Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtak124001

रोहतक पहुंची विश्व कप विजेता शेफाली वर्मा का भव्य स्वागत

RTRAJ TAKIYA
Nov 09, 2025 08:00:27
Rohtak, Haryana
रोहतक:-क्रिकेटर शेफाली वर्मा पहुँची रोहतक, ग्रामीण व हरियाणा सरकार के मंत्री ने किया स्वागत। शेफाली वर्मा ने कहा मेरे लिए गर्व का दिन वर्ल्ड कप जीतने की वजह से मिला सम्मान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का किया धन्यवाद कहा बुलाकर समय देने से बड़ा हौसला। शेफाली वर्मा ने कहा सेंचुरी बनाने का नहीं दुख बस वर्ल्ड कप जीतना था लक्ष्य देश के लिए खेलने गर्व की बात। शेफाली वर्मा वर्ल्ड कप जीतने के पहली बार अपने घर रोहतक पहुंची शहर में शेफाली का जोरदार स्वागत। रोहतक। महिला विश्व कप जीतने के बाद फाइनल मैच की हीरो रही शेफाली वर्मा आज रोहतक पहुंची। जहां रोहतक जिले की सीमा पर एडीसी रोहतक ने स्वागत किया वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णावेदी ने हरियाणा सरकार की ओर से रोहतक शहर में पहुंचने पर स्वागत किया। शेफाली वर्मा को एक जुलूस के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ उनके घर ले जाया गया। शेफाली वर्मा बोली कि मेरा पिछला 1 साल काफी कठिनाइयो भरा रहा, लेकिन इस विश्व कप में भगवान ने उन्हें एक मौका दिया और इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए अपना बेहतरीन करने का प्रयास किया और पूरी टीम की मेहनत से हम विश्व कप जीतने में सफल रहे। आज उसी का नतीजा है कि मेरा इस तरीके से भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच बहुत बड़ा था कुछ झिझक जरूर थी लेकिन दिल में ठाना था कि अच्छा करना है अपने आप को शांत रखा और अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। जब बॉलिंग करने के लिए उन पर भरोसा जताया तो उनके मन में था कि किसी तरीके से विकेट मिले क्योंकि जो पार्टनरशिप चल रही थी वह फाइनल मैच के लिए खतरा थी और भगवान ने उनकी सुनी और पहले तथा दूसरे ओवर में ही विकेट मिल गए। जिससे पूरी टीम उत्साहित हुई और टीम जी जान से लड़ाई लड़ रही थी क्योंकि वह लड़ाई देश के सम्मान के लिए थी। शैफाली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर मैच देखने आए उससे उन्हें और भी एनर्जी मिली, क्योंकि वे सचिन तेंदुलकर को अपना आइडल मानती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जो उन्हें समय दिया उसके लिए वह धन्यवाद करती हैं और गर्व महसूस करती है। साथ ही उन्होंने देश की बेटियों से कहा कि अपने ऊपर विश्वास रखें और मेहनत करें चाहे वह कोई भी फील्ड हो सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार का हमेशा मेरे सिर पर हाथ रहता है और जब भी मेरे खेल में कोई कमी रहती है तो मेरे पिता मुझे समझाते हैं। जिसकी वजह से मुझे मोटिवेशन मिलता है。
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAbhijeet Dave
Nov 09, 2025 09:23:13
Ajmer, Rajasthan:लोकेशन पुष्कर, अजमेर विधानसभा- पुष्कर मोटरसाइकिल से गिरकर घायल होने की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। उन्होंने अपने काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी रुकवाई और घायल महिला को तुरंत पुष्कर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुँचते ही हड़कंप मच गया। मंत्री दिलावर भले खुद गाड़ी से नहीं उतरे, लेकिन उनके पीए और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत चिकित्सकों को बुलवाकर महिला का इलाज शुरू कराया। इस दौरान पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ भी अस्पताल पहुंचे। मंत्री दिलावर ने फोन पर चिकित्सक अभिषेक सोनी से महिला की हालत के बारे में जानकारी ली। घायल महिला की पहचान लालीदेवी (60 वर्ष), निवासी होकरा के रूप में हुई है, जिनका उपचार जारी है।
0
comment0
Report
KMKIRAN MANNA
Nov 09, 2025 09:22:59
Dihierench, West Bengal:पूर्वी मिदनापुर के एगरा विदुरपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण झड़प, तनाव और आगजनी हुई। हालात बेकाबू होने पर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झड़प के दौरान घटनास्थल की तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे एक पूर्व सैन्यकर्मी की पिटाई कर दी गई। जिससे तनाव और फैल गया। यह विवाद लंबे समय से चल रहा है। खबर मिलने के बाद एगरा थाने का एक बड़ा पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। এগরা থানার বিদুরপুর গ্রামে জমি সংক্রান্ত বিবাদকে কেন্দ্র করে দুই পক্ষের মধ্যে ব্যাপক সংঘর্ষ, উত্তেজনা ও অগ্নিসংযোগের ঘটনা ঘটে। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণের বাইরে চলে গেলে এলাকায় আতঙ্ক ছড়িয়ে পড়ে। স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে, সংঘর্ষ চলাকালীন ঘটনাস্থলের ছবি তুলতে গিয়ে এক প্রাক্তন সেনা কর্মীকে মারধর করা হয়েছে। যে কারণে উত্তেজনা আরো ছড়ায়। এই বিবাদ দীর্ঘদিনের। খবর পেয়ে এগরা থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী ঘটনাস্থলে পৌঁছে পরিস্থিতিটি সামাল দেওয়ার চেষ্টা চালিয়েছে। বর্তমানে এলাকায় টানটান উত্তেজনা বিরাজ করছে।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 09, 2025 09:22:11
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर— ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हुई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित काली स्थान के पास खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया, जिससे 34 वर्षीय अरुण निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र निषाद की मौत हो गई। अरुण अपने खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दबे और मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पलटते देखा तो मदद के लिए आए, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसान की मौत हो चुकी है, ट्रैक्टर और शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Nov 09, 2025 09:21:58
Gauri Kala, Uttarakhand:स्लग- ग्रामीण क्षेत्र में दिखा बाघ, ड्रोन कैमरे में कैद स्थान- ऊधम सिंह नगर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जसपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे गांवों में बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। जसपुर के गांव रायपुर के खेतों में बाघ दिखाई दे रहा है। बाघ की चहल कदमी के कारण वन विभाग भी परेशान है क्योंकि कभी बाघ उत्तराखंड में तो कभी उत्तरप्रदेश के गांवों में दिखाई दे रहा है। अभी तक बाघ उत्तराखंड की सीमा से सटे यूपी के गांव मछमार में 4 भेड़ें अपना निवाला बना चुका है। देर शाम यूपी की वन विभाग की टीम ने बाघ को ड्रोन कैमरे की मदद से ढूंढने का प्रयास किया ताकि उस क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा सके। वन विभाग बाघ को ढूंढने के प्रयास कर रहा है ताकि कोई मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना ना हो सके।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Nov 09, 2025 09:21:33
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में साइबर थाना पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस- पास के इलाकों में छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन दोनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लक्षुआडीह का रहने वाला शंकर कुमार वर्मा और धनुषधारी प्रसाद वर्मा शामिल है. उक्त आशय की जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस-पास के जंगलों में बैठकर कुछ साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी साइबर रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी कर दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों से पूछताछ के दौरान दोनों ने यह स्वीकार किया कि ये लोग खुद को आंगनबाड़ी के अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. इतना नहीं ठगी के पैसे से ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज एवं ऑनलाइन खरीदारी भी करते थे. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सीम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक श्रम कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद किया गया है. छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुनीत गौतम, गुजन कुमार, रामप्रवेश यादव, संजय मुखियार और पुलिस के जवान शामिल थे.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 09, 2025 09:21:17
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 09, 2025 09:21:07
Bhagalpur, Bihar:राहुल गांधी खुद को युवा बताते हैं। इसके साथ ही लगातार वह gen Z की बात करते है। इसपर भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी खुद को युवा कहते है मैं युवा हूँ मेरे दो बेटे हैं उसकी शादी की उम्र हो गयी है मैं राहुल गांधी की उम्र का हूँ इसका यह मतलब तो नही की मै युवा हु। हमारा दूसरा जेनरेशन आ गया gen Z जिसे वह भड़काने का काम करते है उनसे वह पूछेगा न। जब आपकी कोई कोई संपत्ति नहीं है सारी संपत्ति को पुरखों ने दान कर दिया तो कैसे कोलंबिया कंबोडिया जाते हैं अमेरिका जाते हैं लंदन जाते हैं इसके लिए कौन पे कर रहा है। अगर कांग्रेस पार्टी पर कर रही है तुझे कांग्रेस को क्या बेनिफिट हो रहा है अभी बिहार का चुनाव चल रहा है तो अभी कभी गोवा कभी वायनाड घूम रहे। आप जो लोगों को मुद्दा बताएं कि बांग्लादेशी वोटर का इलेक्शन कमीशन ने नाम काट लिया। यह चुनाव राहुल गांधी चाहते थे कि हिंदुस्तान के वोटरों के साथ नहीं हो बल्कि बांग्लादेशी वोटरों के साथ हो। इस चुनाव में आप छुट्टी मना रहे हैं जनता के साथ आप धोखा कर रहे हैं जो कांग्रेस को चंदा मिलता है उसके पैसे से आप छुट्टी मनाते हैं इसको जानता बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस का सुपरा साफ करने का मन जनता ने बना लिया है इसके लिए आप बधाई के पात्र है।
0
comment0
Report
HPHARSHAD PATIL
Nov 09, 2025 09:20:43
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Nov 09, 2025 09:20:29
Durgapur, West Bengal:নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে উধাও দুর্গাপুরের ৪১ জনের নাম। রাজ্যের পঞ্চায়েত মন্ত্রী বিধানসভা ক্ষেত্র পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুর পূর্বের ইস্পাত নগরী বিজোনের ভারতী এলাকার এই ঘটনায় আতঙ্কে রাতের ঘুম উড়েছে এই ৪১ জনের। নির্বাচন কমিশনের পোর্টাল থেকে ৪১ জনের নাম রাতারাতি উধাও। ২০০২ সালের ভোটার লিস্টে এই ৪১ জনের নাম থাকলেও দুর্গাপুর ইস্পাত নগরীর বিজোনের ভারতী এলাকার এই ৪১ জনের নাম কমিশনের অন লাইন পোর্টালে নেই, রীতিমতো আতঙ্কিত এই ৪১ জন। দুর্গাপুরের মহকুমা শাসকের সাথে শনিবার রাতে তারা দেখা করেছেন, কিন্তু কি হবে এই ভেবে রাতের ঘুম উড়েছে এই ৪১ জনের। ২০০২ সালে এরা ভোট দিয়েছেন, ভোটার লিস্টের হার্ড কপিতে এই ৪১ জনের নামও রয়েছে কিন্তু নির্বাচন কমিশনের অন লাইন পোর্টাল থেকে রাতারাতি কিভাবে এই নামও উড়ে গেলো তা নিয়ে বেশ চিন্তিত। এসব কমিশনের চক্রান্ত ক্ষোভ উগরে দিলেন দুর্গাপুর পূর্বের বিধায়ক রাজ্যের মন্ত্রী প্রদীপ মজুমদারের। তৃণমূলকে পাল্টা দোষরোপ করে অহেতুক আতঙ্ক তৈরির অভিযোগ বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোড়ুইয়ের। দুর্গাপুর의 মহকুমা শাসক সুমন বিশ্বাস আশ্বাস দিয়েছেন সমস্যা মিটে যাবে。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Nov 09, 2025 09:20:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन कराने आएं मरीज और उसके परिजनों ने स्टाफ कर्मचारी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज और परिजन विवाद करते नजर आ रहे हैं। शहर के एक निजी अस्पताल से मरीज सिटी स्कैन के लिए परिजनों के साथ जिला अस्पताल आया। सिटी स्कैन में कार्यरत कर्मचारी राहुल पटेरिया ने उन्हें बताया आज रविवार है, सिटी स्कैन के लिए आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा। इसी बात को लेकर मरीज और परिजनों ने वहां हंगामा करते हुए कर्मचारी राहुल के साथ कार्लर पकड़ते हुए झूमा- झटकी कर दी। विवाद को देख वहां मौजूद डॉ दीपक पाटीदार ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी। बुजुर्ग मरीज से अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारी के पैर पड़वा कर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। बुजुर्ग के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में ड्यूटी डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया अस्पताल में शहर के निजी अस्पताल सरदार वल्लभभाई पटेल से एक मरीज सीटी स्कैन के लिए आएं हुए थे, उन्हें कर्मचारी राहुल ने बता या आयुष्मान कार्ड पर बिना सील के इलाज नहीं होगा। इस बात पर मरीज और परिजन विवाद करते हुए झूमा- झटकी करने लगे‌‌। मरीज को बताया गया आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तो उसने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और वह चले गए।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Nov 09, 2025 09:19:58
Kishtwar, :जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें उन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं जो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में की जा रही है, जहां 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। ये छापेमार कार्रवाई उन व्यक्तियों को निशाना बना रही है जिनके स्थानीय या सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों से संपर्क होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवाद के लॉजिस्टिक और सपोर्ट नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे तत्वों की पहचान में जुटी हैं जो आतंकियों को किसी भी तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी देशविरोधी गतिविधि या आतंकी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की यह कार्रवाई आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करने की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।
0
comment0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Nov 09, 2025 09:19:44
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top