131029
सोनीपत में अपनी मां का दाह संस्कार करने पहुंचा जेल में बंद अपराधी
Sonipat, Haryana:सोनीपत में जेल में बंद अपराधी अपनी मां का दाह संस्कार करने उसके गांव के श्मशान घाट पहुंचा। उसे दिल्ली तिहाड़ जेल लेकर जाया गया है जहां उसे दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में लाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तखतपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
Telipara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत तखतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। महिला पारिवारिक विवाद के चलते नाराज बताई जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घंटों समझाइश देकर उसे शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के लिए अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
AI के माध्यम सेे SSB कैम्प को किया ब्लास्ट,इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे
Mahuwa, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू* चन्दौसी। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, बहजोई रोड में शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को प्रगणकों और सुपरवाइजरों तक सही तरीके से पहुंचाएं। प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर बंटी दिवाकर, रोहित कुमार और जिला प्रभारी जनगणना-2027 अनिल कुमार मौर्य ने जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
सम्भल में इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण*
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:*सम्भल में इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण* बहजोई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को लहरावन के पास गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों से सड़क एवं आसपास की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सड़क किनारे की भूमि को समतल कराने और सर्विस रोड संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद नेशनल हाईवे के पास बने अंडरपास का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा। वहीं सम्भल बाईपास-चन्दौसी रोड पर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नियमित एवं व्यवस्थित सफाई कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
मैनपुरी- साली को शादी का झांसा देकर, बनाये संबंध, कराया गर्भपात
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। जीजा के भाई ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती 4 माह की हुई गर्भवती शादी करने की बात कह कर युवती का कराया गर्भपात बाद में युवक ने शादी करने से किया इनकार अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी मामले की पुलिस में शिकायत के बाद हुई पंचायत पंचायत में युवक और उसके घर वालों ने आज 7 अक्टूबर को शादी वादा किया था युवक और उसके घर बाले शादी की बात से मुकरे घर छोड़कर हुए गायब मोबाइल फोन किये बंद युवती और उसके पिता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत कन्नौज की रहने वाली युवती अपने जीजा के घर मैनपुरी में रह रही थी थाना भोगांव इलाके के गांव मामला0
0
Report
जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा
Jasrana, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; एडीएम ने तहसील पहुंचकर ली जानकारी जसराना। जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध एक युवक ने बुधवार को जसराना तहसील भवन की छत से छलांग लगा दी। युवक पहले तहसील परिसर में खड़ी बोलेरो पर गिरा और फिर नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन भी तहसील पहुंचीं और एसडीएम व सीओ से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्राम सिरौला निवासी विकास का ग्राम खुशहाली निवासी महताब सिंह के साथ नगला गोकुल में स्थित जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। बताया गया है कि इस विवाद को लेकर 90 के दशक से मुकदमेबाजी चली आ रही है। पिछले करीब एक माह से विवाद फिर गरमाया हुआ था और दोनों पक्ष लगातार अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रख रहे थे। बीते शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी दोनों पक्षों ने जमीन संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की थीं। इस दौरान दोनों पक्ष जिलाधिकारी के सामने ही आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय, पुलिस और लेखपाल की टीम ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने लेखपाल और पुलिस से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इससे पहले महताब सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके द्वारा बोई गई सरसों की फसल को दूसरे पक्ष ने जोत दिया है। उसे बीएनएसएस की धारा 164 के तहत वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इसके अगले दिन विकास भी पत्नी और बच्चों के साथ तहसील पहुंचा और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। विकास का आरोप है कि उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने तहसील में काफी देर तक हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि धारा 164 के तहत दर्ज वाद में पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं, लेखपाल एवं अन्य अधिकारियों की जांच में क्या निष्कर्ष निकला, इसकी जानकारी भी दोनों पक्षों को नहीं है। बुधवार को विकास दोबारा तहसील पहुंचा। कुछ देर बाद वह अचानक भवन की छत पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। युवक को गिरता देख तहसील में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उसे अस्पताल भेजा। घटना के बाद प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
बस्ती में pda ने निकाला लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च यात्रा
Nachana, Uttar Pradesh:वोट हमारा अधिकार है बस्ती में गूंजी आवाज समाजवादी पार्टी ने निकाला कटेश्ववर पार्क से गांधी क्लब भवन कचहरी तक पैदल यात्रा जिसमें सभी समाजवाद पार्टी के कार्यकर्ता नेता विधायक आम जनता सभी मौजूद रहे0
0
Report
मैनपुरी-करहल भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू,8 को शिव बारात, 16 को राम विवाह
Kanakpur, Uttar Pradesh:जनपद-मैनपुरी करहल में बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। करहल में बुधवार को श्री रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुआ। पंडित अवधेश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस कृष्ण प्रसाद,सीओ अजय सिंह चौहान और नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। रामलीला महोत्सव समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के तहत 7 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 अक्टूबर को शिव बारात शोभायात्रा और 16 अक्टूबर को श्रीराम विवाह शोभायात्रा का आयोजन होगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष बलराम दुबे,उपाध्यक्ष सुभाष यादव,संरक्षक अमर सिंह यादव,कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी,अरविंद यादव,विवेक पांडेय एडवोकेट,जीतू पांडेय, अजय कुमार,अंकित कुमार,अंशुल कुमार, अंतराम यादव, प्रदीप रावत, सुनील यादव (वंशी),समेत समिति के सहयोगी मौजूद रहे।0
0
Report
सहारनपुर में स्मैक नेटवर्क ध्वस्त, 3 गिरफ्तार; 3.052 किलो स्मैक बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने स्मैक किंगपिन के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. थाना जनकपुरी एवं मंडी पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है. इसके अलावा पुलिस ने 300 रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई. जनकपुरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साकिर पुत्र महमूद उर्फ भूरा, निवासी तकिया खानआलमपुरा, को मैग्नेट होटल के पास रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है. मामले में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के Forward और Backward links की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. पुलिस का फोकस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसे जड़ से खत्म करने पर है.0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर 81 मेट्रो के पास व्यक्ति नाले में गिरा; तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में गिर गया। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
UP NEWS : रंगोली में भारत की प्रसिद्ध धरोहरों को बनाया गया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रंगोली बनाई गई जिसे रंग बिरंगी गुलाब गेंदा सहित तमाम रंगों और अनेक प्रकार के अनाज से सजाया गया। रंगोली का ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला सहित सहित कई विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस रंगोली में रंग भरने और बनाने में अलग-अलग विभागों की दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं बिलसंडा बीडीओ रंगोली बनाने वालों की तारीफ करते नजर आए। बिलसंडा ब्लॉक परिसर में 30x30 की रंगोली बनाई गई जिसे शिक्षा विभाग,बाल विकास विभाग और स्वयं सहायता समूह की सखियों ने अपनी प्रतिभा की कला के जौहर दिखाए जिसमें पीलीभीत की मशहूर बांसुरी,दिल्ली का लाल किला और आगरा के ताजमहल सहित भारत की तमाम प्रसिद्ध धरोहर को दिखाया गया। जिसमें तमाम किस्म के अनाजों से रंगोली को सजाया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला,ग्राम विकास अधिकारी पंकज शर्मा,बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शारदा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शानू ,राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर मोहम्मद नाजिर,प्रमोद वर्मा,स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी सचिव गोदावरी,सदस्य रामबेटी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। शिक्षा विभाग से उमेश मिश्रा मुख्याध्यापक पीएम श्री बिलसंडा वंदना जायसवाल,दीप,शिखा,आस्था हफीज सहित शिक्षक शिक्षकाओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि यहां किसी विभाग की ओर से रंगोली बनाने वालों को को पुरस्कृत नहीं किए गया।0
0
Report
दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में देर शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं तेज बारिश के दौरान पुलगांव क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की एक निर्माणाधीन इमारत में आकाशीय बिजली गिर गई हादसे के वक्त 5 से 6 मजदूर ऊंचाई पर प्लास्टर का काम कर रहे थे. दरअसल देर शाम अचानक बारिश होने के साथ साथ बिजली कड़कने लगी औऱ लगातार दो बार जोर से बिजली कड़की दूसरी बार गिरी बिजली की सीधी चपेट में आने से लोरमी निवासी 20 वर्षीय युवा मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय राजू निषाद गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है राहत की बात यह रही कि बाकी मजदूर सुरक्षित बाल-बाल बच गए.0
0
Report
Advertisement
संभल : " सपा के नवाब " इकबाल महमूद का अपनी सियासी विरासत ' शहजादे ' सुहेल इकवाल को सौंपने का ऐलान
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल विधानसभा सीट से 7 वी वार सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद का 31 साल के लंबे सियासी सफ़र के वाबजूद संभल की सियासत पर ' इकबाल ' कायम । लंबी सियासी पारी के बाद सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद ने सियासी विरासत अपने शहजादे सुहेल इकवाल को सौंपने का किया ऐलान .. बेटे सुहेल इक़बाल को 2027 के चुनाव में उतारने की तैयारी, पार्टी से बेटे के लिए मांगेंगे टिकट । सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता मौलाना ममलुकुर्र रहमान वर्क ने भी सपा से टिकट के लिए ठोंकी दावेदारी । वर्क और नवाब परिवार के बीच सियासी अदावत को लेकर चर्चा में रहती है संभल सीट .. सपा विधायक पर सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे / सियासत के लिए तुष्टिकरण की सियासत ... विवादित बयान वाजी के लगते रहे है आरोप ..0
0
Report
लोहे की सीढ़ी 11000 वोल्ट की लाइन से टकराई, दो मजदूर झुलसे
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूपापुर चौराहे के निकट रूपापुर-पाली मार्ग पर बुधवार को लोहे की सीढ़ी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू जाने के कारण दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। ग्राम कंजरपुरवा निवासी सूरज (24) पुत्र शौकिन और ग्राम मुंडेर निवासी अजय (25) पुत्र रामदयाल रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर कैमरा लगवाने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। रूपापुर-पाली पेट्रोल पंप के पास सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार स पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सवायजपुर एंबुलेंस से पहुंचाया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ पराग कुमार ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।0
0
Report
मैनपुरी-करहल डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान,खाद न देने का लगाया आरोप
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल साधन सहकारी समितियों और खाद गोदामों पर डीएपी खाद को लेकर किसानों की परेशानी बड़ी,डीएपी लेने के लिए किसान सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगे । घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद न देने का लगाया आरोप,वहीं किसानों ने खाद के साथ जबरन अतिरिक्त सामान यानी लगेज दिए जाने का आरोप लगाया । किसानों का कहना है कि डीएपी की जरूरत के बीच उन्हें अतिरिक्त सामान लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है-आरोप । करहल क्षेत्र की साधन सहकारी समिति खाद गोदामों का मामला ।0
0
Report
Advertisement
