124001
रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 95566 हजार वोटों से आगे
Rohtak, Haryana:रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 95566 हजार वोटों से आगे। दीपेंद्र हुड्डा ने मतगणना के शुरुआती रुझान आने पर जनता का किया धन्यवाद। पूरे नतीजे आने में अभी थोड़ा समय लगेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रावतभाटा में भाजपा ने 25 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संकल्प मजबूत किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के दौरान नगर पालिका परिसर में 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजपा नेता भुवनेश नागर, यात्रा संयोजक हर्ष जैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की नियमित देखभाल के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।0
0
Report
16 सदस्यीय टीम हिमालयी तूफान में फंसी, सुरक्षित वापसी के बाद वीडियो जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के हिमालयी क्षेत्र से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। पिंडारी ग्लेशियर से नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए ट्रेल पास पार करने निकली 16 सदस्यीय टीम बर्फीले तूफान में फंस गई। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान के बाद टीम ने अभियान बीच में ही रोक दिया। अब टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया है, जिसमें बर्फीले हालात और अभियान की मुश्किलें नजर आ रही हैं। राहत की बात यह है कि सभी सदस्य सुरक्षित वापस लौट आए हैं।16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व जतोली निवासी पर्वतारोही दिनेश सिंह दानू कर रहे थे। टीम 21 सितंबर को खाती से रवाना हुई और 24 सितंबर को एडवांस बेस कैंप पहुंची। 25 सितंबर को दिनेश दानू और इंद्र सिंह ने करीब 200 मीटर ऊंची रॉक वॉल पर रोप लगाकर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया। लेकिन रात करीब आठ बजे मौसम अचानक बिगड़ गया। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान में टीम का सामान लगभग 10 फीट बर्फ के नीचे दब गया। हालात को देखते हुए टीम ने सुरक्षित वापसी का फैसला लिया और शुक्रवार को सभी सदस्य वाछम-दऊ-जैकुनी पहुंच गए। दिनेश दानू का यह सातवां ट्रेल पास अभियान था, जो करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित था।0
0
Report
मेरठ: चलती सियाज कार में आग, चाचा-भतीजा झुलसे; अस्पताल रेफर
मेरठ *चलती सियाज कार में लगी आग, चाचा-भतीजा झुलसे* मोदीपुरम एसडीएस अस्पताल रेफर, अझौता मोड़ के पास हुआ हादसा दौराला। लावड़ रोड पर अझौता मोड़ के पास शुक्रवार को चलती सियाज कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजा झुलस गए। दोनों दिल्ली के भजनपुरा से इंचौली क्षेत्र के अंदावली गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। भजनपुरा निवासी सुरेंद्र अपने भतीजे सार्थक के साथ कार से अंदावली जा रहे थे। काली नदी पार करने के बाद अझौता मोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। दोनों ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसमें उनके हाथ और कमर झुलस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की लपटें देखकर राहगीरों के रुकने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। झुलसे सुरेंद्र और सार्थक को पहले सिवाया टोल प्लाजा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के समय कार में दोनों ही सवार थे।0
0
Report
Advertisement
रामपुर की मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर जागेशपुरी से रीति-रिवाज से शादी कर ली
Bareilly, Uttar Pradesh:रामपुर की मेहताब धर्म परिवर्तन कर मुरादाबाद के प्रेमी जागेशपुरी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। मेहताब ने बताया कि उसके घर वाले शादी के विरुद्ध थे और वह सनातन धर्म में आस्था रखती है। रामपुर की मेहताब के मुताबिक वह चार भाई-बहन हैं। वह आठवीं तक पढ़ी है। चार वर्ष पहले उसके गांव में मुरादाबाद के मूढ़ापांडे के गांव रोंडा के जागेशपुरी काम करने के लिए आए थे। इसी दौरान उसकी जागेशपुरी से मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे फोन पर बात होने लगी और दोनों में प्यार हो गया। मेहताब ने बताया कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन उसके घरवाले शादी के विरुद्ध थे। ऐसे में उसने घरवालाें की मर्जी के विरुद्ध शादी करने का निर्णय लिया। उसके ताऊ ने उन्हें बरेली में आचार्य केके शंखधार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह जागेशपुरी के साथ बरेली आईं। यहां पर हिंदू रीति-रिवाज से आचार्य शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। मेहताब ने बताया कि उसे सनातन धर्म अच्छा लगता है और कई वर्ष से इसमें आस्था रखती है। उसने कहा कि मुस्लिम धर्म में तलाक और हलाला उसे पसंद नहीं है। एक व्यक्ति दो-तीन शादी करने के बाद भी बीबी को छोड़कर फिर निकाह कर लेता है।0
0
Report
देचू मार्केट में देर रात आग, दो दमकल ने काबू पाया; आज बंद रहेगा
Jodhpur, Rajasthan:देर रात्रि को देचू पुलिस थाने के पास दुकान में लगी आग। प्लास्टिक आइटम की दुकान में लगी आग। आग लगने से पास में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान भी आई चपेट में। दो दमकल वाहन ने एक घंटे बाद पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल वाहन के अभाव में आज देचू मार्केट 12 बजे तक बंद रहेगा। ग्रामीणों व व्यापारियों के द्वारा किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।0
0
Report
लखीसराय: ट्रक की टक्कर से गश्ती वाहन में 5 पुलिसकर्मी घायल
Lakhisarai, Bihar:03.10.2026: लखीसराय के बड़हिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में अलसुबह NH 80 टाल प्लाजा के समीप एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन चालक समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. घायलों को रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. जख्मी पुलिसकर्मियों में एसआई एएसके श्रीवास्तव, हवलदार राजेश पासवान, महिला पुलिसकर्मी सीता कुमारी, एकता कुमारी और वाहन चालक मु. लड्डन शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मी पुलिस वाहन से छापेमारी के लिए जा रहे थे. ट्रक ने पुलिस वाहन से टक्कर मारी. मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस ने ट्रक के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
गुलदार की मौजूदगी से गरुड़ में किसानों में दहशत, धान की मड़ाई बाधित
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गरुड़ में खेतों के बीच गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत है। राजसेरा में धान की मड़ाई कर रहे किसानों के बीच अचानक गुलदार पहुंच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरुड़ क्षेत्र के राजसेरा में धान की मड़ाई के दौरान खेतों के बीच गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखते ही किसानों में अफरा-तफरी मच गई और लोग काम छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागे। घटना के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में गुलदार की लगातार मौजूदगी से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बैजनाथ वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक गुलदार आने की सूचना मिली है और क्षेत्र में गश्त की जा रही है। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।0
0
Report
मेरठ में हस्तिनापुर के हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; एक घायल
मेरठ: हस्तिनापुर में महिला की हत्या करने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 1 को गोली लगी मेरठ। थाना हस्तिनापुर, मवाना और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। क्या था मामला - 13 सितंबर 2026 को ग्राम गणेशपुर निवासी विमला देवी पत्नी सुरेश चंद सुबह 5:15 बजे टहलने के लिए निकली थीं। रास्ते में अज्ञात बदमाश ने सिर पर ईंट से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और उनके कान की सोने की बाली, गले का सोने का ओम, पैरों की पायल और कीपैड मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना हस्तिनापुर पर मुकदमा संख्या 210/2026 धारा 103(1) BNS में केस दर्ज हुआ था। कैसे हुई मुठभेड़ - SSP मेरठ के आदेश पर SP देहात और CO मवाना के पर्यवेक्षण में टीमों को लगाया गया था। तलाश के दौरान मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर स्थित राजवाहे की पुलिया के पास दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें थाना मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मवाना थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। दूसरा अभियुक्त कौशेन्द्र उर्फ गुल्लू भागने लगा जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी - पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा.315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 2 मोबाइल फोन, 1 जोड़ी पाजेब और 1 जोड़ी कान के कुंडल बरामद किए हैं। मुकदमे में धारा 109(1) BNS और 9/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी काबली गेट, चौहान चौक, मवाना, उम्र 28 वर्ष (घायल) 2. कौशेन्द्र उर्फ गुल्लू पुत्र रोहताश निवासी ग्राम रहमापुर, थाना बहसूमा, उम्र 26 वर्ष पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश शिवम पर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें पॉक्सो, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।0
0
Report
दिल्ली के इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर सुबह हलचल: लोग टहलते और व्यायाम करते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट और कर्तव्य पथ की सुबह की तस्वीरें, जहाँ स्थानीय लोग टहलते और व्यायाम करते हुए दिखे। AQI लगभग 164 है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:JABALPUR (MADHYA PRADESH): WOMAN KILLED IN ROAD ACCIDENT CASE, THREE ACCUSED ARRESTED0
0
Report
4.60 लाख छात्रों के खाते में 148 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति आज ट्रांसफर
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath · 18m आर्थिक अभाव किसी विद्यार्थी की शिक्षा और उसके सपनों की राह में बाधा न बने, यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आज अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण होगा। यह आर्थिक साहाय्यता शिक्षा को संबल, प्रतिभा को अवसर और युवा सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी।0
0
Report
INDIA-PAKISTAN एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट फाइनल पर VOXPOP: क्या कहा गया
Noida, Uttar Pradesh:VOXPOP ON INDIA-PAKISTAN ASIAN GAMES MEN'S CRICKET FINAL / VISUALS0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर गोवंश अवशेष कांड: चाचा-भतीजे एनकाउंटर में गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद मचे बवाल के बीच पुलिस ने आज तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई की है। गोला थाना क्षेत्र में शनिवार भोर करीब साढ़े चार बजे पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को जब रोकने का इशारा किया था तभी उन्होंने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गोला थाना क्षेत्र के मालहनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास का मामला है। शनिवार की भोर करीब 4:30 बजे पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में थी, तभी दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध पुलिस के सामने आ गए जिन्हें रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि बाइक चला रहा दूसरा आरोपी गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडिह खुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू और उसके चाचा नूरूल हसन के रूप में हुई है। अब्दुल रहमान के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।警方 फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गोवंश अवशेष मिलने से शुरू हुआ जालंबा मामला, ग्रामीणों ने गोला-कौड़ीराम मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डालियां रखकर जाम लगा दिया। चिलवां पुल के पास सड़क पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार है। थाना प्रभारी ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का जाम हट गया। पुलिस ने शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और अब मामले में पूर्व से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है ताकि जानवर कहां से लाए गए और मांस कहां बेचा गया। एसपी साउथ ने कहा कि दो गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर भारत के अलग-अलग जगह से 6 नेपाली बच्चों को रेस्क्यू कर नेपाल को सौपा गया
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज के भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर पर बीती देर रात दिल्ली की संस्था किन इंडिया ने भारत के अलग-अलग हिस्सों से रेस्क्यू किए गए छह नेपाली बच्चों को सोनौली सीमा पर नेपाल प्रशासन और नेपाल के एक एनजीओ के सुपुर्द किया। रेस्क्यू किए गए बच्चों में तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। संस्था के मुताबिक बच्चों को अलग-अलग मामलों में रेस्क्यू किया गया था, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें नेपाल भेजा गया। सोनौली बॉर्डर पर छह नेपाली बच्चों को नेपाल प्रशासन और एनजीओ के सुपुर्द किया गया। वी/ओ- किन इंडिया के सदस्य नवीन जोशी के मुताबिक उनकी संस्था नेपाल एंबेसी के साथ-साथ भारत के सीडब्ल्यूसी, एसडीएम और डीएम कार्यालयों के समन्वय से भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्मिलन का काम करती है। हालिया रेस्क्यू अभियान में तीन लड़कियों और तीन लड़कों को भारत के अलग-अलग स्थानों से रेस्क्यू किया गया। संस्था के मुताबिक एक किशोरी को नेपाल के चितवन से शादी का झांसा देकर भारत लाया गया था। आरोप है कि उसे लाने वाला व्यक्ति पहले से शादीशुदा था और उसे पत्नी बनाकर ऑर्केस्ट्रा में नचाया जा रहा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को वापस नेपाल भेजा गया। वहीं दो अन्य लड़कियों को पश्चिमी चंपारण से रेस्क्यू किए जाने की जानकारी दी गई है। संस्था के अनुसार वहां दोनों की कथित तौर पर तस्करी की जा रही थी। इनके अलावा तीन लड़कों में एक बच्चा नेपाल के सर्लाही जिले का रहने वाला है, जिसे करीब पांच साल बाद वापस नेपाल लाया जा रहा है। बाइट- नवीन जोशी, किन इंडिया वी/ओ- किन इंडिया के सदस्य नवीन जोशी बलने बताया कि संस्था अब तक भारत के अलग-अलग हिस्सों से 1460 से ज्यादा बच्चों का रेस्क्यू कर चुकी है। संस्था का कहना है कि बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद संबंधित प्रशासन और बाल संरक्षण संस्थाओं के समन्वय से उनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाती है और फिर परिवार या संबंधित एजेंसी तक पहुंचाया जाता है। फिलहाल छह नेपाली बच्चों को सोनौली सीमा के जरिए नेपाल प्रशासन और एनजीओ को सौंप दिया गया है। भारत और नेपाल की संबंधित एजेंसियों के समन्वय से बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्मिलन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।0
0
Report
चंपावत (उत्तराखंड) के बनबासा NHPC परिसर में कैबिनेट बैठक की तैयारी शुरू
Noida, Uttar Pradesh:CHAMPAWAT (UTTARAKHAND): PREPARATIONS UNDERWAY FOR CABINET MEETING AT BANBASA NHPC PREMISES0
0
Report
Advertisement
