131001
फाजिलपुर में युवक की बेरहमी से जान ले ली, इलाके में सनसनी
Sonipat, Haryana:सोनीपत के फाजिलपुर गांव के सेक्टर 12 के पास आउटर रोड पर युवक की बेरहमी से जान ले ली गई। युवक सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला था। उसके शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से लगभग 12 वार किए गए। वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। युवक की हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव के गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा गड्ढा और रंगीन शॉल के साथ छुपाने की कोशिश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव गंगा एक्सप्रेसवे धसा कई फिट का हुआ गड्ढा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गंगा एक्सप्रेसवे के धसने का वीडियो। एक्सप्रेसवे के रंग का शॉल डाल कर छुपाने की कोशिश। आनन-फानन रिपेयरिंग में जुटी कार्यदाई संस्था। 36 हजार करोड़ से अधिक लागत से बनाया गया है 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे। प्रयागराज जाने वाली लेंन पर किमी संख्या -423.6 पास धसा एक्सप्रेसवे।0
0
Report
डूसू चुनाव 2026: 18 सितंबर वोटिंग, नामांकन 10 सितंबर तक, सुरक्षा राशि और शर्तें लागू
Noida, Uttar Pradesh:DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बार 18 सितंबर को वोटिंग कराई जाएगी। प्रत्याशी 10 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जिसके लिए 500 रुपये की सिक्योरिटी देनी होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है। डूसू चुनाव इस बार 18 सितंबर को कराए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नामांकन पत्र में प्रत्याशियों के लिए कई शर्तें तय की गई हैं। अध्यक्ष पद समेत डूसू के सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ही नामांकन दाखिल करना होगा। किसी अन्य प्रारूप में जमा किया गया नामांकन अमान्य माना जाएगा। उम्मीदवारों की उपस्थिति का प्रतिशत या तो यूनिवर्सिटी द्वारा तय न्यूनतम प्रतिशत के बराबर या उससे अधिक होना चाहिए, या फिर 75% होना चाहिए—इनमें से जो भी ज़्यादा हो। चुनाव लड़ने वाले साल में उम्मीदवार का कोई एकेडेमिक बकाया (academic arrears) नहीं होना चाहिए। किसी भी पेंडिंग पेपर को एकेडमिक बकाया माना जाएगा। जो उम्मीदवार पिछले एकेडमिक साल में फेल हो गए थे और/या जिन्हें मौजूदा एकेडमिक साल में फिर से एडमिशन मिला है, वे चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं होंगे। प्रति उम्मीदवार अधिकतम अनुमत व्यय रु. 5000। DUSU चुनावों के लिए प्रचार का समय सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक है। कॉलेज/कैंपस में प्रचार करते समय हर उम्मीदवार के साथ 04 (चार) से ज़्यादा असली छात्र नहीं होंगे। चुने गए यूनियन या प्रतिनिधि निकाय में केवल यूनिवर्सिटी के संस्थानों में फुल-टाइम कोर्स में दाखिला लेने वाले रेगुलर छात्र ही शामिल होंगे। चुनाव वाले साल में 16 अगस्त को 17 से 22 साल की उम्र के अंडरग्रेजुएट छात्र चुनाव लड़ सकते हैं। प्रोफेशनल कॉलेजों के मामले में इस उम्र सीमा में उचित छूट दी जा सकती है, क्योंकि वहां कोर्स अक्सर 4 से 5 साल के होते हैं (प्रोफेशनल कॉलेजों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में एक साल की छूट दी जा सकती है)। पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए, चुनाव लड़ने की अधिकतम उम्र सीमा चुनाव वाले साल में 16 अगस्त को 25 साल होगी। हर उम्मीदवार को सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ एक शपथ-पत्र भी देना होगा, जिसमें यह बताया गया हो कि: (i) उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और यूनिवर्सिटी/कॉलेज ने उसके खिलाफ़ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। (ii) वह पिछले शैक्षणिक वर्ष में फेल नहीं हुआ/हुई है और/या उसे मौजूदा वर्ष में दोबारा दाखिला नहीं दिया गया है।0
0
Report
चंद्रपूर में भिसी क्षेत्र के भोंदू महाराज ने विवाहिते के साथ बलात्कार, 3 गिरफ्तार
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर में भिसी क्षेत्र के भोंदू महाराज ने विवाहिते के साथ बलात्कार, 3 गिरफ्तार। प्राथमिक जानकारी के अनुसार चंद्रपूर जिले के चिमूर तालुक्यात भिसी परिसर में ग्रहशांती और कालसर्पदोष निवारण के बहाने एक भोंदू महाराज द्वारा 27 वर्षीया विवाहिते के साथ लैंगिक अत्याचार किया गया है. पीड़ित महिला के पति की तबीयत बार-बार बिगड़ने के कारण यह पूजा तय की गई थी, लेकिन आरोपी ने पति को पूजा वस्तुएँ लाने के लिए बाहर भेजकर पीड़ित पर अत्याचार किया. पीड़िता ने भीसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम खंगार और उसके दो सहयोगी सचिन मोडक और तेजस वालकटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच भीसी पुलिस कर रही है.0
0
Report
Advertisement
कोकण समुद्री महामार्ग पर जयगड़ खाड़ी में 715 करोड़ केबल स्टेड पुल बनकर तैयार
Ratnagiri, Maharashtra:गुहागर-रत्नागिरी.. कोकण सागरी महामार्गावर जयगड खाडीवर साकारणार ७१५ कोटींचा भव्य ‘केबल स्टेड’ पूल; रेवस ते रेड्डी प्रवासाला मिळणार वेग.. महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडळाकडून रेवस ते रेड्डी या ४९८ किलोमीटर लांबीच्या सागरी महामार्गावर जयगड खाडीवर ७१५ कोटी रुपयांचा भव्य 'केबल स्टेड' पुल उभारण्याचे काम सध्या वेगानं सुरु आहे.. मुंबईतील वरळी सी-लिंकच्या धर्तीवर उभारल्या जाणाऱ्या या २.०९ किलोमीटर लांबीच्या पुलामुळे गुहागर तालुक्यातील तवसाळ ते रत्नागिरी तालुक्यातील जयगड हे सागरी अंतर पार करणे सहज शक्य होणार आहे.. दोनपदरी वाहतूक,दोन्ही बाजूंना पर्यटनासाठी पादचारी रस्ते आणि आकर्षक विद्युत रोषणाई यामुळे हा पूल पर्यटकांचे मोठे आकर्षण ठरणार असून,४० मीटर उंचीमुळे जहाजांची ये-जा सुरळीत सुरू राहणार आहे.. संपूर्ण सागरी महामार्गासाठी ७ हजार ८५१ कोटींच्या निधीला प्रशासकीय मान्यता मिळाली असून या मार्गावर एकूण ७ महत्त्वाचे पूल उभारले जाणार आहेत.. गुहागरच्या तवसाळ जयगड खाडीवरील चालू असलेल्या पुलाच्या कामाचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी रवींद्र कोकाटे यांनी..0
0
Report
बारिश ने कानपुर के UP T20 मैच को रद्द कराया, लखनऊ फाल्कंस ने विजयी घोषित किया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अब कानपुर में नहीं होगा UP T 20 मैच कानपुर में UP T 20 बारिश की वजह से बीच मे ही रद्द करना पड़ा DL S लखनऊ जीता कानपुर हुआ बाहर कानपुर UP T 20 मैच कानपुर से छीना गया 6 सितंबर तक होने बाकी बचे मैच लखनऊ इकाना स्टेडियम में होंगे लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच कानपुर नही अब 2 सितंबर से लखनऊ में होगा बारिश के चलते मैच खेलने के दौरान खिलाड़ियों के फिसलने से आ रही थी चोट एंकर- ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश एक बार फिर बाधक बनी और कानपुर सुपरस्टार्स व लखनऊ फाल्कंस के बीच मुकाबला पूरा नहीं हो सका। यूपी टी-20 लीग के 28वें मुकाबले में DL S (डकवर्थ लुईस स्टर्न मैथेड) से लखनऊ फाल्कंस ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से पराजित किया। इस हार के साथ ही कानपुर सुपरस्टार्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वहीं, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बारिश के कारण करीब 40 मिनट विलंब से शुरू हुए मैच में लखनऊ फाल्कंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने अभी 10 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और DL S नियम से लखनऊ फाल्कंस को 13 रन से विजयी घोषित कर दिया गया。 WKT-praveen pandey कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश एक बार फिर बाधक बनी और कानपुर सुपरस्टार्स व लखनऊ फाल्कंस के बीच मुकाबला पूरा नहीं हो सका। यूपी टी-20 लीग के 28वें मुकाबले में DL S (डकवर्थ लुईस स्टर्न मैथेड) से लखनऊ फाल्कंस ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से पराजित किया। इस हार के साथ ही कानपुर सुपरस्टार्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वहीं, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बारिश के कारण करीब 40 मिनट विलंब से शुरू हुए मैच में लखनऊ फाल्कंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने अभी 10 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और DL S नियम से लखनऊ फाल्कंस को 13 रन से विजयी घोषित कर दिया गया0
0
Report
जसपुर में बच्चों के खेल के विवाद में 12 वर्षीय बालक की मौत
Jaspur, Uttarakhand:स्लग - जसपुर में बच्चों के खेल का विवाद बना जानलेवा, चाकू के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत एंकर/ काशीपुर/ जसपुर के लकड़ी मंडी क्षेत्र में बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गया। बैडमिंटन खेल रहे बच्चों के साथ खेलने से मना किए जाने से नाराज करीब 10 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर 12 वर्षीय बालक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को आनन-फानन में काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जसपुर विधायक आदेश चौहान भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया। पुलिस के मुताबिक हमले का आरोप जिस बच्चे पर है, वह भी नाबालिग है और घटना के बाद से मौके पर नहीं मिला है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
यवतमाळ नगरपरिषद में कचरा प्रबंधन पर नगरसेवकों ने स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर का घेराव किया
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ नगर परिषदेच्या घनकचरा व्यवस्थापन कंत्राटदाराकडून शहरातील स्वच्छतेची कामे केल्या जात नसल्यामुळे संतप्त नगरसेवकांनी आरोग्य विभागाच्या कार्यालयालाच टाळे ठोकले. घराघरातून कचरा संकलन होत नसून घंटागाडी देखील फिरत नाही, त्यामुळे रस्त्यांवर कचरा जमा झालेला आहे दुसरीकडे नागरिकांचा रोष हा नगरसेवकांवर व्यक्त होत आहे. तर नगरसेवकांच्या मागणीकडे पालिकेचा आरोग्य विभाग दुर्लक्ष करीत असल्याने संतप्त नगरसेवकांनी आरोग्य विभागाच्या कार्यालयाला टाळे ठोकून संताप व्यक्त केला तसेच कचरा संकलनाच्या कामात त्वरित सुधारणा करण्याची मागणी केली.0
0
Report
कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री धमाके के बाद NDRF रेस्क्यू खत्म, 11 मौत
Noida, Uttar Pradesh:कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश): पटाखा फैक्ट्री धमाके के बाद NDRF रेस्क्यू खत्म, 11 मौत0
0
Report
करौली में मतदाता जागरूकता रैली: बच्चों ने निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया
Karauli, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- सपोटरा कस्बे में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली निकाले जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से मतदाताओं से निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय परिसर से रवाना किया गया, जो नगरपालिका क्षेत्र के बाजार और विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान छात्राओं ने मतदान जागरूकता से जुड़े नारे लगाकर लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। छात्राओं ने मतदाताओं से किसी भी प्रकार के लोभ-लालच या बहकावे में नहीं आने तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा, व्याख्याता दिनेश मीणा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को मिला सम्मान, 40 शहीदों को किया गया याद
Lauhdiah, Dumra, Bihar:उत्तर बिहार के ऐसे 40 गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके योगदान को इतिहास के पन्नों में वह जगह नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे, अब उन्हें याद करने की पहल तेज हो गई है। सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में शहीद रामफल मंडल विचार मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर इन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहीद रामफल मंडल, बैकुंठ शुक्ल समेत उत्तर बिहार के 40 स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में इन गुमनाम सेनानियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन समय के साथ उनकी पहचान और इतिहास छिपता गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इन स्वतंत्रता सेनानियों को समाज के सामने लाने के साथ-साथ उनके परिजनों को सरकार की ओर से उचित सम्मान और पहचान दिलाने का है। इस मौके पर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल के पति इंजीनियर शैलेंद्र मंडल समेत कई लोग मौजूद रहे। बाइट .. विनोद बिहारी मंडल (शहीद रामफल मंडल विचार मंच)0
0
Report
अर्थव्यवस्था की ग्रोथ पर मोदी का नया बयान, क्या है केंद्र की रणनीति?
Noida, Uttar Pradesh:अर्थव्यवस्था की ग्रोथ पर मोदी का नया बयान, क्या है केंद्र की रणनीति?0
0
Report
7.8% विकास दर पर मोदी ने देशवासियों को बधाई, आत्मनिर्भर भारत का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया पीएम ने कहा, "मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% की विकास दर—पूरा देश खुशी से भरा है। मैं देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूँ यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है। दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है; हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हो चुकी है। सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई हैं। 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है। फिर भी, भारत तेज़ी से तरक्की कर रहा है। इस बीच, देश में कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। इन सबसे ऊपर उठकर और इन बाधाओं को पार करते हुए, देश ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। हमें इस गति को बनाए रखना होगा। हमें आगे बढ़ते रहना होगा, और इसके लिए 'आत्मनिर्भर भारत' बनना ज़रूरी है..." (स्रोत: नरेंद्र मोदी/इंस्टाग्राम)0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: नाबालिग से अनैतिक कार्य के आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से अनैतिक कार्य के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर के थाना नानौता पुलिस ने मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद नाबालिग से अनैतिक कार्य के मामले में वांछित एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।आज सुबह करीब 3 बजे नानौता पुलिस टीम शेखूपुरा से बुन्दूगढ़ जाने वाले रास्ते पर रजवाहा पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुन्दूगढ़ की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध ने टीम पर फायरिंग कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया!आरोपी की पहचान सतबीर पुत्र चमेला, निवासी ग्राम बुन्दूगढ़, थाना नानौता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नानौता थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 215/26 में वांछित था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
केनिंग अस्पताल ने एक ही दिन में तीन ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन सफल कर मिसाल कायम
Baruipur, West Bengal:ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালের নতুন দিশা সীমিত পরিকাঠামোর মধ্যে প্রথমবারএকই দিনে তিনটি অর্থোপেডিক অপারেশন দৃষ্টান্ত সৃষ্টি করল চিকিৎসক । ক্যানিং - কলকাতার কোন সরকারী কিংবা নাম করা বেসরকারী হাসপাতাল নয়। এই প্রথম সুন্দরবনের ক্যানিং মহকুমা হাসপাতাল একই দিনে তিনটি অর্থোপেডিক অপারেশান করে দৃষ্টান্ত সৃষ্টি করলো। ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালে অস্থি বিশেষজ্ঞ চিকিৎসক ডাঃ কার্ত্তিক নসিপূরী ও অন্যান্যদের সহযোগিতায় তিনজন রোগীর হাঁটু ও হাতের কব্জি জোড়া লাগানোর জন্য বসানো হল প্লেট। মাতলা ২ পঞ্চায়েতের খাছকুমড়া খালির মায়া নাইয়া ও মনিরুল লস্কর। কুলতলির মেরীগঞ্জ ১ পঞ্চায়েতের বাবলু খাঁন। তিনজনই দুর্ঘটনার কবলে পড়েছিলেন। মায়া দেবীর হাতের কব্জি ও অপর দুজনের হাঁটুর মালাইচাকির সমস্যা হয়েছিল। চিকিৎসার জন্য ভর্তি হয়েছিলেন ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালে। রোগীদের কলকাতার হাসপাতালে স্থানান্তরিত না করেই চিকিৎসা চলছিল। তিনজনেরই অস্ত্রোপচার করা হয় ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালে। উল্লেখ্য হাঁটুতে মালাইচাকি ভেঙে গেলে সেটাকে জোড়া লাগানোর জন্য স্টিলের তার আর সরু র Rod দিয়ে বেঁধে দেওয়া হয়। একে বলে টেনশন ব্যান্ড ওয়ারিং বা টি-বি-ডব্লিউ প্যাটেলা। আবার হাতে কব্জির ক্ষেত্রে যে অপারেশন করা হয়েছে,তাকে বলে ও-আর-আই-এফ (ORIF) অর্থাৎ ওপেন রিডাকশন ইন্টার্নাল ফিক্সেশন। এক্ষেত্রে হার ২ বা তার বেশি টুকরো হয়ে গেলে স্টিল বা টাইটেনিয়াম প্লেট এবং স্ক্রু দিয়ে তাদের সেট করার পরে জোড়া লাগানো হয়। উল্লেখ্য ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালের জন্মলগ্ন থেকে এমন অপারেশান আজ অবধি হয়নি। সীমিত পরিকাঠামো নিয়ে প্রথমেই এমন ভাবে সাফল্য আসায় খুশি হাসপাতালের চিকিৎসক মহল। এমন ঘটনা প্রসঙ্গে ডাঃ কার্ত্তিক নসিপূরী জানিয়েছেন, "এমনিতে ও-আর-আই-এফ এবং টি-বি-ডব্লিউ অপারেশান খুব একটা কঠিন ব্যাপার না হলেও আমাদের ক্যানিং হসপিটালের খুবই সীমিত পরিকাঠামোর মধ্যে এই অপারেশন করা যথেষ্ট ঝুঁকিপূর্ণ। আমাদের সকলের মিলিত প্রচেষ্টায় সেটা সফল হওয়ায় আমরা অত্যন্ত খুশি।"0
0
Report
झरिया भू-धंसान प्रभावितों के लिए विधायक ने एक सप्ताह में पुनर्वास का दिया अल्टीमेटम
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झारिया अग्नि प्रभावित भू धासन के खतरे में जीने को मजबूर है क्षेत्र अति खतरनाक जोन घोषित होने के बाद भी यहां रह रहे परिवारों को नहीं किया गया शिफ्ट झरिया के लोदना अंतर्गत लिलोड़ी पथरा में भू-धंसान के बाद झरिया विधायक रागिनी सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर भू-धंसान की स्थिति का जायजा लिया और वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने BCCL के एरिया जीएम, एजेंट समेत अन्य अधिकारियों को फोन कर एक सप्ताह में सभी का सुरक्षित पुनर्वास करने का कहा उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र को पहले ही रेड जोन घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद बार-बार शिकायत और मांग किए जाने के बाद भी यहां बचे हुए परिवारों को सुरक्षित स्थान बेलगढ़िया या फिर कर्माटांड़ में शिफ्ट नहीं किया गया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रबंधन की इस गंभीर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की जान जोखिम में डालकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एरिया जीएम को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर लिलोड़ी पथरा में बचे सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।झरिया विधायक ने तत्काल प्रभाव से भू-धंसान वाले घटनास्थल की भराई कराने और वहां प्रवेश निषेध सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और पुनर्वास में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
