123401
रेवाड़ी में पानी की किल्लत के चलते विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी के बावल रोड पर चार गांवों के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया था। देवलावास, गज्जीवास, चांदपुर और धामलका के ग्रामीण पिछले दो महीनों से पानी संकट से जूझ रहे हैं। सूचना के अनुसार मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस के ग्रामीणों को समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी अड़े रहे। वहीं महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली जेल में दो गुटों के बीच हिंसक झगड़ा, कई कैदी घायल
Noida, Uttar Pradesh:कोटपूतली सब जेल मे दो कैदी गुटों मे हुआ झगड़ा, दो तीन कैदी गंभीर घायल होने की सुचना, सूचना पर सब जेल पहुचे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस जाप्ता, राजकीय बीडीएम अस्पताल से चिकत्सकों की टीम इलाज के लिये पहुंची सब जेल, एक कैदी की हाथ कटने की भी आ रही है सुचना, प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी जुटे मामले की जाँच मे, कोटपूतली गोपालपूरा सब जेल का है मामला。0
0
Report
Manjit Singh GK बोले—सज्जन कुमार की मौत का सच क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:Manjit Singh GK on Sajjan Kumar death0
0
Report
बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने तीन नाबालिगों के कारण अफवाह रोक दी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ बेतिया पुलिस की मानवीय चेहरा सामने आया है एसएसपी कुमार गौतम की संवेदनशीलता ने तीन नाबालिग बच्चों की कैरियर तबाह होने से बचा लिया है। बता दे की 15 अगस्त को देर शाम शहर के बंगाली कॉलोनी के एजी मिशन चौक पर एक मोमोज की दुकान पर धमाके की आवाज सुनाई दी थी जिसके बाद शहर में बम की धमाके का अफवाह उड़ गई सोशल मीडिया सहित कई जगहों पर अफवाह फैलने लगी कि बेतिया में बम धमाका हुआ है। बम धमाके की अफवाह को बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने गम्भीरता से लिया मौके पर एफएसएल की टीम और कई थाना की पुलिस पहुंची सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला जिस डस्टबिन में धमाका हुआ था उसको एफएसएल की टीम ने जांच की जिसके बाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। बेतिया एसएसप कुमार गौतम ने बम धमाके की खबर पर विराम लगा दिया है दरअसल बंगाली कॉलोनी में तीन नाबालिग बच्चों ने पटाखा छोड़ा था तीनों बच्चों की उम्र ग्यारह साल 13 साल और 14 साल की है तीनों बच्चों ने मीना बाजार से आलू बम खरीदा था 250 रुपया में बम और 20 रुपया में लाइटर खरीदे थे पटाखा एक नम्बर से दस नम्बर तक था 15 अगस्त के तीनों बच्चों ने नौ पटाखा को भड़का चुके थे देर शाम प्रतिदिन के अनुसार वह मोमोज की दुकान पर मोमोज खाने जा रहे थे तभी उनके स्कूटी में एक और आलू बम पटाखा दिखा बच्चों ने उसको भी लाइटर से जला आग लगाई वो पटाखा सड़क पर फेंकने वाले थे वैसे ही सामने एक बाइक सवार युवक आ गया जिससे बच्चे पटाखा को थोड़ी ऊपर करके फेक दिए जो मोमोज के दुकान के डस्टबिन में जा गिरा और ब्लास्ट हो गया डस्टबिन के टुकड़े टुकड़े हो गए और लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि बेतिया में ब्लास्ट हुआ है यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी बेतिया पुलिस ने तीनों नाबालिग बच्चों को पकड़ एसएसपी कुमार गौतम के समक्ष पेश किया तीनों बच्चों ने जब एसपी को अंकल कहते हुए पटाखा की कहानी सुनाई तो एसएसपी का मानवीय चेहरा और संवेदनशीलता सामने आ गया बच्चों ने बताया कि हमलोग तो पटाखा फोड़े थे लेकिन अफवाह उड़ गई कि बम धमाका हुआ है हमलोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे काफी डर लग रहा था हमलोग कोई गलती नहीं किए है पटाखा ही डस्टबिन में गिर गया और डस्टबिन का धज्जी धज्जी उड़ गया हमलोग का क्या दोष है हमलोग जिस दुकान से पटाखा खरीदे थे वह अच्छी क्वालिटी का पटाखा देता है मोमोज के दुकान पर हमलोग को 40 रुपया में दस पीस मोमोज मिलता है दुकानदार हमलोग का दोस्त है उसका डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गया उसका हमलोग को दुख है। एसएसपी कुमार गौतम ने बच्चों की बात गंभीरता से सुनी बच्चों को हिदायत दी कि सार्वजनिक स्थल पर कभी पटाखा नहीं फोड़े बच्चों को समझा बुझा उनके दिल में बैठे डर को दूर किया सभी बच्चों को उनके घर भेजवाया गया सभी बच्चे आठवीं क्लास के छात्र हैं। बेतिया एसएसपी कुमार गौतम की संवेदनशीलता की शहर में चारों तरफ चर्चा हो रही है पुलिस ने आमजनों से अपील की है किसी भी घटना का अफवाह नहीं फैलाए इससे समाज पर बुरा असर पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
युवाओं की पहल से श्मशान घाट की तस्वीर बदली, विकास की लहर
Jaipur, Rajasthan:युवाओं की मेहनत लाई रंग,युवाओं ने बदली श्मशान घाट की तस्वीर, युवाओं की पहल से श्मशान घाट पर हुए विकास कार्य, खुराड निवासी महेंद्र मीणा के नेतृत्व में बदली तस्वीर, खुराड गांव का श्मशान घाट था बदहाल अवस्था में, ऐसे में युवाओं ने मेहनत कर श्मशान घाट की बदली तस्वीर, अंतिम संस्कार स्थल से लेकर लोगों के बैठने तक की अच्छी व्यवस्था आमेर के कूकस स्थित खुराड गांव का है मामला。 युवाओं की मेहनत और पहल ने गांव के श्मशान घाट की तस्वीर बदल डाली, लंबे समय से बदहाल अवस्था में श्मशान घाट में युवाओं ने श्रमदान कर विभिन्न विकास कार्य करवाए, जिससे अब यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है, खुराड निवासी महेंद्र मीणा ने गांव के साथी युवाओं के साथ मिलकर श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल की, युवाओं ने अपनी मेहनत से अंतिम संस्कार स्थल को व्यवस्थित करने के साथ ही लोगों के बैठने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया, ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान घाट की स्थिति खराब होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, खासकर बरसात,गर्मी और सर्दी के मौसम में बैठने और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था, युवाओं ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वयं आगे बढ़कर काम शुरू किया, महेंद्र मीणा और उनके साथी युवाओं ने मिलकर श्मशान घाट की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ जरूरी विकास कार्य करवाए, युवाओं की इस पहल से अब श्मशान घाट पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और आकर्षित नजर आने लगा है, ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए युवाओं का इस तरह आगे आना सराहनीय है, युवाओं की मेहनत ने न केवल श्मशान घाट की तस्वीर बदली है, बल्कि गांव में सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की मिसाल भी कायम की है, युवाओं के इस प्रयास की क्षेत्र के आसपास गांवों में हर ओर तारीफ हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह युवा गांव की अन्य समस्याओं को लेकर भी आगे आएं तो क्षेत्र में विकास को नई गति मिल सकती है.0
0
Report
UP NEWS : पीलीभीत में सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन में डीएम को ज्ञापन सौंपा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। उ०प्र० पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने शेयर बाजार आधारित एनपीएस (NPS) को असुरक्षित बताते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तुरंत बहाल करने की मांग की। इसके अलावा 16 वर्षों से लंबित सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति के अवसर देने, पदनाम बदलने और मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार नौकरी देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।0
0
Report
ओलपाड़ में विदेशी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा, 2.72 लाख का माल जब्त
Surat, Gujarat:ભાવનગર જિલ્લામાં લઠ્ઠાકાંડ બાદ પોલીસ હરકતમાં સુરત જિલ્લાના ઓલપાડ તાલુકામાંથી પોલીસ મોટી માત્રામાં વિદેશી દારૂનો જથ્થો ઝડપી પાડ્યો ઓલપાડ ના દેલાડ ગામેથી પોલીસ RC સહિત અલગ અલગ બ્રાન્ડ ની8 વિદેશી દારૂની 1779 નંગ બાટલીઓ ઝડપી લીધી ચંદુ સૂકા રાઠોડ નામના ઇસમની ધરપકડ કરી અન્ય એકને વોન્ટેડ જાહેર કર્યો વિદેશી દારૂ, सहित કુલ 2.72 લાખનો મુદામાલ કબજે લેવાયો.0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में राजस्व विभाग की दो दिवसीय हड़ताल से सेवाएं बाधित
Panchkula, Haryana:पंचकूला। ‘दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो संगठन हरियाणा’ के आह्वान पर पंचकूला जिले के पटवारी और कानूनगो 20 और 21 अगस्त को दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। संगठन ने राजस्व विभाग के नए पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों को हड़ताल का प्रमुख कारण बताया है। पटवारी एवं कानूनगो संगठन के अनुसार, जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में रिकॉर्ड से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं और तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। संगठन का कहना है कि इन समस्याओं के बारे में निदेशक और आईटी टीम को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं हो पाया। रोजाना सामने आ रही नई समस्याएं संगठन का कहना है कि करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी पोर्टल पर हर दिन नई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके चलते राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यूनियन की स्टेट बॉडी लेगी अगला फैसला ‘दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो संगठन’ के जिला अध्यक्ष भाग सिंह ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 20 और 21 अगस्त को दो दिन की हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि हड़ताल को लेकर अगला फैसला राज्य यूनियन की स्टेट बॉडी द्वारा लिया जाएगा और उसी के आधार पर आगामी कार्रवाइ की जाएगी। हड़ताल के कारण जमाबंदी, इंतकाल सहित कई राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इससे आम लोगों को भी अपने जरूरी दस्तावेज और राजस्व कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।0
0
Report
रोहतक में डीसी भर्ती पर हंगामा, नवीन जयहिंद के आरोपों का दौर
Rohtak, Haryana:ढोल के साथ नवीन जयहिंद करा रहे है रोहतक में उपायुक्त की भर्ती, 24 घंटे में ज्वाइनिंग रोहतक में दो हफ़्तों से रोहतक उपायुक्त की कुर्सी है खाली, शर्त क्या रहेगी सुनिए रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि 2 मंत्रियों की आपसी खींचतान के चलते जिले को अब तक नया डीसी नहीं मिल पाया, जबकि पुराने डीसी को गए 15 दिन हो चुके हैं। इसके बारे में जिले का कोई विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व सीएम भी कुछ नहीं बोल रहे नवीन जयहिंद ने कहा कि भर्ती ठोको गैंग ने डीसी के लिए भर्ती निकाली है। सरकार ने जिले को अनाथ छोड़ दिया है। लेकिन जनता अनाथ नहीं रहने देगी। डीसी भर्ती के लिए कल मुनादी करवाई जाएगी। डीसी के लिए योग्यता 5 किलो देसी गाय का घी रहेगा। साथ ही आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक होनी चाहिए नवीन जयहिंद ने कहा कि 15 दिन से जिले में डीसी की कुर्सी खाली है। क्या सीएम को कोई डीसी ही नहीं मिल रहा। सीएम नायब सैनी डीसी खोज रहे हैं या बहु। अगर कोई डीसी रोहतक नहीं आना चाहता तो सरकार नियुक्त कर सकती है। क्या अधिकारी सरकार पर भी हावी हो रहे हैं。0
0
Report
सोनीपत में महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला की ओर से नेता प्रतिपक्ष पर झूठा आरोप लगाया गया है। इस पर भूपेंद्र हुड्डा कोर्ट जाएंगे और वहां पर इसका जवाब मांगा जाएगा । इसके लिए वह वकीलों से बात कर रहे हैं । सोनीपत घटना को लेकर कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। डॉक्टर के साथ भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं अस्पतालों में रेप तक हो रहे हैं लेकिन सरकार सो रही है। सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने से कुछ नहीं होता। क्योंकि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने भाजपा के साथ मिलकर सत्ता के सुख को भोग आज वह कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। अभय चौटाला 2024 के चुनाव के बाद खुद मनोहर लाल खट्टर से मिलने गए थे उन्होंने धन्यवाद किया था। वह अपने बेटे की चेयरमैनी बचाने के लिए भी मनोहर लाल खट्टर के पास गए थे। फिर वह किस मुंह से कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस अकेली पार्टी है जो भाजपा के विरोध में है। सोनीपत की घटना पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन फिरौती मांगी जा रही है डकैती हो रही है चोरी हत्या बलात्कार जैसे मामले सामने आ रहे हैं लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है इसके बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है ।ऐसा लगता है जैसे सरकार अपराधियों के सामने झुक गई हो।0
0
Report
Advertisement
असम: Indigenous लोगों के बीच जमीन खरीद पर मुख्यमंत्री का आदेश विवादित
Guwahati, Assam:असम के मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है कि धुबरी, बरपेटा और ग्वालपाड़ा तीन जिलों में जमीन की खरीद-फरोख्त दूसरे जगह के लोग नहीं कर सकेंगे सिर्फ इंडिजीनस लोगों के बीच ही जमीन की खरीदना और बेचना होगा जिसे लेकर अभी पूरे असम में चर्चा का विषय बन चुका है। असम के नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरासर गलत कानून है क्योंकि इंडेजीनस नाम लेकर जमीन की खरीदना और बेचना जो एक नया कानून बना है यह सरासर गलत है इंडेजीनस के नाम पर जो जमीन की खरीदना और बेचना जो बंद कर दिया गया है उसे हम समर्थन नहीं करते हैं सभी लोग यहां के लोग हैं और इंडियन लोग हैं इंडियन लोगों के बीच जमीन खरीदना बेचना होना चाहिए। परंतु सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंडेजीनस लोगों के बीच जमीन खरीदनी होगी बाकी लोगों के बीच नहीं होगा यह हम लोग नहीं मानेंगे। वहीं दूसरी ओर असम के इंडेजीनस गोरिया मुस्लिम लीडर अशरफ अली ने असम के मुख्यमंत्री के जमीन के खरीदना और बेचना जो इंडेजीनस लोगों के बीच होने की बात कही है नया कानून जो लाया है उसको समर्थन करते हुए असम के मुख्यमंत्री को शुक्रिया अदा कर रहे हैं और असम के मुख्यमंत्री के इस फैसले को स्वागत किया है। देखा जाए तो असम के अभी लोग एक तरफ असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ खड़े हैं और एक तरफ असम के मुख्यमंत्री के समर्थन में खड़े हैं देखा जाए तो अभी असम में एक विषय बहुत बड़ा हो चुका है。0
0
Report
पटना में कुशल युवा कार्यक्रम री-टेंडरिंग पर प्रशिक्षण केंद्र संचालकों का विरोध
Patna, Bihar:गुरुवार को कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़े बड़ी संख्या में प्रशिक्षण केंद्र संचालक पहुंचे। संचालकों ने युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के मंत्री का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कुशल युवा कार्यक्रम के संचालन और टेंडर प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुशल युवा कार्यक्रम बिहार सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इसे तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर 2 अक्टूबर 2016 को ‘आर्थिक हल, युवाओं को बल’ योजना के तहत शुरू किया गया था। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल, संवाद कौशल, जीवन कौशल और कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। संचालकों का कहना है कि करीब दस वर्षों से यह योजना लगातार युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। संचालकों के मुताबिक, अब तक प्रशिक्षण केंद्रों का हर साल 31 मार्च तक नवीनीकरण किया जाता रहा है, लेकिन इस बार नवीनीकरण के बजाय री-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाने का फैसला लिया गया है। इसी फैसले को लेकर संचालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब योजना लंबे समय से सफलतापूर्वक चल रही है तो अचानक री-टेंडरिंग की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि री-टेंडरिंग के फैसले से करीब 1700 प्रशिक्षण केंद्र प्रभावित हो सकते हैं और लगभग 50 हजार परिवारों की आजीविका पर असर पड़ सकता है। संचालकों ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार की आंशका भी जताई है। संचालकों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।)0
0
Report
डोसा खाने के एटिकेट पर वायरल वीडियो: चम्मच-चाकू से खाने को लेकर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आए दिन कटलरी और डाइनिंग एटिकेट्स को लेकर बहस छिड़ती रहती है. इस बार निशाना बना है सबका पसंदीदा साउथ इंडियन खाना डोसा. आमतौर पर लोग डोसा हाथ से तोड़कर चटनी और सांभर में डुबोकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन हाल ही में नागपुर के एक एटिकेट कोच का वीडियो सामने आया, जिसमें वे चम्मच और कांटे से डोसा खाते नजर आ रहे है. डोसा खाने का एटिकेट कोच के VIDEO ने मचाया हंगामा0
0
Report
Advertisement
सज्जन कुमार के परिवार के बारे में बड़ा खुलासा सामने आ गया
Noida, Uttar Pradesh:सज्जन कुमार के परिवार वाले0
0
Report
दिल्ली: 1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार की मौत पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On the death of 1984 anti-Sikh riots convict Sajjan Kumar, Congress leader Pawan Khera says, "...Deepest condolences to his family.0
0
Report
सहरसा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार अभियान शुरू
Saharsa, Bihar:डीएम कार्यालय परिसर में सहरसा डीएम दीपेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया. यह प्रचार रथ जिले के गांव-गांव और विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देगा. इस दौरान लोगों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ, घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने तथा आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा. विद्युत विभाग का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना है.0
0
Report
Advertisement
