बरसात के चलते सोनीपत शहर के मुख्य चौक चौराहे और सड़के तालाब में तब्दील
Sonipat, Haryana:सोनीपत में देर रात से हो रही है बरसात के चलते शहर के मुख्य चौक चौराहे और सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं। जहां सोनीपत गोहाना शनि मंदिर रेलवे लाइन अंडरपास के तालाब रेलवे लाइन बनने के कारण अंडरपास में एक स्विफ्ट कार फंस गई, वहीं कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार पानी में तैरती हुई नजर आई। दूसरी ओर स्थानीय जनता ने इस समस्या का ठीकरा नगर निगम प्रशासन व सरकार पर फोड़ा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
