Back
शिरसा में बड़ा पथ: अग्रवाल सेवा सदन को 21 लाख का अनुदान, शिवपुरी का लोकार्पण
VKVIJAY KUMAR
Nov 15, 2025 15:02:08
Sirsa, Haryana
सिरसा के लिए आज का दिन बड़ी सौगातें देने वाला बन गया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के प्रयासों से जहां सिरसा के सर्व समाज को श्री अग्रवाल सेवा सदन का बड़ा तोहफा मिला वहीं नवनिर्मित शिवपुरी का भी लोकार्पण हुआ। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अपने कर कमलों से शिवपुरी और श्री अग्रवाल सेवा सदन का लोकार्पण किया। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के सामाजिक कार्यों को साधुवाद दिया। विपुल गोयल ने कहा कि संपूर्ण समाज के समक्ष गोपाल कांडा ने सेवा की मिसाल कायम की है। उन्होंने श्री अग्रवाल सेवा सदन को अपनी ओर से 21 लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की। लोकार्पण कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत करनी थी लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सिरसा भेजा। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया और श्री अग्रवाल सेवा सदन के निर्माण के लिए किए गए उनके प्रयासों पर रोशनी डाली। उन्होंने शिवपुरी के नवनिर्माण के लिए गोबिंद कांडा की अनथक सेवा को साधुवाद दिया।
वी ओ -मीडिया से बातचीत में मंत्री विपुल गोयल ने बिहार चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर कहा कि बिहार में जंगलराज की सोच का खात्मा हुआ क्युकी बिहार में जंगलराज तो पहले ही ख़त्म हो चूका था वही बिहार की जनता ने मोदी की नीतियों पर वोट डाला है। राहुल गाँधी के वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राहुल गाँधी एक मसखरा है और बचकाना व्यक्ति हैं , उन्होंने एक बड़े परिवार में जन्म लिया है लेकिन वो कोई नेता नहीं है और अब क्या वो बिहार में वोटों की डकैती का आरोप लगाएंगे क्युकी बिहार में तो उनका सूपड़ा साफ़ हुआ है।
बाइट -विपुल गोयल
बाइट -गोपाल कांडा
वॉयस - मंत्री विपुल गोयल सिरसा के भगवान परशुराम चौक स्थित श्री अग्रवाल सेवा सदन पहुंचे। उन्होंने गोपाल कांडा के साथ ही इस सेवा सदन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से समाज सेवा में अग्रणी रहा है और ‘अग्रवाल सेवा सदन’ इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। यह धर्मशाला सभी 36 बिरादरी के लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। समाज की इसी व्यापक सेवा भावना के कारण आज अग्रवाल समाज का देशभर में एक अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि यह प्रकल्प न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश में एक नज़ीर बनकर उभरेगा।
अग्रवाल सेवा सदन में कैबिनेट मंत्री ने सूर्यवंशी अग्र शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की विशाल प्रतिमा तथा स्व. श्री मुरलीधर जी कांडा एडवोकेट और स्व. श्रीमती राधा देवी कांडा की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अग्रवाल सेवा सदन को 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार हिसार से लेकर अग्रोहा तक ‘अग्रोहा धाम’ के नाम पर सड़क के दोनों ओर एक बिजनेस कॉरिडोर विकसित करने जा रही है। इससे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत इंडस्ट्रियल इकोनॉमी में बदलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
169
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowNov 15, 2025 16:47:320
Report
PSPradeep Sharma
FollowNov 15, 2025 16:47:160
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 15, 2025 16:47:010
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 15, 2025 16:46:520
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 15, 2025 16:46:410
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 15, 2025 16:46:310
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 15, 2025 16:46:190
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 15, 2025 16:46:090
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 15, 2025 16:45:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 15, 2025 16:45:470
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 15, 2025 16:45:360
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 15, 2025 16:45:22Noida, Uttar Pradesh:Homes flooded near Ballycanew in Wexford and homes getting no assistance from wexfordcoco at present.
0
Report
0
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 15, 2025 16:30:56Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में करियाना स्टोर पर दो व्यक्तियों ने चलाई गोलियां एक व्यक्ति को लगी गोली सीसीटीवी कैमरे हुए दो बदमाश कैद हाथ में ले रहे है हथियार
0
Report