icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उड़ीसा में राष्ट्रीय जूनियर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उन्हैल की भाविका जैन ने जीता गोल्ड मेडल

Parmeshwar VyasParmeshwar VyasFollow7m ago
Unhel, Rajasthan:ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कस्बे की भाविका जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने किया। उन्हैल की भाविका जैन (लो-किक, 70 किग्रा) कैटेगरी में मध्यप्रदेश को ओर से स्वर्ण पदक जीता। किक बॉक्सिंग एसो. ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विनोद सुंडावले की अगुवाई में टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम कोच की जिम्मेदारी जितेंद्र राठौड़ ने निभाई। भाविका ने कोच जितेंद्र कुमार, शिवरादित्य के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। स्वर्ण पदक जीतने के बाद भाविका शनिवार शाम अपने गांव उन्हैल पहुंचीं। गांव पहुंचने पर परिवार, समाज के लोगों और ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाविका जैन विजय जुलूस के रूप में कस्बे के विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर जैन मंदिर पहुंची और यहां स्थित भगवान पार्श्वनाथ की दर्शन किए। गांव की कबड्डी टीम युवा वर्ग के खिलाड़ियों ने भी भाविका का विशेष रूप से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। जीत की खुशी में गांव में शाम को विजय रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। पूरा गांव "भाविका जैन जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। भाविका की इस उपलब्धि से उन्हैल सहित पूरे गंगधार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाविका ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, कोच जितेंद्र कुमार, शिवरा दित्य और WAKO India से संबद्ध मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन को दिया। उन्होंने कहा कि आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाना उनका लक्ष्य है।
0
0
Report

CCTV फुटेज से खुलासा: शराब में धुत अंकित तोमर की मौत, रामहित गुर्जर भाग गया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में आरक्षक अंकित तोमर मौत मामले से जुड़ा महत्वपूर्ण CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें आरक्षक शराब के नशे में धुत्त नजर आने के साथ ही बाइक से नीचे गिरता नजर आया है. पुलिस हिरासत में लिए गए संदेही रामहित गुर्जर भी साथ नजर आया है. ऐसे में फुटेज सामने आने के बाद चौकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल पुलिस लाइन में पदस्थ SAF आरक्षक अंकित तोमर का गुरुवार सुबह शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी क्षेत्र में शव मिला था. जिसके बाद पुलिस लगातार आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी. ऐसे में मामले की जांच से जुड़ा एक महत्वपूर्ण CCTV पुलिस के हाथ लगा है जिसने आरक्षक की मौत की असली वजह को उजागर कर दिया है, एक ओर जहां संदेही के रूप में पुलिस हिरासत में लिया गया रामहित गुर्जर लगातार कहानी बदल रहा था, वहीं CCTV फुटेज के सामने आने के बाद उसने असली कहानी अब पुलिस को बताई है. CCTV की कड़ियाँ कोड़ते हुए जानकारी सामने आई है कि रामहित गुर्जर ने कम्पू जैन पेट्रोल पंप से उसे अपने साथ बाइक पर बैठाया था, जिसके बाद वह चिरवाई नाका पहुंचे थी. इस दौराम उन्होंने शराब पी थी. रात लगभग 10:30 के आसपास शराब पीने के दौरान दोनों बहुत नशे में थे. ऐसे में जब रामहित गुर्जर एक जगह बाइक से उतरा तो आरक्षक अंकित तोमर उसपर बैठा रहा. लेकिन नशे के चलते वह गिर गया. वह फिर उठा और बाइक से टिक कर खड़ा हो गया. रामहित ने बताया कि आगे जाकर वह फिर गिर गया. अंधेरे में गाडी पीछे की तो वह उसके पैर पर चढ गयी जिससे उसके खून बहने लगा. उसकी यह हालत देखकर वह भाग गया. CSP Robin Jain ने बताया है कि रामहित गुर्जर मौके से भाग गया था. संभवतः मौत हेवी ब्लीडिंग के चलते हो सकती है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद रामहित को आरोपी बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

पटना के 17 होटलों में फायर सेफ्टी मानकों पर बड़ा ऑपरेशन, कई जगहों पर खामियां

Patna, Bihar:फायर सेफ्टी मानकों की जांच को लेकर बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार को 17 होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। टीम को अधिकांश जगहों पर फायर सेफ्टी उपकरण केवल खानापूर्ति के लिए रखे मिले। जांच में कई फायर एक्सटिंग्विशरों की वैधता अवधि एक वर्ष पहले ही समाप्त पाई गई। इसके अलावा पानी के टैंक निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले। एंट्री और एग्जिट गेट पर आवश्यक साइनेज भी नहीं लगाए गए थे। कई भवनों में सीढ़ियों और गैलरी की चौड़ाई भी निर्धारित मानकों से कम पाई गई। अग्निशमन विभाग ने जब फायर एनओसी और प्रमाणपत्रों की जांच की तो कई प्रतिष्ठानों ने एक वर्ष से अधिक समय पहले समाप्त हो चुके प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। इस पर विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए 7 से 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर खामियां दूर नहीं की गईं तो संबंधित भवनों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं थाना परिसर के बाहर चैकिंग, मॉडिफाइड वाहनों और बिना नंबर प्लेट पर कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं थाने के बाहर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान मॉडिफाइड वाहन,ब्लैक फ़िल्म ,बिना नम्बर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आधा दर्जन वाहन चालकों के काटे चालान कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में मचा हड़कंप ACP अंजू यादव,SHO हरबेन्द्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता रहा मौजूद जयपुर के चौमूं थाना पुलिस ने देर शाम को थाना परिसर के बाहर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड वाहनों, ब्लैक फिल्म लगी कारों तथा बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की गहन जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसीपी अंजू यादव, थानाधिकारी हरबेन्द्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
0
0
Report

गहलोत बयान से राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी तेज, BJP का बड़ा हमला

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है… पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को फिर से सतह पर ला दिया है। गहलोत के हालिया राजनीतिक बयान के बाद कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और पुराने मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है… वहीं बीजेपी नेता इस बयानबाजी को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि अंदरूनी संघर्ष के कारण कांग्रेस विघटन के कगार पर है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2020 के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए मानेसर प्रकरण को लेकर अपनी पुरानी नाराजगी फिर से जाहिर की। इन बयानों के बाद कांग्रेस के भीतर मौजूद पुरानी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गहलोत का यह बयान केवल अतीत का जिक्र नहीं था, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही असहमति की झलक भी देता है। इधर गहलोत के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला बोल दिया है। सोमवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया, कृषिमंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा सहित कई नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लंबे समय से अंतर्कलह और गुटबाजी से जूझ रही है और यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुकी है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस जनता के मुद्दों से ज्यादा अपने अंदरूनी संघर्षों में उलझी हुई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी “मोहब्बत की दुकान” की बात करती है, वही अपनी ही पार्टी के भीतर बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं और गुटीय राजनीति लंबे समय से हावी हैं। शेखावत के अनुसार, यह स्थिति पार्टी को लगातार कमजोर कर रही है और संगठनात्मक विघटन की ओर धकेल रही है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा और अंदरूनी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ एकता और मोहब्बत की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ अंदर से विभाजित नजर आती है। राजनीतिक हलकों में यह बहस फिर तेज हो गई है कि क्या कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में नाकाम रही है। गहलोत के बयान ने इस बहस को और हवा दे दी है, जिससे पार्टी के भीतर पुराने विवाद फिर से चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस आभासी राजनीति में उलझी हुई है और आत्ममंथन से बच रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जनता के भरोसे को समझने में विफल रही है और यही कारण है कि उसका जनाधार लगातार घट रहा है। पूनिया के मुताबिक, अगर कांग्रेस ने समय रहते सुधार नहीं किया तो उसकी राजनीतिक स्थिति और कमजोर हो सकती है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अब केवल चुनावी राजनीति तक सीमित रह गई है, जबकि संगठनात्मक मजबूती कमजोर होती जा रही है। उनका कहना है कि लगातार गुटबाजी और नेतृत्व संघर्ष के कारण कांग्रेस कई राज्यों में अपना जनाधार खो चुकी है। इस पूरे विवाद के बीच किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वर्षों से अंदरूनी संघर्ष चल रहा है और यह पार्टी जनता के मुद्दों की बजाय अपने राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में उलझी हुई है। मीणा ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई लगातार बढ़ रही है, जिसका असर उनके संगठन पर साफ दिखाई देता है। मीणा ने कहा कि यह उनका आपस का मामला है। उनके बीच पहले से लडाई रही है, वो ऐसे ही लडते रहे हैं। मैं मेरी पार्टी जनता के लिए संकल्प है। राजनीति में कांग्रेस में आपस में एक दूसरे को रोकने के लिए बयानबाजी है, अब हो सकता है कि एक पक्ष मजबूत हो रहा है तो दूसरा पक्ष उसे रोकने का प्रयास कर रहा है। डॉ किरोड़ी लाल ने कहा कि गहलोत-पायलट के बीच लड़ाई का बीजेपी को फायदा ही है, वो पांच साल लड़े तब हम सत्ता में आए, अब भी लड़ते रहेंगे तो 2028 में फिर में आ जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

खेड़ली में गौरक्षा रथयात्रा: गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज

Alwar, Rajasthan:खेड़ली में गौरक्षा रथयात्रा, गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग अलवर जिले के खेड़ली कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौरक्षा को लेकर रैली और रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा गौकशी पर सख्त रोक लगाने की मांग उठाई गई। साथ ही लोगों से गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। रैली में खेड़ली कस्बे के साथ-साथ भरतपुर, बीकरू और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौरक्षक शामिल हुए। कस्बे में निकाली गई गौरक्षा रथयात्रा का नगरपालिका अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत और सम्मान किया। रथयात्रा के दौरान वक्ताओं ने लोगों को गौसंरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पूरे कस्बे में यात्रा के दौरान धार्मिक और सामाजिक संदेशों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
0
0
Report

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Dipu RawatDipu RawatFollow18m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। विकास खण्ड परतावल - महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार एवं प्रशासक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एजाज ने कहा कि ग्राम प्रधानों के हित में लिया गया यह निर्णय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकारों और जिम्मेदारियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन जनार्दन यादव ने किया कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, राज नारायण, जयगोविंद सिंह तथा अंगद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

उज्जैन: टावर चौक से रेलवे स्टेशन तक BDS-डॉग स्क्वॉड का सघन चेकअप

Ujjain, Madhya Pradesh:अचानक बढ़ी सुरक्षा गतिविधियों से लोगों में उठे सवाल, अधिकारियों ने बताया रूटीन चेकअप टावर चौक पर बीडीएस और डॉग स्क्वॉड ने चलाया सघन जांच अभियान प्रमुख मंदिरों के बाद टावर चौक, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर होगी चेकिंग लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर अधिकारियों ने बताया- यह नियमित सुरक्षा जांच का हिस्सा उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज शाम शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक टावर चौरहा पर बीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। टीम ने पूरे क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित डॉग की मदद से जांच की। मौके पर मौजूद बीडीएस अधिकारियों ने बताया कि यह नियमित सुरक्षा जांच अभियान का हिस्सा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध बैग या संदिग्ध गतिविधि की जांच की जाती है ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों के अनुसार सुबह से शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जिनमें महाकाल क्षेत्र, काल भैरव मंदिर और सांдиपनि आश्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं, वहां भी सुरक्षा जांच की गई। इसके बाद टावर चौक पर अभियान चलाया गया और आगे रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर भी जांच की जानी थी। जांच के दौरान बीडीएस टीम के साथ डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि विशेष उपकरणों, डॉग स्क्वॉड और निरीक्षण के माध्यम से पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जाती है। हालांकि शहर में बढ़ी सुरक्षा गतिविधियों को लेकर विभिन्न चर्चाएं रहीं, लेकिन अधिकारियों ने किसी विशेष खतरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पुलिस का कहना है कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह की जांच नियमित रूप से की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में शिक्षा विभाग कार्यालय के भीतर शिक्षक-डाटा एंट्री ऑपरेटर के बीच मारपीट: पुलिस हिरासत

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया, जब एक शिक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मामला टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला स्थित शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय का है। जानकारी के अनुसार, चानन प्रखंड के रायकुंडी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कैलाश कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार के बीच किसी कार्य को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने पर 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर टाउन थाना के हवाले कर दिया।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर ने शिक्षक पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि शिक्षक ने जानकारी मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस जांच में शिक्षक के शराब सेवन की पुष्टि होने की बात सामने आई है। घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement

काकोली घोष दस्तीदर ने टीएमसी से अलग होकर पार्टी विभाजन की घोषणा की

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: काकोली घोष दस्तीदार (टीएमसी) TMC पार्टी स्प्लिट बयान। दिल्ली: लोकसभा सांसद काकोली घोष कहती हैं, 'हम 20 सांसदों ने स्पीकर से अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। हम पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही, हम पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल में फैली अराजकता, कुशासन और बेरोजगारी के खिलाफ हैं...' हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, और मैं 40 साल से ममता बनर्जी के साथ रही हूँ। वह मेरी गाइड, मेरी मेंटर और मेरी नेता रही हैं, और मैं उनके साथ तब भी रही हूँ जब वह सत्ता में नहीं थीं। मैंने 2009 से पहले पाँच चुनाव लड़े और हारी भी हूँ। इसलिए यह कहना बेकार है कि मैंने इसलिए पार्टी छोड़ी क्योंकि वह पश्चिम बंगाल में सत्ता में नहीं हैं। ऐसा नहीं है। मैं उनके साथ तब भी थी जब वह सत्ता में नहीं थीं। लेकिन उस समय, एक ऐसी पॉलिसी थी जो पश्चिम बंगाल राज्य के गरीब लोगों के भले के लिए थी... लेकिन पिछले 3-4 सालों में, काम उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ है। विकास का काम भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ है। बहुत सारी आर्थिक गड़बड़ियाँ सामने आई हैं जो आज साबित हो रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, फिल्म इंडस्ट्री जैसे अलग-अलग सेक्टर पूरी तरह से ठप हो गए हैं, कानून-व्यवस्था ठीक नहीं रही, सरकारी अधिकारियों पर कुछ नेताओं की मनमर्जी के हिसाब से काम करने का बहुत ज़्यादा दबाव था, जो किसी राज्य के विकास के लिए काम करने का अच्छा माहौल नहीं है। अब जनता के फैसले ने वह बात साबित कर दी है जो मैं आपको बताने की कोशिश कर रही हूँ। इसलिए हम राज्य के विकास, देश के हित और देश की सुरक्षा के लिए काम करना चाहते हैं। इसीलिए हम अलग होकर काम करना चाहते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top