124001
रोहतक से दीपेंदर हुड्डा 159441 वोटों से आगे
Rohtak, Haryana:रोहतक लोकसभा से कांग्रेस उमीदवार दीपेंदर हुड्डा 159441 वोटों से आगे चल रहे है। तो वहीं बीजेपी के उमीदवार अरविंद शर्मा पीछे चल रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर में सनातन स्वाभिमान यात्रा और निर्वाचन पंजीकरण पर नेताओं के बयान
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): DIGVIJAYA SINGH (SENIOR CONGRESS LEADER) ON SANATAN SWABHIMAN YATRA/ SPECIAL INTENSIVE REVISION (SIR) OF ELECTORAL ROLLS/ RAJNATH SINGH’S REMARKS ON OPPOSITION/ SHIVRAJ SINGH CHOUHAN–MOHAN YADAV REMARKS ON TRIBAL COMMUNITIES/ NOTICE TO ACTOR IMRAN KHAN/ RAJASTHAN BJP PRESIDENT’S REMARKS ON PAKISTAN0
0
Report
युवक की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी गांव में मारपीट के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राम नारायण रैदास के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बुधवार रात गांव के ही दीपचंद्र दोहरे, उसके पिता नरेश और बेटे चंदू राम नारायण को घर से अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि तीनों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ मारपीट की। परिजनों के मुताबिक, मारपीट के बाद राम नारायण को घर के बाहर छोड़ दिया गया, जहां वह रातभर पड़ा रहा। जानकारी होने पर परिजन उसे बकेवर के 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार शाम हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां करीब साढ़े सात बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मारपीट को ही मौत की वजह बताते हुए तीन लोगों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
रणजीत चौटाला ने अमर्यादित भाषा रोकने की नसीहत दी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड पिछले दिनों जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला के बयान पर पूर्व मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी है। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को बातचीत के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम लेकर कोई बयान नहीं दिया था, बल्कि उनकी बात क्षेत्रीय पार्टियों के राजनीतिक भविष्य को लेकर थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों के बदलते राजनीतिक प्रभाव को लेकर अपनी राय रखी थी। विदेशों में भी कई जगह दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का वजूद कायम रहा है। भारत में भी एक समय ऐसा था, जब क्षेत्रीय पार्टियों का राजनीतिक प्रभाव काफी अधिक था और राष्ट्रीय राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 1987 में भी क्षेत्रीय पार्टियों का दौर था। उस समय हरियाणा में चौधरी देवीलाल का वर्चस्व कायम था। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव, बिहार में लालू प्रसाद यादव, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु में करुणानिधि और पंजाब में प्रकाश सिंह बादल जैसे नेताओं का अपने-अपने राज्यों में प्रभाव था। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि उस दौर में कांग्रेस कई राज्यों में हाशिए पर चली गई थी। राजनीतिक परिस्थितियां समय के साथ बदलती रहती हैं और इसी आधार पर उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों को लेकर अपनी बात रखी थी। अंत में उन्होंने डॉ. अजय सिंह चौटाला को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात पर नियंत्रण रखना चाहिए और राजनीतिक चर्चा में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
खारियां बस स्टैंड पर बस के टायर तले बुज़ुर्ग यात्री की मौत, हादसा जांच
Sirsa, Haryana: Roadways bus के नीचे आने से यात्री की मौत: सिरसा में बस स्टैंड पर उतरते समय हादसा; 2 बच्चों का पिता था मृतक। खारिया गांव के बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय नीचे गिरने से गांव केहरवाला निवासी भाला राम पुत्र लेखराम उम्र करीब 55 साल के ऊपर चढ़ा बस का टायर ,मौके पर ही मौत। खारियां बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान भाला राम पुत्र लेखराम निवासी गांव केहरवाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की एक बस खारियां बस स्टैंड पर खड़ी थी। जब ड्राइवर ने बस को मोड़कर सिरसा की ओर चलाने की कोशिश की तो बस स्टैंड पर मौजूद भाला राम ने भागते हुए बस में चढ़ने का प्रयास किया। भाला राम ने सोचा कि यह बस केहरवाला की ओर जाएगी । वह जल्दी से बस की अगली खिड़की से चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। टायर ऊपर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। हरियाणा रोडवेज की बस के साथ हुए एक्सीडेंट एक यात्री की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि भाला राम की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान करीब 55 साल के भाला राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रानियां के खारियां बस स्टैंड पर हुआ। मृतक भाला राम केहरवाला गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को भाला राम सिरसा से अपने गांव लौट रहे थे। गांव खारियां पहुंचने पर वे बस से उतरे और दोबारा चढ़ते समय दरअसल, यह रोडवेज बस सिरसा से संगरिया जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में खारियां के पास ये हादसा हो गया। लोगों ने बस को वहीं पर रूकवा लिया और भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना पर रानियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। दो बेटों के पिता थे भाला राम पुलिस के अनुसार, भाला राम के दो बेटे हैं। उनके परिवार को सूचना दे दी गई है। जल्द ही पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू करेगी। अभी घटनास्थल से ड्रावइर व कंडक्टर से जानकारी जुटाई जा रही है।पांव फिसलने से बस के टायर के नीचे आ गए। ड्राइवर को इसका पता ही नहीं चला और टायर ऊपर से गुजर गया।0
0
Report
नवी मुंबई महापालिका के सभी कर्मचारियों को दिवाली उपहार: 45 हजार अनुदान; महासभा ने मंजूरी दी
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई महापालिकेच्या कर्मचाऱ्यांची दिवाळी गोड! कंत्राटी कामगारांसह सर्व कर्मचारी घटकांना ४५ हजारांचे सानुग्रह अनुदान; महासभेची मंजुरी, २३ कोटींचा बोजा आशा स्वयंसेविकांनाही मोठा दिलासा; कंत्राटी कामगारांना जूनपासूनची थकबाकी मिळणार दिवाळीच्या पार्श्वभूमीवर नवी मुंबई महानगरपालिकेतील अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, कंत्राटी कामगार आणि आशा स्वयंसेविकांसह विविध कर्मचारी घटकांना प्रत्येकी ४५ हजार रुपये सानुग्रह अनुदान देण्याचा महत्त्वपूर्ण निर्णय शुक्रवारी झालेल्या महासभेत घेण्यात आला. सत्ताधारी पक्षाने मांडलेल्या या प्रस्तावाला मंजुरी मिळाल्याने महापालिकेतील हजारो कर्मचाऱ्यांची दिवाळी गोड होणार आहे. विशेष म्हणजे, कंत्राटी कामगारांना ७,५०० रुपयांचे अतिरिक्त आर्थिक सहाय्य देण्यातील कायदेशीर अडचणी दूर करण्यात आल्या असून, जूनपासूनची थकबाकी देण्याचाही मार्ग मोकळा झाला आहे. या निर्णयामुळे महापालिकेच्या तिजोरीवर सुमारे २३ कोटी रुपयांचा आर्थिक भार पडणार आहे. सभागृहनेते सागर नाईक यांनी ४५ हजार रुपये सानुग्रह अनुदान देण्याचा प्रस्ताव मांडताना महापालिकेतील सर्व स्तरांतील कर्मचाऱ्यांना समान आर्थिक लाभ मिळावा आणि कोणताही कर्मचारी दिवाळीच्या आनंदापासून वंचित राहू नये, या भूमिकेतून हा निर्णय घेण्यात आल्याचे स्पष्ट केले. वनमंत्री गणेश नाईक यांच्या संकल्पनेतून हा प्रस्ताव पुढे आणल्याचेही त्यांनी नमूद केले. चर्चेअंती महापौर सुजाता पाटील यांनी महासभेत सानुग्रह अनुदानाच्या प्रस्तावाला मंजुरी मिळाल्याची घोषणा केली.0
0
Report
साहिबाबाद जमीन विवाद में गोलीकांड: आयुष वाल्मीकि की मौत, राहुल साहनी गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान गोली लगने से आयुष वाल्मीकि की मौत हो गई। मामले में यशोदा हॉस्पिटल ग्रुप से जुड़े राहुल साहनी पर गोली चलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने राहुल साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के दौरान राहुल को भी चोट लगी है। जिस प्लॉट को लेकर विवाद हुआ, वह हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम के नाम पर बताया जा रहा है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें आयुष वाल्मीकि की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गोली चलने की परिस्थितियों, विवाद की वजह और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। राहुल साहनी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को देखते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच चल रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके.0
0
Report
Advertisement
बिहार की महिला पॉलिटेक्निक से छात्रों के लिए पांच रुपये फीस, सशक्तिकरण के नये अवसर
Patna, Bihar:बिहार में बेटियों को उच्च शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, शिक्षाश्रेणी से लेकर सरकारी नौकरियों तक महिलाओं के भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में बेहद कम फीस निर्धारित की गई है। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राएं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपने भविष्य को नई दिशा दे रही हैं, यहाँ पढ़ाई के साथ प्रेक्टिकल डिजिटल लर्निंग, आधुनिक लैब और हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित गवर्नमेंट वुमेन पॉलिटेक्निक कॉलेज इसकी एक तस्वीर पेश करता है जहाँ केवल छात्राओं को तकनीकी शिक्षा दी जाती है। सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के ज़रिये छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। यहाँ थ्योरी के साथ प्रेक्टिकल और वर्कशॉप पर भी जोड़ दिया जाता है ताकि छात्राएं किताबें ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी कामकाज की समझ भी विकसित कर सके। इस कॉलेज की खास बात है कि यहाँ बेहद कम खर्चे में तकनीकी शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलता है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक पॉलिटेक्निक की फीस महज ₹5, निर्धारित है इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आगे की पढ़ाई करने में मदद मिलती है। कॉलेज में हॉस्टल, लैब, क्लासरूम और खेलकूद जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। छात्रों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और IOT के सेंटर आफ एक्सीलेंस की व्यवस्था भी की गई है इसके साथ ही कौशल विकास, लैंग्वेज लैब और सर्टिफिकेशन कोर्स के जरिए छात्रों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर भी जोड़ दिया जा रहा है। बाइट -- डॉ अनुराधा कृष्ण, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटना। बिहार में 46 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान हैं, इनमें विद्यार्थियों के लिए मात्र पांच रुपये फीस निर्धारित है। बिहार में दो सरकारी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, एक पटना में और दूसरा मुजफ्फरपुर में। यहाँ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने आती हैं। अभिभावकों को महिला संस्थान में अपनी बच्चियों की सुरक्षा का भरोसा रहता है। हमारे संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्राएं अच्छे प्लेसमेंट प्राप्त कर रही हैं। इसके अलावा, वे लेटरल एंट्री परीक्षा के माध्यम से बीटेक के तीसरे सेमेस्टर में भी दाखिला ले सकती हैं। तकनीकी शिक्षा के साथ छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की भी पहल की गई है, मुख्यमंत्री के 7 निश्चय कार्यक्रम के तहत कॉलेज में AI और IOT का सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। यहाँ छात्राएं नई तकनीक को समझने और अपने कौशल को निखारने का अवसर पा रही हैं, वही कॉलेज में महिला शिक्षकों की मौजूदगी भी छात्राओं के लिए सहज शैक्षणिक माहौल तैयार करती है। शिक्षिकाएं छात्राओं को तकनीक विषयों को समझने, अपनी शंकाओं को दूर करने और आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन देती हैं। सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है। बाइट -- चाँदनी, छात्रा। हमारे लिए यह बहुत फायदेमंद है। हम लड़कियां हैं और हमारे घरवालों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे हमें आगे पढ़ा सकें। सरकार की ओर से महज पांच रुपये में पॉलिटेक्निक में एडमिशन मिला है। इससे हमारे घरवालों ने हमारा एडमिशन कराया है और हमारे भविष्य के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। यहाँ की सुविधाएं भी काफी अच्छी हैं। हमारे शिक्षक बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाते हैं। प्रैक्टिकल और वर्कशॉप की व्यवस्था है। हर डाउट को दूर किया जाता है। यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ हमारे बेहतर भविष्य के लिए भी अच्छी व्यवस्था है। मैं अभी गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हूं। यहाँ मेरा एडमिशन महज पांच रुपये में हुआ है। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद मुझे बीटेक भी करना है। इसके लिए भी सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। यहाँ पढ़ाई के लिए काफी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे टीचर्स भी बहुत अच्छे हैं। यहाँ हॉस्टल की सुविधा भी है, जिससे दूर-दूर से आने वाली छात्राएं यहाँ रहकर पढ़ाई कर सकती हैं। कम खर्चे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुरक्षित माहौल और आगे की पढ़ाई के अवसर छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ा रहे, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि आर्थिक दबाव के बावजूद अब उनके पास अपने सपनों को पूरा करने का अवसर है, डिप्लोमा के बाद बीटेक की पढ़ाई और रोजगार के विकल्प उनके भविष्य की संभावनाओं को भी बढ़ाते हैं।बाइट -- सारा जलिन, छात्रा। एजुकेशन के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर जो पहल की गई है, वह काफी अच्छी है। हमारा पॉलिटेक्निक कॉलेज भी अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इससे हमें बेहतर शिक्षा मिल रही है और महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमें कम खर्च में अच्छी शिक्षा मिल पा रही है। साथ ही, हमें पढ़ाई के लिए एक सुरक्षित और सहज माहौल मिल रहा है। ये सभी सुविधाएं हमारे बेहतर भविष्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। बाइट -- पटेल रानी, छात्रा। बिहार सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था करके महिलाओं को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है। हम जानते हैं कि पिछले कई सदियों से शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी कम रही है और उन्हें समाज में दबाकर रखा गया है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था की, जिसका फायदा आज देखने को मिल रहा है। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। VO 5–महिला सशक्तिकरण की यह तस्वीर केवल छात्राओं तक सीमित नहीं बल्कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महिला शिक्षकों की भागीदारी भी बढ़ रही है। शिक्षकों के मुताबिक आरक्षण के साथ डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाएं छात्रों को आगे पढ़ने में मदद कर रही है। बाइट -- सीमा कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज। बिहार में आरक्षण की व्यवस्था के तहत महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यह व्यवस्था हमारे विभाग में भी लागू है। जब मैंने यहां ज्वाइन किया था, तब भी 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था, जिसके तहत लड़कियों को सीटें मिलती हैं। इसके अलावा, जिन छात्राओं के अच्छे अंक होते हैं, वे सामान्य श्रेणी की सीटों पर भी दाखिला ले सकती हैं। डिजिटल शिक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। यहाँ कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के साथ Cisco और NASSCOM जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से सर्टिफिकेशन कोर्स कराए जाते हैं। इसके अलावा, छात्रों के लिए लैंग्वेज लैब की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उनके कौशल को भी विकसित किया जा सके। छात्रों के समग्र विकास के लिए हॉस्टल, लैब, क्लासरूम और खेलकूद जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। योग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हमारा उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें सक्षम बनाना और उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना है, ताकि वे शिक्षा के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। OUT VO बिहार के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कम खर्च पर तकनीकी शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ाने के अवसर बेटियों के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। अब छात्राएं केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं बल्कि तकनीकी कौशल के जरिए आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य का निर्माण खुद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।0
0
Report
चतरा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म-हत्या का आरोप, महुआ पेड़ से शव बरामद
Ansar Nagar, Jharkhand:लावालौंग में महुआ के पेड़ से फंदे पर झूलता मिला नाबालिग का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप चारवाहों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा घटनास्थल से मोबाइल और अंतःवस्त्र बरामद; पुलिस जांच में जुटी चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव से 2 दिनों से लापता नाबालिग लड़की शव महुआ के पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह पुरनाडीह की रहने वाली थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ चारवाहों की नजर महुआ के पेड़ से झूलते शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से लड़की का मोबाइल फोन और अंतःवस्त्र भी बरामद किया गया है। इन बरामद वस्तुओं की परिस्थितियों और घटना से उनके संबंध की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप ने मामले को गंभीर बना दिया है। फिलहाल, लड़की की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। तीन सदयीय टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बाइट 1: मृतका का भाई。 बाइट 2 :परिजन。0
0
Report
धनबाद नगर निगम दुर्गा पूजा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गा पूजा में भीड़ और जाम से निपटने के लिए धनबाद नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को निगम की टीम ने बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक अभियान चलाया। सड़क किनारे कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों और अस्थायी दुकान संचालकों को हटाया गया। निगम ने पहले मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान धनसार थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा नजदीक है और धनबाद की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है। ऐसे में शहर को जाम से मुक्त रखने और लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे कुंडी और अस्थायी दुकानें लगाकर कब्जा किया गया था, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। नगर निगम ने दो दिन पहले रणधीर वर्मा चौक से गया पुल समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर मुनादी कराकर दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद थाना प्रभारी के सहयोग से कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीसी के सख्त निर्देश पर पहले दुकानदारों को मुनादी के जरिए अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया। इसके बाद अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया गया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का मकसद दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि अभियान के बाद धनबाद की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में नगर निगम कितना सफल हो पाता है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में चिकित्सकों की मांगों पर सहमति, स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े सुधार की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:चिकित्सकों की प्रमुख मांगें स्वीकार, समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन राज्य स्तर पर गठित होगी समन्वय समिति झारखंड में चिकित्सकों के अधिकार, सम्मान, सेवा शर्तों और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर चल रहे संयुक्त चिकित्सक आंदोलन को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, अजय कुमार सिंह के साथ हुई बैठक में भारतीय चिकित्सा संघ और झासा सहित विभिन्न चिकित्सक संगठनों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए उनके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई और समय सीमा निर्धारित करने पर सहमति बनी। बैठक में चिकित्सकों की सेवा में पदोन्नति, निजी अस्पतालों के पंजीकरण, चिकित्सा संस्थानों के प्रमाणन और रेजिडेंट चिकित्सकों के प्रोत्साहन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित कानून में आवश्यक संशोधन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अगले दो माह में प्रस्ताव मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग के स्तर पर एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा जो मांगों को लागू करने से संबंधित विषयों पर अग्रेतर कार्रवाई करेगा। अस्पतालों में न्यूनतम बिस्तरों की अनिवार्यता के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में 30 और शहरी क्षेत्रों में 40 बिस्तरों की व्यवस्था पर सहमति बनी। चिकित्सकों को समयबद्ध पदोन्नति के लिए केंद्र सरकार और बिहार में लागू प्रासंगिक प्रावधानों के आधार पर व्यवस्था करने पर सहमति बनी। इसका लाभ सामान्य चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों और दोनों संवर्गों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को देने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग भाग के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पूर्व में डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया जाता था पूर्व की व्यवस्था को फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया ताकि चिकित्सकों की संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित टू टियर पर भी विचार किया गया चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण एवं प्रमाणन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की मांग स्वीकार कर ली गई। इससे अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों को विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में इंटर्न, कनिष्ठ रेजिडेंट और वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में अनियमितताओं को दूर कर व्यवस्था नियमित करने पर सहमति बनी। चिकित्सक संगठनों ने बैठक के परिणामों को संयुक्त आंदोलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संगठनों का कहना है कि चिकित्सकों की एकजुटता, निरंतर संवाद और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है। चिकित्सा फिलहाल हड़ताल पर नहीं जाएंगे। छठ के बाद एक बार फिर से बैठक होगी जिस पर अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी。0
0
Report
बीएसए कार्यालय के बाहर डीलिंग का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए कार्यालय के बाहर डीलिंग का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल। वायरल वीडियो में एक कर्मी द्वारा पैसे के लेकर कार्य करवाने की कर रहा है बात। वीडियो में पैसे के हिस्से भी कर रहा है कर्मी। एक दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो।...#0
0
Report
पुरानी रंजिश में युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा में बाइक खड़ी करने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लोहे की रॉड से हमले में घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, स्टेडियम के पास से आरोपियों को दबोचा परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय संदीप कुमार की बृहस्पतिवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील की रॉड भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात श्यामदेउरवा कस्बे में जयकिशन ने अपनी बाइक संदीप कुमार के घर के सामने खड़ी कर दी थी। संदीप की मां के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे संदीप कुमार (18) अपने छोटे भाई शिवम (14) के साथ श्यामदेउरवा गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।मारपीट में संदीप, शिवम और जयकिशन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां संदीप और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे संदीप की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार को स्टेडियम के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार, 16 अक्टूबर को ग्राम श्यामदेउरवा स्थित खेल मैदान (स्टेडियम) के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयकिशन (24) पुत्र राजेश, अमित (24) पुत्र रामस्वरूप, राज (19) पुत्र राजू और विजयपाल (28) पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। सभी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील की रॉड बरामद की है। इस मामले में थाना श्यामदेउरवा पर मुकदमा संख्या 274/2026 के तहत बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, दिनेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल इंदल चौहान तथा कांस्टेबल सोनू सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, आशीष यादव, मनीष सिंह और पंकज यादव शामिल रहे। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और एक बाल अपचारी को पकड़े जाने की पुष्टि की है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली आंदोलन पर विवाद: निलेश राणे का खुलासा, विपक्षी आरोपों से घिरे
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी आमदार निलेश राणे बाईट ऑन झेन - Z दिल्ली आंदोलन.. आंदोलन करण्याला कोणाचाच विरोध नाही..CJP वाले देशाला जे घातक आहे त्या घटकांना घेऊन जे करतात ते लोकांना लक्षात आलं आहे.. ज्यांना आपल्या देशाचे नेपाळ आणि बांगलादेश करायचे आहे.. रील मधून त्यांचा हेतू बाहेर पडत आहे.. एज्युकेशन सिस्टम बाबत कोण बोलतंय यांच्यामधले? यांना सरकार पाडण्यामध्ये इंटरेस्ट आहे.. सरकारच्या विरोधात लोकांना भडकवण्यामध्ये इंटरेस्ट आहे.. यांना रस्ते जाम करायचे आहेत.. आमच्याकडे एवढी लोक जमत नाहीत म्हणून गर्दी दाखवून आंदोलन करायचे आहे.. त्यांना अमेरिका किंवा चीन या देशातून फंडिंग होत आहे.. ऑन मुख्यमंत्री वक्तव्य सरकार पाडायची एक प्रक्रिया आहे..तुम्ही जनतेच्या कोर्टात जा.. एवढा विरोध असेल तर मैदानात येऊन पाडा.. निवडणुका लढा.. पक्ष म्हणून जाहीर करा तुमच्या पार्टीला.. आता फक्त डिजिटल पार्टी आहे.. काँग्रेसवाल्यांसोबत घेऊन प्रेस कॉन्फरन्स घ्यायची.. तुम्हाला ठाम पाठिंबा आहे असं वाटतं तर जनतेच्या कोर्टात आलं पाहिजे ऑन संजय राऊत संजय राऊत हा नाक घशाच माणूस आहे.. त्याच्यामध्ये नवीन काही केले नाही त्याने कोषारींना वाकून नमस्कार केलेला फोटो आजही सर्वत्र व्हायरल आहे.. पहिलं शेण खायचं आणि मग पाया पडायचं.. माफी मागायची हे संजय राऊत चा जुना उद्योग आहे त्या दिशेने प्रियंका गांधी बघतायत, त्या दिशेने टाळी वाजवली पाहिजे हा तो संजय राऊत.. कुठल्या लेव्हलचा तो माणूस आहे हे आता जनतेने ओळखले आहे ऑन विश्व हिंदू परिषद विश्व हिंदू परिषदेने पहिले निर्णय काढले की नवरात्र उत्सव साजरा करायचा असेल तर कपाळावर टिळा पाहिजे .. आणि आधार कार्ड चेक झाले पाहिजे.. आम्ही त्या विषयाला पाठिंबा दिला.. नवरात्रीमध्ये घुसून लव जिहाद चे विषय होत असतील तर ते थांबले पाहिजे.. जीथं तलवारी घ्यायची गरज आहे तिथे हिंदू तलवारी उचलायला शिकला पाहिजे, त्यामध्ये चुकीचे काहीच नाही ऑन धनुष्यबाण चिन्ह आमचा विश्वास आहे परंतु न्यायप्रविष्ट बाब असल्यामुळे या विषयावर थेट उत्तर देऊ शकणार नाही आमच्या वकिलांची आर्ग्युमेंट सुरू आहे.. संपलेली नाही सगळीकडे आम्ही आमचा निकाल धनुष्यबाण या चिन्हावर दिला आहे इमोशनल विषय कोर्टात काढायचे नसतात तिथे पुरावा लागतो .. पुरावा आमच्या वकिलाने पुरेपूर दिला आहे 1998 चा दाखला आमच्या वकील आणि दिला तो व्हॅलिड आहे.. आमची बाजू स्ट्रॉंग आहे ऑन दुष्काळ मदत ही पहिल्या टप्प्याची मदत आहे... कर्नाटक राज्य जिथे काँग्रेसचे सरकार आहे तिथे अडीच हजार चा टप्पा दिला.. आजही आमचे पंचनामे सुरू आहेत.. 90% पंचनामे झाले आहेत.. सरसकट,जर 8 हजार हेक्टर कुठल्या तालुक्याची मर्यादा आहे.. तर अख्खे 8 हजार हेक्टर सरसकट त्यामध्ये मोजले पाहिजेत से निकष अधिकाऱ्यांना सरकारने सांगितले आहेत.. एकही तक्रार पंचनाम्याच्या निमित्ताने सापडणार नाही.. ऑन अमरावती- पुणे मैत्रीपूर्ण लढत प्रत्येक जिल्ह्याचे राजकारण वेगळं असतं.. त्याचा थेट अर्थ सरकारशी लावू नका.. सरकार एकत्र व्यवस्थित चालला आहे.. सरकार कुठेही कमी पडत नाही.. फॉर्म मागे घ्यायची तारीख शिल्लक असेल तर बदल होऊ शकतात.. याचा अर्थ थेट सरकारशी लावणे चुकीचा आहे..0
0
Report
भोपालगढ़ स्मैक तस्कर की संपत्ति फ्रीज: 1.58 करोड़ में बोलेरो कैंपर, दुकानें, जमीन और मकान
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में स्मैक तस्कर की 1.58 करोड़ की संपत्ति फ्रीज बोलेरो कैंपर, 10 दुकानें, जमीन और दो मकान शामिल एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के स्मैक तस्कर की करीब 1 करोड़ 58 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत की गई है। इसमें बोलेरो कैंपर वाहन, 10 दुकानें, जमीन और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, भोपालगढ़ थाने में 15 अक्टूबर 2023 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में झालामलिया निवासी भागीरथ राम उर्फ भगाराम पुत्र कोजाराम जाट को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 73.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के छह प्रकरण दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाया। इनमें अरटिया कलां गांव में 0.6 हेक्टेयर जमीन और 10 दुकानें, जोधपुर शहर में मकान व प्लॉट, झालामलिया में आवासीय मकान तथा एक बोलेरो कैंपर वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये संपत्तियाँ मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। वित्तीय जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और तस्करों की अवैध कमाई पर प्रहार करना है। बायट पंकज यादव SP जोधपुर ग्रामीण0
0
Report
शेखावत का दावा: युवाओं के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश, पर्यटन पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:बोले— युवाओं के संघर्ष की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश, पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी दिया जोर जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के हितों की आड़ में समाज में अराजकता फैलाने और सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है। शेखावत ने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अब ऐसे प्रयासों को समझ रही है और भारतीय मतदाता लोकतंत्र के प्रति परिपक्व हो चुका है। वहीं, जोधपुर एयरपोर्ट की वास्तुकला और पश्चिमी राजस्थान की संस्कृति की तारीफ करने वाले अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म ब्लॉगर मार्बिन आची का जिक्र करते हुए उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एयरपोर्ट पर पानी भरने और नालियों से जुड़े मुद्दे पर भी शेखावत ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि कुछ लोगों ने घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का प्रयास किया।0
0
Report
Advertisement
