131027
मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का वीसी के खिलाफ हल्ला- बोल
Murthal, Haryana:सोनीपत सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का वीसी के खिलाफ हल्ला- बोल यूनिवर्सिटी में वीसी कार्यालय से मुख्य सड़क तक किया जोरदार प्रदर्शन वीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी सड़क पर उतरे कर्मचारियों का कहना मूलभूत सुविधाएं गायब शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा कोई समाधान यूनिवर्सिटी वीसी और रजिस्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं कर्मचारी कर्मचारियों का कहना जब तक नहीं होगी मांग पूरी प्रदर्शन इसी तरह रहेगा0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस गेट इलाके में जेसीबी से 11 वर्षीय नेहा की मौत, चालक फरार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आदर्श नगर जोगीपुरा में नगर पालिका की जेसीबी की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची नेहा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श नगर जोगीपुरा की गली नंबर दो निवासी बबलू की 11 वर्षीय बेटी नेहा गली से होकर जा रही थी। इसी दौरान नगर पालिका की जेसीबी वहां से गुजर रही थी। बताया गया कि सभासद की सूचना पर जेसीबी एक मृत गाय को दफनाने गई थी और वापस लौट रही थी। जेसीबी का पंजा चलाने का आरोप है कि इसी दौरान चालक ने जेसीबी का पंजा चला दिया और नेहा उसकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची के सिर और छाती पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्ची की मौत से नाराज लोगों ने जेसीबी को वहीं रोक लिया और हंगामा शुरू हो गया। चालक के मौके से फरार होने की बात बताई जा रही है। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 11 वर्षीय नेहा की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब हादसे के पूरे घटनाक्रम और जेसीबी चालक की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
गुरुद्वारे में चुनाव के दौरान बवाल: लाठी-डंडे से घायल, पुलिस जांच
Aligarh, Uttar Pradesh:गुरुद्वारे में चुनाव की मांग पर बवाल, प्रधान पक्ष और कमेटी आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल ! अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर में गुरुद्वारे में प्रधानी चुनाव की मांग को लेकर मौजूदा प्रधान पक्ष और कमेटी पक्ष आमने-सामने आ गए, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले, मारपीट में एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, घायल पक्ष ने आरोप लगाया कि दबंग प्रधान पक्ष गुरुद्वारे में चुनाव नहीं होने देना चाहता और चुनाव की मांग करने पर मारपीट की, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के औरंगाबाद छावनी का है0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव मतगणना जारी: जिला प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना का दौर लगातार जारी है। जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया तथा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम समेत प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी लगातार मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी मतगणना की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि 100 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।0
0
Report
Advertisement
धार के अनारद के पास कार में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं
Dhar, Madhya Pradesh:धार के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनारद से आगे तलाई के पास रविवार को चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बतायाज रहा है कि कार सवार नागदा से धार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के बाद मौके पर विस्फोट जैसी आवाज भी सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
2030 तक 100% पद भरेगी हरियाणा पुलिस: चरणबद्ध भर्ती से 9,500+ पदों की योजना
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा पुलिस में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने चरणबद्ध तरीके से भर्ती करने की तैयारी तेज कर दी है। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल की एक पोस्ट के मुताबिक, 2030 तक पुलिस विभाग के 100 फीसदी स्वीकृत पद भरने का लक्ष्य रखा गया है। डीजीपी अजय सिंघल की ओर से कहा गया है कि हरियाणा पुलिस में मैनपावर की कमी को चरणबद्ध भर्ती के माध्यम से दूर किया जा रहा है। वर्तमान में करीब 5,600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।इसके बाद नवंबर तक करीब 4,000 और पदों पर तथा मार्च 2027 में करीब 5,500 पदों पर भर्ती की योजना बताई गई है। इस तरह मौजूदा भर्ती के बाद अगले चरणों में करीब 9,500 और पदों पर भर्ती की तैयारी है। आने वाले वर्षों में भी नियमित भर्ती के माध्यम से पुलिस बल को मजबूत किया जाएगा। डीजीपी के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जांच, यातायात प्रबंधन और नागरिक केंद्रित पुलिस सेवाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।0
0
Report
कृष्णानगर में 32 वर्षीय मजदूर की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कृष्णानगर में 32 साल के मजदूर की गला रेतकर हत्या लखनऊ के कृष्णानगर में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। 32 वर्षीय रामबाबू मौर्या की गला रेतकर हत्या कर दी गई रामबाबू काकोरी के गोलाकुआं गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर पड़ा मिला। सुबह करीब 6:30 बजे शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसीपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कृष्णानगर हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पुलिस की जांच जारी。 बाइट एडीसीपी रल्लापल्ली वसंत कुमार0
0
Report
Advertisement
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 33 जिलों के डीएम लखनऊ पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू बैठक स्थल से यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, 33 जिलों के डीएम आज लखनऊ में जुटे चुनाव आयोग ने 33 जिलों के जिलाधिकारियों को आज लखनऊ बुलाया था जो बैठक में पहुंचे हुए है डीएम के साथ जिला निर्वाचन और अन्य अधिकारियों की अहम बैठक आज शाम 4 बजे तक चलेगी。 ईवीएम और वीवीपैट की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की बैठक。 डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में बैठक。0
0
Report
रायपुर के सदर बजार में जर्जर इमारत गिराने की कार्रवाई शुरू, सुरक्षा बढ़ाई गई
Begun, Rajasthan:रायपुर के सदर बाजार इलाके से जर्जर इमारत पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. शुक्रवार देर रात जर्जर इमारत का एक हिस्सा अचानक गिरने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. हादसे के बाद अब नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और जर्जर इमारत के हिस्से को सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई की जा रही है. एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो. यानी हादसे के बाद अब प्रशासन अलर्ट मोड पर है और खतरा बने जर्जर हिस्से को हटाया जा रहा है.0
0
Report
मानसून में चित्रकोट-तीरथगढ़ के साथ मेदरी घूमर जलप्रपात पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी
Jagdalpur, Chhattisgarh:मानसून के दौरान बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात के साथ ही बरसाती जलप्रपातों में भी रौनक देखी जा रही है, चित्रकोट से तकरीबन 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेंदरी घूमर जलप्रपात को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे, मेंदरी घूमर की घाटी को देखने के लिए साल भर पर्यटक आते है लेकिन मानसून के दौरान मेंदरी घूमर जलप्रपात पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है, घाटी की हरियाली और पहाड़ों के बीच से बहती इंद्रावती नदी यहां की खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है, प्रचार प्रसार कम होने की वजह से यह घाटी पर्यटको से लंबे समय तक छुपी रही लेकिन अब यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, मेंदरी घूमर आने वाले पर्यटक यहां की खूबसूरती के कायल हो रहे।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में अवैध खनन-रेत के कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, रेत के अवैध कारोबार पर प्रशासन का बड़ा ऐक्शन, अवैध उत्खनन और परिवहन करते 8 वाहन जब्त, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पिपरदा, बिर्रा और शिवरीनारायण समेत कई इलाकों में छापा, रेत के अवैध परिवहन के 5 मामले किए गए दर्ज, गिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन के भी 3 प्रकरण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई, अवैध खनन के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा प्रशासन का कार्यवाही अभियान0
0
Report
हिंदी दिवस पर अमित शाह ने भाषाई विविधता को देश की ताकत बताया
Noida, Uttar Pradesh:हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हिंदी दिवस के मौके पर मैं आप सभी को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। हमारा देश भारत भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि वाली एक अनोखी भूमि है। लोग अक्सर हमारी भाषाओं के अलग-अलग होने की बात करते हैं और कभी-कभी इसे एक कमी के तौर पर देखते हैं लेकिन मेरा मानना है कि इतनी सारी भाषाओं का होना असल में हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हर भाषा अपने साथ एक इतिहास, लोक परंपराएं और दुनिया को देखने का एक खास नज़रिया लेकर आती है, और ये सभी चीजें हमारी युवा पीढ़ी के मूल्यों को आकार देने में मदद करती हैं। यही भाषाई विविधता भारत में 'विविधता में एकता' की भावना को और मजबूत करती है" हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हिंदी दूसरी भाषाओं की प्रतिद्वंद्वी नहीं है बल्कि, यह भारतीय भाषाओं के बीच सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाली एक अहम कड़ी है। हमारा इतिहास ही इस सच्चाई का सबसे बड़ा सबूत है। स्वामी दयानंद सरस्वती की मातृभाषा गुजराती थी, फिर भी उन्होंने 'सत्यार्थ प्रकाश' हिंदी में लिखी। महात्मा गांधी ने 1918 में मद्रास में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की स्थापना की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस बंगाली भाषी थे, लेकिन उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज के लिए बातचीत की भाषा के तौर पर हिंदी को अपनाया और देश को 'जय हिंद' का नारा दिया। असल में, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों ने हिंदी को जन-संचार की भाषा बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। जिन महान हस्तियों की मातृभाषा हिंदी नहीं थी, उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है."0
0
Report
नीमच के माइक्रो आर्टिस्ट ने चांदी तारों से 6mm गणेश अष्टविनायक बनाए
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद से माइक्रो आर्ट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के जाने-माने माइक्रो आर्टिस्ट राजेश सोनी ने चांदी के बेहद बारीक तारों से भगवान गणेश के अष्टविनायक स्वरूपों की बेहद सूक्ष्म और अद्भुत प्रतिमाएं तैयार की हैं, जिनका आकार चावल के दाने से भी छोटा है। राजेश सोनी द्वारा तैयार इन अष्टविनायक प्रतिमाओं में मयूरेश्वर, सिद्धिविनायक, बल्लालेश्वर, वरदविनायक, चिंतामणि, गिरिजात्मज, विघ्नेश्वर और महागणपति के सभी आठ स्वरूप शामिल हैं। प्रत्येक गणेश प्रतिमा की लंबाई महज 6 मिलीमीटर और वजन सिर्फ 70 मिलीग्राम है, जिससे सभी आठों प्रतिमाओं का कुल वजन 560 मिलीग्राम बनता है। इन बेहद सूक्ष्म कलाकृतियों को हल्दी, कुमकुम और अक्षत से सजाया गया है और इन्हें भगवान गणेश को प्रिय दूर्वा पर भी आसानी से रखा जा सकता है। इन अष्टविनायक को तैयार करने की प्रक्रिया बेहद चुनौतीपूर्ण थी। कलाकार ने प्रत्येक प्रतिमा के सिर, सूंड, उदर, हाथ-पैर और सूप जैसे अंगों को महज 2 से 3 मिलीमीटर के आकार में तराशा। इसके बाद गैस की लो फ्लेम पर माइक्रो वेल्डिंग के जरिए इन्हें जोड़ा गया। चांदी के इतने महीन तारों को जोड़ते वक्त जरा-सी भी अधिक आंच लगने पर उनके पिघलने का बड़ा खतरा था, जिसे बेहद सावधानी के साथ संभाला गया। इस पूरी श्रृंखला को पूरा करने में राजेश सोनी को पांच दिन का समय लगा, जिसके दौरान वे रोजाना करीब दो से ढाई घंटे इस सूक्ष्म कला पर काम करते रहे। माइक्रो आर्ट के क्षेत्र में राजेश सोनी पहले भी अपनी बारीक कारीगरी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इससे पहले वे सोने का सूक्ष्म अफीम डोडा, दुनिया का सबसे छोटा क्रिकेट वर्ल्ड कप और ताजमहल जैसी अनूठी कलाकृतियां भी सफलतापर तैयार कर चुके हैं। चांदी के इन मिलीमीटर आकार के अष्टविनायक ने एक बार फिर उनकी असाधारण कला और हुनर को सुर्खियों में ला दिया है।0
0
Report
Advertisement
ऋचा घोष के पिता ने Asia Cup ट्रॉफी लेने से इनकार पर कहा—चैम्पियनशिप फतह है
Noida, Uttar Pradesh:SILIGURI (WEST BENGAL): MANABENDRA GHOSH (FATHER OF RICHA GHOSH, INDIAN WOMEN’S TEAM WICKETKEEPER-BATTER) ON INDIAN WOMEN'S TEAM REFUSES ASIA CUP TROPHY FROM MOHSIN NAQVI सिलिगुड़ी - भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा ACC प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर, भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋचा घोष के पिता मानबेंद्र घोष कहते हैं, "पहलगाम एक ऐसी घटना है जिसे हम कभी नहीं भूल सकते... जिस व्यक्ति के पास अब ट्रॉफी देने का अधिकार नहीं है, उससे ट्रॉफी न लेने का फ़ैसला हमारे लिए बिल्कुल सही था..." वे आगे कहते हैं, "BCCI हमारा ही हिस्सा है। हम सभी उस फ़ैसले का समर्थन करते हैं। ट्रॉफी महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने चैंपियनशिप जीती। चैंपियनशिप जीतने पर हमें अपनी ट्रॉफी तो मिल ही गई थी..."0
0
Report
मिर्जापुर में तेज ट्रक ने साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत, हाईवे पर जाम
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया. हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई. नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 135 को जाम कर दिया. पुलिस ट्रक को बरामदकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा बामी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय शिवनाथ और उनके 13 वर्षीय भतीजे प्रियांशु एक ही साइकिल से नदी शौच करने के लिए गये हुए थे. शौच से वापस लौटते समय मध्य प्रदेश से मिर्जापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई. नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 135 मध्य प्रदेश से मिर्जापुर की ओर जाने वाली लेन पर पत्थर रखकर जाम कर दिया. एक लेन पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों ग्रामीणों व परिजनों को समझाने बुझाने के बाद जाम को खुलवाया.0
0
Report
चंदौसी के गणेश मंदिर पर गणेश चतुर्थी पर भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Sambhal (Uttar Pradesh): Devotees Queue Up Outside Famous Ganesh Temple In Chandausi To Offer Prayers On Ganesh Chaturthi / Visuals / Reax गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना के लिए चंदौसी के मशहूर गणेश मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें लगीं।0
0
Report
Advertisement
