Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonipat131001

इनेलो चीफ अभय चौटाला ने राज्यसभा चुनाव पर भाजपा-कांग्रेस को घेरा

JRJAIDEEP RATHEE
Mar 15, 2026 10:46:18
Sonipat, Haryana
इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए उन्हें एक जगह रखा गया है। साथ ही प्रदेश में गुंडाराज और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर सचिन लाठियां सहित विभिन्न दलों से आए कई लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर इनेलो की सदस्यता दिलाई। सभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में मौजूदा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडाराज का माहौल है और आम जनता परेशान है। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही और फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर अपने फैसले इस तरह थोपते हैं जैसे पहले अंग्रेज किया करते थे। उन्होंने कहा कि देश में गैस की किल्लत की स्थिति बन रही है और पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने के पीछे कोई बड़ा खेल नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि न तो भाजपा को अपने विधायकों पर भरोसा है और न ही कांग्रेस को, यही वजह है कि दोनों दलों ने अपने विधायकों को एक जगह पर रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि दो दिन में यह स्पष्ट हो जाएगा कि इनेलो किसका समर्थन करेगी। वहीं रैपर बादशाह के विवादित गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बादशाह को माफी मांगनी चाहिए। अगर वह खुद को हरियाणा का बताते हैं तो उन्हें हरियाणा की संस्कृति का भी सम्मान करना चाहिए। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज उठाती रहेगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 15, 2026 11:51:56
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में पुलिस और प्रशासन ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद असलम की करीब 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान के अंतर्गत संगठित अपराध करने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम पुत्र स्व. लल्लन हुसैन निवासी ग्राम सिहाली, थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी अपने गिरोह के साथ मिलकर लोगों को धोखा देकर और जालसाजी कर संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह में उसका सहयोगी मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद असलम भी सक्रिय सदस्य बताया गया है पुलिस के मुताबिक यह गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लोगों के साथ छल-कपट, कूटरचना और धोखाधड़ी जैसे अपराध करता था।पुलिस जांच के दौरान आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Mar 15, 2026 11:50:52
Puri, Odisha:Olive Redlay Eag Rescue () ଅଲିଭ୍ ରିଡଲେ ସାମୁଦ୍ରିକ କଇଁଛ ପ୍ରଜନନ ଋତୁ ଜାନୁଆରୀ ମାସରୁ ଏପ୍ରିଲ-ମେ ମାସ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ହୋଇଥାଏ। ଅଲିଭ୍ ରିଡଲେ କଇଁଛ ଅଣ୍ଡା ପାଇଁ ଇନକ୍ୟୁବେସନ୍ ଅବଧି (ଗର୍ଭଧାରଣ) ସାଧାରଣତଃ 45 ରୁ 60 ଦିନ ହୋଇଥାଏ । କିଛି କ୍ଷେତ୍ରରେ ବାଲି ତାପମାତ୍ରା ଉପରେ ନିର୍ଭର କରି 90 ଦିନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ବଢ଼ିପାରେ। ଏହି ସମୟ ମଧ୍ୟରେ ଛୁଆ ବାହାରିବା ଆରମ୍ଭ ହୁଏ। ତା'ପରେ ଛୁଆଗୁଡ଼ିକୁ ସମୁଦ୍ରରେ ଛାଡ଼ି ଦିଆଯାଏ। ଗତ 2024-25 ଆର୍ଥିକ ବର୍ଷରେ, ମୋଟ 186632 ଅଣ୍ଡା ସଂଗ୍ରହ କରାଯାଇଥିଲା ଯାହା ମଧ୍ୟରୁ 124798 ଅଣ୍ଡା ସମୁଦ୍ରରେ ଛାଡ଼ି ଦିଆଯାଇଥିଲା। ଚଳିତ ବର୍ଷ ପାଇଁ ଛୁଆ ବାହାରିବା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ଏବଂ ଏହା ମେ ମାସ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜାରି ରହିବ। ନବ ୟବନ ବନ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ଅଣ୍ଡାଦାନ ପାଇଁ କଇଁଛଙ୍କ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ବ୍ୟାପକ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଥିଲା। ଅସ୍ତରଙ୍ଗ ଠାରୁ ସାତପଡ଼ା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କ୍ୟାମ୍ପ କରାଯାଇଥିଲା। ଏବେ ଅଣ୍ଡାରୁ ଛୁଆ ବାହାରିବା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି。
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 15, 2026 11:50:03
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के चीनी मिल ग्राउंड में आज राष्ट्रीय लोकदल द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें देवरिया जनपद के भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सभा कुवर भी आमंत्रित थे। जब मंच पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों के मुद्दों पर बात कर रहे थे, तो भाटपाररानी क्षेत्र के भाजपा विधायक सभा कुवर मंच पर सोते नजर आये, जो कैमरे में कैद हो गया। आप इन तस्वीरों में साफ तौर से देख सकते हैं कि किस प्रकार भाजपा विधायक जमकर नींद का आनंद ले रहे हैं। उधर मंच से जयंत चौधरी किसान हित के मुद्दों पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। बाकी मंच पर सभी नेता उत्सुकता से उनका भाषण सुन रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ विधायक जी विधायक जी जमकर नींद में दिखे।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 15, 2026 11:49:10
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पहला मामला एक युवती की हत्या से जुड़ा है जब कि दूसरा एक महिला के कत्ल का है। मामले के आवरण के लिए पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाई में जुटी है। मोहद्दीनपुर गांव के पास पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था। युवती की shिनakh्त सुमन के रूप में हुई थी जो ऑकेस्ट्रा में काम करती थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और घटना के खुलासे में जुटी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे छिपा दिया। दूसरी वारदात काशी थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव निवासी 60 वर्षीय महिला से जुड़ी है। महिला का शव खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। महिला बीते 10 मार्च को रात में घर से मंदिर में यज्ञ देखने गई थी। पुलिस ने इस मामले में भी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि लूट के इरादे से हत्यारोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की और महिला के जेवर लूट कर फरार हो गया था। दोनो मामलों में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
94
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 15, 2026 11:48:51
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कांग्रेस विधायक वत्स के यहां पहुंचे सीएम सैनी :अनाजमंडी में आयोजित शादी समारोह में की शिरकत :कुछ रोज पूर्व कांग्रेस विधायक वत्स के भतीजों की हुई थी शादी :रविवार को रखा था इलाके के लिए भोज,इसी में शामिल हुए थे सीएम : भाजपाध्यक्ष बड़ौली के साथ पहुंचे सीएम ने नव-युगल का दिया आर्शीवाद,लेकिन मीडिया से बनाए रखी दूरी :सीएम के अलावा हिमाचल के सीएम सुक्खू ने भी समारोह में शिरकत :पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा व कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी हुए शामिल :सीएम बोले,यह एक सामाजिक कार्यक्रम,मीडिया से चर्चा ठीक नहीं :विधायक कुलदीप वत्स किया सभी महमानों का स्वागत,कांग्रेस व भाजपाई दिखे एक साथ हरियाणा की राजनीति में_avg_ अक्सर एक-दूसरे के विरोध में खड़े दिखाई देने वाले नेता रविवार को झज्जर में एक ही मंच पर नजर आए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने झज्जर पहुंचकर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत की। यह समारोह शहर की अनाज मंडी में आयोजित किया गया था, जहां इलाके के लोगों के लिए भोज रखा गया था। जिसमें बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियों के अलावा इलके के बहुतायत संख्या में लोगों ने भाग लिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विधायक कुलदीप वत्स के भतीजों की शादी हुई थी। इसी उपलक्ष्य में रविवार को बड़े स्तर पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे। उनके साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं, हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। समारोह में एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर भी देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता एक साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर Singh_sukkh_u भी विशेष तौर पर समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा समेत कांग्रेस के कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक दान सिंह,राजेन्द्र जून,नरेश कौशिक प्रमुख रूप से शामिल थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जब मीडिया ने बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने इसे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम बताते हुए किसी भी राजनीतिक चर्चा से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक कार्यक्रम है और ऐसे मौके पर मीडिया से राजनीतिक चर्चा करना उचित नहीं है। वहीं मेजबान विधायक कुलदीप वत्स ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत किया और उनका आभार जताया। इस मौके पर एक ही स्थान पर कांग्रेस और भाजपा के कई नेता एक साथ दिखाई दिए, जिससे समारोह में राजनीतिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।
56
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 15, 2026 11:48:38
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले में रसोई गैस की किल्लत की शिकायतों के बाद खाद्य-आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की चार सदस्यीय टीम ने रविवार को झज्जर शहर के विभिन्न इलाकों में करीब एक दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की। छापेमारी के दौरान टीम ने होटल, ढाबों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सिलेंडरों के उपयोग की जांच की। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं पाया गया। इसके बावजूद टीम ने सभी व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल व्यवसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग करें और किसी भी हालत में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल न करें। खाद्य-आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम में डीएफओ अमरजीत के साथ रंजन यादव, अजय और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। डीएफओ अमरजीत ने बताया कि जिले में समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोका जा सके और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
78
comment0
Report
Advertisement
Back to top