icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124001
Surender Singh Surender Singh Follow14 Jun 2024, 11:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जिगरिया में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

MKMOHAMMAD KHALIDFollow2m ago
Bel Gari, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा खोड़ारे थाना क्षेत्र के जिगरिया गांव में बुधवार को 40 वर्षीय राम सुंदर का शव पुराने घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, जिगरिया गांव निवासी राम सुंदर पुत्र ज्ञान दास का शव बुधवार को पुराने घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने तहरीर में लगाए आरोप मृतक के पिता ज्ञान दास उर्फ महीन ने खोड़ारे थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को दुष्कर्म के एक मुकदमे में फंसाया गया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा था। जमानत पर घर लौटने के बाद से ही गांव के ही तीन लोगों पर बेटे को गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, आरोपितों द्वारा मुकदमा खत्म कराने के लिए दस लाख रुपये की मांग करने और परिवार को भी धमकाने का आरोप है। पिता का कहना है कि 20 अक्टूबर की सुबह राम सुंदर माफी मांगने गया था, लेकिन वहां भी उसे कथित रूप से धमकाया गया। इसके बाद 21 अक्टूबर की रात उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

मेरठ सदर दुर्गाबाड़ी में संपन्न हुआ 220वां दुर्गा पूजा महोत्सव, नम आंखों और सिंदूर लगाकर मां को दी ग

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow8m ago
Meerut, Uttar Pradesh:​मेरठ के सदर स्थित ऐतिहासिक दुर्गाबाड़ी में 220वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले इस भव्य और पारंपरिक आयोजन में बंगाली समाज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सप्तमी से शुरू हुए इस पावन पर्व के दौरान प्रतिदिन मां की भव्य आरती, धुनुची नृत्य, संधि पूजा और नाडु का भोग जैसे विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। विजय दशमी के पावन अवसर पर मां को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। ​विजय दशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई देने से पहले सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की। मान्यता है कि इस दिन माता रानी अपने मायके से ससुराल (कैलाश) वापस लौटती हैं। इस विदाई के पल को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सुहागिनें मां को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। ​इस पावन अवसर पर शामिल होने वाली महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए महोत्सव के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मां में उनकी आपार श्रद्धा है। श्रदालु कनिका ने बताया कि वे पिछले 10 सालों से यहां आ रही हैं। हालांकि वे मूल रूप से पंजाबी हैं, लेकिन यहां के बंगाली समाज और संस्कृति से उनका खास जुड़ाव है। उन्होंने कहा, "यहां आकर पूजा करना और सिंदूर खेला की रस्म का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगता है। हालांकि मां के जाने पर मंदिर खाली हो जाता है और थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन अगले साल मां के फिर से आने की उम्मीद हमारे मन को खुश कर देती है।" ​अपूर्र्वा मुखर्जी ने बताया कि आज मां का विसर्जन होने जा रहा है, जिससे पहले सिंदूर खेला की रस्म अदा की गई। उन्होंने कहा, "सिंदूर खेला सुहाग का प्रतीक माना जाता है, जिसमें सभी विवाहित स्त्रियां पहले मां को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर यह रस्म निभाती हैं। मां बहुत कम दिनों के लिए आती हैं और जल्दी चली जाती हैं, इसलिए आज का दिन हम सबके लिए काफी भावुक है।" ​ लिपिका ने सिंदूर खेला के महत्व को समझाते हुए कहा, "जैसे घर की बेटी अपने मायके से ससुराल जाती है, तो घरवाले उत्साहित भी होते हैं और भावुक भी। मां आज अपने घर वापस जा रही हैं, इसलिए विदाई का यह क्षण बेहद खास और थोड़ा दुखों से भरा है। हम मां से यही आशीर्वाद मांगते हैं कि अगली बार जब आप आएं, तो हम सब ऐसे ही हंसते-खेलते और फलते-फूलते रहें।" दुर्गा बाड़ी के प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने महोत्सव के पांच दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि सप्तमी से शुरू होकर यह पर्व विजया दशमी तक धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें धुनुची नृत्य और पारंपरिक अनुष्ठानों के जरिए मां की आराधना की जाती है। ​ सुब्रतो सेन ने बताया कि इस 220वें वार्षिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। सिंदूर खेला के माध्यम से महिलाएं आपसी सौहार्द और सुहाग की अमरता का संदेश देती हैं, जो इस पर्व का सबसे बड़ा आकर्षण है। ​महासचिव और अन्य सदस्यों के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर मेरठ में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की है।
0
0
Report

शाजापुर में शाम से बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत मिली

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में बुधवार को शाम होते ही बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल आंख मिचौली खेल रहे थे। कभी धूप निकलती तो कभी बादल उसे ढक लेते। दोपहर बाद बादल गहराने लगे और शाम होते-होते बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों ने इस बदलाव से राहत महसूस की। ठंडी हवाओं के साथ आई फुहारों ने लोगों के चेहरे खिला दिए। कई लोग बारिश का आनंद लेने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, वहीं चाय की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कुछ धीमी रही। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर भीगने से बचने के लिए जगह-जगह आसरा लेते नजर आए। बाजार में भी शाम के समय ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। शहरवासियों को गर्मी से निजात मिलने से बड़ी राहत मिली है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम सिटी फोरलेन मामला: युद्ध के बहाने देरी पर आक्रोश

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में लक्कड़पीठा रोड पर सिटी फोरलेन निर्माण में हो रही लेटलतीफी के खिलाफ रहवासियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया... चक्काजाम कर लोगों ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा, लेकिन इसी दौरान महापौर प्रहलाद पटेल के एक बयान ने पूरे मामले को नई चर्चा दे दी... दरअसल, शहर के चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड तक बनने वाले सिटी फोरलेन का काम लंबे समय से अधूरा है। महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्माण में देरी की एक बड़ी वजह ईरान युद्ध को बताया। उनका कहना है कि युद्ध के चलते डामर के दाम बढ़ गए, जिससे ठेकेदार को नुकसान होने लगा और उसने काम रोक दिया। अब ठेकेदार डामर के रेट कम होने का इंतजार कर रहा है। हालांकि महापौर ने साफ कहा कि ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा। 58 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो ऐसी कार्रवाई की फाइल तैयार होगी कि ठेकेदार भविष्य में कहीं काम नहीं ले पाएगा। महापौर ने सरकारी सिस्टम को भी देरी के लिए जिम्मेदार माना। वहीं नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने भी आक्रोशित लोगों के सामने बड़ा दावा किया और कहा कि 58 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो वे नौकरी छोड़ देंगे। इसके अलावा कुछ रहवासियों द्वारा लिए गए न्यायालयीन स्टे को भी काम में देरी की वजह बताया गया। लेक़िन इस पुरे मामले मे अब ईरान युद्ध से रुका रतलाम सिटी फोरलेन का काम वाले बयान ने नयी चर्चा छेड़ दी है सवाल यही है... क्या सिटी फोरलेन की लेटलतीफी की वजह वाकई ईरान युद्ध है?
0
0
Report

मोहसिन रजा बोले- बीजेपी मुस्लिमों के साथ है, विपक्ष पर उठे सवाल

Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मोना ने SIR में यूपी में 3 करोड़ नाम काटे जाने के आरोप में बीजेपी के पूर्व मंत्री अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कांग्रेस का खुद का कोई कद उत्तर प्रदेश में बच्चा नहीं है 403 में से एक विधायक उनका बचा है उनका वजूद खत्म हो रहा है इस तरह इस तरह के बेगुनियत आरोप लगाकर प्रदर्शन करती है इस प्रदर्शन से पब्लिक का ही नुकसान होता है अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर मोसिन रजा ने कहा अब तो मुसलमान की याद उनको आ रही है अब तो दौरे पर जाना पड़ेगा अब उनको आजम खान की याद आएगी और उनकी बीवी की भी चुनाव जो करीब आ गए है एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा मोसिन रजा ने कहा अब्दुल से तो आप दरी ही बिछवा रहे हैं बीजेपी ने तो मुसलमान को सम्मान दिया एक हाथ में लैपटॉप एक हाथ में कुरान दिया मैं खुद आज अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष हूं और मुस्लिम आप खुद देखिए पीस पार्टी और एआइएमआइएम के गठबंधन और तीसरे मोर्चे पर बोले मोहसिन रजा कोई भी मुसलमान को पता चल गया है कि बीजेपी उनके साथ है और उनके मुद्दों को उठती है उनको जगह देती है
0
0
Report
Advertisement

अलवर के कठूमर में रंजीता कोली ने 20 गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया

Alwar, Rajasthan:कठूमर में रंजीता कोली ने 20 से अधिक गांवों में किया जनसंपर्क, मीणा समाज की महिलाओं ने लोकगीतों और नृत्य से किया स्वागत अलवर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी रखा। उन्होंने क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गांवों में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला जनसंपर्क के दौरान मीणा समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक लोकनृत्यों के माध्यम से रंजीता कोली का स्वागत किया। रंजीता कोली ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके.
0
0
Report

जेडीयू के निष्कासित नेताओं के बयानों से घमासान, एनडीए का एमएलसी चुनाव भारी जीत दावा

Patna, Bihar:जेडीयू प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने संजय झा और उमेश कुशवाहा पर टिप्पणी करने वाले निष्कासित नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता ठेकेदारी, रंगदारी और निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल हुए थे, जिनकी पहचान कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी 23 नवंबर को विधान परिषद की आठों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने जेडीयू के निष्कासित नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के नेता यह पहचानने में सक्षम हैं कि किन लोगों ने व्यक्तिगत प्रलोभन में आकर पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने कहा कि यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है और पार्टी अपने स्तर पर ऐसे लोगों को बाहर निकालने में सक्षम है। एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निष्कासित नेता ठेकेदारी और रंगदारी जैसे कामों में शामिल थे, तो जेडीयू ने उन्हें इतने दिनों तक पार्टी में क्यों बनाए रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू में ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता रहा है। जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने निष्कासित नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी से निकाले गए नेता गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद पार्टी के नेताओं को प्राप्त है और ऐसे बयानों से एमएलसी चुनाव में उम्मीदवारों की जीत प्रभावित नहीं होगी। स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने जेडीयू को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्कासित नेता अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को लेकर बयान दे रहे हैं। उन्होंने जेडीयू में टूट का दावा करते हुए एमएलसी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों पर भी सवाल उठाए।
0
0
Report

पिथौरागढ़: गुलदार के हमले से गोशाला में छह बकरियां मौत, किसान सहायता की मांग

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़: बडालू गांव में गुलदार का हमला, गोशाला में घुसकर 6 बकरियों को मार डाला गरीब किसान कुन्दन चंद के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट, पीड़ित परिवार ने प्रशासन और वन विभाग से लगाई आर्थिक सहायता की गुहार पिथौरागढ़। जनपद के बडालू गांव में बीती रात वन्यजीव के हमले से एक गरीब किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गोशाला में घुसकर गुलदार ने छह बकरियों को मार डाला। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका और भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बडालू गाँव निवासी कुन्दन चंद पुत्र श्री दीवान चंद बकरी पालन और खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बकरियां उनकी आजीविका का प्रमुख साधन थीं। एक ही रात में छह बकरियों की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है。 पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और वन विभाग से गुहार लगाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली, तो उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो सकता है। वहीं, ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि वन विभाग और जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मकान का ताला कब खुलेगा, ओमपाल की मुश्किलें बढ़ीं

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मकान मालिक ओमपाल की पीड़ा, फैसले के बाद भी नहीं खुला मकान का ताला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद मकान मालिक ओमपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, ओमपाल के मकान में ही सौरभ राजपूत की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने मकान के दो कमरों और गैराज में ताला लगा दिया था। ओमपाल का कहना है कि मामले में फैसला होने के बाद भी मकान से ताला नहीं खोला गया है। ओमपाल की जीविका किराए से चलती है। ऐसे में मकान के हिस्सों पर ताला लगा होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर पीड़ित मकान मालिक ओमपाल एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। अब सवाल यह है कि आखिर फैसला होने के बाद भी मकान के बंद कमरों और गैराज का ताला कब खुलेगा और ओमपाल को राहत कब मिलेगी? बाइट: ओमपाल, शिकायतकर्ता
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के पंचायत राज चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान आज, सुरक्षा पुख्ता

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कल और पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके तहत आज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज झालावाड़ में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद पंचायत समिति डग, भवानीमंडी, अकलेरा एवं मनोहरथाना क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। वहीं सभी मतदान केन्द्रो पर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के कुल 467 मतदान केन्द्रों तथा 128 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा निर्वाचन दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सारे मामले मे जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने मतदान दलों के कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी मतदानकर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रत्येक प्रक्रिया में विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर तत्काल संबंधित उच्चाधिकारी को सूचित करें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचन्द्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा सहित संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

हांसी नागरिक अस्पताल में कैशलेस भुगतान और ओपीडी पर्ची के लिए यूपीआई QR कोड

Hansi, Haryana:हांसी नागरिक अस्पताल में 5 रुपए से 250 रुपए तक की फीस डिजिटल जमा होगी, कैशलेस भुगतान शुरू क्यूआर कोड से यूपीआई भुगतान शुरू, खुले पैसों की समस्या से राहत; घर बैठे बनवा सकेंगे ओपीडी पर्ची हांसी। नागरिक अस्पताल हांसी में मरीजों की सुविधा के लिए कैशलेस भुगतान व्यवस्था शुरू की गई है। बैंक से मिले क्यूआर कोड विभिन्न भुगतान काउंटरों पर लगाए गए हैं। अब मरीज ओपीडी पर्ची की पांच रुपये की फीस से लेकर मेडिकल लीगल केस यानि एमएलसी की 250 रुपये की फीस और अन्य शुल्कों का भुगतान यूपीआई से कर सकेंगे। इससे नकदी और खुले पैसों की समस्या दूर होगी। डिजिटल भुगतान की सुविधा न रखने वाले मरीजों के लिए नकद भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. पुलकित कुमार ने बताया कि सरकार के डिजिटलाइजेशन अभियान और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर किसी भी शुल्क का डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। फिलहाल तीन से चार काउंटरों पर यह सुविधा उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाकर छह की जा सकती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पुलकित कुमार ने बताया कि अस्पताल में प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू किया गया है। मरीज ई-उपचार पोर्टल eupchar.org.in के माध्यम से घर बैठे ओपीडी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अस्पताल पहुंचने पर वे प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर से सीधे पर्ची ले सकेंगे। इससे लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी。 डिप्टी सीएमओ ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों से आभा आईडी बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आभा आईडी से मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसमें पुरानी बीमारियों, दवाओं से एलर्जी और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ी जानकारी मरीज की सहमति और लागू व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध कराई जा सकती है। अस्पताल में आभा आईडी बनाने के लिए स्कैनर की सुविधा भी उपलब्ध है। मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु और एबीडीएम के आधिकारिक माध्यमों से भी जानकारी ली जा सकती है। परेशानी होने पर मरीज अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. पुलकित कुमार के अनुसार, आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहने पर मरीजों को पुरानी मेडिकल फाइलें साथ रखने की जरूरत कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित रिकॉर्ड डॉक्टर को उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे पुराने उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समझने में मदद मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य डिजिटल सुविधाओं के जरिए मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
0
0
Report

झज्जर में ओवरऐज वाहनों के खिलाफ मेगा अभियान, 514 इम्पाउंड

Jhajjar, Haryana:उम्र पूरी कर चुके वाहनों को किया जा रहा इम्पाउंड। झज्जर पुलिस ने छेड़ा मेगा अभियान। अब तक 514 वाहन किये गए इम्पाउंड। 100 हैवी व्हीकल और 400 से ज्यादा मोटरसाइकिल हुई इम्पाउंड। झज्जर जिले में करीब 4200 हैवी व्हीकल कर चुके हैं उम्र पूरी। दिल्ली एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लटकी है तलवार। ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम और डीटीओ को पत्र लिखकर मांगा है पुराने वाहनों का डाटा। पुलिस की अपील- पुराने वाहनों को करवाएं स्क्रेप। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब प्रशासन और पुलिस ने सख्ती का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस ने ओवरऐज यानी अपनी मियाद पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर आपने अपने पुराने वाहन को खुद कबाड़ (स्क्रेप) में नहीं बदला, तो पुलिस उसे घर से उठाकर ले जाएगी। दिल्ली से सटे झज्जर जिले में सड़कों पर दौड़ने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की अब खैर नहीं है। एनसीआर क्षेत्र के नियमों का सख्ती से पालन करवाते हुए झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने ओवरऐज वाहनों के खिलाफ एक मेगा अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 514 वाहनों को इम्पाउंड किया जा चुका है। अकेले झज्जर जिले में ही करीब 4,200 भारी वाहन अपनी तय उम्र पूरी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी (NGT) के स्पष्ट निर्देश हैं कि दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन सड़क पर नहीं चल सकते। प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित एसडीएम और डीटीओ (DTO) को पत्र लिखकर ऐसे सभी पुराने और अनफिट वाहनों का पूरा डेटा मांगा है। एनसीआर के नियमों के तहत ओवरऐज वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि हमने अभी तक 500 से ज्यादा वाहन इम्पाउंड किए हैं। हमारी वाहन चालकों से अपील है कि वे खुद अपने पुराने वाहनों को स्क्रेप करवाएं, अन्यथा पुलिस उनके घर तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि लोग खुद आगे आकर अपने वाहनों को अधिकृत केंद्रों पर स्क्रेप करवाएं, वरना पुलिस इन्हें सड़कों से या सीधे उनके घरों से उठाकर जब्त कर लेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top