Back
सिरसा के डबवाली में ASI सहित पुलिसकर्मी पर युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल
VKVIJAY KUMAR
Jan 22, 2026 13:47:23
Sirsa, Haryana
एंकर रीड सिरसा जिले में एक पुलिस कर्मी ( असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ) और दो युवकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। झड़प का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में हैं और उसके साथ का दूसरा व्यक्ति हाथ में गाड़ी का जैक लिए दो युवकों को मारते हुए दिख रहा है। दोनों युवकों को चोट मारकर घायल कर दिया गया। युवक जैक के हमले से लहूलुहान हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक पर हुए हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही पुलिस द्वारा एक युवक पर हमले की सूचना मिलने के बाद अब पुलिस के भी अपने ही मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई करने में हाथ पांव फूलते नजर आ रहे है। फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना रानियां थाना के गांव सादेवाला गिदड़ रोड की है और दोनों ही पुलिस कर्मी डबवाली पुलिस जिला के है।
पुलिस कर्मी द्वारा एक युवक की बेरहमी से मारपीट की जा रही है बल्कि उसपर गाड़ी के जैक से भी हमला किया जा रहा है। घटना के दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां पर खड़े दिख रहे हैं, लेकिन कोई उनको छुड़वा नहीं रहा। जब युवक लहूलुहान हो जाता है तो मौजूद व्यक्ति उनको छुड़वाते हैं। इस बीच कोई अन्य व्यक्ति इस घटना की वीडियो भी बना रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पहले मारते और बाद में वीडियो बनती देख फोन कान पर लगाकर बात करता दिख रहा है। यह वीडियो कुछ देर बाद वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रानियां क्षेत्र में सादेवाला-गिंदड़ रोड पर सोमवार शाम को हुई। पुलिस ने जहां सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है तो दूसरी ओर युवकों ने पुलिसकर्मियों पर कार के जैक से हमला कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिसकर्मी अस्पताल में दाखिल हैं, उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से युवकों की भी शिकायत आई हुई है, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:49:25Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
0
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 11, 2026 03:48:380
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:47:350
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 03:47:220
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 03:47:080
Report
RMRam Mehta
FollowMar 11, 2026 03:46:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:46:33Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की
0
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 03:46:220
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowMar 11, 2026 03:46:130
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 11, 2026 03:45:490
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 03:45:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:34:420
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 03:33:590
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 11, 2026 03:33:470
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 11, 2026 03:33:350
Report