icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संतरे बनाम माल्टा: कैसे पहचानें और खरीदारी सावधानियाँ

Patna, Bihar:अगर आप बाजार से संतरा खरीदने जा रहे हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाइए। हो सकता है कि जिसे आप संतरा समझकर खरीद रहे हों, वह असल में माल्टा हो। इन दिनों बाजार में माल्टा बढ़ गई है और कई जगह इसे संतरा बताकर बेचा जा रहा है। दोनों फलों का रंग और आकार काफी हद तक एक जैसा दिखता है, लेकिन स्वाद, कीमत और गुणवत्ता में फर्क है। ऐसे में ग्राहक अक्सर भ्रमित हो जाते हैं। आखिर माल्टा और संतरा में क्या अंतर है, बाजार में माल्टा की मांग क्यों बढ़ी है और खरीदारी के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पटना फूड एंड वेजिटेबल संघ के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि अफ्रीका और इजिप्ट से आया हुआ माल्टा पटना की बाजार में आसानी से उपलब्ध है और वासी इसे खूब खरीद रहे हैं। 120 से 150 रुपए प्रति केजी के हिसाब से पटना के बाजारों में माल्टा उपलब्ध है। भारत में भी इसकी खेती होती है, पंजाब और राजस्थान में, लेकिन अभी पटना में जो माल्टा उपलब्ध है वह अफ्रीका और इजिप्ट का माल्टा है। प्रतिदिन चार से पाँच ट्रक माल्टा की खपत पटना की बाजारों में है। संतरा और मौसमी का यह क्रॉस ब्रीड है; यह अधिक जूसी होता है, इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है। जैसे-जैसे भारतीय बाजार में संतरे की उपलब्धता होगी, इसकी बिक्री में कमी होती है। संतरा का लाइफ काफी कम होता है और माल्टा अधिक दिनों तक फ्रेश रह सकता है। शुरुआती समय में लोग माल्टा का जूस भी ज्यादा पसंद करते थे; इसका जूस काफी अच्छा होता है।
0
0
Report

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। विकास खंड सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह 'गोल्डी' की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की और जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह 'गोल्डी' ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और पंचायत स्तर की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने आंगनबाड़ी सेवाओं, बाल पुष्टाहार योजना, गर्भवती महिलाओं और तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई। सप्लाई इंस्पेक्टर शांतनु सिंह ने राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजनाओं की जानकारी साझा की और पात्र लाभार्थियों से आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छवि सक्सेना ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि केदार सिंह ने विद्यालयों में संचालित योजनाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
0
0
Report

मैनपुरी-संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न।

Ajay KumarAjay KumarFollow1m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न,डर निकालने की सलाह । संत विवेकानंद स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न,सपा एमएलसी मुकुल यादव भी रहे मौजूद । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। दूसरे दिन अपर्णा अवस्थी ने शिक्षकों को खास टिप्स दिए,शिक्षक को अपने सब्जेक्ट से अपडेट रहना चाहिए ताकि छात्रों के सवालों का सही जवाब दे सकें। प्रबंध निदेशक डॉ.जेपी यादव ने गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया,प्रबंधक सरिता यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा: मांट पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जिले के थाना मांट पुलिस को आज तड़के एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई अर्टिगा कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, बदमाशों ने की फायरिंग। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 00:30 बजे थाना मांट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे बदमाश गौरई (अलीगढ़) की तरफ से आकर यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से कूपगढ़ की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर राधारानी अंडरपास से करीब 200 मीटर आगे कूपगढ़ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान करन (24 वर्ष) पुत्र दीपक, निवासी हरनौल (थाना सुरीर, मथुरा) के रूप में हुई है, जो हाल ही में वृन्दावन के पानीघाट क्षेत्र में रह रहा था। उसे तत्काल इलाज के लिए पहले सीएचसी मांट और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, उसके दूसरे साथी अवनेश पुत्र बबलू, निवासी नागला मुरारी (थाना बन्नादेवी, अलीगढ़) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी का विवरण: लूट की कार: एक अर्टिगा गाड़ी (संख्या- HR 58 D 9507) जिसे थाना मांट क्षेत्र से लूटा गया था; अवैध हथियार: .315 बोर के 02 अवैध तमंचे; कारतूस: 05 जिंदा कारतूस और 03 खोखा कारतूस (.315 बोर)। शातिर अपराधी हैं दोनों बदमाश: करन के खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के करीब 8 मामले दर्ज हैं; अवनेश के खिलाफ अलीगढ़ के थानों में चोरी, अपहरण, पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित 4 गंभीर मामले दर्ज हैं। थाना मांट पुलिस द्वारा घायल सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। बाइट सीओ
0
0
Report

झालावाड़ के पिडावा में मगरमच्छ घुसा, किसानों में दहशत; वन विभाग ने टीम मंगवाई

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिडावा उपखंड क्षेत्र के उन्हेल गांव के पास मगरमच्छ आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित नदी के किनारे मवेशी चरा रहे ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। ग्रामीण घबराकर दूर भाग निकले। आसपास के लोगों को सूचना मिली तो कई लोग नदी के किनारे पहुंचे, वहां ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पानी में तैरता हुआ देखा। कुछ लोगों ने पुलिस व वन विभाग को भी सूचना दी। ग्रामीणों को डर है कि यहां मगरमच्छ आने से उनके मवेशियों व पास के खेतों में काम करने वाले किसानों को उनकी जान का खतरा है। उन्होंने मगरमच्छ को यहां से दूर ले जाने की मांग की है। जब इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी पिडावा विजय सिंह से जानकारी ली, तो उन्होंने टीम भेजने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

BIS ने जयपुर में जय श्रीराम ज्वेलर्स पर छापेमारी, 516 ग्राम बिना हॉलमार्क ज्वेलरी बरामद

Jaipur, Rajasthan:भारतीय मानक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीआईएस द्वारा जयपुर में जय श्रीराम ज्वेलर्स पर बड़ी कार्रवाई, बीआईएस अधिनियम—2016 के उल्लंघन पर छापेमारी और जब्ती, जय श्रीराम ज्वेलर्स से बिना हॉलमार्क वाली करीब 516 ग्राम ज्वेलरी मिली, सरकार के गोल्ड ज्वेलरी एंड गोल्ड आर्टीफैक्ट्स ऑर्डर—2020 का उल्लंघन है, कार्रवाई बीआईएस के संयुक्त निदेशक रमन कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक शिखा गोयल, उप निदेशक वैभव जिंदल और अन्य सहायक कर्मचारियों द्वारा जय श्रीराम ज्वेलर्स पर कार्रवाई की गई, BIS उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे स्वर्ण आभूषण खरीदते समय केवल BIS हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें और हॉलमार्क की प्रामाणिकता को BIS Care App के माध्यम से सत्यापित करें, हॉलमार्क और BIS प्रमाणन चिह्नों के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी शिकायत को BIS Care App या नजदीकी BIS कार्यालय में दर्ज कराया जा सकता है, सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गोपनीयता के साथ किया जाएगा
0
0
Report

पेयजल संकट से महिलाओं ने खड़ब गांव में किया सड़क जाम; कार्रवाई की मांग

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ जिले के खड़ब गांव में लंबे समय से पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं का सब्र टूट गया। पानी की बूंद-बूंद को तरस रही दर्जनों महिलाओं ने सुबह नारेहड़ा-पावटा मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच बैठकर सड़क मार्ग पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। महिलाओं ने कहा कि जब तक हमारी प्यास बुझाने का पक्का इंतजाम नहीं होता तब तक सड़क मार्ग नहीं खुलेगा। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव के कुमावत मोहल्ला और अंबेडकर मोहल्ला सहित कई इलाकों में पिछले लंबे समय से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आखिरकार परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। अधिकारी मौके पर पहुँचे और बातचीत का दौर चला। जलदाय विभाग के एईएन हंसराज गुर्जर ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने तथा समस्या के स्थाई समाधान का ठोस आश्वासन दिया। लेकिन महिलाएं और ग्रामीणों का कहना है पहले पीने के पानी की व्यवस्था हो, उसके बाद जाम खोला जाएगा; मौके पर अभी भी हंगामा और जाम जारी है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के पहाड़गंज में स्पा-आड़ प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं बचाईं

New Delhi, Delhi:सीक्रेट जानकारी, फ़र्ज़ी ऑपरेशन, ज़बरदस्त रेड: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, PS पहाड़गंज ने स्पा-बेस्ड प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट का भंडाफोड़ किया. पहाड़गंज पुलिस ने पंचकुइयां रोड पर एक स्पा की आड़ में चल रहे एक अनैतिक ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया. स्पा के मालिक-कम-मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. सीक्रेट जानकारी के आधार पर फ़र्ज़ी कस्टमर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. कैश, जिसमें फ़र्ज़ी पैसे, कस्टमर रजिस्टर और दूसरी आपत्तिजनक चीज़ें शामिल हैं, बरामद की गईं. चार महिलाओं को बचाया गया. घटना की जानकारी 30.06.2026 को, PS पहाड़गंज को एक सीक्रेट जानकारी मिली कि SIN SPA, प्रॉपर्टी नंबर 15, 2nd फ्लोर, पंचकुइयां रोड, पहाड़गंज, दिल्ली में एक स्पा की आड़ में अनैतिक तस्करी का काम किया जा रहा है। जानकारी से पता चला कि कस्टमर्स को लालच दिया जा रहा था और पैसे के बदले उन्हें सेक्सुअल सर्विस दी जा रही थी. जानकारी पर तुरंत ध्यान देते हुए, आरोपों को वेरिफाई करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक रेडिंग ऑपरेशन प्लान किया गया और उसे अंजाम दिया गया. टीम और ऑपरेशन: सीनियर अधिकारियों की देखरेख में एक डेडिकेटेड रेडिंग टीम बनाई गई जिसमें W/SI प्रगति सोनी, W/SI कैखो आशुने, SI सुधीर कुमार, W/Ct खुशबू, Ct रवि, Ct मिंटू, Ct सीताराम और दूसरे स्टाफ शामिल थे. एक नकली कस्टमर को पहले से रिकॉर्ड किए गए ₹2,000/- के नोट दिए गए. स्पा में घुसने के बाद, स्पा ऑपरेटर ने उसे सेक्सुअल सर्विस देने की पेशकश की, जिसने एडवांस पेमेंट ले लिया और वहां मौजूद महिलाओं में से एक को नकली कस्टमर के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए एक कमरे में जाने को कहा. पहले से तय सिग्नल मिलने पर, रेडिंग टीम तुरंत जगह में घुसी और रेड की. आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और गैर-कानूनी कामों की पुष्टि करने वाला सामान बरामद किया गया. FIR नंबर 305/2026 तारीख 01.07.2026 को इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट, 1956 के सेक्शन 3/4/5 के तहत PS पहाड़गंज, दिल्ली में रजिस्टर किया गया और आगे की जांच शुरू की गई. आरोपी पकड़ा गया: अजय मल्होत्रा निवासी मुल्तानी ढांडा, नबी करीम, दिल्ली. उम्र: 39 साल. आरोपी की भूमिका: SIN SPA का मालिक-कम-मैनेजर. पूछताछ: पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि आरोपी स्पा चला रहा था और उसे मैनेज कर रहा था और स्पा सर्विस की आड़ में पैसे के बदले कस्टमर्स को सेक्सुअल सर्विस देकर प्रॉस्टिट्यूशन को बढ़ावा दे रहा था. रैकेट से जुड़े किसी और व्यक्ति के शामिल होने का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. ये चार औरतें उस जगह पर मिलीं और उन्हें बचा लिया गया है:
0
0
Report

4 साल के निरवैर सिंह की बोरवेल हादसे में मौत, पोस्टमार्टम की तैयारी

Ambala, Haryana:21 घंटों से बोरवेल में फंसे 4 साल के मासूम निरवैर सिंह को आज सुबह बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आज डॉक्टरों का एक विशेष पैनल मासूम के शव का पोस्टमार्टम करेगा। यह पूरी घटना कल सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब 4 वर्षीय निरवैर खेलते-खेलते एक खुले पड़े अनयूज्ड बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन, गांव के सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने दिन-रात एक कर दिया। बच्चा काफी गहराई में फंसा हुआ था, जिसके कारण रेस्क्यू टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार आज सुबह 3:30 बजे मासूम को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम निरवैर सिंह का शव इस समय अंबाला शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस की शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पूरी तरह तैयार है और डॉक्टरों का एक विशेष पैनल कुछ ही देर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करेगा। अब देखना यह होगा कि इस घोर लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर पुलिस क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

बेलहर कला में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म-हत्या: पुलिस इनकाउंटर

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर/वीओ- संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुलिस ने इनकाउंटर किया है। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य संकलन के लिए ले जाए गए दोनों आरोपियों ने लौटते समय भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद आमिर, दोनों निवासी बेलहर कला, को घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र कराने के लिए मौके पर ले जाया गया था। वापसी के दौरान दोनों ने शौच जाने का बहाना बनाया और पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन नहीं मानने पर फायरिंग की गई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि दोनों आरोपियों ने पहले नाबालिग युवती को मिलने के लिए बुलाया, फिर दोनो ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी संदीप कुमार मीना ने आरोपियों से पूछताछ किया।
0
0
Report

एनएच-730सी पर मौत बनते ब्लैक स्पॉट: इलाके की जिंदगी खतरे में

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह "हादसों का हाईवे बना बरेली-इटावा मार्ग — लापरवाही के ब्रेकर बन रहे जानलेवा।" सड़क के किनारे बड़ा मालवा और कबाड़ लोगों की मौत का कारण नेशनल हाईवे के किनारे बने नाले की इंजीनियरिंग पर बड़े सवाल स्कूल के किनारे टूटे ना ले बच्चों के लिए हो सकते हैं कभी भी खतरनाक नेशनल हाईवे 730 पर सड़क से ऊपर बना दिए नाल नलों में भारी मिट्टी कहां से निकलेगा पानी नेशनल हाईवे की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल "फर्रुखाबाद से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730सी — जो सामरिक और व्यावसायिक दृष्टि से अहम है — अब दुर्घटनाओं का स्मारक बन चुका है।" "जनपद में कुल 16 'ब्लैक स्पॉट' हैं, जिनमें से नौ इसी राजमार्ग पर हैं — अलावलपुर, रोहिला चौराहा, सकवाई, जैतपुर, मांझी होटल तिराहा, मसेनी चौराहा, चाचूपुर मोड़, जमापुर मोड़ और निबिया चौराहा। यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं और आंकड़े भयावह हैं — 2025 में 490 दुर्घटनाओं में 284 लोगों की मौत दर्ज हुई। और 2026 में मई तक दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या बढ़ रही है।" "रास्ता बनना चाहिए था, पर काम रुक गया; बच्चे-बुजुर्ग भी खतरे में हैं। हर रोज़ डर लगता है स्कूल भेजते समय।" "रात में राहें पता ही नहीं चलतीं, सिग्नल नहीं, गड्ढे पनाह बन चुके हैं।" "स्थानीयों का कहना है कि मरम्मत के बिना चौड़ीकरण शुरू किया गया — जिसकी कीमत दुकानों और घरों तक पानी घुसने की शक्ल में चुकानी पड़ रही है। नाला कहीं ऊंचा कर दिया गया, कहीं नीचा — बारिश की पहली मूसलाधार ने हालात और बिगाड़ दिए।" "वर्ष 2025: 490 हादसे, 284 मौतें" और "ब्लैक स्पॉट: 9 — एनएच-730सी"सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मामला उठ चुका है। सांसद मुकेश राजपूत ने एनएचएआई अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, पर जमीन पर तब्दीली न के बराबर दिखी। सवाल यही है — जिम्मेदार कौन? और कितने और जख्मी-जानों की कीमत चुकानी पड़ेगी?" यह जवाब स्थानीय तबाही को थामने के लिए पर्याप्त है — फिलहाल रास्ते पर जिंदगी दांव पर है। इलाके के लोग तेज़ और पारदर्शी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं "एनएच-730सी — एक मार्ग जिसकी अहमियत को नज़रअंदाज़ कर दिया गया; अब सवाल सिर्फ़ काम पूरा करने का नहीं, बल्कि कितनी जानें बचाई जा सकती हैं।" बाईट -- बृजेंद्र सिंह स्थानीय निवासी बाईट --अजीत सिंह स्थानीय निवासी वाक् थ्रू अरुण प्रताप सिंह
0
0
Report

यमुना जल समझौता: 34 हजार करोड़ की योजना से शेखावाटी को मिलेगा पानी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर, विधानसभा डूंगरपुर, अखिलेश शर्मा, लोकेशन डूंगरपुर। राजक की खबर के अनुसार बांसवाड़ा जाते समय डूंगरपुर रुके राष्ट्रीय सभा सांसद सतीश पूनिया थे। डूंगरपुर में सर्किट हाउस आगमन पर पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या और सुरेश फलोजिया समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने यमुना जल समझौते को ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। चर्चा में उन्होंने बताया कि यह योजना 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के प्रयासों से शुरू हुई थी और तब से केंद्र, राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस सरकारों के रहते इसे धरातल पर नहीं लाया जा पाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की mediation, सी.आर. पाटिल की पहल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान के हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाया। योजना की कुल लागत लगभग 34,000 करोड़ रुपये बताई गई, जिसमें 300 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइनें बिछाने की योजना है। इसका उद्देश्य शेखावाड़ीद क्षेत्र को पेयजल और आगामी समय में सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराना है, ताकि पानी की कमी के बावजूद इन जिलों में जल सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पूनिया ने कहा कि यह निर्णय केवल एक समस्या के समाधान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए; यह मिसाल बनेगा कि जटिल जल समझौतों को भी संतुलन बनाकर लागू किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top