icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow14 Jun 2024, 01:19 pm

मनोहर लाल के पहुंचने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों में हुई जमकर बहस

Sonipat, Haryana:

सोनीपत के बीजेपी कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मनोहर लाल के पहुंचने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों में जमकर विवाद हुआ। सोनीपत पुलिस कर्मचारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मंच के नजदीक खड़े होने को लेकर विवाद हुआ था। बीजेपी कर्मचारियों ने पुलिस कर्मचारियों पर धक्का मुक्की के आरोप लगाए। सोनीपत बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के पक्ष में पुलिस कर्मचारियों को धमकाते हुए धक्का मुक्की ना करने की बात कही।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकारी स्कूलों की बदहाली से छात्र-रैली: तहसील पहुंचकर सुधार की मांग

Dhar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत तिरला के एक सरकारी स्कूल में बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान विद्यार्थियों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर देखने को मिला। गंदे शौचालय, स्कूल परिसर में फैली गंदगी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज छात्र-छात्राएं रैली निकालकर सड़क मार्ग से तहसील मुख्यालय के लिए निकल पड़े। हालांकि स्कूल से करीब 3 किलोमीटर दूर ही प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया। दरअसल, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान विद्यार्थियों का सब्र उस वक्त जवाब दे गया, जब स्कूल में सफाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर रैली के रूप में तहसील मुख्यालय के लिए निकल पड़े। विद्यार्थियों की मांग थी कि स्कूल परिसर की नियमित सफाई हो, शौचालयों की व्यवस्था सुधारी जाए और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यार्थियों के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर पहले ही तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रोक लिया। अधिकारियों ने बच्चों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाइश देकर वापस स्कूल भेजा। इसके बाद तहसीलदार महेश सिंह सोलंकी, बीईओ वीरसिंह राजपूत और बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने अधिकारियों ने बीईओ और स्कूल स्टाफ के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस पूरे मामले में स्कूल के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी चर्चा में है। दरअसल, संबंधित प्राचार्य का प्रमोशन होने के बाद उन्हें राजगढ़ स्कूल भेजा गया था, लेकिन तिरला स्कूल का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही था। विद्यार्थियों का आरोप था कि स्कूल की व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा था। विद्यार्थियों की नाराजगी सामने आने के बाद अब प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन ने विद्यार्थियों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के लिए बच्चों को आंदोलन और रैली का रास्ता क्यों अपनाना पड़ रहा है? क्या अब स्कूल की व्यवस्थाओं में वास्तव में सुधार होगा या फिर अधिकारियों के निर्देश कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?
0
0
Report

राम पाल बनने की सलाह पर जावेद अख्तर को लेकर मौलाना का तीखा बयान

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गीतकार जावेद अख्तर के बयान पर, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIAA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कहते हैं, "जावेद अख्तर एक व्यवसायी हैं। बॉलीवुड में गाने बिकते हैं अगर वह ऐसे बयान नहीं देंगे, तो उनके गाने कौन खरीदेगा? मैं यह बताना चाहूंगा कि उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर कहा है कि वह नास्तिक हैं और किसी भी धर्म को नहीं मानते... फिर भी, यही नास्तिक व्यक्ति अब राम में इतनी आस्था दिखा रहा है। इसलिए, मेरा उन्हें एक सुझाव है: अपना नाम जावेद अख्तर से बदलकर राम पाल रख लें। यह बिल्कुल सही रहेगा, और तब 80% हिंदू आबादी शायद आपको पूरा सम्मान और आदर दे... आपको वास्तव में एक स्पष्ट और सीधा रुख अपनाना चाहिए, ताकि उस पक्ष के लोग सच में आपका सम्मान कर सकें। उनका पूरा परिवार फिल्म उद्योग से जुड़ा है कोई निर्माता है, कोई लेखक है, तो कोई गीतकार है। अगर वे एक-दूसरे के काम की तारीफ नहीं करेंगे, तो उनका कारोबार कैसे चलेगा? असल बात तो यही है... मैं एक मुसलमान हूं; मुझे इस पर गर्व है—और मैं एक सम्मानजनक जीवन जी रहा हूं। लेकिन इस देश में, आप दोनों तरफ पैर रखने की कोशिश कर रहे हैं—एक साथ दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह सही है... ऐसे लोग—ये वो लोग हैं जो अपनी ईमानदारी तक का सौदा कर सकते हैं..."
0
0
Report

अक्षय नवमी के अवसर पर लखीसराय में आंवला वृक्ष पूजा भारी श्रद्धा के साथ

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। संतान की दीर्घायु, सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना के साथ पूरे जिले में आस्था और श्रद्धा के साथ अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का पर्व मनाया गया। सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों, बगीचों और आंवला वृक्षों के नीचे महिला व्रतियों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की, कच्चा सूत लपेटा और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी से संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के उपरांत व्रतियों ने परिवार व सगे-संबंधियों के साथ आंवला वृक्ष की छांव में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा। आज के दिन आंवले बृक्ष की विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और शिव ब्रह्मा का वास आंवला के पेड़ में होता है। अक्षय नवमी के दिन ही त्रेता युग का आरंभ हुआ था अक्षय नवमी के दिन जप तप दान और पूजन का फल का महत्व काफी बताया गया है
0
0
Report
Advertisement

बोकारो महुआटांड़ धरमपुर में अवैध शराब कारोबार का खुलासा; 5500 लीटर स्पिरिट जब्त

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro,, Mrityunjay Mishra ---- बोकारो के महुआटांड़ के धरमपुर गांव में अवैध शराब के बड़े कारोबार का खुलासा, 5500 लीटर स्पिरिट जब्त。 बोकारो जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 5500 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त की है। स्पिरिट को जंगल किनारे एक निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए。 दरअसल, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में महुआटांड़, जरीडीह बाजार और ललपनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने धरमपुर गांव में छापेमारी की。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बड़े टैंक और 14 ड्रम में रखी कुल 5500 लीटर स्पिरिट को जब्त किया है। बताया जा रहा है ये नकली अंग्रेजी शराब बनाने को लेकर स्पिरिट को इकट्ठा किया था। महुआटांड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है。
0
0
Report

जनपद में पहली बार गो गंगा प्रतिष्ठा य yajna, निर्धन विवाह और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी धर्मनगरी जनपद के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज से पंच कुंडिया श्री लक्ष्मी नारायण गो गंगा प्रतिष्ठा य yajna का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार का यज्ञ जनपद में पहली बार हो रहा है। इस यज्ञ का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समिति के द्वारा किया जा रहा है आयोजक समिति ने बताया कि इसमें निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। गौ गंगा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए पहली बार जनपद में इस प्रकार य yajna का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित समिति ने बताया कि य yajna में एक लाख साठ हजार आहुति दी जाएगी। य yajna में बनारस से चार वेदों के ज्ञाता विद्वानों को आमंत्रित किया गया है जो य yajurveda, सामवेद ,अर्थवेद, ऋग्वेद का व्याख्यान करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

संभल में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में 28 करोड़ से अधिक की गलत प्रविष्टियाँ निरस्त; DM ने कड़ा कदम उठाया

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में सरकारी जमीन / तालाबो के राजस्व विभाग में दर्ज रिकार्ड के वेरीफिकेशन में चौंकाने वाला बड़ा खुलासा। वेरिफिकेशन में तहसील संभल के 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की मिली गलत प्रविष्टियां। DM अंकित खंडेलवाल के आदेश पर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख से अधिक की की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की गलत राजस्व प्रविष्टियां को निरस्त किया गया । DM ने तालाब, खलिहान, बंजर भूमि को मूल श्रेणी में बहाल कर दर्ज करने के आदेश दिये । DM अंकित खंडेलवाल ने जनपद की सभी तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीन / तालाबो के राजस्व रिकॉर्ड के वेरीफिकेशन के लिए अभियान चलाये जाने के आदेश जारी किये। डीएम की बड़ी कार्यवाही से भू माफियाओं में मचा हड़कंप ।
0
0
Report

बलरामपुर ADM ने बुजुर्ग महिला की फरियाद जमीन पर बैठकर सुनी, तारीफ मिली

Balrampur, Uttar Pradesh:फरियाद सुनने के लिए जमीन पर बैठ गए बलरामपुर ADM! बुजुर्ग महिला के सामने भूल गए कुर्सी का रुतबा, 15 सेकंड वीडियो ने जीता दिल आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फरियादी अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के सामने खड़े नजर आते हैं, लेकिन बलरामपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की एक अलग तस्वीर पेश की। यहाँ बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला अपनी कुर्सी छोड़कर सीधे जमीन पर बैठ गए, जिसका 15 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपर जिलाधिकारी की काफी सराहना हो रही है। जनता दर्शन में पहुंची बुजुर्ग महिला अपनी परेशानी बताने के लिए मौजूद थी। महिला की स्थिति को देखते हुए ADM ने औपचारिकता और पद की मर्यादा से ऊपर मानवीय संवेदना को रखा। वह खुद जमीन पर बैठ गए और महिला की पूरी बात ध्यान से सुनी। इसके बाद महिला को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाया और उसका प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ADM का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान इस ओर गया। एक तरफ जहां बुजुर्ग महिला को अपनी बात रखने का सम्मानजनक अवसर मिला, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी के व्यवहार ने यह संदेश दिया कि जनता की समस्याएं सुनना सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय दायित्व भी है। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने अन्य फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

दौसा के कालवान गांव में तीन भाइयों के घर आग से भारी नुकसान

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा तीन छप्परों में देर रात लगीं आग, हजारों रुपए का घेरेलू सामान ख़ाक, आग की चपेट में आने से मवेशी भी हुएं घायल, सूचना पर पहुंची दमकल से पाया आग पर काबू, एक परिवार के तीन भाइयों के जले छप्पर, विजय, रिंकू, चेतराम बैरवा हैं पिडित आग लगने के कारणो का नहीं खुलासा मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव की घटना दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव में देर रात्रि को तीन भाइयों के एक साथ बने तीन छप्पर पोस घरों में अचानक आग लग गई आग लगते ही चीख पुकार मच गई सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो वहीं ग्रामीण भी एकत्रित हो गए सभी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक छप्पर पोस घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया आग लगने की वजह क्या रही यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाई लेकिन पीड़ित परिवारों के आर्थिक नुकसान से परिवार के सदस्य मायूस हैं वही आज की चपेट में आने से मवेशी भी झुलस गए विजय, रिंकू और चेतराम बैरवा है पीड़ितो को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया तो वही नियमानुसार आर्थिक सहायता का भी भरोसा दिया गया
0
0
Report

1100 दीपों से जगमगाई गंगा घाट, गोपा अष्टमी महाआरती का दीपोत्सव

Munger, Bihar:कष्टहरणी घाट पर 1100 दीपों से जगमगाया गंगा तट, काशी की तर्ज पर हुई महाआरती ,गोपा अष्टमी पर दीपोत्सव का आयोजन, डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप जलाकर किया उद्घाटन; गंगा स्वच्छ रखने का दिया संदेश छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की खुशी में मंगलवार की देर शाम गोपा अष्टमी के अवसर पर शहर के कष्टहरणी उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर गंगा महाआरती के साथ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। रंगोली, रंगीन रोशनी और दीपों की आकर्षक सजावट ने घाट की छटा देखते ही बन रही थी। गंगा महाआरती में शामिल श्रद्धालु इस अद्भुत नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय पांच पंडितों ने काशी-बनारस की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच गंगा महाआरती की। आरती में संतोष झा, विनय गोस्वामी, दीक्षित झा, तुषार मिश्रा और सुदर्शन गोस्वामी शामिल रहे। वहीं संदीप झा और रोशन झा ने भी धार्मिक आयोजन में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व कष्टहरणी घाट के पुजारी महंत देवनायक ने किया। आरती में बेगूसराय से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां गंगा की महिमा और छठ पूजा के गीतों से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्रा और आशा चंद्रा ने कहा कि गोपा अष्टमी का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर गंगा महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की। कहा कि गंगा जीवनदायिनी है, इसलिए इसमें कपड़े नहीं धोने चाहिए। घाटों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता सीता और भगवान श्रीराम से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं वाला कष्टहरणी घाट ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसे आयोजनों से गंगा की स्वच्छता और धार्मिक आस्था, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

महिला थाने के सामने रिटायर्ड DFO के घर चोरी, मंझनपुर में तीसरी बड़ी वारदात

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ANCHOR- कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। महिला थाने के ठीक सामने रिटायर्ड DFO पीके सिन्हा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी और जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। VO- मंगलवार को हुई वारदात का खुलासा रात करीब आठ बजे हुआ, जब चौकीदार घर पहुंचा। अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात है कि मंझनपुर में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले सपा कार्यालय के पीछे बंद मकान से 15 लाख और जिला अस्पताल के डॉक्टर आवास से करीब 31 लाख की चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Byte-- सौरभ सावंत, सीओ मंझनपुर
0
0
Report

सदर अस्पताल में अवैध वसूली पर डीसी का सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन कर्मी गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:सदर अस्पताल में अवैध वसूली पर डीसी का सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन कर्मी को किया पुलिस के हवाले, कई दस्तावेज किये जब्त\n\nनिर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत पर औचक जांच\n\nचतरा : सदर अस्पताल में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर उपायुक्त रवि आनंद ने कड़ा रुख अपनाया है। डीसी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का मामला सामने आया। जांच टीम ने रजिस्ट्रेशन कर्मी को तत्काल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं कर्मियों के अवकाश से संबंधित आवेदन में छेड़छाड़ कर छुट्टी की अवधि बढ़ाये जाने के मामले देखकर टीम ने अभी आवेदन जब्त कर अपने साथ ले गई। जांच टीम में परीक्ष्यमान उप समाहर्ता रमेश कुमार गुप्ता, अश्विनी अभिनव, विवेक कुमार, केशव कुमार, संदीप कुमार बंकीरा, अभिषेक कुमार मिश्रा सहित डीएमएफटी के कर्मी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर, अल्ट्रासाउंड केंद्र, दवा घर, इमरजेंसी वार्ड, कचरा प्रबंधन समेत अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान अन्य जांच सेवाओं में भी निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें और मामले सामने आए। जांच टीम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए नियमानुसार निर्धारित शुल्क ही लिया जाना है। कई मामलों में यह सुविधा निःशुल्क भी उपलब्ध है। इसके बावजूद मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूलना गंभीर अनियमितता है।\n\nनिरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इसे उपायुक्त को सौंपा जाएगा। प्रतिवेदन के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।\n\nबाइट : डॉ मनीष लाल, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, चतरा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top