123401
रेवाड़ी में विश्व विख्यात जादूगर शंकर सम्राट के शो का कल से आगाज, एंट्री फ्री
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में हरियाणा के जाने-माने जादूगर शंकर सम्राट के जादू शो का आयोजन रेवाड़ी शहर के बाल भवन में शुरू हो रहा है। इस अवसर पर डीसी राहुल हुड्डा ने शो का उद्घाटन किया जबकि शाम के शो में मुख्य अतिथि एसपी गौरव राजपुरोहित रहेंगे। 4 जुलाई से 7 जुलाई तक हर दिन दो शो होंगे, पहला दोपहर 1 बजे और दूसरा शाम 7 बजे से। इस जादू शो में एंट्री मुफ्त होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऐशबाग स्टेशन पर महिला को ट्रेन पकड़ने से बचाया गया, बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टला प्लेटफार्म नंबर-4 पर ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस पकड़ने पहुंची थी महिला ट्रेन चलने के बाद चढ़ने के प्रयास में महिला का बिगड़ा संतुलन महिला ट्रेन के साथ लटक गई, प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप क्लीनिंग सुपरवाइजर सुशील कुमार कश्यप ने तत्परता दिखाकर महिला को खींचा सुशील कुमार ने महिला को सुरक्षित प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े गार्ड ने घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रुकवाया समय रहते महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया गया पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाया और सुरक्षित ट्रेन में बैठाया घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है सुशील कुमार कश्यप की सूझबूझ से महिला की जान बची, बड़ा हादसा टला0
0
Report
दिग्विजय सिंह का शिक्षा-भर्ति और विकेंद्रीकरण पर जोर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पद वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं 80 साल का नौजवान हूं. आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे. आपने दतिया में कर दिखाया, अब मध्यप्रदेश में करके दिखाने की बारी है. आज मैं आप लोगों के बीच इसलिए आया हूं क्योंकि आपकी जो मांग है वह वाजिब है. एक बालक पिछले 5 दिन से बिना अनाज और पानी के यहां बैठा हुआ था. मैंने मेरे जीवन में दो चीजों पर महत्व दिया है शिक्षा और स्वास्थ्य. नई पीढ़ी को अगर आगे लाना है तो अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य की व्यवस्था होनी चाहिए. मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां लोग जंगलों में रहते हैं पहाड़ों में रहते हैं. मैंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया. सारे फैसले भोपाल से क्यों है फैसला गांव से होने चाहिए. कई ऐसे गांव थे जहां 10-15 किलोमीटर तक शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी तब हमने निर्णय लिया कि अगर प्राथमिक शाला 1 किलोमीटर दूर है तो वहां स्कूल खोल दिया जाए. चोर व्यापम शिक्षा की भर्ती नहीं करेगा. गांव के लोग भी शिक्षक का चयन करेंगे. जिनके बच्चों को शिक्षा मिलेगी वहीं शिक्षक की नियुक्ति करेंगे. लगभग 45000 हमने नई स्कूल खोल दिया था 6 महीने के अंदर और आदिवासी क्षेत्रों में. हमने शिक्षकों के नियुक्ति के अधिकार भोपाल से छीन कर जिलों में जनपद में ब्लॉक में दे दिए थे और वहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को महत्व दिया गया था. अब वहां जो मास्टर बन गए थे उनको कहा जरा फिर से एग्जाम दो. परीक्षा कहां से देंगे उस समय जो सिलेबस था अब टीचर नए सिरे से नए सिलेबस की परीक्षा कैसे देंगे. भाजपा RSS के लोगों की घुसने के लिए सारी योजना बनाते हैं. मेरे कार्यकाल में कभी व्यापम का घोटाला सुना था आपने. मामा ने अपनी सिफारिश कर करके कई अयोग्य लोगों को भर्ती कर दिया. सौरभ शर्मा की रिहाई हो गई लेकिन यह नहीं पता चला कि सोना कहां से आए यह है भाजपा का राज. भाजपा चंदा चोर है चढ़ावा चोर है हर चीज के चोर है और नौकरी चोर हैं. 13000 पदों की जगह निकाल कर सिर्फ 7000 को नौकरी दी बाकी के पद कहाँ गए. कावड़ यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह का विवादित बयान. ये युवाओं को कावड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं पर नौकरी नहीं देना चाहते. कावड़ यात्रा में क्या क्या होता है मुझे कहने की जरूरत नहीं है. जबसे भूमिपूजन हुआ तबसे चंदा देते हुए आ रहा हूँ और मुझे मुस्लिम कहते हैं. मैं सीएम को चेतावनी देता हूं अगर शिक्षक दिवस तक इनकी मांग पूरी नहीं की तो मैं भी 24 घंटे के लिए यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा. वही दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ सरकार गिरने का आज फिर दुख जताया. दिग्विजय सिंह ने कहा हमारे विधायक बिक गए सिंध्या भी बिक गए जिसकी वजह से हमारी सरकार चली गई जो विधायक बिके थे वहां सिर्फ छह ही जीत कर आए हैं.0
0
Report
راتل سے جھنڈے کی رفتار کی آواز پر سوال: پار्षد ناصر قریشی کی ہلاکت
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा हो गया। जुलूस में शामिल पार्षद और कांग्रेस नेता नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। साथी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक, नासिर कुरैशी को जुलूस के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच और ईसीजी के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हुई। उनके शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय जुलूस में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर संभावना जताई जा रही है। नासिर कुरैशी पूर्व में कांग्रेस के पद पर भी रह चुके थे और वर्तमान में पार्षद थे। वहीं जुलूस में डीजे की तेज आवाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मोबाइल एप्लिकेशन से लिए गए साउंड लेवल में आवाज 90 डेसिबल से अधिक दिखाई दी, जबकि प्रशासनिक तय साउंड डेसिबल काफी कम है। प्रशासन हर त्योहार जुलूस के पहले डीजे साउंड को लेकर अपील करता है और आयोजन को की बैठाके लिए निर्देश देता है, लेकिन बावजूद इसके ऊँची आवाज में डीजे बजाये जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
बड़वानी-सेंधवा में मोहम्मद साहब जन्मदिन पर जुलूस के दौरान DP फॉल्ट से आग टला
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को सेंधवा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए पुराना एबी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर धार्मिक उल्लास का माहौल नजर आया हालांकि जुलूस के दौरान उस वक्त कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब पुराने एबी रोड स्थित तिरंगा चौराहे के पास डीपी में अचानक फॉल्ट हो गया और फॉल्ट होते ही डीपी से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आसपास पड़ी घास, केबल और कचरे में आग लग गई जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे,जिसके चलते कुछ पल के लिए मौके पर हड़कंप मच गया हालांकि,मौके पर मौजूद समाजजनों और पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया और जुलुस आगे निकल गया समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया0
0
Report
विकासनगर में स्कूटी-ई-रिक्शा टक्कर CCTV में कैद; महिला गिरकर सुरक्षित रही
Dehradun, Uttarakhand:स्कूटी और ई-रिक्शा की टक्कर... घटना CCTV कैमरे में हुई कैद... विकासनगर में वेदांश चौक पर तेज रफ्तार स्कूटी और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई... श्री राम मार्केट के पास हुई इस टक्कर में स्कूटी सवार महिला सड़क पर जा गिरी... वही नियंत्रण खोने के बाद ई-रिक्शा भी सड़क पर पलट गया... हालांकि घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है... मुख्य सड़क पर हुई ये घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.. आप भी देखिए घटना की एक्सक्लूसिव सीसीटीवी वीडियो0
0
Report
गाजीपुर में राखी उत्सव: डीएम ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा दिया
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर रक्षाबंधन के अवसर पर डीएम को महिलाओं ने बांधी राखी, सरकार की तरफ से बहनों को बड़ा तोहफा 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बसों में मुफ्त बस यात्रा, रानी अहिल्याबाई योजना के तहत मिलेगा स्मार्ट कार्ड महिलाओं को साड़ी, फूड पैकेट और मिठाइयों का वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे मौजूद सुरक्षा के लिए पुलिस और यूपी-112 की विशेष व्यवस्था तैनात। गाजीपुर में एक तरफ जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार की नई रानी अहिल्याबाई योजना को मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वे प्रदेशभर में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को साड़ी, फूड पैकेट और मिठाइयों का भी वितरण किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस और यूपी-112 की विशेष व्यवस्था भी की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है और जल्द ही पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पूर्व सैनिक ने मुगलसराय थाने में कथित मारपीट का आरोप, 24 घंटे कार्रवाई की मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:रिटायर्ड फौजी ने मुगलसराय थाने में कथित मारपीट का लगाया गंभीर आरोप - पीड़ित का आरोप—जातिसूचक गालियां देने और बर्बरता से मारपीट करने का दावा - पूर्व सैनिक ने कहा—मारपीट में कम से कम दो-तीन हड्डियां टूटने की आशंका - थाने की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच कराने की मांग - पीड़ित ने कहा—चोट के अनुसार धाराएं लगाकर आरोपी इंस्पेक्टर को भेजा जाए जेल - पूर्व सैनिक ने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की - कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय के गेट पर आमरण अनशन की चेतावनी - मामले को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग.0
0
Report
CM आने से पहले बारिश रोकने का दावा, सांसद भोजराज नाग का वीडियो वायरल
Raipur, Chhattisgarh:अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले कांकेर के सांसद भोजराज नाग का एक बयान खूब वायरल हो रहा है. इस बयान में वो कह रहे हैं कि CM के आने से पहले उन्होंने नींबू काटकर बारिश को रोक दिया, इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, सांसद के बयान के हिसाब से सारा मौसम उनके नियंत्रण में, बालोद ने महतारी वंदन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग ने मंच से दिया बयान।0
0
Report
दमोह कलेक्टर ने 120 राशन दुकानों पर छापा; 44 दुकानों में घोटाला, गेहूं गायब
Damoh, Madhya Pradesh:गरीबों के निवाले पर डांका डालने का बड़ा मामला हुआ उजागर दमोह कलेक्टर ने एक साथ 120 दुकानों पर डलवाया छापा.. गरीबों के हक पर डांका डालने वाले किसी एक शहर में नहीं बल्कि हर शहर में ये लुटेरे है जो लोगों के मुंह से निवाला छीनने में पीछे नहीं रहते, सूबे के दमोह में खुद कलेक्टर ने बड़े घोटाले को उजागर किया। देखिए ये रिपोर्ट.. केंद्र और प्रदेश सरकार के राशन वितरण प्रणाली बेहद लचर तो है ही साथ ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रहती है। दमोह में गरीबों के राशन में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया , आए दिन सड़को पर आने वाले गरीबों की बातें और अलग अलग माध्यमों से शिकायतें मिल रही थी और इनमें कई महीनों तक राशन न मिलना तो कहीं कम मिलने जैसी बातें थी। एक साथ जब जिले भर में चिन्हित की गई दुकानों पर प्रशासन की रेड डली तो हड़कम्प मच गया और जब रिपोर्ट आई तो खुद प्रशासन हैरान रहा गया क्योंकि यहां थोड़ा बहुत नहीं बल्कि बड़े पैमाने और घोटाला चल रहा था। जिले की इन 120 दुकानों में से 44 दुकानों में घोर अनियमितताएं मिली, 1581 क्विंटल गेहूं गायब मिला और इस आंकड़े ने ये साबित कर दिया कि महज 120 दुकानों में से 44 में 1581 क्विंटल गेहूं गायब है मतलब जिले भर में हजारों क्विंटल अनाज ऐसे ही गायब हो रहा है। दमोह के इतिहास में राशन दुकानों के खिलाफ एक साथ हुई ये पहली कार्यवाही है जब सच्चाई सामने आई है। खुद कलेक्टर कह रहे है कि उनके पास मेन पावर की कमी थी नहीं तो और ज्यादा राशन दुकानों पर छापा मारा जाता और असलियत सामने आती। बहरहाल एक कार्यवाही और उसमें आये नतीजों ने ये बता दिया है कि जिले में किस स्तर और गड़बड़झाला चल रहा है और जब बात पूरे प्रदेश की हो तो गरीबों के लिए आने वाले राशन को खाने वाले गरीब नहीं बल्कि माफिया निकलेगा।0
0
Report
Advertisement
गाडरवारा अस्पताल से बायोमेडिकल वेस्ट खुले कचरे में पहुंचाने पर रोक
Narsinghpur, Madhya Pradesh:गाडरवारा सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल से निकलने वाला संक्रमित बायोमेडिकल वेस्ट नगर पालिका की सामान्य कचरा गाड़ी में डाला जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। गाडरवारा अस्पताल से सामने आए वीडियो में इस्तेमाल की गई बॉटल्स, सीरिंज, पट्टियां और खून से सने कपड़े खुलेआम नगर पालिका के कचरा वाहन में लोड होते दिखे। यही खतरनाक मेडिकल वेस्ट खुले वाहनों से सीधे शहर के कचरा संधारण केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है, जहां बेसहारा मवेशी भी इसे खाते नजर आ रहे हैं। नियमों के मुताबिक, बायोमेडिकल कचरे का निस्तारण केवल अधिकृत एजेंसी द्वारा तय मानकों के तहत होना चाहिए, लेकिन यहां खुलेआम नियमों को ताक पर रख दिया गया। मामला उजागर होने के बाद नगर पालिका ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर इस पर फौरन रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के नोटिस के बाद अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या एक्शन लेता है।0
0
Report
आहोर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंदिरों के ताले तोड़ने का खुलासा किया
Jaipur, Rajasthan:जालोर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीएसपी दशरतसिंह के सुपरविजन में आहोर थानाधिकारी करण सिंह मय पुलिस जाब्ता ने प्रकरण में पुलिस अनुसंधान और कड़ी पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सेदरिया बालोतान में बाइक चोरी करने, मंदिरों के ताले तोड़ने, आलावा सी स्थित मल्लीनाथ मंदिर में चोरी, नया जोयला में बाइक चोरी तथा रोवाड़ा में स्कूल के ताले तोड़कर सामान चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं। मामला में पुलिस ने बाकावास, उदयपुर निवासी रमेश कुमार गमेती और हुसाराम गमेती को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी दिन के समय बबूल के पेड़ काटकर कोयला बनाने का काम करते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
हुगली में नबी दिवस की शोभायात्रा: धर्मों का समन्वय और विश्व शांति का संदेश
Chinsurah, West Bengal:নবি দিবসের শোভাযাত্রা হুগলিতে। চুঁচুড়ার খাগড়াজোল মসজিদ থেকে নবি দিবসের শোভাযাত্রা বের হয়। হজরত নবি আজকের দিনে জন্মেছিলেন।সেই দিনকে স্মরন করে মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষ মিলাদুল নবি দিবস পালন করেন। খাগড়া জোলের শোভাযাত্রায় সর্ব ধর্মের সমন্বয় দেখা যায়।সাম্প্রদায়িক সম্প্রীতির বার্তা দোওয়ার পাশাপাশি শোভাযাত্রা থেকে বিশ্ব শান্তির বার্তা দেওয়া হয়। অন্যদিকে বাঁশবেড়িয়া বোড়ো পাড়া কলবাজার থেকে শোভাযাত্রা বের হয়。0
0
Report
Advertisement
धरियावद नगर पालिका चुनाव: टिकट दौड़ और त्रिकोणीय मुकाबला तेज
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। धरियावद में पहली बार नगर पालिका के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके साथ ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, वहीं भारत आदिवासी पार्टी यानी भारत आदिवासी पार्टी की सक्रियता ने चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। एक-एक वार्ड से कई दावेदार टिकट की दौड़ में हैं और पार्टी का सिंबल हासिल करने के लिए नेताओं के चक्कर लगाए जा रहे हैं। धरियावद में चुनावी तैयारियों के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक लाल सिंह झाला, पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पुरी, पूर्व विधायक नगराज मीणा, जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगर के प्रत्येक वार्ड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। कई वार्डों में 10 से 12 तक दावेदार पार्टी टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कोई पार्टी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है तो कोई निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। दावेदारों की सबसे बड़ी कोशिश पार्टी का चुनाव चिह्न हासिल करने की है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी सिंबल के सहारे चुनावी नैया पार लगाई जा सकती है। चुनावी मैदान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर के आसार हैं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी भी कुछ वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। ऐसे में कुछ वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। BAP की मौजूदगी कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए समीकरण बिगाड़ सकती है और कई वार्डों में जीत-हार का अंतर भी प्रभावित कर सकती है। हालांकि चुनावी माहौल गर्म होने के बावजूद अभी तक प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से स्थानीय मुद्दों को लेकर कोई स्पष्ट विजन या चुनावी घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा। विकास, सड़क, पानी, सफाई, यातायात और अन्य स्थानीय समस्याएं चुनावी चर्चा का हिस्सा बनती हैं या नहीं, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। व्यक्तिगत संपर्क, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। अब देखना होगा कि धरियावद की जनता चुनाव में चेहरे और राजनीतिक समीकरणों को प्राथमिकता देती है या फिर स्थानीय विकास के मुद्दों को आधार बनाकर अपना प्रतिनिधि चुनती है। नगर पालिका बोर्ड की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसका फैसला जनता के मत से ही होगा.0
0
Report
पुलुरिया: तुंतूर-स्वीसा ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थित बहुमत ने प्रमुख हटाया
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : বিজেপি, তৃণমূল ও আদিবাসী কুড়মি সমাজ থেকে জয়ী সদস্যরা একজোট হয়ে তৃণমূলের প্রধানকে অপসারণ করে দখল নিল গ্রাম পঞ্চায়েত। ঘটনা পুরুলিয়ার বাঘমুন্ডি ব্লকের তুন্তুড়ী-সুইসা গ্রাম পঞ্চায়েতের। গত pঞ্চায়েত নির্বাচনে ২১ আসন বিশিষ্ট ওই গ্রাম পঞ্চায়েতেতে তৃণমূল ১১, বিজেপি ৫, সিপিআইএম ২, কংগ্রেস ১ এবং আদিবাসী কুড়মি সমাজ ২টি আসনে জয়লাভ করে। তৃণমূল সংখ্যাগরিষ্ঠতা লাভ করায় পঞ্চায়েত দখল নেয় তৃণমূল এবং প্রধান, উপপ্রধান হন তৃণমূলের। রাজ্য সরকারের পালা বদলের পর গত ১৭ আগষ্ট তৃণমূলের প্রধান অষ্টমী কুইরীর বিরুদ্ধে একনায়কতন্ত্র ভাবে পঞ্চায়েত চালানোর অভিযোগ তুলে ১৩ জন সদস্য অনাস্থা প্রস্তাব আনেন। গতকাল অনাস্থার ভোটাভুটিতে উপস্থিত বিজেপির ৫, তৃণমূলের ৬ ও আদিবাসী কুড়মি সমাজের ২ জন সদস্য অনাস্থার পক্ষেVote দেন। পঞ্চায়েতের উপপ্রধান সমীর মাহাতো বিজেপিকে সমর্থন করেন। ফলে তুন্তুড়ী-সুইসা পঞ্চায়েতের প্রধান অপসারিত হয় এবং বিজেপিকে সমর্থন করেন। আমরা আজকের দিন থেকে সেই গ্রাম পঞ্চায়েতের উন্নয়নের ধারাকে বজায় রাখতে বিজেপি কার্যকর করবে বলে দাবি বিজেপি নেতৃত্বদের।0
0
Report
बीकानेर में कांग्रेस ने दावेदारों के साथ वन-ऑन-वन मंथन शुरू किया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से पॉलिटिकल ब्रेकिंग निकाय चुनाव को लेकर लक्ष्मी हेरिटेज में कांग्रेस का दावेदारों के साथ वन-ऑन-वन मंथन जारी कांग्रेस की तीन सदस्यीय टीम दावेदारों से कर रही है सीधी बातचीत, तैयार किए जा रहे पैनल कोऑर्डिनेटर अभिमन्यु भजोरिया बोले-टिकट के लिए नेताओं का हस्तक्षेप नहीं, वन-ऑन-वन बातचीत के आधार पर बनेगा पैनल कहा - जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार के साथ वार्ड में प्रभाव और जीत की रणनीति को भी देखा जा रहा दावेदारों से 20 से 30 लोगों के मोबाइल नंबर लेकर कांग्रेस पदाधिकारी करेंगे जमीनी फीडबैक अभिमन्यु भजोरिया का भाजपा पर निशाना—राजस्थान की जनता डबल इंजन सरकार से ही परेशान, तीसरे इंजन की बात न करे भाजपा कहा—हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण, योग्य उम्मीदवारों के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा0
0
Report
Advertisement
