दिल्ली एम्स कर्मी व आशा वर्कर भ्रूण लिंग जांच गिरोह में हुए गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत पीएनडीटी टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक घर पर चल रहे अवैध भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया था। सूचना के अनुसार मनीष उर्फ मोंटी नामक व्यक्ति 45,000 रुपये में जांच करवा रहा था। वहीं छापेमारी में दिल्ली एम्स का डाटा ऑपरेटर सुरेश पाल और उत्तर प्रदेश की आशा कार्यकर्ता महिला को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही 7,000 रुपये नकद और जांच उपकरण बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
