icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चांदनी चौक में बेसमेंट के ऊपर 5 मंजिल अवैध निर्माण, प्रशासन पर सवाल

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक के बाग दीवार में नियमों को ताक पर रखकर बेसमेंट सहित 6 मंजिल अवैध निर्माण जारी 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से कई छात्रों की मौत के बाद प्रशासन गहरी नींद से जाग और जर्जर और अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई शुरू अभी तक कार्यवाही की जा रही है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि एक तरफ जहां पर जर्जर इमारतों के साथ अवैध निर्माण पर हथौड़ा ओर सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है वहीं चांदनी चौक में खुले आम बेसमेंट और उसके बाद 5 मंजिला इमारत गाटर पर खड़ी की जा रही है लगता है शायद प्रशासन की नजर इस पर नहीं गई है चांदनी चौक में कोर्ट के आदेश है कि कोई भी यहां नया निर्माण कार्य नहीं होगा खाली रिपेयरिंग की इजाजत है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यहां बेसमेंट के ऊपर पांच मंजिल और खड़ी कर दी गई है सत्य निकेतन की इमारत में भी बेसमेंट था यहां पर निगम के ऊपर कई सवाल खड़े होते हैं एक तरफ जहां पर निगम प्रशासन लगातार ऐसे अवैध निर्माण और जर्जर इमारत पर कार्रवाई कर रहा है वहीं पर खुलेआम भड़ले से अवैध निर्माण जारी है ऐसे में बड़ा सवाल फिर एक बार खड़ा होता है कि किस कदर निगम में भ्रष्टाचार है और भ्रष्टाचार की आड़ में इमारतें खड़ी करी जा रही है आखिर इनका कौन जिम्मेदार होगा जब कोई हादसा हो जाएगा अभी शायद प्रशासन को ना दिखाई दे रहा है ना सुनाई दे रहा है वही जब हम इस मामले को लेकर स्थानीय निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता से बात करी तो उन्होंने यह कहा कि जो अवैध निर्माण की जानकारी सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन लगता नहीं है कि इसकी जानकारी निगम पार्षद को पता ना हो फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या अब इस अवैध निर्माण पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई होगी या नहीं
0
0
Report

साहिबाबाद में दशहरे के पटाखे बनाने के दौरान धमाका, पाँच घायल, जांच जारी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दशहरे के लिए बम और रावण के पुतले में इस्तेमाल होने वाले पटाखे तैयार किए जाने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की चपेट में आने से पाँच लोग घायल हुए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही साहिबाबाद एसीपी अमित सक्सेना और पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर धमाका हुआ वहां दशहरे के लिए बम और रावण के पुतले से संबंधित सामग्री तैयार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि धमाका किस वजह से हुआ और वहां किस प्रकार की सामग्री रखी गई थी इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मौके पर पटाखे या विस्फोटक सामग्री रखने और तैयार करने की अनुमति थी या नहीं घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। बाइट// अमित सक्सेना एसीपी
0
0
Report
Advertisement

केलिकुंज में पोस्टर फाड़ने वाले का रहस्य: पुलिस से जुड़े 500 लापता सवाल

Noida, Uttar Pradesh:Location: Vrindavan, Mathura रिपोटर Parivesh Vatsyayan आखिर कौन है वो जो लापता लोगों के पोस्टर फाड़ रहा है... यह देखिए मोबाइल की तस्वीरों में आप देख रहे हैं यही वह जगह थी... अब पोस्टर फटा हुआ... आप बताएंगे मैंने आपके सामने ही न खल कैमरे पर रिकॉर्डिंग थी... कौन फाड़ा आपने देखा... यह देखिए यह दूसरी यह तीसरी यह चौथी... कौन है जो चाह रहा है कि ये बातें बाहर न जाएं... हम केलिकुंज पहुंचे कि कौन है जो ऐसा कर रहा है.. तो यहां हमें समझाने लगे यहां तो हर कोई आता है पूछने... मैं तो कह रहा हूं 500 लोग लापता हैं... वही मौके पर सब इंस्पेक्टर सुनील पाठक जी मिल गए... ठीक आप कहते हैं 500 लोग लापता हैं तो पाठक जी आप बताइए क्या पुलिस में ये मामला दर्ज है.. क्या पुलिस ने कोई तहकीकात की.. हम सच जानने आए हैं, जानकर रहेंगे कोई रोक नहीं सकता.. फिर पुलिस को लेकर मौके पर कुछ पोस्टरों को दिखाकर अपनी पीठ थपथपा लेने लगीं.. यहीं नहीं केलिकुंज के रास्ते में जो नई बिल्डिंग बन रही थी वहां अब काम की रफ्तार धीमी हो गई क्योंकि जी मीडिया के खुलासे रोज बड़े हो रहे हैं। हालाँकि लोगों ने कहा जी मीडिया की पुलिस और केलिकुंज की खबरे चलने के बाद अब थोड़ी नरमी आई है.. नोट: केलिकुंज में Shishyo और सब इंस्पेक्टर सुनील पाठक के बीच मैंने पूरी पंचायत कराई है.. आग्रह है पूरी फुटेज देखें
0
0
Report

रायपुर में प्रिंस ढाबा पर सीमांकन को लेकर प्रशासन-ढाबा संचालक बीच बहस, कार्रवाई स्थगित

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- सड्डू स्थित प्रिंस ढाबा पहुंची पुलिस- प्रशासन की टीम. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात. ढाबे को तोड़ने की होगी कार्रवाई. ढाबा संचालक और प्रशासन के बीच हो रही बातचीत. सीमांकन को लेकर ढाबा संचालक और प्रशासन में हो रही बातचीत. ढाबा संचालक ने बिना सीमांकन के कार्रवाई किए जाने के प्रशासन पर लगाए आरोप. मामला कोर्ट में होने के बाद भी कार्रवाई किए जाने का आरोप. प्रशासन के अपने तर्क. गहमागहमी के बीच कार्रवाई को थोड़ी देर के लिए किया गया स्थगित..... दो लोगों के जमीन विवाद से जुड़ा है मामला. एक पक्ष का कहना है कि पूरी जमीन हमारी है, ढाबा संचालक का पक्ष है कि सीमांकन के बाद जगह किसकी है तय होगी.....
0
0
Report

संभल।मुल्ल अफरोज आज भी जिलाकोर्ट में नहीं हुआ पेश ,पेश न होने पर NBW जारी कर सकता है कोर्ट

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow9m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज से जुड़ी बड़ी खबर । संभल दंगे का आरोपी मु ल्ला अफरोज जिला कोर्ट में 313 CRPC के मामले में व्यान दर्ज कराये जाने कें लिये आज भी जिला कोर्ट में पेश नहीं हुआ ... कोर्ट को भेजा बीमार होने का प्रार्थना पत्र । लगातार 4 वार से कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट सख्त - जिला कोर्ट ने मुल्ला अफरोज को पेश होने के लिए 9 अक्टूबर की आखिरी तारीख निर्धारित की । . हाजिर नहीं हुआ तो मु ल्ला अफरोज का कोर्ट जारी करेगा NBW .. 313 के बयान से 4 बार से बच रहा आरोपी मुल्ला अफरोज , 4 तारीखों से नहीं दे रहा 313 CrPC का बयान। वकील आसिफ अख्तर ने आज कोर्ट में मु ल्ला अफरोज की बीमारी का प्रार्थना पत्र दिया - पिछली पेशी पर मुरादाबाद जाने का दिया हवाला था । अभियोजन पक्ष के शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित जताई कड़ी आपत्ति, कहा - जानबूझकर लटकाया जा रहा है ट्रायल । संभल जिला न्यायालय , चन्दौसी का मामला
0
0
Report
Advertisement

JDU के तीन विधायक बगावत के संकेत, NDA के साथ अनुज कुमार को समर्थन

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग *जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बाद उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के तीन विधायक हुए बागी* बिहार के 8 शीटों पर MLC का चुनाव हो रहा है। लेकिन कुछ विधायक और बड़े नेता अपने दल और गठबंधन के उमीदवार को छोड़ अपने चहेते उमीदवार को समर्थन दे रहे हैं। जेडीयू के विधायक अनंत सिंह अपने ही पार्टी के उमीदवार नीरज कुमार के समर्थन देने के बजाए जन स्वराज समर्थित उमीदवार अनुज कुमार को समर्थन दे रहे और घुम घुम कर वोट मांग रहे है और प्रचार कर रहे हैं। तो वही अब उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के तीन विधायक आलोक सिंह, माधो आनंद, रामेश्वर महतो ने भी बगावत के बिगुल फूंक दिया है。 *अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीनों विधायक एक साथ अपनी फोटो डाल कर पोस्ट लिखते हुए कहा है* राम पुकार सिन्हा कुशवाहा के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगा हमारी उपस्थिति केवल एक नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान उनके विश्वास और उनके मनोबल के साथ मजबूती से खड़ा रहने का संकल्प है। हमारा स्पष्ट मानना है कि कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन का सम्मान और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। साथी आगे लिखा है हम पूरी स्पष्टता के साथ कहना चाहते हैं कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए का विश्वसनीय सहयोगी था और आगे भी एनडीए के साथ पूरी मजबूती एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा रहेगा। जब की सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (बिहार विधान परिषद) की सीट JDU के हिस्से में गई है और जेडीयू से आनंद पुष्कर उमीदवार बनाए गए हैं।
0
0
Report

सिरसा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का धरना, मांगों के विवाद तेज

Sirsa, Haryana:नर्सिंग स्टाफ ने प्रदेशभर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठ गया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नर्सिंग कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ द्वारा 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रतिदिन दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस दौरान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक नर्सिंग कर्मचारी अपने कार्यस्थलों से हटकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सिरसा नागरिक अस्पताल में भी बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि नर्सिंग में सबसे अधिक महिलाएं कर्मचारी हैं और ऑनलाइन से उन्हें दूर दराज तक ट्रांसफर मिल जाती है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement

शाहाबाद किसान महापंचायत से पहले पुलिस की छापेमारी, आंदोलन का संकेत?

Yamuna Nagar, Haryana:आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर शाहाबाद में एक बड़ी पंचायत होने वाली है। जिसमें किसी बड़े आंदोलन का ऐलान किया जा सकता है। इसी को लेकर हरियाणा पुलिस सक्रिय हो चुकी है। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े नेताओं के घरों पर छापेमारी की जा रही है। ऐसी ही एक छापामारी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस अधिकारी भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर के रोड छप्पर स्थित निवास पर पहुंचे हैं। उनके घर के बाहर लगातार खड़े रहे, उन्हें बाहर बुलाने का प्रयास करते रहे। यह सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में मीडिया को जारी एक वीडियो क्लिप में रोड छप्पर ने कहा की किसान इस तरह की छापेमारी से डरने और झुकने वाले नहीं है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की शाहाबाद पहुंचने की काल पर किसान वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में हालात बुरे है, सरकारी खरीद नहीं हो रही। मंडियों में जाम लग चुका है, किसान परेशान है। किसान यूनियन के नेता के घर पुलिस सुबह 4:00 बजे के लगभग पहुंची और लगातार वहां गेट को खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई नहीं आया। इसके कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी वहां से निकल गए। इस तरह का वीडियो सामने आया है। पता चला है कि भारतीय किसान यूनियन के अन्य नेताओं के घरों पर भी इसी तरह से छापेमारी की गई है ताकि उन्हें शाहबाद किसान महापंचायत में जाने से रोका जा सके।
0
0
Report

रतलाम के शिवगढ़ में तेंदुआ दौड़ता वीडियो वायरल, इलाके में बढ़ी चिंता

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाई-बहन के मगरा के पास जंगल में काम कर रहे जेसीबी चालकों को एक तेंदुआ दौड़ता हुआ नजर आया। तेंदुए को अचानक सामने देखकर जेसीबी चालक सतर्क हो गए। इसी दौरान एक चालक ने दौड़ते हुए तेंदुए का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब तेंदुए के जंगल में दौड़ते हुए इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि बीते दिनों रतलाम के बाजना क्षेत्र में भी एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। ऐसे में शिवगढ़ इलाके में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है。
0
0
Report

सेवा संकल्प यात्रा डूंगरपुर पहुंची: युवाओं को नशामुक्ति और हरित पर्यावरण का संदेश

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में निकली ''सेवा संकल्प यात्रा'' डूंगरपुर पहुंची, युवाओं को दिया नशामुक्ति और पर्यावरण का संदेश बॉडी - उज्जैन भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि यह यात्रा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी से शुरू हुई थी। प्रयागराज के पवित्र संगम से जल कलश में लेकर निकले हैं, जिससे गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को वडनगर में होगा। यह वही विशेष दिन है जब 25 वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शंकर सिंह ने बताया कि यात्रा केवल एक मार्ग से गुजरने वाली यात्रा नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज हित में कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर 25-25 पौधों के साथ ''नमो वाटिका'' का निर्माण किया जा रहा है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जा रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीबों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। बाइट - शंकर सिंह, सेवायात्री व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा उज्जैन
0
0
Report
Advertisement

टोंक में किसान की हत्या: लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक दूध देने जा रहे किसान की हत्या कर मुर्कीयाँ लूटने का मामला, मामले में परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश, किसान की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजन और ग्रामीण सआदत अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बैठे धरने पर, पुलिस प्रशासन कर रहा है परिजन और ग्रामीणों से समझाइश, लेकीन ग्रामीण अड़े आरोपियो को गिरफ्तार करने की मांग पर, किसान राजुलाल गुर्जर की हुई थी हत्या, बनेठा थाना इलाके के धाभाई की ढाणी की घटना, सआदत अस्पताल के पास कोतवाली और पुरानी टोंक थाना पुलिस का जाप्ता मौजूद, पुलिस बनाए हुए हैं पूरे मामले पर नजर
0
0
Report

मैहर की बेटियाँ कथक से Asia बुक रिकॉर्ड दर्ज कर इतिहास रचा

Maihar, Madhya Pradesh:मां शारदा की पावन नगरी मैहर ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में एक नया इतिहास रच दिया। फुटबॉल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 3,430 छात्र-छात्राओं ने एक साथ 9 मिनट 24 सेकेंड तक कथक नृत्य की मनमोहक सामूहिक प्रस्तुति देकर मैहर का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। सैकड़ों छात्राओं की एक साथ लयबद्ध और अनुशासित कथक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत से सजी इस प्रस्तुति ने मैहर की मातृ शक्ति और बेटे-बेटियों की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने निर्धारित मानकों के अनुरूप छात्राओं की सामूहिक कथक प्रस्तुति का अवलोकन किया और रिकॉर्ड बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद टीम द्वारा प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्री चतुर्वेदी, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति मां शारदा की सामूहिक आरती कर किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने कहा कि मां शारदा की नगरी मैहर के बेटे-बेटियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से जिले का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। गौरव दिवस पर आयोजित इस आयोजन ने मैहर की सांस्कृतिक पहचान को देश और दुनिया के सामने नई ऊंचाई प्रदान की। 3,430 छात्राओं की सामूहिक कथक प्रस्तुति लंबे समय तक मैहर के इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद की जाएगी।
0
0
Report

रानी दुर्गावती के 52 गढ़ का सम्मान राजनीति से ऊपर: समाजिक कार्यक्रम

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में रानी दुर्गावती और सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में सियासत का भी रंग देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां रानी दुर्गावती के 52 गढ़ के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह भी पहुंचे। उन्होंने आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती हमारे समाज की वीरांगना थीं और उनका सम्मान किया जा रहा है, तो इसमें शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं है। यह कोई राजनीति नहीं समाज का कार्यक्रम है। टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि रानी दुर्गावती हमारे समाज की वीरांगना थीं, उन पर हमें गर्व है। उनका सम्मान किया जा रहा है तो इसमें शामिल होने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। हरसूद से अगर रानी दुर्गावती के 52 गढ़ के राजवंशों के वंशजों को सम्मान दिया जा रहा है, तो अच्छी बात है। जब कांग्रेस की सरकार रही है, तब भी सम्मान दिया गया है और अब बीजेपी की सरकार वही काम कर रही है। सरकार कांग्रेस की हो या बीजेपी की, सरकार कोई भी हो - वीर पुरुषों और वीरांगनाओं को सम्मान देने का काम सरकार का होता है, और सरकार वही काम कर रही है। रानी दुर्गावती के सम्मान के बहाने विधायक अभिजीत शाह ने साफ कहा कि वीर पुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान किसी दल की राजनीति तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, ऐसे महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह मंत्री विजय शाह के भतीजे भी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top