icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

3 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या के बाद आरोपी युवक का हुआ हाफ एकाउंटर लगी दोनों पैर पर गोली।

RavindraRavindraFollow1m ago
Muskara, Uttar Pradesh:3 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, पुलिस पर पथराव, आरोपी का हाफ यंकाउंटर यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 35 साल के दरिंदे ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी पैजामी से गला कसकर हत्या कर दी, घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने सीओ राठ समेत पुलिस की कई गाड़ियों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए, वहीं घटनास्थल पर ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। ये सनसनीखेज वारदात मुस्करा कोतवाली क्षेत्र की है। रविवार दोपहर 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी 35 वर्षीय हीरा उसे बहला-फुसलाकर गहरौली मार्ग स्थित बंबा के पास अरहर के खेत में ले गया, वहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी ही पैजामी से गला कसकर हत्या कर शव खेत में छोड़कर घर लौट आया, शाम 4 बजे परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई, इस दौरान आरोपी हीरा भीड़ के साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा, जिससे परिजनों को उस पर शक हुआ, रात 8 बजे बच्ची का शव नई बस्ती मोहल्ले के पास अरहर के खेत में मिला। शव मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया, उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया, जिसमें सीओ राठ की गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, हालात बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों को मौके से भागना पड़ा, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई, सूचना पर एसपी मृगांक शेखर पाठक खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच जब पुलिस आरोपी हीरा को विवेचना के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी, तो उसने छिपाए हुए असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है
0
0
Report

चिड़ावा के भगेरिया फॉर्म हाउस में गैस लीकेज से आग, रसोई सुरक्षित

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के भगेरिया फॉर्म हाउस में लगी आग पाइप लीकेज होने से आग लगने की संभावना चाय बनाने पहुंचा था रसोइया, तभी लग गई आग फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के मंड्रेला चौराहे स्थित भगेरिया फॉर्म हाउस में बीती रात को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग रसोई में चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। फायर प्रभारी दीपक जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। आग की चपेट में आने से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं रसोई की छत की पट्टियों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान रसोइया सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। फायर कर्मी अनिल कुमार एवं विकास लमोरिया ने आग बुझाई। समय रहते दमकल गाड़ी के मौके पर पहुंचने और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा आग और फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

लावारिस वार्ड में भर्ती युवक की मौत, शव फर्श पर मिला

Farrukhabad, Uttar Pradesh:लोहिया अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे युवक का शव वार्ड में बेड के नीचे फर्श पर पड़ा मिला। युवक को 16 दिन पहले सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, युवक सेप्टिक से पीड़ित था और उसका उपचार चल रहा था。 फर्रुखाबाद: 14 अक्टूबर की शाम देवी मंदिर के पास ट्रांसफॉर्मर के नजदीक 40 वर्षीय युवक सुरेश घायल अवस्था में मिला था. सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद कुमार ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में चोट थी। प्रथम उपचार के बाद उसे लावारिस वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। शनिवार रात किसी समय युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन कुमार वार्ड में पहुंचे तो युवक का शव बेड के नीचे फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। कुछ देर तक शव वार्ड में ही फर्श पर पड़ा रहा। बाद में शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मीमो भेजकर पुलिस को भी सूचना दी गई। इस मामले में लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि युवक लावारिस वार्ड में भर्ती था। वह सेप्टिक से पीड़ित था और उसका उपचार किया जा रहा था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई थी। रविवार सुबह पंचनामा की कार्रवाई के लिए शव को फर्श पर रखा गया था। बाद में शव को ऊपर रखवा दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

रांची के मांडर में जमीन विवाद की हत्या: पांच गिरफ्तार, एक फरार

Ranchi, Jharkhand:रांची के मांडर में दूध सेंटर संचालक रामू उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में गोली मारकर रामू उरांव की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। दरअसल, 29 अक्टूबर को मांडर में रामू उरांव की उनके दूध सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह करीब 13 एकड़ जमीन का विवाद था। जमीन को लेकर पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले में कोर्ट का फैसला रामू उरांव के पक्ष में आया था। इसी से नाराज होकर उनकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में दलित महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी नीलेश साव के खिलाफ FIR

Ansar Nagar, Jharkhand:ANCHOR: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले नीलेश साव पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि नीलेश साव ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना की भनक लगते ही जब परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए कथित आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था, तब यह आरोप भी सामने आया है कि आरोपी के पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे जबरन छुड़ा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी और जमीनी स्तर पर बारीकी से जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

Nagpur के 8 सर्राफा कारोबारियों को Lawrence Bishnoi के नाम पर फिरौती धमकी

Noida, Uttar Pradesh:लॉरेंस बिश्नोई के नाम से नागपुर के 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी- ऑल इंडिया ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 8 सर्राफा व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी भरे पत्र मिलने पर कहा- कल हमारे नागपुर के इतवारी क्षेत्र स्थित सर्राफा मार्केट में करीब आठ सर्राफा व्यापारियों को धमकी भरे पत्र मिले हैं, जो डाक से आए हैं। उन पत्रों में उनसे फिरौती मांगी गई है। एक तरह से पैसे मांगे गए हैं और हर एक व्यापारी से 10-10 लाख रुपये की मांग की गई है। इस विषय की जानकारी जैसे ही सर्राफा एसोसिएशन को मिली, तो हमने अपने राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, नागपुर के पुलिस कमिश्नर विश्वास नागर पाटील साहब को भी इसकी जानकारी दी। हमें जानकारी मिली है कि इस मामले की तलाश और जांच शुरू हो चुकी है
0
0
Report

गढ़वा में छठ घाटों पर DC ने निरीक्षण कर सफाई व साज-सज्जा का निर्देश दिया

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं, आम लोगों से भी छठ घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। तस्वीरें गढ़वा शहर के दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों की हैं, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने स्टूडेंट्स क्लब, फ्रेंड्स क्लब, जय देवी संघ, टी. ग्रुप, सूर्या क्लब, दीपूवां, सहिजना और कल्याणपुर सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, साज-सज्जा और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। नदी और तालाबों में डूबने जैसी अनहोनी से बचाव के लिए गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। नगर परिषद की ओर से छठ घाटों पर सफाई अभियान, कचरा उठाव और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद की ओर से सभी क्लब को साफ सफाई के लिए मशीनरी से लेकर मैन पावर तक दिया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

शेरगढ़ मिष्ठान भंडार में आग, लाखों रुपए का नुकसान

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के शेरगढ़ कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक मिष्ठान भंडार में आग लग गई। प्रारंभिक आकलन में 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी विजयपाल वर्ष 2020 से शेरगढ़ में पुलिस चौकी के सामने मिष्ठान भंडार चला रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वेंटिलेटर से धुआं उठता दिखाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो होटल आग की लपटों में घिरी थी। इस पर बिजली का मैन स्विच बंद कर शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी डाला और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी होटल जलकर राख हो गई। विजयपाल के अनुसार होटल में रखे चार फ्रिज, फर्नीचर और दीपावली के लिए भरा हुआ सामान सहित करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ हुआ है।
0
0
Report

हमीरपुर में 3 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले में मुठभेड़, संदिग्ध गोलीबारी में घायल

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हत्यारोपी और पुलिस में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली, साक्ष्य संकलन के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाने पर आरोपी ने पहले से छुपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर किया फायर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, घायल अवस्था में आरोपी को CHC मुस्करा में कराया गया भर्ती, आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर, बीती रात खेत मे मासूम का मिला था शव, परिजनों ने नामित आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर दुष्क्रम के बाद हत्या का लगाया था आरोप, पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए 3 पुलिस टीमों का किया था गठन, आरोपी ने 3 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top