123401
रेवाड़ी में कंपनी से माल चोरी करने के मामले में दो और आरोपी हुए गिरफ्तार
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी के धारूहेड़ा में अपराध शाखा-II ने कंपनी से माल चोरी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के संजय और रोहतक के प्रदीप हैं। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और चोरी किए गए 11 ड्रम बरामद किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UCC को लेकर कांग्रेस विधायक के बयान से राजनीतिक माहौल गर्म, गैस संकट पर सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में UCC कानून लागू करने की तैयारी को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान सरकार प्रदेश की जनता को गैस दे नहीं पा रही है, प्रदेश की जनता खाद के लिए परेशान है प्रदेश की जनता का ध्यान कहीं और भटकाना चाहती है सरकार, इसलिए UCC लागू करने की बात कर रहे है सभी धर्म के लोगों का क्या होगा? UCC का हम विरोध करते हैं लोग गैस की किल्लत भूल जाए, केवल UCC पर फोकस करें सरकारी यह चाहती है भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान को लेकर कहा कि नवनीत राणा और मोहन भागवत RSS जो कह रहे हैं उस पर रामेश्वर शर्मा को जवाब देना चाहिए मियाँ भाई के बच्चों को रोकना चाहते हो और हिंदुओं के बच्चों को बढ़ाना चाहते हो।0
0
Report
रतलाम के नमली फोरलेन हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों का चक्का जाम
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के नामली के पास फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक पर सवार पत्नी और बच्ची दूर जा गिरीं, जबकि युवक की वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और एम्बुलेंस की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया और डायल 112 वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन का कांच टूट गया。 स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया। इसके बाद शव और घायलों को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया。 फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है。0
0
Report
SV&ACB ने 50 हजार रिश्वत लेते कृषि विभाग के उपनिदेशक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Sonipat, Haryana:थोक उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत: कृषि विभाग के उपनिदेशक 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सोनीपत में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत के उपनिदेशक पवन शर्मा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV&ACB, रोहतक में एफआईआर नंबर 11, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप के दौरान बरामद की गई रिश्वत राशि को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र धारा सिंह, निवासी गांव जाटी कलां, जिला सोनीपत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि थोक उर्वरक (Wholesale Fertiliser) का लाइसेंस जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 50,000 रुपये की राशि ले चुका था और शेष 50,000 रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत की प्रारम्भिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर SV&ACB, रोहतक की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना तैयार की। 8 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन शर्मा को शेष 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
CRPF ड्यूटी: गेट-2 पर घुसपैठ, वाहन से हमला, संतरी पर हत्या के प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:CRPF के हेड कांस्टेबल जय प्रकाश नारायण की शिकायत पर FIR दर्ज की गई 6 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे CRPF हेड कांस्टेबल जय प्रकाश नारायण गेट नंबर-2 पर ड्यूटी पर तैनात थे करीब 2:10 बजे एक सफेद टाटा सिएरा (UP26AZ8090) तेज रफ्तार में गेट की ओर आती दिखी गेट बंद था और उस रास्ते से एंट्री नहीं थी, फिर भी चालक ने रुकने का संकेत नहीं माना आरोपी ने जानबूझकर गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और गेट व बूम बैरियर तोड़कर अंदर घुस गया गाड़ी को इस तरह चलाया गया कि संतरी को कुचलने की कोशिश की गई, लेकिन वह कूदकर बच गया इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर विधानसभा के मुख्य पोर्च तक पहुंच गया वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोककर बाहर जाने को कहा, लेकिन उसने धमकी दी आरोपी ने परिसर के अंदर ही तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर ड्यूटी कर रहे पुलिस व अन्य कर्मियों के काम में बाधा डाली फिर आरोपी दोबारा गेट नंबर-2 की ओर आया और फिर से संतरी को कुचलने की कोशिश की, लेकिन वह फिर बच गया आरोपी का हुलिया: उम्र लगभग 35-40 साल रंग गेहूंआ गले में लाल रंग का मफलर पुलिस कार्रवाई: PCR कॉल मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाकर जांच कराई गई मौके से पेंट के सैंपल, गाड़ी के टूटे हिस्से, बाल, आर्टिफिशियल फूल, माला आदि सबूत जब्त किए गए घायल संतरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया प्राथमिक धाराएं: BNS की धारा 221, 132, 333, 109(1) PDPP Act की धारा 3 (सरकारी संपत्ति को नुकसान) मुख्य आरोप: हत्या का प्रयास उच्च सुरक्षा क्षेत्र में जबरन घुसपैठ सरकारी काम में बाधा सरकारी संपत्ति को नुकसान0
0
Report
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले0
0
Report
इंद्रावती पुल से कूदने की कोशिश: युवती की जान स्थानीय युवाओं और पुलिस ने बचाई
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के इंद्रावती पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की युवती ने, स्थानीय युवाओं और पुलिस जवानों ने दिया साहस का परिचय युवती की बचाई जान, युवती की पहचान बिंदु बघेल फरसागुडा कोंडागांव के रूप में हुई, युवती को गंभीर हालत में लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत खतरे से बाहर, पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क कर युवती को सौंपा, लोहंडीगुड़ा थाने में पदस्थ जवान ने दिखाई बहादुरी, कंधे में युवती को लादकर पहुंचाया एम्बुलेंस तक।0
0
Report
Advertisement
SATI में वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल, छात्रों का भविष्य खंडित
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा स्थित सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (SATI) में पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 6–7 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जबकि बीते 10–12 वर्षों से भी पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा था। SATI प्रदेश का ऐतिहासिक तकनीकी संस्थान है, जिसकी स्थापना 1956 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा शिलान्यास के साथ हुई थी। यह संस्थान ग्रांट-इन-एड मॉडल पर संचालित होता है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक ग्रांट सिस्टम लागू किए जाने और वित्तीय वर्ष 2025-26 में समय पर किस्तें जारी न होने से संकट गहराया है। वरिष्ठ व्याख्याता राजेश शर्मा के मुताबिक, “पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है। पहले भी पूरा वेतन नहीं मिलता था और अन्य संस्थानों की तुलना में करीब 50 प्रतिशत कम वेतन दिया जा रहा था। आर्थिक दबाव इतना बढ़ गया है कि कर्मचारियों के परिवार संकट में हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई कर्मचारी कर्ज में डूब चुके हैं।” उन्होंने दावा किया कि तनाव के चलते कुछ कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। कंप्यूटर साइंस के व्याख्याता प्रमोद गोयल ने कहा कि “स्थिति बेहद भयावह हो गई है। दैनिक खर्च निकलना मुश्किल हो गया है। हड़ताल के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और करीब एक हजार छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया है।” वहीं लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी पुरन सिंह पंथी ने बताया कि “डीए, इंक्रीमेंट और सातवां वेतनमान वर्षों से लागू नहीं हुआ। अब पिछले कई महीनों से वेतन पूरी तरह बंद है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।” लेक्चरर डॉ. रश्मि जैन के अनुसार, “स्थिति इतनी खराब है कि इलाज तक के पैसे नहीं हैं। कर्मचारी मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके हैं और कॉलेज के भविष्य को लेकर भी असमंजस बना हुआ है।” दूसरी ओर, प्राचार्य डॉ. नवीन गुप्त ने माना कि शिक्षण स्टाफ की कई महीनों की सैलरी लंबित है, लेकिन इसके पीछे मुख्य कारण सरकार से ग्रांट का न मिलना है। उन्होंने कहा कि पहले संस्थान को नियमित ब्लॉक ग्रांट मिलती थी, जो इस वर्ष जारी नहीं हुई। प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही ग्रांट प्राप्त होगी, वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। संस्थान प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारीयों के अनुसार, वे लगातार सरकार से संपर्क में हैं और जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है और जब तक वेतन भुगतान व स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहने के संकेत हैं, जिससे संस्थान के सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।0
0
Report
शिक्षक संघों का महा-मोर्चा: पात्रता परीक्षा पर सरकार पर दबाव
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड एंकर-क्या सेवा के 25 साल बाद किसी कर्मचारी की योग्यता पर सवाल उठाना जायज है? क्या नियम बीच खेल में बदले जा सकते हैं? इन्ही सुलगते सवालों के साथ प्रदेश के तमाम शिक्षक संगठन अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसी क्रम में आज भिंड जिले में भी जिले के सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और को मुख्य मंत्री महोदय के नाम मांग पत्र दिया गया। जिसमें शासन से मांग की गई है कि पात्रता परीक्षा रुकवाने के लिए शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए तथा लोक शिक्षण संचनालय से पात्रता परीक्षा करवाने के आदेश को वापस लिया जाए। शासन द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से थोपी गई पात्रता परीक्षा (TET) के खिलाफ प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों ने हाथ मिला लिया है। एक तरफ शासन का आदेश है, तो दूसरी तरफ अपने सम्मान की रक्षा के लिए शिक्षकों का महा-मोर्चा खोल दिया है। सिर्फ शिक्षकों पर ही गाज क्यों? आक्रोशित शिक्षकों ने पूछा— अगर हमारी परीक्षा हो रही है, तो क्या शासन सभी विभागों के कलेक्टर और एसपी की भी दोबारा परीक्षा लेगा? सिर्फ शिक्षकों को ही प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? दूसरी तरफ परीक्षा का दबाव और दूसरी तरफ जनगणना कार्य की ड्यूटी। शिक्षकों का आरोप है कि शासन जानबूझकर उन्हें तैयारी का समय नहीं देना चाहता। यह आंदोलन सिर्फ ज्ञापन तक सीमित नहीं रहने वाला है। शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पात्रता परीक्षा का आदेश वापस नहीं लिया गया और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश में जनगणना कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। 11 अप्रैल: ब्लॉक और तहसील स्तर पर सभी विधायकों को घेरा जाएगा और मांग पत्र दिया जाएगा। 18 अप्रैल: राजधानी भोपाल की सड़कों पर होगा विशाल धरना प्रदर्शन। पूरा प्रदेश शिक्षक एकता की गूँज सुनेगा। अब गेंद शासन के पाले में है। क्या सरकार अपने अनुभवी गुरुजनों की बात सुनेगी या यह टकराव प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को ठप कर देगा? बाइट-1-संतोष लहरिया, provincial अध्यक्ष, शिक्षक संघ बाइट-2-मधुकांता चौहान, विभागीय उपाध्यक्ष0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हत्या की धमकी: उत्तराधिकारी मुकुंदानंद के बयान सामने
Noida, Uttar Pradesh:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की हत्या किए जाने के संबंध में उनके उत्तराधिकारी स्वामी मुकुंदानंद की बाइट हाल ही में यह मामला सामने आया है कि नकली शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की गंभीर धमकी दी गई है। यह घटना अत्यंत चिंताजनक है और समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाली है। जिस जिला एवं राज्य में यह धमकी दी गई है, वहाँ की संबंधित पुलिस प्रशासन से हमारी स्पष्ट मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति अथवा संबंधित मोबाइल नंबर के विरुद्ध विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि भले ही वैचारिक मतभेद या विरोध हो, परंतु किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में कानून और संविधान सर्वोपरि हैं, और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अतः शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस प्रकरण में त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। जारीकर्ता: आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा में देह व्यापार के आरोप, 11 युवतियाँ और 3 युवक हिरासत में
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के आरोप में 11 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सिंहेश्वर–बिरैली सड़क, रोड नंबर 18 के पास की गई, जहाँ लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। बताई जा रही है कि पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा चलाए जा रहे ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में एनजीओ बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र, मधुबनी का भी सहयोग लिया गया। छापेमारी की रणनीति बेहद गोपनीय रखी गई थी। तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई जवान पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे और फिर अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की भनक लगते ही मौके पर मौजूद युवतियाँ खेतों की ओर भागने लगीं, लेकिन महिला और पुरुष पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। साथ ही एक पल्सर एनएस बाइक (BR 43 AA 3103) को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में एसटीएफ की भी भूमिका बताई जा रही है। छापेमारी में एएसपी प्रविंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन समेत कई पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों जवान शामिल थे। पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
सीवान में लूट-गोलीकांड की झूठी कहानी से पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान में लूट और गोलीकांड की झूठी कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गोली से घायल हुए युवक पवन ने लूट और गोलीकांड की झूठी कहानी रची थी। जिसका इलाज पटना में चल रहा है। घायल युवक कल अपने दो साथी के साथ अवैध पिस्टल का टेस्टिंग कर रहा था, इसी दौरान युवक को गोली लग गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल,2 कारतूस और एक बाइक को बरामद किया है। इसके साथ ही महाराजगंज SDPO अमन ने कांड का खुलासा कर दिया है। पूरा मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बहियारा चवर की है। SDPO ने बताया कि कल सूचना मिली कि सारण जिले के सरैया रतनाकर निवासी मनोज साह के पुत्र पवन कुमार को गोली लगने से जख्मी अवस्था में उसके साथी सरैया रतनाकर निवासी भोला प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार के द्वारा प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाया गया है। जिसके बाद घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां पूछताछ के दौरान घायल युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से फर्नीचर खरीदने आया हुआ था,इसी बीच अपराधियों ने गोली मार मोबाइल और ब्रेसलेट की लूट कर ली। जिसके बाद उसके साथी दीपक से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को दीपक के बयान पर शक हो गया। कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर दीपक कुमार द्वारा स्वीकार किया गया कि वह और पवन भगवानपुर में रंजन कुमार, को पिस्टल बेचने आये थे। जिसको लेकर तीनो चवंर में जाकर पिस्टल देने से पहले उसका टेस्टिंग करने लगे। तभी दीपक से गोली चल गयी और पवन के पेट में जाकर लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। दीपक द्वारा रंजन कुमार को हथियार छुपाने को दिया गया, जिसे लेकर रंजन कुमार वहां से चला गया। दीपक पवन को लेकर लुट-पाट की झूठी एवं भ्रामक कहानी गढ़कर, प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाया और गुप्त रूप से इलाज कराने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा दीपक कुमार और इसके साथी रंजन कुमार को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दीपक कुमार एक सप्ताह पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल से बाहर आया था।0
0
Report
खुश्कीबाग में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो से दो लाख नकद लूट, CCTV से बदमाशों की तलाश
Purnia, Bihar:सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार नगर भोकराहा निवासी मोहम्मद अफाक आलम (पिता स्व. मोहम्मद सफीक आलम) खुश्कीबाग दुकान नंबर 27 में अंगूर की गद्दी संचालित करते हैं। बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो (BR 11Y 3306) खुश्कीबाग में खड़ी की थी। बैंक में जमा करने के लिए दो लाख रुपये नकद रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर रुपये से भरा बैग निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जात है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरी के बाद बदमाशों ने बैग को गुलाबबाग इलाके में फेंक दिया। बाद में कसबा के एक युवक को बैग मिला, जिसने बैग में मौजूद विजिटिंग कार्ड के आधार पर पीड़ित से संपर्क किया। सूचना मिलने पर बैग को कसबा से वापस लाया गया। घटना को लेकर पीड़ित मोहम्मद अफाक आलम ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा कई बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।0
0
Report
Advertisement
खड़ड़ नगर निगम की विकास परियोजनाओं पर सवाल, सड़कों की हालत बदतर
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਏ ਬਰਸਾਤ ਨੇ ਖਰੜ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਪੋਲ ਖੋਲ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ। ਮਾੜੀ ਜਿਹੀ ਬਰਸਾਤ ਆਉਣ ਨਾਲ ਸੜਕਾਂ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਨਦੀਆਂ ਦਾ ਰੂਪ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਖਰੜ ਵੱਲੋਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਖਰੜ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਟੈਂਡਰ ਪਾਸ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਖਰੜ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਸੜਕਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਲੱਗਿਆ 2025 ਸਤੰਬਰ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੁਕੰਮਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਨੀ ਅਨਕਲੇਵ ਸੈਕਟਰ 125 ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵੀ ਕੁਝ ਚੰਗੀਆਂ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਖਸਤਾ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਖਾਮਿਆਜਾ ਖਰੜ ਨਿਵਾਸੀ ਭੁਗਤ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਨਗਰ ਕੌੰਸਲ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਟੈਕਸ ਅਤੇ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨਿਜੀ ਸੁਸਾਇਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਟੈਕਸ ਇਕੱਠੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਦੀ ਵਾਰੀ ਆਵੇ ਤਾਂ ਇਹ ਕਹਿ ਕੇ ਪPLLਾ ਝਾੜਦੇ ਹੋਏ ਅਧिकਾਰੀ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਇਲਾਕਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਖਰੜ ਦੀ ਹਦੂਦ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ। ਜੇਕਰ ਇਹ ਇਲਾਕੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਹਦੂਦ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੇ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਖਰੜ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਟੈਕਸ ਕਿਉਂ ਇਕੱਠਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਹ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲੀਆ ਨਿਸ਼ਾਨ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਖਰੜ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਖੜਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने थ्री डिजिट वाहन पंजीकरण मामले में याचिकाकर्ता को राहत दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस कुलदीप माथुर की एकलपीठ ने थ्री डिजिट वाहन पंजीकरण से जुड़े विवाद में याचिकाकर्ता को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया। कोर्ट ने पूर्व में पारित आदेशों को आधार मानते हुए संबंधित प्राधिकरणों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मामले में याचिकाकर्ता राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट ने परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिसों को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया कि इसी प्रकार का विवाद पहले भी न्यायालय के समक्ष आ चुका है, जिस पर 8 दिसंबर 2025 को राहुल गहलोत बनाम राज्य सरकार प्रकरण में विस्तृत आदेश दिया जा चुका है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हर्षित भुरानी ने तर्क दिया कि वर्तमान मामला उसी आदेश से पूरी तरह आच्छादित है, जिसका राज्य पक्ष प्रभावी खंडन नहीं कर सका। कोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता चार सप्ताह के भीतर संबंधित पंजीयन प्राधिकारी के समक्ष विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। इसके बाद अधिकारी रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर उचित निर्णय लेंगे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने अंतिम निर्णय तक याचिकाकर्ता के खिलाफ किसी भी कठोर कार्रवाई पर रोक लगाते हुए पूर्व में जारी पंजीकरण निरस्तीकरण या निलंबन आदेशों को निरस्त माना है। हालांकि, वाहन के हस्तांतरण पर रोक लगाई गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यह आदेश किसी आपराधिक जांच में बाधक नहीं होगा।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर के वरिष्ठ जज को निलंबित कर दिया; अनुशासनिक कार्रवाई शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा में सीनियर सिविल जज-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) रहे न्यायिक अधिकारी श्रवण कुमार मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मीणा के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही विचाराधीन है। आदेश में बताया गया कि मीणा सीनियर सिविल जज कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर में पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में थे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान मीणा का मुख्यालय जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
