icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131021
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow2 Jul 2024, 10:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खताड़ी फायरिंग: रामनगर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में बीती 10 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. खताड़ी निवासी अयान पुत्र जुल्फकार की तहरीर के आधार पर रामनगर कोतवाली में एफआईआर 252/26 दर्ज की गई थी. मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 191(3) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने 21 अगस्त को घटना में संलिप्त बताए जा रहे आरोपी अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया. Police के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नाजायज़ चाकू बरामद हुआ. चाकू की बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में एफआईआर 263/26 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अलग मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. इस कार्रवाई को पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल मंजीत सैंगर शामिल रहे.
0
0
Report

अनूपपुर-अमरकंटक में पति ने कुल्हाड़ी हमला कर पत्नी घायल, अगले दिन आत्महत्या

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 बैंक टोला में धन सिंह उरेती, उम्र 37, मूल सरईटोला गिरारी, वर्तमान निवासी बैंक टोला, शराब के नशे में अपनी पत्नी पार्वती बाई से खाना समय पर नहीं देने को लेकर विवाद कर रहा था. इसी दौरान उसने कथित रूप से कुल्हाड़ी से पार्वती बाई के बाएं गाल और कान के पास वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक से जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया. 19 अगस्त 2026 की रात 2:08 बजे अपराध क्रमांक 142 के अंतर्गत धारा 296, 115(2), 118(1) एवं 351 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. इसके बाद आत्महत्या के भय से धन सिंह ने सुबह लगभग 11:30 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक शराब का सेवन करता था और रोज़-प्रतिदिन के विवादों का उल्लेख है. पुलिस ने मर्ग क्रमांक 33 कायम कर विवेचना शुरू कर दी है.
0
0
Report

रतलाम में शक्कर के दामों ने थोक-खुदरा व्यापारी और गृहणियों को चौंकाया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में शक्कर के बढ़ते दाम से व्यापार और घरों की मिठास प्रभावित हो रही है रतलाम में शक्कर के बढ़ते दामों ने थोक से लेकर रिटेल कारोबार तक असर डालना शुरू कर दिया है। बतादे कि जिले में लगभग 25 थोक शक्कर व्यापारी हैं, जिनका कारोबार लगातार बढ़ती कीमतों से प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक शक्कर के दाम बढ़ने के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला, इथेनॉल उत्पादन में गन्ने और गुड़ का उपयोग बढ़ना और दूसरा, ट्रांसपोर्टेशन का भाड़ा महंगा होना। इसके अलावा रिटेल किराना व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों में नाराजगी है और कई लोग किराना दुकानदारों पर ही शक्कर के दाम बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक बीते 15 दिनों में शक्कर की कीमत करीब 44 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी को लेकर आम ग्राहक भी हैरान हैं। वहीं, गृहणियों की राय भी अलग-अलग है। कुछ महिलाओं का मानना है कि इथेनॉल उत्पादन के कारण शक्कर के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि महंगाई से शक्कर का उपयोग कम होगा, जिससे शुगर जैसी बीमारी से बचाव में मदद मिल सकती है। वहीं कई महिलाओं का कहना है कि अगर दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो रसोई के साथ त्योहारों की मिठास भी कम हो जाएगी। बाइट - अमित शर्मा ( व्यापारी शककर बाइट - महेश शर्मा ( किराना व्यापारी बाइट - अचल जैन (शककर थोक व्यापारी बाइट - पूजा वोहारा ( आम ग्राहणी बाइट - रेखा ( आम नागरिक ग्रहणी बाइट - शीला ( आम ग्रहणी
0
0
Report
Advertisement

शिमला के निजी स्कूलों में बम धमकी से हड़कंप; बॉम्ब स्क्वॉड की जाँच शुरू

Shimla, Himachal Pradesh:राजधानी शिमला में निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। कालीबाड़ी के नजदीक स्थित दयानंद स्कूल और न्यू शिमला स्थित डीएवी स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी। एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है और मौके पर बॉम्ब स्क्वाड के साथ पुलिस की टीम तलाशी अभियान चला रही है। धमकी की सूचना मिलने के बाद अभिभावक भी अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल की ओर से मैसेज भेजकर छुट्टी की जानकारी दी गई थी। इसके बाद अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। फिलहाल पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड की टीम दोनों स्कूल परिसरों की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

نाहن के धौलाकुआं में ठोस कचरा इकाई के विरोध ने तेज किया माहौल

Nahan, Himachal Pradesh:धौलाकुआँ में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई यूनिट लगाने का विरोध... राजीव बिंदल की अगुवाई में डीसी से मिले ग्रामीण, गड़ीवाला, बेलवाली, गुज्जर बस्ती सहित कई गांव में बीमारियाँ फैलने का जताया अंदेशा, धोलाकुँआ पंचायत से जुड़ा है मामला, गाँव आबादी से दूर कचरा प्रबन्धब यूनिट लगाने की मांग, DC ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा, IIM पर भी पडेंगा कचरा प्रबंधन का असर, पंचायत प्रधान मलकियत चौधरी और स्थानीय लोगो ने मीडिया को दी जानकारी। नाहन की धौलाकुआं पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन इकाई को लेकर ग्रामीणों में विरोध तेज हो गया हैं. गड़ीवाला सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने इस इकाई को आबादी से दूर स्थापित करने की मांग उठाई है. इसी मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर से मिला और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया. ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि प्रस्तावित कचरा प्रबंधन इकाई का असर नजदीक स्थित आईआईएम संस्थान पर भी पड़ सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इकाई के लिए ऐसी जगह का चयन किया जाए, जो गांव की आबादी और महत्वपूर्ण संस्थानों से दूर हो. DC सिरमौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है DC ने खुद यहां दौरा करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है
0
0
Report

मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे टीकमगढ़, जहां उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थय व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया और उन्हें मिल रही स्वास्थय सुविधाओं की जानकारी ली, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति देखी, उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूछा की उन्हें इलाज और स्वास्थय सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है, मुख्यमंत्री ने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली।
0
0
Report
Advertisement

चीनी के दाम अचानक बढ़े, आम आदमी की जेब पर गहरा असर

Morena, Madhya Pradesh:त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिल रही है। थोक बाजार में भाव करीब 5,800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जबकि कुछ बाजारों में खुदरा कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। चाय से लेकर मिठाई और घरेलू जरूरतों तक चीनी की बढ़ती कीमत का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने भी सख्ती शुरू कर दी है और जमाखोरी रोकने के लिए चीनी के स्टॉक पर नियंत्रण के कदम उठाए हैं। साथ ही घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ाने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी गई है। अब सवाल यही है कि सरकार के इन कदमों के बाद चीनी के दाम कब तक नीचे आते हैं और आम लोगों को महंगाई से कब राहत मिलती है।
0
0
Report

त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में उछाल, आम जनता महंगाई से जूझने लगी

Chhindwara, Madhya Pradesh:त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले ही मिठास महंगी होने लगी है. शक्कर के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं थोक एवं चिल्लर व्यापारी भी परेशान हैं. लगातार बढ़ते दामों के चलते वे दिए गए ऑर्डर को कैंसिल करा रहे हैं. व्यापारियों के अनुसार जुलाई माह में शक्कर की कीमत थोक में 42 रुपए प्रति किलो एवं चिल्लर में 45 रुपए प्रति किलो थी. वहीं अब थोक में 61 रुपए प्रति किलो एवं चिल्लर में 65 रुपए प्रति किलो बेची जा रही है. यानी महज एक माह में शक्कर की कीमत में लगभग 25 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में चाय की प्याली से लेकर मिठाइयों तक शक्कर की बढ़ती कीमत आम आदमी की जेब पर असर डालने लगी है. किराना व्यापारियों के अनुसार दाम और ऊपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन से पहले मिठाई की कीमतें भी बढ़ सकती है. आने वाले दिनों में गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों रहेंगे. ऐसे में मिठाई निर्माताओं, व्यापारियों द्वारा अग्रिम स्टॉक तैयार करने के कारण बाजार में शक्कर की मांग काफी बढ़ गई है. आम उपभोक्ताओं का भी कहना है कि अचानक बढ़े दाम ने उनकी जेब पर असर तो डाला ही उनके मासिक खर्चे पर भी अच्छा खासा असर डाला है व्यापारियों को भी उपभोक्ताओं को समझाने में अच्छी खासी मसक्कत करनी पड़ रही है.
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, अजीत कुमार की मौत

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - दर्दनाक सड़क हादसा... - तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर... - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस... - घायल बाइक सवार को आनन - फानन में पहुंचाया गया जिला अस्पताल... - जांच उपरांत चिकित्सकों ने अजीत कुमार को मृत किया घोषित... - अजीत कुमार कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में मुंशी के रूप में थे कार्यरत... - कलेक्ट्रेट में शोक की लहर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल... - पुलिस ने बाड़ी को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस... - ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई जारी... - सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच 19 की घटना... बाइट: डा अजय वर्मा, इमरजेंसी चिकित्सक...
0
0
Report

बहराइच में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ पीड़ित गांवों को राहत किट दिए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत किट बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र से लगे सबसे दूरस्थ क्षेत्र में आयी बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से घिरे दर्जनों गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ क्षेत्र का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को राहत किट वितरित की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर उनके साथ बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समय पर भोजन, दवा व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने फसल नुकसान, संपर्क मार्ग टूटने और पेयजल की समस्या रखी। मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत शिविर और मेडिकल टीमों को सक्रिय कर दिया है। वहीं बाढ़ के मद्देंजर जिला प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर है, बाइट... प्रभारी मंत्री,,दिनेश प्रताप सिंह,
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में शक्कर के दाम तेजी से बढ़े, थोक-खुदरा कारोबार परेशान

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में शक्कर के बढ़ते दाम से व्यापार और घरों की मिठास प्रभावित हो रही है। रतलाम में शक्कर के बढ़ते दामों ने थोक से लेकर रिटेल कारोबार तक असर डालना शुरू कर दिया है। जिले में लगभग 25 थोक शक्कर व्यापारी हैं, जिनका कारोबार लगातार बढ़ती कीमतों से प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक शक्कर के दाम बढ़ने के पीछे दो बड़े कारण हैं: पहला, इथेनॉल उत्पादन में गन्ने और गुड़ का उपयोग बढ़ना और दूसरा, ट्रांसपोर्टेशन का भाड़ा महंगा होना। इसके अलावा रिटेल किराना व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों में नाराजगी है और कई लोग किराना दुकानदारों पर ही शक्कर के दाम बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक बीते 15 दिनों में शक्कर की कीमत करीब 44 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी को लेकर आम ग्राहक भी हैरान हैं। वहीं, गृहणियों की राय भी अलग-अलग है। कुछ महिलाओं का मानना है कि इथेनॉल उत्पादन के कारण शक्कर के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि महंगाई से शक्कर का उपयोग कम होगा, जिससे शुगर जैसी बीमारी से बचाव में मदद मिल सकती है। वहीं कई महिलाओं का कहना है कि अगर दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो रसोई के साथ त्योहारों की मिठास भी कम हो जाएगी। बाइट्स: अमित शर्मा (व्यापारी शककर), महेश शर्मा (किराना व्यापारी), अचल जैन (शककर थोक व्यापारी), पूजा वोहारा (आम ग्राहकी), रेखा (आम नागरिक ग्रहणी), शीला (आम ग्रहणी)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top