Back
भतीजे के अपहरण के आरोप में चाचा गिरफ्तार, भतीजी सकुशल बरामद
NZNaveen Zee
Dec 04, 2025 07:50:37
Rewari, Haryana
भतीजे के अपहरण के आरोप में चाचा गिरफ्तार, भतीजी सकुशल बरामद। रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय भतीजी को पाने के लिए 5 वर्षीय भतीजे का स्कूल से अपहरण कर लिया। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चाचा ने बच्चे को छोड़ने के बदले 13 वर्षीय लड़की को मांगा था। उसने धमकी दी थी कि यदि लड़की को नहीं सौंपा गया तो वह उसकी हत्या कर देगा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की भतीजी पर पहले भी गलत नजर थी। एक साल पहले वह 13 वर्षीय भतीजी को लेकर फरार हो गया था। उस समय परिजनों ने किसी कारणवश पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। एक सप्ताह पहले परिजन लड़की को वापस घर ले आए थे। इसके बाद आरोपी ने लड़की को दोबारा हासिल करने के लिए योजना बनाई और छोटे भतीजे को स्कूल से अगवा कर लिया। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर बावल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को ईंट भट्ठे से गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। बताया गया कि राजस्थान निवासी आरोपी प्रकाश के खिलाफ अपहरण और POCSO एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित परिवार दोनों बावल के पास राजस्थान से हैं और ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 04, 2025 08:51:300
Report
GZGAURAV ZEE
FollowDec 04, 2025 08:49:400
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 04, 2025 08:48:420
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 04, 2025 08:48:160
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 04, 2025 08:47:420
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 04, 2025 08:47:230
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 04, 2025 08:47:03Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के आरोप पर बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना का रिएक्शन
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 04, 2025 08:46:510
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 04, 2025 08:46:440
Report
MPMahesh Pareek
FollowDec 04, 2025 08:46:310
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 04, 2025 08:46:200
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 04, 2025 08:46:05Noida, Uttar Pradesh:अरविंद सावंत शिव सेना सांसद बाइट राहुल गांधी को नहीं बुलाए जाने के मुद्दे पर।
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 04, 2025 08:45:51Jaipur, Rajasthan:अजमेर कलेक्टरेट में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात, तलाशी जारी
0
Report