131001
सोनीपत में प्रेमिका ने शादी के विवाद के चलते प्रेमी की ली जान
Sonipat, Haryana:सोनीपत में एक महिला ने अपने प्रेमी की जान ले ली। सूचना के अनुसार 27 जून को आर महिला ने अपने प्रेमी को ट्रेन के सामने धक्का देकर उसकी जान ली थी। वहीं पहले इसे दुर्घटना माना गया था, लेकिन मृतक के भाई की शिकायत पर जांच के बाद सच्चाई सामने आई। साथ ही दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और जिसके चलते शादी को लेकर विवाद भी हुआ था। घटना के अनुसार पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर में गैस सिलेंडर ठीक करते समय आग, तीन घायल
Munger, Bihar:मुंगेर में गैस ठीक करने के दौरान लगी आग, तीन झुलसे। उपभोक्ता ने कहा की गैस एजेंसी ने सीमा समाप्त गैस सिलिंडर दिया था। मुंगेर : धरहरा में गुरुवार को गैस सिलेंडर ठीक करने के दौरान आग लगने से तीन लोग झुलस गए। घायलों में दो भाई अमन कुमार, अनुराग कुमार और नयन इंडियन गैस एजेंसी के कर्मी दीपक कुमार शामिल हैं। तीनों का इलाज धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दयानंद यादव के पुत्र अमन कुमार के घर गैस सिलेंडर में लीकेज हो रहा था। बुधवार को वह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचे थे। वहां कर्मियों ने सिलेंडर का रबर बदलकर गैस ठीक होने की बात कही थी। इसके बावजूद गुरुवार को दोबारा गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान एजेंसी की गाड़ी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंची थी। अमन ने कर्मियों को गैस लीकेज की समस्या बताकर दोबारा जांच करने को कहा। गैस ठीक करने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से अमन, अनुराग और एजेंसी कर्मी दीपक कुमार झुलस गए। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वही घायल अमन ने बताया क मेने एक गैस सिलिंडर लिए थे जो सीमा समाप्त गैस सिलंडर मिला था इसको लेकर एजेंसी को शिकायत किये थे वही आज जब एजेंसी की गाड़ी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंची थी तो कर्मियों को गैस लीकेज की समस्या बतायी , जब कर्मी गैस सिलिंडर ठीक कर रहे थे तभी सिलेंडर में आग लग गयी इस घंटना में हमलोग झुलस गए। बाइट: अमन कुमार घायल बाइट दीपक कुमार कर्मी0
0
Report
महराजगंज में चक्रवात अर्णव की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में चक्रवात अर्णव के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। चक्रवात अर्णव के पूर्वानुमान को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन के मुताबिक बारिश की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। किसानों को भी कृषि विभाग के जरिए आवश्यक जानकारी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। नेपाल की तरफ से पानी आने वाले सीमावर्ती इलाकों को भी अलर्ट किया गया है। चक्रवात अर्णव के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि अगले दो दिनों तक जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।0
0
Report
बड़वानी-राजपुर पुलिस ने अवैध शराब के दो वाहन जप्त कर दो चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर पुलिस की कार्यवाही दो वाहन जप्त कर 55 पेटी अवैध शराब जप्त दो चालक गिरफ्तार एक हुआ मौके से फरार वहीं राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पॉइंट लगाकर दो वाहनों को रोका तलाशी लेने पर एक वाहन बोलेरो में करीब 35 पेटी अवैध शराब(बियर) और दूसरे वाहन इक्को से करीब 20 पेटी लेमाउंट बियर और बैगपाइपर विस्की जप्त की है पुलिस ने मौके से दो वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक चालक मौके से पुलिस को चका कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है थाना प्रभारी के अनुसार शराब कहाँ से लाई जा रही थी और किसे देने के लिए ले जाई जा रही है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है सम्बन्धितों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
Advertisement
चोरी करने वाले तीन आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार,सामान का सामान बरामद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में छात्रावास में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला चोरवरी रोड स्थित श्री गणेश छात्रावास का है, जहां 26 अक्टूबर को चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर ग्वालियर बाईपास रोड स्थित राधिका स्टेट गेट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी के करहल निवासी सौरभ और इटावा के इकदिल क्षेत्र के मुसावली गांव निवासी नीरज पाण्डेय और मनोज तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, ड्रिल मशीन, पत्थर काटने की मशीन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े और 20 हजार 100 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने छात्रावास में चोरी की बात स्वीकार की है। मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
2 नवंबर को BJP की पदयात्रा में CM मोहन यादव शामिल होंगे
Jabalpur, Madhya Pradesh:2 नवंबर को BJP की पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने अब प्रदेशव्यापीCampaign की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 2 नवंबर को जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस भ्रम फैला रही हैं उसके लिए करें इस पर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनता से संवाद भी किया जाएगा0
0
Report
नालंदा के सीओ राजकमल पर जूता मारने के आरोप वायरल वीडियो के साथ सामने
Pariaunna, Bihar:नालंदा के क्लस्टर अंचलाधिकारी राज कमल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आवेदक अभिषेक कुमार निराला के अनुसार 26 अक्टूबर को जमीन विवाद की शिकायत लेकर वे सीओ के कार्यालय पहुंचे थे. उस समय सीओ ने गुस्से में जूता खोलकर मारने की बात कही. आवेदक ने आरोप लगाया कि अधिकारी रिश्वत लेते हैं और फरियादी को कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर किया जाता है. अंचलाधिकारी राज कमल ने बताया कि अभिषेक कुमार निराला पर दूसरे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है. दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया था. सीओ के अनुसार, समझाने के दौरान आवेदक ने दुर्व्यवहार किया और रिश्वत लेने का आरोप लगाया. हालांकि, उन्होंने जूता खोलकर मारने की बात से इनकार किया. मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगा.0
0
Report
Advertisement
गंगोत्री-यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड बढ़ी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री यमुनोत्री में जमकर सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है तो वहीं आज सुबह से निचले क्षेत्रों में तेज बारिश होने का सिलसिला जारी है जिससे समूचे जनपद में कड़क ठंड ने दस्तक दे दी है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है और लगातार दोनों धामों में बड़ी संख्या में चारधाम यात्री पहुंच रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं यदि इसी प्रकार बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा तो रात्री तक गंगोत्री यमुनोत्री धाम में बर्फ की सफेद चादर से ढक जाएगा।0
0
Report
वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी
Muju, Jeonbuk State:एंकर – कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों के बीच AICC आब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि वोट चोरी नहीं होती तो कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ढाई लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीततीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची से नाम गायब किए जाने का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए। मनेन्द्रगढ़ के पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महंत दंपति की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी मुद्दे को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। वीओ – 1 | ज्योत्सना महंत की जीत पर बड़ा दावा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ पहुंचे AICC आब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत की जनता के बीच अच्छी लोकप्रियता रही है। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी नहीं होती तो ज्योत्सना महंत की जीत का अंतर ढाई लाख वोटों तक पहुंच सकता था। पटनायक ने अपनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की चुनावी हार का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकप्रियता के बावजूद चुनाव हारने के उदाहरण मौजूद हैं। बाइट – 1: देवाशीष पटनायक, AICC आब्जर्वर वीओ – 2 | फॉर्म-6 से नाम काटने का आरोप वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मतदाता सूची से नाम गायब होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यालय में काम करने वाले दो परिवारों के सात लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए। महंत ने अपने ओएसडी के परिवार के पांच सदस्यों के नाम कटने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद नाम दोबारा जोड़े गए। महंत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए सवाल किया कि इन मामलों पर जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। बाइट – 2: चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ आउट्रो – कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी मुद्दे को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है।0
0
Report
दीपावली के मद्देनजर हल्द्वानी में खुदाई रोक, यातायात सुगम बनाने को निर्देश
Haldwani, Uttarakhand:दीपावली के त्योहार को देखते हुए हल्द्वानी शहर में सड़कों की खुदाई के कार्यों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. जिलाधिकारी नैनीताल ने इस संबंध में एसडीएम को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहारी सीजन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक आदेश जारी किए जाएं. दरअसल, दीपावली के मद्देनजर हल्द्वानी के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है. ऐसे में सीवर लाइन बिछाने, सड़कों की खुदाई करने, नई पेयजल लाइन डालने और नहरों को कवर करने जैसे कार्यों के चलते यातायात प्रभावित होने और जाम की समस्या बढ़ने की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने त्योहारी सीजन तक इन कार्यों को रोकने का निर्णय लिया है, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक प्लान को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है, जिससे त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े. प्रशासन का प्रयास है कि दीपावली तक शहर की सड़कों पर यातायात सुचारू बना रहे और लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके. ऐसे में संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा. फिलहाल, त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए खुदाई से जुड़े कार्यों को स्थगित रखने की व्यवस्था की गई है.0
0
Report
Advertisement
करवाचौथ में लाल चूड़ी की जगह मैचिंग कलर चूड़ियों की मांग बढ़ी
Firozabad, Uttar Pradesh:करवाचौथ\n\nANC - आज करवाचौथ का त्योहार है लेकिन अब फैंशन के दौर में पीछे छूटतीं नज़र आ रही है मान्यताएं और परम्परा. इस बार करवाचौथ पर लाल की बजाय मैचिंग कलर चूड़ियों की डिमांड हुई है. रंग बिरंगी चूड़ियां न केवल महिलाओं के सौंदर्य में चार चांद लगाती है बल्कि चूड़ियों के बगैर महिलाओं का सुहाग भी अधूरा माना जाता है. लेकिन बदलते दौर में मान्यताएं भी बदलीं है. विविध त्योहारों पर मान्यताओं के अनुसार चूड़ियां पहनने का नियम है लेकिन बदलते फैंशन के दौर में साड़ियों के रंग के हिसाब से मैच करने वाली चूड़ियों की डिमांड बढ़ी है. करवाचौथ का त्योहार पर जहां लाल रंग की चूड़ियां पहनने की परंपरा है वहीं बदलते दौर में परम्परा को पीछे छोड़कर महिलाएं साड़ियों के रंग से मैच करने वाली चूड़ियाँ ज्यादा खरीद रहीं है0
0
Report
बड़वानी-बोरलाय में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मारी, बच्चों समेत 7 घायल
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बोरलाय में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चों सहित 7 लोग घायल अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरलाय में बड़वानी रोड पर तेज रफ्तार अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी हादसे में बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए है घायलों में फत्यापुर निवासी रायसिंह और पाडला निवासी हेमेंद्र परिहार को अंजड़ सिविल अस्पताल, जबकि लोकेश मंडलोई और उसके साथ बाइक सवार चार बच्चों को बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचाया गया वही लोकेश का उपचार निजी चिकित्सालय में और चार बच्चों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की है0
0
Report
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ नामांकन के दौरान हंगामा, सुरक्षा कर्मी-प्रोफेसर भिड़ंत
Aligarh, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान हंगामा, वोटिंग सेंटर को लेकर छात्रों की सुरक्षा कर्मियों और प्रोफेसर से भिड़ंत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। महिला कॉलेज में वोट डालने वाले छात्रों ने मांग उठाई कि उनके वोट भी यहां डलवाए जाएं। इसी मांग को लेकर कुछ छात्रों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मामले को लेकर छात्रों की सुरक्षा कर्मियों और एक प्रोफेसर से तीखी बहस हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों की मांग और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच हुए इस विवाद के बाद चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं फिलहाल, छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान हुए हंगामे ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है0
0
Report
Advertisement
कूनो संघर्ष समिति ने वन विभाग पर सवाल उठाकर CBI जांच की मांग की
Sheopur, Madhya Pradesh:कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में कूनो संघर्ष समिति ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। समिति ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देकर CBI जांच की मांग की है। ज्ञापन में वन्यजीवों के अवैध शिकार, तस्करी, जंगलों की अवैध कटाई और अतिक्रमण की जांच कराने की मांग भी उठाई, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा0
0
Report
पुरुलिया में अन्तरराज्य गोवंश तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 6 चोराई चार-चक्के वाहन बरामद
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : পুরুলিয়া জেলা পুলিশের স্পেশাল অপারেশন গ্রুপের প্রায় এক মাসের অভিযানের প্রচেষ্টায় বড়সড় আন্তরাজ্য গরু পাচারচক্র গ্যাংকে পাকড়াও করল পুলিশ। গ্রেফতার ৭ গরু পাচারকারী । উদ্ধার ৬ টি চোরাই চার চাকার গাড়ি । পুরুলিয়ার একাধিক থানা এলাকার রাস্তা কিংবা বাড়ি থেকে গরু তুলে নিয়ে যাওয়ার সিসি ক্যামের ফুটেজ উদ্ধার। দামি দামি চার চাকার গাড়িতে করে রাস্তা কিংবা বাড়ি থেকে গরু তুলে নিয়ে গিয়ে পাচার করত আন্তরাজ্য পাচারকারীরা। পুলিশের কাছে সেই অভিযোগ আসে । পুরুলিয়ার বিভিন্ন থানা এলাকার রাস্তাঘাটের সিসি ক্যামেরার ফুটেজ দেখে চক্ষু চড়কগাছ পুলিশের । ঝাড়খণ্ড থেকে স্করপিও, ইনোভা, বোলেরো সহ নানান দামি দামি গাড়িতে করে পাচারকারীরা এসে রাস্তা থেকে কিংবা বাড়ি থেকে গরু তুলে নিয়ে দিয়ে পাচার করত । এই ঘটনা সামনে আসতেই পুরুলিয়া জেলা পুলিশ সুপারের তত্বাবধানে স্পেশাল অপারেশন গ্রুপ তৈরি করে অভিযানে নামে পুলিশ । প্রায় এক মাস ধরে চলে এই অভিযান চালিয়ে পুলিশ জানতে পারে বাংলা - ঝাড়খণ্ড সীমান্তের পুরুলিয়া জেলার বরাবাজার, বলরামপুর, ঝালদা, আড়ষা, কাশিপুর, আদ্রা থানা এলাকায় রাস্তা থেকে গরু তুলে পাচার করছিল গ্যাংটি। সিসি ক্যামেরার ফুটেজ খতিয়ে দেখে প্রথমে পুরুলিয়া শহরের কসাইমহল্লা থেকে মহ: আনোয়ার এবং ঝাড়খণ্ডের সরাইকেলা খরসওয়ান থেকে মহ: কবির নামে দুই পাচারকারীকে গ্রেফতার করে পুলিশ । তাদের পুলিশি হেফাজত নিয়ে জিজ্ঞাসাবাদ চালিয়ে ঝাড়খণ্ডের সরাইকেলা খরসওয়ান থেকে ওই গ্যাংয়ের আরও পাঁচ জনকে গ্রেফতার করে পুলিশ । ধৃতদের নাম নজরুল মীর, শেখ সোয়েব, শাহনওয়াজ খান, শেখ মহ: ওয়াসিম আক্রম এবং মোইন আনসারী । উদ্ধার হয় ৬ টি চার চাকার চোরাই গাড়ি ।0
0
Report
उदयपुर रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण तोड़ कार्रवाई, महापौर ने शांत किया गुस्सा
Udaipur, Rajasthan:अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आज उदयपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की टीम ने सिटी रेलवे स्टेशन के समाने किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई का लोगो ने विरोध किया। जिसके चलते कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। लेकिन निगम के दस्ते ने अपने काम को नही रोका। दरअसल रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती के लोगो ने 8 से 10 फिट तक अतिक्रमण कर रखा था। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित्त हो रही थी। इस पर निगम का अतिक्रमण निरोधी दस्ता पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रम तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। विरोध बढ़ता देख महापौर पारस सिंघवी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगो को शांत किया। महापौर सिंघवी ने साफ कहां रॉड किनारे हो रहे अतिक्रमण को बर्दास्त नही किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
