131001
सोनीपत में गैंगस्टर अक्षय पलड़ा का अवैध मकान ध्वस्त किया गया
Palra, Haryana:सोनीपत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अक्षय पलड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सूचना के अनुसार पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने पलड़ा गांव की पंचायती जमीन पर अवैध रूप से बने उसके मकान को गिरा दिया। साथ ही यह कार्रवाई हरियाणा पंचायत विभाग के आदेश पर की गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरगवां पुलिस ने 2 साल से फरार आरोपी रंगदेव सिंह गोंड गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने 2 साल से फरार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार... चोरी के मामले में फरार चल रहा आरोपी रंगदेव सिंह गोंड गिरफ्तार.. बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी 49 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने दबोचा.. 2024 में घर में घुसकर चोरी की वारदात के बाद से फरार था आरोपी... चोरी के मामले में पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार होकर जा चुके हैं जेल... पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया... एसपी षियाज के.एम. और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में हुई कार्रवाई.. बरगवां पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया... पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, वर्ष 2024 में फरियादी बलराम सिंह बैस के घर में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत के आधार पर बरगवां थाने में अपराध क्रमांक 744/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका था, जबकि रंगदेव सिंह गोंड फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की。 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रंगदेव सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नरसिंहपुर कोतवाली ने अवैध मसाला देसी शराब के 7 पेटी सहित आरोपी दीपक पटेल गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर‑नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में चल रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के तहत नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सगौनी तिराहा के पास दबिश देकर आरोपी दीपक पटेल (निवासी रानी पिंडरई) को 7 पेटी अवैध मसाला देशी शराब और एक मोबाइल (कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया है0
0
Report
पटना के भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Patna, Bihar:अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पटना जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आवेदन देने के लिए लोगों को पटना आने की जरूरत नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार अपने आवेदन पंचायत कार्यालय या अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिले के सभी अंचल और पंचायत कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां आवेदन लेने के साथ पावती रसीद भी दी जा रही है। वहीं, भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हरदा में पीला मोजेक से सोयाबीन नुकसान, किसान मुआवजे की मांग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक बीमारी के चलते हुए नुकसान को लेकर किसानों ने मुआवजा राशि की मांग उठाई है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक बीमारी फैलने के बाद फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई खेतों में सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाई जाए। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उनकी मेहनत और लागत दोनों प्रभावित हुई हैं, ऐसे में सरकार से राहत की उम्मीद है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। बाइट 01 रोहित जाट किसान बाइट 02 राजू जाट,किसान0
0
Report
लखीन्द्र पासवान बोले: एनडीए सरकार के रहते आरक्षण को छूना मुश्किल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा है कि जब तक भाजपा और नरेंद्र मोदी है। तब तक देश में आरक्षण खत्म करने की बात तो दूर, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता है। यह संविधान प्रदत्त अधिकार है और इसे खत्म करने की जो बात कह रहे हैं, वह सिर्फ अपनी दुकान चलाना चाहते हैं। मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा कि कुछ लोग बेवजह आरक्षण को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं और प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जबकि अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है, जो आरक्षण के दायरे में नहीं है। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए की सरकार के रहते कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता है। इसके लिए देश के लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त रहना चाहिए।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया - देखें क्या खुलासे किए गए
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया है। मिसाल के तौर पर उन दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर निगरानी रखना चाहिए और समय से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई कर सकती है।0
0
Report
Advertisement
वडोदरा हवाई अड्डे पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए बड़ी हस्तियाँ पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:VADODARA (GUJARAT): PERSONALITIES ARRIVE AT VADODARA AIRPORT FOR NATIONAL FILM AWARDS, GOPI DESAI (ACTRESS), RABINDRA NARAYAN BEHERA (MP, ODISHA), CAPTAIN RAHUL BALI (FILM PRODUCER), HARIBHAI PATEL (MP, MEHSANA, GUJARAT).0
0
Report
मनजीत सिंह बिट्टा रामदेवरा पहुंचे; शांति और सुरक्षा पर जोर
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टा रामदेवरा पहुंचे। बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। पड़ोसी देश को संदेश देते हुए कहा कि वह अपनी सीमा में रहे और सुकून से अपनी जिंदगी जिए। रामदेवरा, जैसलमेर अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टा एक दिवसीय यात्रा पर रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि पर मखमली चादर, काजू, बादाम, अखरोट, मिश्री, बताशा का प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर सुरक्षा के लवाजमे में सुरक्षाकर्मी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा संचालित भोजशाला में पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। अगर उसे कोई उकसाने की गलती करेगा तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत के अन्य पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध हैं, लेकिन एक पड़ोसी से आतंकवाद को पालने की फितरत है। भारत की एकता अखंडता को नष्ट करने के लिए शाजिशें कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं; उसकी एक भी नापाक चाल अब सफल नहीं हो सकती। जो कार्य पिछले वर्षों से कर रहे हैं, उसका खामियाजा उसे भुगतना ही पड़ेगा। हम बिना वजह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते; अगर हमारे आंतरिक मामलों में दखल होगा तो आज का भारत उसे सही तरीके से जवाब देगा। हम चाहते हैं वह शांति से जीएं; किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करें। इन दिनों बाबा रामदेव भादवा मेले में कतार में खड़े लोगों से मिलकर उन्होंने मुलाकात की और जानकारी ली। बाबा रामदेव समाधि समिति की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया। स्थानीय लोगों के साथ फोटो व सेल्फी भी खिंचवाई。 बाइट: मनजीत सिंह बिट्टा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा0
0
Report
ख़ाक़ी किसान आंदोलन का तेज गला: 24 सितम्बर चक्का जाम की घोषणा
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर सिचाईं पानी को लेकर आंदोलन तेज, सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन ने पकड़ा जोर, खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां आज रहेगी बंद, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन, धान मंडी से लेकर बाजारों तक दुकानों पर लटके ताले, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रबी फसल के लिए स्थाई रेगुलेशन की मांग पर अड़े किसान, देर रात तक चीफ इंजीनियर के साथ चली वार्ता, लेकिन नहीं निकला समाधान, वार्ता विफल होने से किसानों में बढ़ा रोष, आंदोलन को और तेज करने की तैयारी, 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान, आंदोलनकारियों ने की निर्णायक संघर्ष की घोषणा, सिंचाई पानी के मुद्दे पर घड़साना-अनूपगढ़ बना आंदोलन का प्रमुख केन्द्र, किसानों का कहना—स्थाई समाधान के बिना आंदोलन रहेगा जारी, मंडियां बंद होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित, बाजारों में दिखा बंद का असर, अब अगली रणनीति को लेकर किसानों की बैठकें जारी, सिंचाई पानी की मांग पर क्षेत्र में बढ़ने लगा आंदोलन का दबाव。0
0
Report
Advertisement
निखार सबलोक हत्याकांड: अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर पुलिस ने की छापेमारी
Jamshedpur, Jharkhand:निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गईं, चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला, जांच के दौरान मिले अहम साक्ष्य जमशेदपुर शहर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य अभियুক্ত बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ 26 के कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार, चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने समन्वय के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कार्यालय और आवास में मौजूद विभिन्न स्थानों की जांच की तथा मामले से जुड़े संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, जिन्हें निखार हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी या मिले साक्ष्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों को सार्वजनिक करने से आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इसी कारण छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को जोड़कर मामले की पड़ताल कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। छापेमारी के बाद पुलिस टीम अपने साथ जांच से संबंधित आवश्यक सामग्री लेकर वापस लौटी। पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी में कौन-कौन से साक्ष्य या सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है。0
0
Report
सीवान में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर दी, चालक फरार
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-मांझी मुख्य मार्ग पर एकला आम के पास की है। घायल बाइक सवार की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी ऋषि मुनि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषि मुनि यादव अपने गांव फुलवरिया से अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान एकला आम के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऋषि मुनि यादव को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
पानी टंकी चौक के चार परिवारों के घर जलकर राख, राहत की मांग
Madanpur, Bihar:शहर के पानी टंकी चौक स्थित सरकारी जमीन पर करीब 40 वर्षों से रह रहे चार परिवारों के घर मंगलवार रात्रि करीब ढाई बजे आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली का तार गिरने के बाद आग लगी और देखते ही देखते आसपास के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में राजा महतो, विकास महतो, छोटू महतो और सूरज महतो के घरों में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, बच्चों का सामान और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। कुछ जरूरी कागजात भी जलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आग के दौरान एक गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की भी बात कही, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एक छोटी और दो बड़ी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं और मजदूरी व घरेलू काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग में घर और रोजमर्रा का सामान जल जाने के बाद उनके सामने रहने और भोजन-कपड़े की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से इलाके में बिजली के तार और पोल की जांच कराने तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
सत्य निकेतन के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई तेज
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन लगातार पूरी दिल्ली में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है कही बुलडोजर कार्यवाही की जा रही है तो कही हथौड़ा तो कही सीलिंग की कार्यवाही हो रही है लेकिन हकीकत कुछ ओर ही नजर आ रही सिटी सदर पहाड़ गंज जोन के पास चंद दूरी पर इसके खुले आम अवैध निर्माण भी जारी है पुरानी दिल्ली के मोरी गेट के निकलसन रोड पर अवैध निर्माण का खेल खुले आम चल रहा है जबकि ठीक इसके सामने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की संरक्षित दीवार है और इसे 100 मीटर दूर तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता लेकिन उसके बावजूद बिल्डर माफिया लगातार अवैध निर्माण कर रहा है ग्राउंड फ्लोर बनाने के बाद अब इसका दूसरा और तीसरा फ्लोर बनाया जा रहा है शायद यह अवैध निर्माण दिल्ली नगर निगम को नहीं दिख रहा सबसे बड़ी बात तो यह है की सत्य निकेतन की घटना के बाद भी लगता है कि प्रशासन फिर किसी बड़े हादसे का और इंतजार कर रहा अब प्रशासन पर भी कई बड़े सवाल खड़े होते हैं कि आखिर जो कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ क्या महज दिखावा है0
0
Report
जयपुर में आबकारी विभाग ने नाकाबंदी कर 12 शराब बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। आबकारी विभाग के विशेष अभियान के तहत जयपुर में कार्रवाई。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अभियान जारी。 आगरा रोड पर घाट की घूणी मार्ग पर की गई सघन नाकाबंदी。 नाकाबंदी के दौरान कार से 12 बोतल शराब बरामद。 कार में हरियाणा में बिक्री योग्य शराब मिली。 कार जब्त, आरोपी नमन कपूर और अशप्रीत सिंह चावला गिरफ्तार。 आबकारी अधिकारी लखन व्यास के निर्देशन में हुई कार्रवाई。 ज्ञान सिंह पीओ ईपीएफ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई。 जयपुर शहर में इस माह अब तक 5 वाहन किए जब्त।0
0
Report
पीलीबंगा में ताश के पत्तों पर जुए में 5 गिरफ्तार, 20,940 रुपये बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पीलीबंगा में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से 20 हजार 940 रुपए की जुआ राशि की बरामद, महाराणा चौक मंडी पीलीबंगा के पास पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, राजू, मदनलाल, प्रदीप, उग्रसेन और धर्मपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांचों आरोपियों के खिलाफ धार ा 13 आरपीजीओ में मामला दर्ज0
0
Report
Advertisement
