icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131027
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow10 Jun 2024, 12:03 pm

मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहुंचे हरियाणा CM

Sonipat, Murthal Khas, Haryana:

सोनीपत के मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत लाभार्थियों को सौ-सौ गज के प्लॉट्स की रजिस्ट्री सौंपी। आपको बता दें कि दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरण समारोह मनाया गया। वहीं इस समारोह में सोनीपत के मुरथल स्थित विश्वविद्यालय के छात्र और अधिकारियों के साथ स्थानीय निवासी भी मौजूद रहें।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ फांसी की सजा की मांग: भाजपा विधायक

Ghaziabad, Uttar Pradesh:भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की बात कही। साथ ही अखिलेश यादव की पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग भी उठाई। नंदकिशोर गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट पर प्रदर्शन करने की अनुमति किसने दी? उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से निष्पक्षता के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा विधायक ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ भी इसी तरह की सजा की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में ऐसी ही राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए, जो राष्ट्रहित में काम करती हो。
0
0
Report

नवरात्रि सप्तमी पर एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में चला यातायात अभियान, पुलिस मुस्तैद

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व के दृष्टिगत वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ। एसीपी रोहनिया के निर्देशन में एसओ मंडुवाडीह की टीम ने ककरमत्ता पुल और भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू चौराहे पर मोर्चा संभाला। नवरात्रि के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे इन दोनों चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही थी। एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहनों को सुगम तरीके से निकलवाया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक इसी तरह प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव के खानाबदोश भक्तों के नवरात्रि दरबार में आस्था का नजारा

Kondagaon, Chhattisgarh:नवरात्रि में कहीं माता रानी के भव्य पंडाल सजे हैं, तो कहीं आकर्षक विद्युत सजावट के बीच श्रद्धालु माता की आराधना कर रहे हैं। लेकिन कोंडागांव में आस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दिल को छू जाती है। यहाँ न बड़े-बड़े पंडाल हैं, न भव्य सजावट और न ही पूजा-पाठ के लिए कोई विशेष व्यवस्था। पेट पालने के लिए दर दर भटकने वाले कुछ खानाबदोश परिवारों ने चुनरी से ही माता रानी का दरबार सजा दिया है। खुले आसमान के नीचे जल रही ज्योत और माता रानी के जयकारों के बीच इनकी भक्ति देखते ही बनती है। ये तस्वीरें कोंडागांव की हैं, जहां नवरात्रि के अवसर पर आस्था का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ माता रानी के विशालकाय पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, तो दूसरी तरफ जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे इन परिवारों की भक्ति भी किसी से कम नहीं है। खाने के लिए दाने-दाने को मोहताज ये परिवार मांगकर अपना जीवन गुजारते हैं। रोजी-रोटी की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहते हैं, लेकिन जैसे ही नवरात्रि आती है, इनकी जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। चुनरी से छोटा-सा पंडाल तैयार किया जाता है, माता रानी की प्रतिमा स्थापित होती है, ज्योत जलाई जाती है और फिर नौ दिनों तक चलने वाली भक्ति और आराधना शुरू होती है। इन परिवारों का कहना है कि वे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और सालभर घूम-घूमकर अपना जीवनयापन करते हैं। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में जहां जगह मिल जाती है, वहीं ठहर जाते हैं और माता रानी की पूजा-अर्चना में लीन हो जाते हैं। कहते हैं, भक्ति के लिए धन नहीं, सच्चा मन चाहिए। कोंडागांव की यह तस्वीर इसी बात को चरितार्थ करती है। किसी के पास भव्य पंडाल है, तो किसी के पास सिर्फ एक चुनरी। लेकिन माता रानी के प्रति श्रद्धा और विश्वास दोनों के दिलों में बराबर है। आस्था के रंग अनेक हैं, और भक्ति का यह रूप सचमुच दिल जीत लेने वाला है।
0
0
Report

हरदोई में खाद घोटाला: ट्रक से 41 टन खाद बरामद, FIR दर्ज

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में किसानों की खेती और उनकी गाढ़ी कमाई से जुड़े उर्वरक कारोबार में बड़ा मामला सामने आया है। पिहानी थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा स्थित हरियाली किसान सेवा केंद्र पर STF और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 41 हजार किलोग्राम खाद बरामद की। हरियाणा नंबर के ट्रक HR46G5567 से खाद की बोरियां उतारी जा रही थीं। मौके पर ट्रक में 775 और दुकान में पहले से उतारी जा चुकीं 45 बोरियां मिलीं। कुल 820 बोरियों में 600 हरे रंग की और 220 पीले रंग की थीं। प्रत्येक बोरी 50 किलोग्राम की थी। कार्रवाई के बाद मामले में FIR दर्ज होने से उर्वरक कारोबार और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच तेज हो गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्र पाठक की तहरीर के मुताबिक, ट्रक चालक ने इनवॉइस और ई-वे बिल प्रस्तुत किया, जिसमें माल का विवरण ‘RAW GRANDUVELS’ दर्ज था, जबकि मौके पर खाद बोरियों में उतारी जा रही थी। दस्तावेजों में दर्ज विवरण और मौके पर मिले माल के बीच इस अंतर को लेकर जांच की जा रही है। खाद हरियाणा के हिसार स्थित श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक फर्म से लाई गई थी। कृषि विभाग ने इसे नियमों के विपरीत आपूर्ति का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त टीम ने हरी बोरियों से दो, पीली बोरियों से एक और दुकान में रखे अन्य उर्वरकों से पांच नमूने लिए। कुल आठ नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे चौगानपुर निवासी अखिलेश कुमार को हिरासत में लिया गया था। खाद की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर हिसार की श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक फर्म, रजनीश पुत्र हीरालाल, अखिलेश कुमार पुत्र मदनपाल और हरियाली किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर कुलदीप पुत्र गंगा सिंह को नामजद किया गया है। पिहानी थाने में FIR संख्या 0508 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आपूर्ति के दस्तावेजों, खाद की गुणवत्ता और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्र पर भक्तों की भीड़ और पूजन

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र स्थित माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में षष्टी-सप्तमी नवरात्र के पावन अवसर पर माँ कात्यायनी व कालरात्रि का विधिवत पूजन किया गया। शनिवार होने के कारण सुबह से ही माँ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्त माँ के दर्शन के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर, दंडवत करते हुए तथा ढोल-नगाड़ों के साथ माँ के दरबार में पहुँचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि माँ कालरात्रि नवदुर्गा का सातवाँ स्वरूप हैं। माँ का यह स्वरूप दुष्टों का संहार करने वाला तथा भक्तों को भय से मुक्ति और अभय प्रदान करने वाला है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान माँ के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु शक्तिपीठ पहुँच रहे हैं। माँ के दरबार में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर कुरुक्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति जनमानस की अटूट श्रद्धा को प्रदर्शित किया।
0
0
Report
Advertisement

देवीपाटन संस्थान में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में पहुंची देवीपाटन मंडल आयुक्त,मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, दुर्गा शक्ति नागपाल ने महिलाओं को दिया सशक्त बनने का संदेश देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल शनिवार को बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पहुंचीं। यहां मिशन शक्ति 6.0 के शुभारंभ और सेवा संकल्प अभियान के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। आयुक्त ने कहा कि सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए। युवाओं में सेवा की भावना विकसित करना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत मंडल के एक लाख छात्र-छात्राओं को फोल्डेबल स्टडी टेबल उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विश्वविद्यालय अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। समाजसेवा के लिए दो महिलाओं को सम्मान समारोह में शिक्षिका एवं समाजसेवी पूर्णिमा मिश्रा और नवोदित उद्यमी इरम जावेद को मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्णिमा मिश्रा ने चार बालिकाओं को गोद लेकर उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी उठाई है। वह जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें और सोलर लैंप उपलब्ध कराने के साथ स्टेशनरी बैंक तथा विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित करती हैं। वहीं, इरम जावेद अपने उद्यम के माध्यम से रसायन-मुक्त और मशीन-मुक्त उत्पाद तैयार कर रही हैं। उनके प्रयास से चार महिलाओं को रोजगार मिला है। 25 कार्यक्रमों के विजेताओं को मिले पुरस्कार सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित 25 कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पौधारोपण, टीबी मरीजों को पोषाहार वितरण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, करियर काउंसलिंग और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिव तांडव स्त्रोत की प्रस्तुति और योग प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report

गोयंदा पेट्रोल पंप के आगे घायल बाइक सवार अस्पताल में भर्ती, झालावाड़ रेफर

Kota, Rajasthan:गोयंदा पेट्रोल पंप के आगे सड़क पर घायल अवस्था में मिले बाइक सवार, झालावाड़ रेफर रामगंजमंडी। गोयंदा पेट्रोल पंप के आगे शनिवार शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार सड़क पर घायल अवस्था में मिला। घायल की पहचान रामगंजमंडी निवासी मोहम्मद शहीद (54) पुत्र अब्दुल शकूर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह गोयंदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। बाइक भी उसके ऊपर गिरी हुई थी। धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया और घायल को रामगंजमंडी के जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद शहीद को झालावाड़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल बाइक से गिरने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

खेड़ली के रेल खेड़ली गांव में 90 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली के रेल खेड़ली गांव में 90 वर्षीय वृद्धा रामादेवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वृद्धा अपने घर में मृत अवस्था में मिली थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वहीं, परिजनों ने वृद्धा की मौत की परिस्थितियों को लेकर आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खेड़ली थाना प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेल खेड़ली गांव में एक वृद्ध महिला की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों और मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतका की पहचान रामादेवी पत्नी स्वर्गीय प्रभाती लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल परिजनों की ओर से घटना के संबंध में कोई लिखित रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वृद्धा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों की ओर से जताई गई आशंकाओं के आधार पर मामले की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top