icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131021
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow17 Jun 2024, 06:52 am

राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोनीपत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Khewra, Haryana:

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आपको बता दें कि सोनीपत के 2 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय एमेचर किकबॉक्सिंग कोच महेंद्ररा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खे्वडा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके चलते भूपेश खरब ने 63 किलो भार वर्ग में 5वां स्थान हासिल किया, जबकि कृष आंतिल ने जूनियर +91 किलो भार वर्ग में केरल के खिलाड़ी को हराकर पदक जीता और साथ ही हरियाणा के रितेश गुलिया ने रेफरी की भूमिका निभाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा, चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार! मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर के सुंदरपुर इलाके में 24 घंटे अवैध रूप से देसी शराब बिकने की शिकायत पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अचानक छापा मार दिया। विधायक के छापे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर में लंबे समय से खुलेआम देसी शराब बेची जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और शराब बेचने की जगहों की जांच की। इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे 24 घंटे अवैध शराब कैसे बिक रही है? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। छापे के बाद इलाके में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि सुंदरपुर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुंदरपुर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद होगा?
0
0
Report

माण्डलगढ़ पंचायत: 26 साल से विरासत, अब पोते ने संभाली कमान

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा / माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ की एक ग्राम पँचायत ऐसी हैं जहाँ... 26 साल से एक ही परिवार की चली आ रही सत्ता की विरासत में अब पोते की बारी आई हैं....माण्डलगढ़ की जस्सूजी का खेड़ा ग्राम पंचायत में सत्ता की विरासत अब तीसरी पीढ़ी तक पहुंच गई है। 26 साल पहले वर्ष 2000 में दादा जगरूप गुर्जर उसके बाद वर्ष2005 में पिता भेरूलाल गुर्जर और वर्ष 2015 से लगातार दो बार माता फोरिदेवी सरपंच रह चुकी हैं... और अब मां ने अपने बेटे कार्तिक गुर्जर को पंचायत की सत्ता की जिम्मेदारी सौंप दी है... नवनिर्वाचित युवा सरपंच कार्तिक गुर्जर के पदभार ग्रहण समारोह में सियासत का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। जहाँ माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सरपंच कार्तिक गुर्जर को अपने बगल में बैठाकर खुद बैलगाड़ी हांकी.... वहीं ग्रामीणों ने विजय रैली निकालकर नए सरपंच का स्वागत किया, तो मालासेरी डूंगरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कार्तिक गुर्जर को पदभार ग्रहण करवाया.... लेकिन बड़ा सवाल यही है... 26 साल से एक ही परिवार के हाथों में पंचायत की सत्ता, क्या यह जनता का अटूट विश्वास है या सियासत में विरासत का दबदबा ? फिलहाल जस्सूजी का खेड़ा में पंचायत की कमान अब तीसरी पीढ़ी के हाथों में है।जहाँ युवा सरपँच से गाँव की जनता चहुमुखी विकास की आस लगाए हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement

पाठक के अनुसार यूपी में भाजपा तीसरी बार भारी बहुमत पर सरकार

Kanpur, Uttar Pradesh:भारत माता को डायन और बाबा साहब को भूमाफिया कहने वालों की सोच देश की संस्कृति के खिलाफ- बृजेश पाठक –ऐसी खराब मानसिकता वाले नेताओं को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी –यूपी में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का किया दावा कानपुर। भारत माता को डायन और संविधान बनाने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया कहने वाले नेताओं की सोच देश की संस्कृति के खिलाफ है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें करने वाले लोगों की खराब मानसिकता सबके सामने आ चुकी है और प्रदेश की राजनीति में अब इनकी दाल गलने वाली नहीं है। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं और उनकी पार्टी के लिए अब राज्य में कोई जगह नहीं बची है और जनता इन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है। कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत के दौरान आज़म ख़ान और अन्य सपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे आज़म ख़ान जेल से बाहर आएं या पार्टी का कोई और बड़ा नेता सामने आए उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आम जनता ने गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देने वालों को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार फिर से भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सरकार के कामकाज और प्रदेश की तरक्की पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को गुंडों से आजाद कराने का बड़ा काम किया है जिसकी वजह से आज यूपी की कानून-व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पाठक ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान एक पिछड़े और बीमारू राज्य के तौर पर होती थी लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब यूपी पूरे देश में एक आगे बढ़ते हुए राज्य और रेवेन्यू सरप्लस प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं पर भरोसा जताते हुए हमेशा भाजपा का साथ दिया है। विपक्ष के काम करने के तरीके और सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर भी बृजेश पाठक ने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि समाजवादी पार्टी के लोग सड़कों पर उतरकर आम जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसकी वजह से बेकसूर लोगों की जान जा रही है। इस तरह की घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और ऐसे मामलों में कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा। विपक्षी दलों के बीच बनने वाले गठबंधनों पर उठे सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपना जानें लेकिन सच्चाई यही है कि प्रदेश की समझदार जनता ने सभी राजनीतिक गठबंधनों को पूरी तरह नकार दिया है और भाजपा पर अपना भरोसा बनाए रखा है। बातचीत के आखिर में बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी लोगों से आपसी भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए और जाति या धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के लगातार विकास के लिए कमल का बटन दबाना चाहिए। बाइट-ब्रजेश पाठक -डिप्टी cm
0
0
Report

हापुड़ - गढ़ गंगा में डॉल्फिन ने की अठखेलिया, देखकर खुश हुए श्रद्धालु, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

RKRavi KumarFollow7m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान गंगा की लहरों में डॉल्फिन को अठखेलियां करते देख श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा डॉल्फिन इंसानों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होती है। गढ़ क्षेत्र में डॉल्फिन की बढ़ती संख्या गंगा के साफ और शुद्ध जल का सबूत है। प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों ने इसे संरक्षण की बड़ी जीत बताया है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का ICC चेयरमैन जय शाह और मेयर अशोक तिवारी ने किया निरीक्षण

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मंगलवार रात ICC चेयरमैन जय शाह ने वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय शाह और मेयर अशोक तिवारी के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी, BCCI के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरी टीम ने रात में फ्लड लाइट की रोशनी में स्टेडियम के मैदान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम के पवेलियन, पिच, आउटफील्ड, दर्शक दीर्घा और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। जय शाह ने मैदान पर टहलते हुए निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा और अधिकारियों से चर्चा भी की। बता दें, गंजारी में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूर्वांचल का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इसके शुरू होने के बाद वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा। निरीक्षण के बाद स्टेडियम के जल्द लोकार्पण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
0
Report

करौली में राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 20 नवंबर को 16 जोड़े बंधेंगे

Karauli, Rajasthan:करीब 7 साल बाद करौली में राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 20 नवंबर को 16 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में, करौली. देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को करौली में राजपूत समाज का राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा. करीब 7 साल बाद समाज की ओर से आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं में खासा उत्साह है. सम्मेलन में 16 जोड़े वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे. आयोजन राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित वीणा शिक्षा संकुल में होगा. श्री राजपूत सभा जिला इकाई करौली और श्री राजपूत सभा जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन होगा. जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और समाज के लोगों में आयोजन को लेकर उत्साह है. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत में सहयोग देने के लिए घरेलू उपयोग की सामग्री और उपहार भी भेंट किए जाएंगे. इस दौरान एडवोकेट एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह, एडवोकेट उधो सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौरजी सिंह, विजय सिंह और वेद प्रताप सिंह सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे.
0
0
Report

आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक शुरू, निर्वाचन आयोग की तैयारियाँ तेज

Agra, Uttar Pradesh:आगरा आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की अहम समीक्षा बैठक शुरू उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने अभी से कवायद तेज कर दी है। आगरा के आईटीसी मुगल होटल में भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में आगरा, कानपुर और चित्रकूट बरेली,झांसी मंडलों के 21 जिलों के जिलाधिकारियों,IG, DIG,पुलिस कप्तानों को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग शामिल होंगे। समीक्षा बैठक में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या, नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने और मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। खास तौर पर आयोग का फोकस युवा मतदाताओं पर रहेगा, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके。
0
0
Report
Advertisement

एटा में SSP ने पांच थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी; कठोर निर्देश जारी

Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ इलामारन जि. ने पांच निरीक्षकों को बनाया थाना प्रभारी, SSP डॉ इलामारन जि. के आदेश पर 5 निरीक्षकों को मिली थाना प्रभारी की नई जिम्मेदारी, सतेंद्र सिंह राघव प्रभारी निरीक्षक थाना मलावन बने, विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर बने, गिरीश चंद्र गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना सकरौली बने, शिवशंकर गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना बागवाला बने, कपिल कुमार नैन प्रभारी निरीक्षक थाना नयागांव बने, वहीं SSP ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाएं रखने के सख्त निर्देश दिए।
0
0
Report

Azam Khan की जमानत पर यूपी में हंगामा, अखिलेश के PDA पर सवाल उठे

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) on Azam Khan's release from jail and his 'Inquilab' remark / teenager's death during Akhilesh Yadav's PDA Rath Yatra in Gorakhpur and demand for strict action आजम खान कह रहे हैं कि ये परिवर्तन का चुनाव है के सवाल पर अखिलेश यादव जी भी जान लें और जो जमानत पर रिहा हुए वो भी जिन्होंने भारत माँ को डायन कहा था। जिन्होंने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को भू माफिया कहा था।माननीय न्यायालय ने जमानत दिया है, हमें उस पर कोई सवाल नहीं है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा, गुंडा प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा। अपराधियों को छुट्टा नहीं घूमने दिया जाएगा। कानून उनके खिलाफ जो प्रभावी कार्रवाई है, जिन्होंने अपराध किया, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया, जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति के लिए श्री अखिलेश यादव के इस जो लगातार कृत रहे हैं, वह कल से जैसे कोई वह भारत कोई पदक जीत करके आए हो मोहम्मद आजम का इस प्रकार से स्वागत करने की बात कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का आरोप भारत मां को डायन कहने के अपराधी बाबा साहब का अपमान करने के अपराधी उनका महिमा मंडन करने का क्या संदेश देना चाहते हैं? यह उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती श्री अखिलेश यादव जी से। 4 साल का बच्चा भी मर गया अखिलेश यादव के पदयात्रा के दौरान के सवाल पर कहा यह संदेश है कि इनकी पदयात्रा हो, इनकी रथ यात्रा हो, इनकी साइकिल यात्रा हो, इनकी सरकार हो या इनकी पार्टी हो, यह लोगों को कुचलने का ही काम करती है, लोगों को पर नुकसान पहुंचाने का काम करती है, लोगों की जान लेने का काम करती है। लेकिन उसमें मुकदमा दर्ज करके, उसकी जांच करके जो जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली। सरुंड थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा-कुजेता मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरुंड थाना अधिकारी यशपाल सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागावास अहिरान निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है, जो गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

14 वर्षीय बेटे की कस्टडी: हाईकोर्ट ने मां के पक्ष में निर्णय, पिता की याचिका खारिज

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चों की कस्टडी से जुड़े एक संवेदनशील मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि माता-पिता के कानूनी अधिकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण बच्चे की खुशी, इच्छा और उसका भविष्य है। तलाक के करीब साढ़े तीन साल बाद 14 वर्षीय बेटे की कस्टडी मांगने पहुंचे पिता को हाईकोर्ट से झटका लगा है। सुनवाई के दौरान जब अदालत ने बच्चे से उसकी इच्छा पूछी, तो उसने पिता के साथ जाने से इनकार करते हुए मां के साथ रहने की बात कही।दरअसल, यह मामला बिलासपुर और कोरबा के एक डॉक्टर दंपती से जुड़ा है। दोनों की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। आपसी विवाद के चलते 29 April 2023 को उनका तलाक हो गया था। इसके बाद लोक अदालत में हुए समझौते के तहत पिता को बेटे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 15 हजार रुपये देने और रविवार को मुलाकात करने की अनुमति मिली थी।कुछ समय बाद पिता ने बेटे की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पिता का आरोप था कि मां की व्यस्तता और नाना-नानी की उम्र अधिक होने के कारण बच्चे की देखभाल और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।हालांकि, जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने पाया कि पिता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके।वहीं, कोर्ट ने चैंबर में बच्चे से बातचीत की, जहां 14 वर्षीय बेटे ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई। बच्चे की उम्र और समझ को देखते हुए अदालत ने उसकी इच्छा को महत्व दिया और पिता की कस्टडी याचिका खारिज कर दी।हालांकि, पिता को बेटे के जन्मदिन, त्योहारों और लंबी छुट्टियों में उससे मिलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए बच्चे की सहमति और दोनों पक्षों की आपसी सहमति जरूरी होगी।
0
0
Report

भागलपुर के बाईपास सड़क हादसे में दो मौत, घायलों; अज्ञात वाहन की तलाश जारी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर इनोवा कार और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के रजौन से एक परिवार छठ पर्व मनाने के बाद इनोवा कार से उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान मधुसुदनपुर बाईपास पर कुहासे के बीच अज्ञात वाहन ने इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार जैनेंद्र कुमार और वंदना राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं, घायलों को बेहतर इलाज मिल सके, इसे लेकर ट्रैफिक डीएसपी अस्पताल भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top