Back
सुनीता दुग्गल का दावा: 2026 तक हरियाणा में बीजेपी विकास की गति दोगुनी करेगी
VKVIJAY KUMAR
Jan 07, 2026 06:19:31
Sirsa, Haryana
एंकर रीड सिरसा से बड़ी राजनीतिक बयानबाज़ी सामने आई है। सिरसा से बीजेपी की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने नए साल को लेकर हरियाणा सरकार की विकास योजनाओं पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों को और तेज़ गति से आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है और हर जिले तथा हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सुनीता दुग्गल आज अपने सिरसा आवास पर मीडिया से रूबरू हो रही थी। संसद में पारित VB G RAM G – विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से गरीब और मजदूर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत 100 दिनों की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है और इसका बजट चार गुना बढ़ाया गया है। योजना में सरपंच और ग्राम पंचायत की अहम भूमिका होगी। यदि मजदूरों को 15 दिनों में भुगतान नहीं होता है तो सरकार ब्याज सहित भुगतान करेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैला रहा है, जबकि उनके शासनकाल में कई घोटाले सामने आए थे। मनरेगा का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि यह योजना पुरानी है और पहले भी इसका नाम बदला चुका है, इसलिए इस पर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह मुद्दा पूरी तरह फ्लॉप हो गया है। बिहार की जनता कांग्रेस की सच्चाई समझ चुकी है और चुनावी नतीजों ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया है। सुनीता दुग्गल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समय पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प में हरियाणा भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार सिरसा के लिए कई अहम परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने सिरसा में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया। सुनीता दुग्गल का दावा है कि सिरसा का मेडिकल कॉलेज हरियाणा के अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों से बेहतर होगा और इस वर्ष के अंत तक इसे सिरसा की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा दिए गए “शासकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने” वाले बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान युवाओं को भड़काने का काम करते हैं। युवाओं को हिंसा की ओर नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और देश के विकास की दिशा में प्रेरित किया जाना चाहिए। विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कमजोर बताए जाने के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री बेहद मजबूत और ताकतवर नेता हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित किया है और अधिकारियों पर सख्त नकेल कसी है। मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही विपक्ष बौखलाया हुआ है। सुनीता दुग्गल ने विश्वास जताया कि नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में बीजेपी हरियाणा में चौथी बार सरकार बनाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 08, 2026 03:51:150
Report
PPPRANAV POLEKAR
FollowJan 08, 2026 03:50:410
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 08, 2026 03:50:010
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 08, 2026 03:49:370
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 08, 2026 03:48:340
Report
88
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 08, 2026 03:47:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 03:47:360
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 08, 2026 03:47:190
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 08, 2026 03:47:120
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 08, 2026 03:47:040
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 08, 2026 03:46:350
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 08, 2026 03:46:220
Report