131402
सोनीपत में एसटीएफ और भाऊ गैंग के बीच हुई मुठभेड़ जिसके चकत 3 शार्प शूटर हुए ढेर
Kharkhoda, Haryana:सोनीपत के खरखोदा गांव छीनोली रोड पर हरियाणा एसटीएफ और भाऊ गैंग के शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। आपको बता दें कि इसमें तीन कुख्यात बदमाश मारे गए। साथ ही पुलिस ने इनके पास से 5 अवैध आधुनिक पिस्टल बरामद किए। आपको बता दें कि इन पर कई लाख रुपए का इनाम था और ये हिसार के व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांग रहे थे। घटना के तहत सोनीपत पुलिस और हरियाणा एसटीएफ मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर जंगल में 11 दिन लापता युवक का शव मिला, हत्या का आरोप सामने
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर जंगल में शव मिलने से हड़कंप,11 दिन से लापता था युवक का मिला शव, 24 वर्षीय अतुल का शव मिलने से फैली सनसनी, जंगल में तेजाब डालकर हत्या करने का आरोप, युवक की मौत पर परिवार में मचा कोहराम, मृतक के दोस्तों पर लगा हत्या करने का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM को भेजा, खतौली कोतवाली के भैंसी जंगलो का मामला。0
0
Report
धनबाद के सिजुआ में भूधसान, दो परिवार प्रभावित, एक बच्चे की मौत, सड़क जाम
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में एक के एक भूधसान की घटनाएं हो रही है।जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नम्बर में मंगलवार की सुबह भूधसान की घटना घटी।जिसमे कई घर देखते देखते जमींदोज हो गया।घर के साथ परिवार के लोग भी जमींदोज हो गये।मलवे में दब गए।लोगो की चीख पुकार सुबह सुबह होने लगी।हादसे में कई लोग घायल हुए है।वही विक्रम नाम के 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है।पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है।आक्रोशित लोग धनबाद सिजुआ मुख्य मार्ग को जाम कर बैठ गए है।लोग डर से समान बाहर निकाल लिए है। घटना के 2 घण्टे बाद बीसीसीएल के अधिकारी पहुँचे।भूधसान क्षेत्र में रस्सी बांधकर ब्रेकेटिंग कर अस्थाई नोटिज लगा दिया है। लिखा गया है आगे भू-धंसान क्षेत्र है जाना प्रतिबंधित है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी अर्जुन भुइयां ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। वह पीने के पानी के लिए टुल्लू पंप लगाने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाने पर उन्होंने देखा कि जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया है और एक मकान गोफ में समा रहा है। मकान के अंदर से बच्चों के चीखने और बचाने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी ने मिलकर किसी तरह मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घर में दो बेटा , एक बेटी और उनके माता-पिता मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में एक बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों को भी इलाज के लिए hospital में भर्ती कराया गया है। स्थानीय महिला खुशबू देवी और पार्वती देवी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन किया जा रहा है। उनके अनुसार खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो गई है जिसके चलते आए दिन भू-धंसान का खतरा बना रहता है। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकाए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि केवल बैरिकेडिंग से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका आरोप है कि इलाके में लंबे समय से भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और स्थायी पुनर्वास को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।0
0
Report
अलवर नगर निकाय चुनाव: 249 मतदान दल रवाना, शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी
Alwar, Rajasthan:अलवर निकाय चुनाव: मतदान दलों की रवानगी शुरू, 249 टीमें शहर में संभालेंगी मोर्चा अलवर। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 9 सितंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई। अलवर शहर के मतदान दलों को राजकीय बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय परिसर में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान कर्मियों को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। कॉलेज परिसर में सुबह से ही मतदान कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही बनी रही। मतदान दलों को ईवीएम-वीवीपैट के संचालन, मतदान प्रक्रिया, चुनावी नियमों, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में अंतिम दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान कर्मी चुनाव सामग्री और आवश्यक उपकरण लेकर निर्धारित वाहनों से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। 249 मतदान दल अलवर शहर में संभालेंगे जिम्मेदारी अलवर नगर निगम चुनाव के लिए कुल 249 मतदान दल गठित किए गए हैं, जिन्हें राजकीय बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय परिसर से रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा रामगढ़ के 35, नौगांवा के 20, मालाखेड़ा के 20 और बहादुरपुर के 25 मतदान दलों को संबंधित निकाय मुख्यालयों पर अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्रों के लिए भेजा जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कुल मतदान दलों के 10 प्रतिशत दल रिजर्व रखे गए हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है。0
0
Report
Advertisement
दहेज के कारण सगी बहनों पर हमला: गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच जारी
Alwar, Rajasthan:दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों पर हमला, गंभीर घायल अलवर। नगर थाना क्षेत्र के चिरावल माली गांव में दहेज की मांग को लेकर दो सगी विवाहित बहनों के साथ मारपीट और जानलेва हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने घर का गेट बंद कर दोनों बहनों पर लोहे के हथियारों से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सीकरी थाना क्षेत्र निवासी बृजलता सैनी और वीरवती सैनी की करीब सात वर्ष पहले चिरावल माली निवासी अनिल और भूपेंद्र के साथ शादी हुई थी। बृजलता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास-ससुर, जेठ-जेठानी सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित करते आ रहे थे। पीड़िता के अनुसार, प्रताड़न से परेशान होकर इसी वर्ष जनवरी में पीहर पक्ष की ओर से ससुराल वालों को दो लाख रुपये भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद दहेज की मांग बंद नहीं हुई। आरोप है कि सोमवार को ससुर विशंभर, सास फूलवती, जेठ जगदीश, जेठानी शकुंतला, जेठ सतीश, उसकी पत्नी निरमा और बेटी प्रीति ने घर का गेट बंद कर दोनों बहनों पर लोहे के हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके शरीर पर चोटें आईं। बृजलता ने बताया कि वह नगर कोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी बहन वीरवती गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि जब एक महिला अधिवक्ता के साथ इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन और मीडिया के माध्यम से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। बाइट पीड़िता0
0
Report
SKUAST-K शुहामा गंदरबल कैंपस के इंटर्न्स मासिक स्टाइपेंड 6000 से 23000 बढ़ाने की मांग
Aram Pora, Ganderbal, Veterinary interns at SKUAST-K’s Shuhama Ganderbal campus stage a protest, demanding a hike in their monthly stipend from Rs 6,000 to Rs 23,000. They say the current stipend is insufficient to meet their expenses and have urged the Government to address their concerns0
0
Report
ग्वालपाड़ा में कृषि भूमि पर बुलडोजर से 70-75 घर तोड़े, मुआवजे की मांग
Guwahati, Assam:असम के ग्वालपाड़ा में फिर से बुलडोजर एक्शन शुरू हो चुका है असम सरकार के इस बार खास तौर से बुलडोजर एक्शन सरकारी जमीन पर नहीं कागजात रहने के बावजूद भी इस बार कृषि भूमि के नाम पर हुआ बुलडोजर एक्शन कानून के मुताबिक असम में कृषि भूमि पर घर नहीं बना सकते हैं वह सह खुद का जमीन हो इस बार ग्वालपाड़ा जिले के मगुरमरी समेत पांच इलाकों में बुलडोजर चला। इस बार बुलडोजर अवैध रूप से कृषि भूमि पर घर बनाने को लेकर हुआ। असम मैं कानून के मुताबिक कि कृषि भूमि पर घर बनाना नहीं चाहिए इसी को लेकर ग्वालपाड़ा जिले के मगुरमरी और पांच इलाके में करीब 70 से 75 घरों में बुलडोजर चलाया गया यह संपूर्ण इलाका मुस्लिम जन बहुल इलाका है खासतौर से नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने इस बुलडोजर एक्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि असम सरकार पिछले कई सालों से ग्वालपाड़ा जिले के विभिन्न इलाकों में बुलडोजर चलते आ रहे हैं सरकारी जमीन पर. कोई लोग खुशी से नहीं रहते उनके घर बाढ़ में टूट गए थे इसी के कारण वह लोग सरकारी जमीन पर रह रहे थे. परंतु कल जो बुलडोजर एक्शन हुआ है वह संपूर्ण जमीन लोगों की अपनी थी उनका खुद का जमीन था और कागजात था सरकारी जमीन नहीं था सिर्फ एक ही गलती थी कि उन लोगों का जमीन कृषि भूमि था यही गलती के कारण उनके घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया भारत के संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि कोई अपनी जमीन पर घर नहीं बना सकते हैं परंतु असम में असम सरकार ने कृषि भूमि में घर बनाने के कानून को लेकर उन लोगों की घर में बुलडोजर चला दिया जो सरासर गलत है। मैं इसे करी भाषा से निंदा करता हूं और सरकार से अपील करता हूं जल्द से जल्द उन लोगों को मुआवजा दे दिया जाए वहीं दूसरी और मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम (MUSA) के प्रमुख आशिक रब्बानी ने भी इसी बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह से बुलडोजर जो उत्तर प्रदेश में चलता था और आज हमारे असम में हर रोज चलता है यह सिर्फ मुसलमान पर टार्गेट है जो सरासर गलत है कृषि भूमि में अपना घर बनाना कोई गलत काम नहीं है 70 से 75 लोगों के घर में बुलडोजर चल चुका है जो सरासर गलत है उन लोगों को सरकार जल्द से जल्द मुआवजा दे मुआवजा का अपील कर रहे हैं मूसा के प्रमुख आशिक रब्बानी0
0
Report
Advertisement
नर्मदा के पावन किनारे भव्य अनुष्ठान, सद्गुरु के कर-कमलों से पूजन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें परम पूज्य सद्गुरु देव श्री रावतपुरा सरकार के कर-कमलों द्वारा मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन और चुनरी अर्पण कार्यक्रम किया गया। इस भव्य आयोजन के आयोजक पूर्व विधायक संजय शर्मा और सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे और मां नर्मदा पूजन, चुनरी अर्पण एवं दर्शन लाभ प्राप्त किया0
0
Report
दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जोड़ा गया: आयोग स्पष्ट करे
New Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी का दावा राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट नहीं था दिल्ली चुनाव आयोग स्पष्ट करे राघव का नाम अब कैसे जुड़ा 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल में राघव चड्ढा का नाम नहीं था राघव चड्ढा का नाम बैक डेट में जोड़ा गया है0
0
Report
दुर्ग में समान नागरिक संहिता पर उच्चस्तरीय बैठक, प्रभावों पर चर्चा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां समान नागरिक संहितान यूसीसी को लेकर दुर्ग में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया है जिसका नेतृत्व दुर्ग के संभाग आयुक्त एसएन राठौर कर रहे हैं आपको बता दें कि यूसीसी लागू किए जाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा एक प्रारूप तैयार किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है फिलहाल समान नागरिक संहिता के प्रावधान और इसके प्रभावों पर आयोजित की गई इस बैठक में दुर्ग संभाग के दुर्ग बालोद और बेमेतरा के अधिकारी भी मौजूद है.0
0
Report
Advertisement
रामणी गांव के मेले मैदान मंच पर छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और एक छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए。 बताया जा रहा है कि मृतकों में रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र सुनील और कक्षा 11 में अध्ययनरत एक छात्रा शामिल है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं。 सुबह ग्रामीणों को मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव लटके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि दोनों की मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई हैं। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 पुलिस मामला की जांच में जुटी है।0
0
Report
सिंगरौली में नो-एंट्री उल्लंघन पर भारी जुर्माने के साथ कोर्ट ने कार्रवाई की
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में नो-एंट्री कानून का उल्लंघन एक भारी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का कारण बना. ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने पर बिलंब नहीं किया और मामला न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने 21,500 रुपये का जुर्माना लगाया. नियमों के अनुसार भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित रह सके. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम.के के निर्देशन में कार्रवाई की गई और यातायात प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में नियमानुसार चालान बनाकर प्रस्तुत किया गया. शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए नो-एंट्री, निर्धारित मार्ग और सभी यातायात नियमों का पालन करें. ऐसे उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
छापरी गांव में जहरीली शराब से मौतों की संख्या बढ़ी: चार गांवों में 21 मौतें सामने
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर छापरी गांव में महिला की भी जहरीली शराब पीने से हुई मौत जहरीली शराब पीने से 20 से अधिक मौत के आंकड़े महज चार गांव से निकालकर सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नजरों में अब तक 13 ही मौत हुई है बंडा थाना क्षेत्र के सिर्फ चार गांव के मौत के के आंकड़े हम आपको बताते हैं, नोराज गांव में कल तक 4 चार मौत हो चुकी थी 25 से अधिक लोग भर्ती है बात करे बमूरा गांव की तो यहाँ भी कल शाम तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है बात करे छापरी गांव की तो यहाँ अब 5 मौत हो चुकी है गूगरा खुर्द गांव में 6 लोगों की मौत सिर्फ इन चार गांवों से 21 मौत के आंकड़े अब सामने आ चुके है बाकी इस से अंदाजा लगाया जा सकता है इन चार गांव से ही 21 मौत के आंकड़े निकाल कर सामने आ चुके हैं बाकी गांव के आंकड़े सामने आएंगे तो ये मौत के आंकड़े कहां तक पहुंचेंगे। 120 से अधिक लोग सागर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है0
0
Report
Advertisement
जी मीडिया का बड़ा खुलासा: जहरीली शराब से बुंदेलखंड में बाप-बेटे समेत चार मौतें
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर शराब कांड मामले में जी मीडिया का एक और बड़ा खुलासा जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के आंकड़े काम करने के लिए क्या कुछ डेड बॉडी के नहीं किया जा रहा pm.. बंडा थाना क्षेत्र के छापरी गांव में बाप बेटे दोनों की हुई मौत, 3 दिन के अंदर बाप बेटे दोनों की हुई मौत मृतको के परिजनों का कहना दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई लेकिन पीएम एक का किया गया पिता का नहीं हुआ pm इस गांव में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी जहरीली शराब पीने से। जहरीली शराब से उजड़ा परिवार पहले पिता बाद में बेटे की हुई मौत पिता मुन्ना अहिरवार की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने नौकरी से अपने गांव आया था युवक युवक कैलाश की शराब पीने से हुई मौत परिवार में नहीं बचा कोई कमाने वाला शख्स मृतक की बहन का आरोप पिता की भी मौत शराब पीने से हुई लेकिन नहीं कराया गया पीएम उन्हें नहीं पता था कि शराब में होगा जहर बुंदेलखंड में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग छापरी की घटना。0
0
Report
चेक पोस्ट से रोकेंगे चोरी: अगस्त में 16 करोड़ घाटे के बाद रोडवेज की आय में सुधार
Jaipur, Rajasthan: राजस्थान रोडवेज की अगस्त में खराब परफॉर्मेंस, 26 अगस्त तक रोडवेज को 16 करोड़ का घाटा, रक्षाबંધन के 5 दिनों में हुई घाटे की पूर्ति - 39 लाख किमी बसें अधिक दौड़ाई तक बढ़ी आय, 3 दिन तक चैक पोस्ट लगाकर सख्ती कर रहा प्रशासन जयपुर。 रोडवेज की आर्थिक स्थिति में पिछले पौने 2 साल में सुधार देखने को मिला है। रोडवेज प्रशासन का संचालन खर्च अब घाटे में नहीं रहा है। लेकिन अगस्त माह में रोडवेज प्रशासन को राजस्व को लेकर बड़ा झटका लगा है। रक्षाबंधन के 5 दिनों को यदि शामिल नहीं करें तो रोडवेज प्रशासन को अगस्त में पिछले साल की तुलना में 16 करोड़ का घाटा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस बीच राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यातायात विनोद पुरोहित ने 7 सितंबर को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में पुरोहित ने सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों को ये निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में रोडवेज के यात्रीभार में अत्यधिक गिरावट आ रही है। यात्रीभार में बढ़ोतरी और राजस्व रिसाव को रोकने के लिए 8 से 10 सितंबर तक चैक पोस्ट लगाई जाएंगी। सभी मुख्य प्रबंधकों को उनके डिपो क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर चैक पोस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में सभी डिपो के डिपो मैनेजर, यातायात निरीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षक इन चैक पोस्टों पर अपनी ड्यूटी देंगे। इस आदेश के जरिए रोडवेज प्रशासन का प्रयास है कि यात्रीभार में बढ़ोतरी की सके। दरअसल पिछले कुछ दिनों में बिना टिकट यात्रा के प्रकरणों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे रोडवेज के यात्रीभार और आय में गिरावट आई है। रक्षाबंधन के मौके पर जरूर रोडवेज बसों में यात्रीभार और आय बढ़ी है। लेकिन रक्षाबंधन पर परिचालकों द्वारा फर्जी तरीके से टिकट काटने के आरोप लगे हैं। क्योंकि कई बसों में 150 प्रतिशत तक अधिक टिकट काटे गए हैं। इस तरह घटी राजस्थान रोडवेज की आय - 26 अगस्त तक के परिणामों में राजस्थान रोडवेज को हुआ घाटा - 1 से 26 अगस्त तक के परिणामों में रोडवेज की आय 146.26 करोड़ - जबकि पिछले साल इसी अवधि में आय थी 162.27 करोड़ - इस तरह 26 दिनों में रोडवेज प्रशासन को 16 करोड़ का नुकसान - हालांकि 31 अगस्त तक के परिणामों में रक्षाबंधन से आया अंतर - पिछले साल अगस्त में 187 करोड़ आय थी - इस साल अगस्त में यह आय 197 करोड़ रुपए पहुंची - रक्षाबंधन के मौके पर महिला यात्रियों के बढ़ने से आय बढ़ सकी रोडवेज प्रशासन की इसलिए बढ़ी चिंता - बसें ज्यादा दौड़ीं, तो 10 करोड़ रुपए आय बढ़ी - दरअसल पिछले साल 319 लाख किमी चली थी बसें - इस बार अगस्त में 358 लाख किमी बसें चलाई गई - तब जाकर पिछले साल अगस्त की तुलना में 10 करोड़ आय बढ़ी - अगस्त में यात्रीभार में पिछले साल से 9 फीसदी की गिरावट दर्ज - पिछले साल 104 फीसदी यात्रीभार था, इस साल 95 फीसदी ही रहा 26 अगस्त तक 22 फीसदी कम था यात्रीभार 26 अगस्त तक के परिणाम इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि पिछले साल की तुलना में यात्रीभार में 22 फीसदी की कमी चल रही थी। 26 अगस्त तक वर्ष 2025 में यात्रीभार 107 फीसदी था, जबकि इस बार 26 अगस्त तक बसों में यात्रीभार महज 85 प्रतिशत था। इस तरह पिछले साल की तुलना में यात्रीभार 22 फीसदी कम रहा था। 31 अगस्त तक के कुल परिणामों में भी यात्रीभार में पिछले साल से 9 फीसदी की कमी रही है, जो कि रोडवेज प्रशासन के लिए चिंतनीय है। अब रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने इस घाटे को कम करने और यात्रीभार बढ़ाने के लिए बसों में चैकिंग का अभियान शुरू कर दिया है। अब रोडवेज प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि 3 दिन तक चैक पोस्ट लगाने के प्रयासों से पिछले कुछ समय में हुई यात्रीभार की गिरावट और बसों में बेटिकट यात्रा के प्रकरणों को रोकने में मदद मिलेगी।0
0
Report
दिल्ली साउथ कैंपस में करंट से मौत, पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:दिल्ली साउथ कैंपस में इलेक्ट्रिक करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई; पुलिस जांच में जुटी है. मृतक का नाम रणजीत (34 वर्ष) है; कैंपस में माली का काम करते थे. पिता और भाई ने गंभीर आरोप लगाए कि रणजीत को साउथ कैंपस में माली के पद पर नियुक्त किया गया था और उनसे इलेक्ट्रॉनिक बिजली का कार्य कराया जा रहा था. मृतक के परिजनों की मांग है कि प्रशासन उसे आर्थिक सहायता दे और सरकारी नौकरी प्रदान करे. लोकेशन: साउथ कैंपस. एंकर/बाइट जैसी चीजें नहीं हैं; खबर के अनुसार मृतक रणजीत गौतम परिवार में कमाने वाला था; शादी को 2 साल हुए थे और उनकी पत्नी गर्भवती है. परिवार में दो भाई-बहन, माता-पिता हैं.0
0
Report
Advertisement
