Back
सिरसा नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी चालू, सर्जिकल कमी चिंता
VKVIJAY KUMAR
Dec 08, 2025 10:04:25
Sirsa, Haryana
सरकारी डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ( SMO) की सीधी भर्ती पर रोक की मांग को लेकर जिले भर के डॉक्टर हड़ताल पर है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की आह्वान पर सरकारी डॉक्टर अस्पतालों में 2 दिन की हड़ताल पर रहेंगे। सरकार ने डॉक्टरों की हड़ताल को बेअसर करने के लिए निजी डॉक्टरों की सेवाएं ले ली है। इसी कड़ी में सिरसा में भी सरकारी डॉक्टर hड़ताल पर चले गए है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में ओपीडी देखने के लिए अस्थाई तोर और डॉक्टरो की व्यवस्था की गई है हालांकि सर्जिकल डॉक्टर की कमी नागरिक अस्पताल में खल सकती है जिससे सेवा प्रभावित होगी क्योकि इसके लिए सिर्फ एक डॉक्टर है अगर ओपीडी ज्यादा होगी तो सेवा प्रभावित हो सकती है।
वोल 1 एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाने और एसीपी की मांग को लेकर सभी डॉक्टरों ने 8 और 9 दिसंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन सिरसा के नागरिक अस्पताल में इस हड़ताल का कोई भी असर नहीं देखने को मिला। रोजाना की तरह आज भी ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है डॉक्टर सुचारू रूप से मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दे रहे हैं।
वोल 2 सिरसा के नागरिक अस्पताल डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ रिज दहिया ने बताया कि आज गवर्नमेंट के स्टेट लेवल के डॉक्टर हैं वो सभी ने हड़ताल पर है। हड़ताल दो मुद्दे के लिए की गई हैं। एक तो सीएमओ डायरेक्ट ना लगाया जाए दूसरे स्पेशल एसीपी का केस है जो गवर्मेंट से डिस्कस हुआ था और 1 साल पहले तत्कालीन सीएम ने हामी भरी कि इसे डायरेक्ट भर्ती नहीं किया जाएगा। वहीं तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी मना किया था कि ऐसा ना किया जाए। लेकिन सरकार जैसा मौका मिलता है वैसे काम करती है। सरकार अब इसे दोबारा से लागू करने की कोशिश कर रही हैं जिसका वो विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तो 2 दिन सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो इस हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
बाइट -आरके दहिया ,प्रधान
वोल 3 मीडिया से बात करते हुए सिरसा नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ पवन ने बताया कि बाहर से डॉक्टर बुलाए गए हैं जिससे मरीजों को कोई कमी नहीं आने दी जा रही। जैसे बाकी दिनों में जैसे काम चलता है वैसे काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 30 डॉक्टर अर्बन क्षेत्र से बुलाए गए हैं और 11 डॉक्टर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से बुलाए गए हैं। इसके साथ-साथ पांच एनएचएम के डॉक्टर हैं जो सिविल अस्पताल में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह भी काम कर रहे हैं। केवल रेगुलर डॉक्टर है वही स्ट्राइक पर है। उन्होंने बताया कि जो डॉक्टर स्ट्राइक पर हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर हेड ऑफिस भेजी गई है। नॉर्मल इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी। नॉर्मल इमरजेंसी के लिए पर्याप्त डॉक्टर हैं। लेकिन सर्जिकल डॉक्टर की कमी है। अग्रोहा से एक सर्जिकल डॉक्टर को बुलाया गया है अगर ओपीडी इसकी ज्यादा होती है तो परेशानी आ सकती है।
बाइट -डॉ पवन ,पीएमओ
वोल 4 वहीं नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों बताया की उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। डॉक्टर मिल रहे हैं और मरीज को देख रहे हैं।
बाइट मरीजों के परिजन।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSumit Kumar
FollowDec 08, 2025 11:10:210
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 08, 2025 11:10:090
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 08, 2025 11:09:4949
Report
65
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 08, 2025 11:09:4162
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowDec 08, 2025 11:09:1963
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 08, 2025 11:09:0821
Report
63
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 08, 2025 11:08:4065
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 08, 2025 11:08:2540
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 08, 2025 11:08:0844
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 08, 2025 11:06:4935
Report
VRVikash Raut
FollowDec 08, 2025 11:06:3116
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 08, 2025 11:06:0710
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 08, 2025 11:05:530
Report