच्चों की सुरक्षा का सवाल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज विदिशा में स्कूल जाने बच्चों की जान जोख़िम का मामला बेतवा नदी का स्टॉप डैम कूदकर पार करते वीडियो पर संज्ञान HC ने स्वतः संज्ञान लेकर जारी किए नोटिस राज्य सरकार, PWD विभाग, कलेक्टर विदिशा को नोटिस जारी HC ने राज्य सरकार से मांगा जवाब0
0
Report
डाक कांवड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 12 फीट से ऊंचे DJ हरिद्वार जा रहे ट्रक से उतरवाए।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून कांवड़ यात्रा मार्ग पर सहारनपुर में 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगाए गए डीजे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सहारनपुर से होकर हरिद्वार जा रही डाक कांवड़ के साथ चल रहे ट्रको पर निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई पर लगाए गए डीजे के बॉक्स पुलिस ने उतरवा दिए। इस दौरान कुछ कांवड़ियों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई पूरी कराई।0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएसएस घोटाले विरोध पर NDA विधायक छात्रों से मिलने पहुंचे; सीबीआई जांच की मांग तेज़
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi के नेतृत्व में एनडीए के विधायक आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचकर एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से बातचीत की, । प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह वाजिब हैं। उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी में जिस प्रकार की कथित गड़बड़ियां सामने आई हैं, उसे देखते हुए छात्र परीक्षाओं को रद्द कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र इससे कम पर तैयार नहीं हैं और उनकी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है। मरांडी ने कहा कि इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। बाइट: बाबूलाल मरांडी (नेता प्रतिपक्ष)0
0
Report
Advertisement
हार्मुज संकट: तेल कंपनियों को अरबों का मुनाफा, करोड़ों लोग प्रभावित
Raipur, Chhattisgarh:तीन महीने के ईरान, हार्मुज क्राइसिस ने करोड़ों लोगों को खूब नुकसान पहुंचाया... लेकिन इस क्राइसिस ने तेल की 6 बड़ी कंपनियों को अरबों का मुनाफा पहुंचाया।0
0
Report
E20 में क्लोराइड और मॉइस्चर से गाड़ियों की खराबी, SIAM रिपोर्ट पर मोदी सरकार का दबाव?
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें साफ़ लिखा है कि E20 में बहुत ज़्यादा chloride और moisture है, जिससे आपकी गाड़ियाँ ख़राब हो रही हैं। मोदी सरकार ने SIAM पर दबाव डालकर वो रिपोर्ट वापिस करवा दी। क्यों? जब science और engineering कह रहे हैं कि E20 ख़राब है, तो मोदी सरकार इसे देश पर जबरन क्यों थोप रही है?0
0
Report
प्रयागराज में कांग्रेस पोस्टर: जॉब दो या इस्तीफा दो, राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जारी किया पोस्टर, "जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा" का पोस्टर किया जारी, राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज" के पहले अजय राय ने जारी किया पोस्टर, "जॉब दो या इस्तीफ़ा दो" और "8 अगस्त शिक्षा क्रांति" जैसे स्लोगन वाले पोस्टर राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ किए जारी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ भवन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने जारी किया पोस्टर, 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, पेपर लीक, बेरोजगारी और परिक्षाओं में अनियमितता के मुद्दे पर छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी।0
0
Report
Advertisement
